पावरपॉइंट में एक स्लाइड शो शुरू हो सकता है? - paavarapoint mein ek slaid sho shuroo ho sakata hai?

पॉवरपॉइंट स्लाइड शो टैब (PowerPoint Slide Show Tab Hindi Mein)

पावरपॉइंट में एक स्लाइड शो शुरू हो सकता है? - paavarapoint mein ek slaid sho shuroo ho sakata hai?


दोस्तों हम पिछली पोस्ट में पॉवरपॉइंट के बारे में और इसकी टैब्स के बारे में पढ़ चुके हैं। जिसमे हमने इसके परिचय के बारे में पढ़ा था और होम टैब, इन्सर्ट टैब , डिज़ाइन  टैब, ट्रांजीशन टैब और एनीमेशन टैब के बारे में भी पढ़ चुके हैं ।

हम सभी पहले यह पढ़ चुके हैं की पॉवरपॉइंट एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग हम प्रेजेंटेशन बनाने के लिए करते हैं। इसलिए आज की स्लाइड शो टैब भी महत्वपूर्ण हो जाती है यह टैब हमे एनीमेशन को स्लाइड शो के माध्यम से प्रेजेंटेशन को प्रभाबी ढंग से दिखती है।

अगर आपने पिछली पोस्ट की नहीं देखा है तो केटेगरी में PPT पर क्लिक करें और पॉवरपॉइंट की बाकि सारी पोस्ट के बारे में पढ़ें। इसके अलावा नीचे लिंक भी दी जाएँगी आप सीधे उनपर क्लिक करके भी पिछली पोस्ट खोल सकते हैं।

यह टैब यूजर को स्लाइड शो प्रस्तुत करने के लिए विकल्प प्रदान करता है। प्रेजेंटेशन शुरू उसे कस्टमाइज किया जा सकता है की कहा से स्टार्ट करना है और स्लाइड को कैसे प्रदर्शित करना है 

 पहले हम यह समझते हैं की स्लाइड शो है क्या ?

PowerPoint में स्लाइड शो व्यू का उपयोग आपके कंप्यूटर पर या उससे प्रेजेंटेशन को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। यह अपनी प्रस्तुति को देखने या प्रीव्यू करने का सबसे अच्छा तरीका है स्लाइड शो के द्वारा अपने प्रेजेंटेशन को अधिक प्रभाबी ढंग से दिखाया जा सकता है।

PowerPoint में स्लाइड शो व्यू में एक प्रेजेंटेशन चलाने के लिए, रिबन में "स्लाइड शो" टैब पर क्लिक करें। "स्टार्ट स्लाइड शो" समूह में, आप पहली स्लाइड से स्लाइड शो शुरू करने के लिए "from beginning " बटन पर क्लिक कर सकते हैं या वर्तमान में सेलेक्ट की गई स्लाइड से स्लाइड शो शुरू करने के लिए "From Current Slide" बटन पर क्लिक करें।

 

पावरपॉइंट में एक स्लाइड शो शुरू हो सकता है? - paavarapoint mein ek slaid sho shuroo ho sakata hai?

1. स्टार्ट स्लाइड शो ग्रुप (Start Slide Show Group)

फ्रॉम बिगनिंग (From Beginning) - अपनी प्रेजेंटेशन को पहली स्लाइड से या स्टार्टिंग स्लाइड से दिखने के लिए इस बटन का उपयोग किया जाता है। फिर भले ही आपने कोई स्लाइड सेलेक्ट की हुई हो आपका प्रेजेंटेशन पहली स्लाइड से ही स्टार्ट होगा।

फ्रॉम करंट स्लाइड (From Current Slide) - जब सेल्सक्श्न (Selection) पॉइंट पहले वाली स्लाइड से अलग स्लाइड में होगा, तो इस बटन पर क्लिक करने से चयनित स्लाइड पर शो शुरू हो जाएगा।

कस्टम स्लाइड शो (Custom Slide Show) - एक कस्टम स्लाइड शो केवल सेलेक्ट की गई स्लइडों को ही प्रदर्शित करता है। यह विकल्प एक ही प्रेजेंटेशन में कई स्लाइड शो करना संभव बनाता है।

2. सेट उप ग्रुप (Set Up Group)

सेट अप स्लाइड शो (Set Up Slide Show) - इस बटन का इस्तेमाल प्रेजेंटेशन के लिए उन्नत विकल्पों (Advanced Options)को सेट करने के लिए किया जाता है जैसे कि शो को कियोस्क पर देखना।

हाईड स्लाइड (Hide Slide) - प्रेजेंटेशन में जब हमे किसी स्लाइड को छुपाना होता या स्लाइड शो में शामिल नहीं करना होता है तो इस बटन का उपयोग करते हैं । हालाँकि, आपने जिस स्लाइड को स्लाइड शो में hide किया है वह स्लाइड के नार्मल व्यू में दिखेगी।   यह एक टॉगल बटन है जो पहली बार क्लिक करने पर स्लाइड को छिपा देगा। जब इसे दूसरी बार क्लिक किया जाता है, तो यह स्लाइड को प्रदर्शित करेगा।

रिहर्सल टाइमिंग (Rehearse Timings) - इस विकल्प का उपयोग किसी प्रेजेंटेशन को करने से पहले उसका पूर्वाभ्यास करने के लिए किया जाता है। इन टाइमिंग का उपयोग तब किया जा सकता है जब कोई प्रेजेंटेशन एक सेल्फ-रनिंग शो (अपने आप एक निश्चित टाइम पर शो होना) हो, जैसे कि इसे कियोस्क पर प्रदर्शित करते समय।

