नदियों से होने वाले 5 लाभ - nadiyon se hone vaale 5 laabh

नदियों से होनेवाले लाभों के विषय में चर्चा कीजिए और इस विषय पर बीस पंक्तियों का एक निबंध लिखिए।

नदियाँ हमारे जीवन में प्राचीन काल से ही उपयोगी रही हैं। ये हमारी संस्कृति की पहचान हैं। ये हमारे जीवन का आधार हैं। नदियों के किनारे हमारे तीर्थस्थल हैं। इनके आस-पास का क्षेत्र उपजाऊ होता है। गंगा-यमुना का क्षेत्र इसी कारण अधिक उपजाऊ है, क्योंकि सिंचाई के लिए सरलता से जल वहीं मिल सकता है। सदियों से नदियाँ आगमन तथा व्यापार का माध्यम रही हैं तथा नदियों की सीमा होने से शत्रुओं से रक्षा भी हो जाती थी क्योंकि सेना लेकर नदी पार करना कठिन कार्य था। आज के समय में भी नदियों की उपयोगिता कम नहीं हुई है। इनका जल सिंचाई के काम में आता है। अनगिनत जीव इनसे जीवन पाते हैं। नदियों के किनारे लोग अपनी छोटी-बड़ी सभी आवश्यकताएँ जैसे सिंचाई करने, पानी पीने, कपड़े धोने, नहाने, जानवरों के लिए पानी आदि का उपयोग करते हैं। नदियों पर बाँध बनाए गए हैं। इनसे बिजली तैयार की जा रही है। इसे ‘हाइड्रो इलेक्ट्रिीसिटी’ कहा जाता है। इस प्रकार नदियों ने रोजगार में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान भी दिया है तथा आधुनिकीकरण में भी अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।

Concept: गद्य (Prose) (Class 7)

  Is there an error in this question or solution?

नदियों से क्या लाभ होता है?

नदियों से हमें होने वाले लाभ निम्नलिखित है:.
नदियाँ कृषि में सिंचाई कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी होती हैं।.
नदियाँ अनेक जल जीवों को आश्रय देती है।.
नदियाँ अपने अंदर रह रहे जीवो को भोजन प्रदान करती है।.
नदियाँ यातायात के लिए एक अच्छा साधन है।.

नदियों से हमें क्या क्या लाभ है 10 पंक्तियां लिखें?

Solution : छात्र कक्षा में चर्चा करें-(1) नदियों से पेयजल की प्राप्ति, (2) नदियों से सिंचाई सुविधा, (3) नदियों पर बाँध बनाकर विद्युत उत्पादन तथा (4) नदी-मार्ग से जलयानों एवं परिवहन सुविधाओं का संचालन।

4 नदियों से हमें क्या क्या लाभ होते हैं संक्षेप में लिखिए?

नदियाँ देश में जल का प्रमुख स्रोत हैं

नदी से हमें क्या मिलती है?

नदियों के लाभ: हमें अनाज उगाने के लिए पानी देता है। हम खेतों की सिंचाई के लिए नदियों का उपयोग करते हैं। नदी के पानी का उपयोग बिजली पैदा करने और अन्य औद्योगिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है। बांध नदियों के पानी से बनते हैं और पानी इकट्ठा किया जाता है।