रिकॉर्ड स्लाइड शो (Record Slide Show) - प्रेजेंटेशन में स्लाइड को चलने के लिए एक कथन रिकॉर्ड करने के लिए, इस बटन पर क्लिक करें। रिकॉर्ड नरेसन डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करेगा जहाँ रिकॉर्डिंग के लिए विकल्प सेट किए जा सकते हैं।

प्ले नरेशन (Play Narrations) - यह विकल्प स्लाइड शो के दौरान नरेशन और लेजर कमांड्स को चलाने की अनुमति देता है।

यूज टाइमिंग (Use Timings) - इस विकल्प के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करके प्रस्तुति (Presentation) के दौरान सेट किए गए समय का उपयोग किया जाएगा।

शो मीडिया कंट्रोल्स (Show Media Controls ) - ऑडियो और वीडियो शो के लिए मीडिया नियंत्रण के लिए इस विकल्प का चयन किया जाता है जब स्लाइड शो प्रस्तुति के दौरान माउस पॉइंटर को किसी ऑब्जेक्ट पर ले जाया जाता हैं।

3. मॉनिटर्स समूह (Monitors Group)

शो प्रेजेंटेशन ऑन (Show Presentation On) - इस विकल्प को चुनने के लिए तीर पर क्लिक करें यह चुनने के लिए कि क्या PowerPoint ने मॉनिटर को प्रस्तुति दिखाने के लिए चुना है या यूजर को मॉनिटर का चयन करने की अनुमति देने के लिए। यह विकल्प केवल तब उपलब्ध होता है जब एक से अधिक मॉनिटर कंप्यूटर से जुड़े होते हैं।

प्रेजेंटर व्यू (Use Presenter View ) - यह विकल्प तब उपयोग किया जाता है जब एक कंप्यूटर एक से अधिक मॉनिटर से जुड़ा होता है। एक मॉनिटर का उपयोग स्लाइड शो को दिखाने के लिए किया जा सकता है जबकि दूसरी स्क्रीन का उपयोग प्रस्तुतकर्ता के लिए स्पीकर नोट्स दिखाने के लिए किया जा सकता है। यदि कंप्यूटर में केवल एक मॉनिटर है तो Alt + F5 का उपयोग प्रेजेंटर व्यू में स्लाइड शो को प्रदर्शित करने के लिए किया जा सकता है।

स्लाइड शो आगे बढ़ाना और बंद करना

आप जब पावरपॉइंट में स्लाइड शो देख रहे हैं तो अपनी प्रेजेंटेशन में स्लाइड और एनिमेशन के दौरान अगली एनीमेशन या स्लाइड पर जाने के लिए अपने माउस के लेफ्ट बटन साथ स्क्रीन पर क्लिक करें। वैकल्पिक रूप से, स्लाइड शो के दौरान आगे बढ़ने के लिए अपने कीबोर्ड पर "स्पेस" बार का उपयोग भी कर सकते हैं। संपूर्ण प्रस्तुति देखने के बाद, स्लाइड शो से बापिस जाने के लिए माउस का राइट बटन क्लिक करके एग्जिट शो पर क्लिक करने पर वापस आ जाएगा और पॉवरपॉइंट में स्लाइड शो व्यू बंद हो जायेगा। हालाँकि, आपको ध्यान देना चाहिए कि आप अपने कीबोर्ड पर "Esc" कुंजी भी दबा सकते हैं ताकि स्लाइड शो से किसी भी समय बाहर निकल सकें।

दोस्तों आशा करता हूँ की आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी और नीचे पावर पॉइंट की अन्य टैब के लिए लिंक दिए जा रहे हैं जिन पर क्लिक कर के आप बाकि और टैब्स को पढ़ सकते हो। 

माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट से सम्बंधित अन्य पोस्ट –

पॉवरपॉइंट का इंट्रोडक्शन पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पॉवरपॉइंट के होम टैब के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पॉवरपॉइंट के इन्सर्ट टैब के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पावरपॉइंट में एक स्लाइड शो कहाँ से शुरू हो सकता है?

हम व्यू मेन्यू और संगत व्यू बटन में स्लाइड शो विकल्प से परिचित हैं। हम स्लाइड शो शुरू करने के लिए किसी का भी उपयोग कर सकते हैं। हम स्लाइड शो मेन्यू में व्यू शो विकल्प का चयन करके भी स्लाइड शो आरंभ कर सकते हैं।

पावर पॉइंट में स्लाइड शो क्या है?

PowerPoint में स्लाइड शो व्यू का उपयोग आपके कंप्यूटर पर या उससे प्रेजेंटेशन को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। यह अपनी प्रस्तुति को देखने या प्रीव्यू करने का सबसे अच्छा तरीका है स्लाइड शो के द्वारा अपने प्रेजेंटेशन को अधिक प्रभाबी ढंग से दिखाया जा सकता है।

स्लाइड शो शुरू करने के लिए कौन सा फंक्शन की यूज़ करते हैं?

- पावरपॉइंट में F5 दबाने पर स्लाइड शो चालू हो जाता है।

स्लाइड शो कितने प्रकार के होते हैं?

स्लाइड कितने प्रकार के होते हैं?.
Answer:.
स्लाइड लेआउट 4 प्रकार के होते हैं.
टेक्स्ट लेआउट.
कंटेंट लेआउट.
टेक्स्ट एंड कंटेंट लेआउट.
अदर लेआउट.
Explanation:.
अदर लेआउट.