राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain

  • Hindi News
  • education
  • gk update
  • president election 2022 how president is elected in india

Edited by

Neha Upadhyay

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Jun 22, 2022, 5:42 PM

President Election 2022: देश में होने वाला राष्ट्रपति का चुनाव अन्य चुनावों के मुकाबले थोड़ा अलग और जटिल है।

राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
President Election 2022: जनता के प्रतिनिधि देश के राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं।

हाइलाइट्स

  • 24 जुलाई को खत्म हो जाएगा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल।
  • 18 जुलाई को कराया जाएगा चुनाव।
  • सरकार और विपक्ष दोनों ने अपने उम्मीदवारों के नाम कर दिए हैं घोषित।

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो जाएगा और 18 जुलाई को देश को नया मुखिया देने के लिए इलेक्शन कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर कहा है कि 29 जून तक नॉमिनेशन भर सकते हैं। विपक्ष की ओर से भी और सरकार की ओर से भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा और सरकार की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में राष्ट्रपति के लिए चुनाव (President Election 2022) कैसे कराया जाता है और क्या होती है इसकी पूरी प्रक्रिया, आइए जानते हैं इस लेख के माध्यम से।

कैसे होता है देश में राष्ट्रपति का चुनाव?

देश में होने वाला राष्ट्रपति का चुनाव अन्य चुनावों के मुकाबले थोड़ा अलग और जटिल है। देश में राष्ट्रपति के चुनाव (How President Is Elected in India) में सीधे जनता की भागीदारी नहीं होती, इसके विपरीत जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले यानी सांसद और विधायक राष्ट्रपति के चुनाव में भाग लेते हैं। लेकिन जो सांसद या विधायक नॉमिनेटेड होते हैं वे इस चुनाव में भाग लेने के योग्य नहीं माने जाते क्योंकि वे नॉमिनेटेड होते हैं और सीधे जनता द्वारा नहीं चुने जाते। इसी तरह विधानसभाओं के सदस्य भी इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेते।

कौन चुनता है देश का राष्ट्रपति?

संविधान के अनुच्छेद 54 में भारत में राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है। प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए एक इलेक्टोरल कॉलेज का गठन किया जाता है जिसमें संसद के दोनों सदनों के चुने हुए सदस्यों और राज्यों के विधानसभा में चुने गए सदस्य वोट देते हैं। इसी कारण इसे इनडायरेक्ट इलेक्शन भी कहा जाता है। इलेक्टोरल कॉलेज में संसद के 776 सदस्य और 4,809 विधानसभा के सदस्य शामिल होते हैं। कॉलेज में कुल 10,86,431 वोट होते हैं। प्रत्येक वोट की एक कीमत होती है। हर संसद के सदस्य के वोट की कीमत 700 होती है। ये कीमत राज्य की जनसंख्या के अनुसार तय होता है। नॉमिनेशन होने के बाद इलेक्शन प्रोसेस में शामिल होने वाले एमपी और एमएलए को वोट देने के लिए बैलेट पेपर दिए जाते हैं।

कैसे होती है वोटिंग?
प्रेसिडेंट के इलेक्शन में सिंगल ट्रांसफरेबल वोट का इस्तेमाल किया जाता है। वोटर एक ही वोट देता है पर वह सभी कैंडिडेट्स में से अपनी प्रायॉरिटी तय कर देता है यानी वह बैलट पेपर पर बता देता है कि उसकी पहली पसंद कौन है और दूसरी, तीसरी कौन। बैलेट पेपर पर कोई इलेक्शन प्रतीक नहीं मौजूद होता। जबकि पेपर पर दो कॉलम होते हैं और पहले कॉलम में कैंडिडेट का नाम लिखा होता है और दूसरे कॉलम में प्रिफरेंस ऑर्डर लिखा होता है।

कौन बन सकता है प्रेसिडेंट?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 58 में प्रेसिडेंट के इलेक्शन में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की योग्यता के विषय में जानकारी दी गई है। योग्यता के अनुसार उम्मीदवार भारत का एक नागरिक होना चाहिए और न्यूनतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रेसिडेंट के इलेक्शन में भाग लेने वाले उम्मीदवार के लिए यह आवश्यक है कि वह किसी लाभ के पद पर ना हो अन्यथा उसे डिसक्वालीफाई कर दिया जाएगा।

जीतने के लिए चाहिए इतने वोट
राष्ट्रपति के चुनाव में सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजेता नहीं घोषित किया जाता। बल्कि वही प्रेसिडेंट बनता है जो सांसदों और विधायकों के वोटों के कुल वेटेज का आधा से ज्यादा हिस्सा प्राप्त कर लेता है। इस चुनाव में पहले से ही यह तय होता है कि जीतने के लिए कितने वोटों की आवश्यकता होगी। इस बार इलेक्टोरल कॉलेज के सदस्यों के वोटों का कुल वेटेज 10,98,882 है यानी जीतने के लिए उम्मीदवार को 5,49,442 वोट प्राप्त करने होंगे। जो उम्मीदवार सबसे पहले वोटों की इस संख्या को प्राप्त कर लेता है वहीं प्रेसिडेंट के रूप में चुना जाता है।

Governor vs Lieutenant Governor Difference: क्या आप जानते हैं राज्‍यपाल - उपराज्‍यपाल में अंतर?


Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    फुटवियर Mens Sandals Under 500 में आपको मिलेंगे कई ऑप्शन, जल्दी नहीं टूटेगी इनकी सिलाई
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    Adv: अपने पसंदीदा ब्रैंड का सामान खरीदने का आखिरी मौका, 60% तक की छूट
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    लाइफस्टाइल फोटो गैलरी बिकिनी पहन समंदर किनारे आराम फरमाती दिखीं जान्हवी कपूर, नियॉन कलर के आगे समंदर का रंग भी लगा फीका
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    न्यूज़ Jio 666 Prepaid Plan मिलेगा 35 रुपए सस्ता! घर बैठे करें Recharge
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    फिल्मी खबरें अर्जुन कपूर कोई स्कूल के बच्चे नहीं... तानों से परेशान आकर मलाइका अरोड़ा ने सुनाई खरी खरी
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    ट्रेंडिंग स्कूटर पर बैठे-बैठे बंदे ने तीसरी मंजिल पर चढ़ा दिया सामान, वीडियो वायरल
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    टीवी बिग बॉस 16: क्या एमसी स्टैन ने छोड़ा बिग बॉस 16? ये सेलेब्स मार चुके हैं सलमान खान के शो को लात
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    न्यूज़ Flipkart ने कीमत में कर दी गलती? 550 में लोगों ने खरीदा 10 हजार वाला Redmi 9i Sport
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    हेल्थ Kidney Stones और फेफड़ों की गंदी साफ करने के लिए घर में बनाएं ये 2 चीजें
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    ब्रिटेन ब्रिटेन में पीएम ऋषि सुनक की लोकप्रियता में कमी, क्‍या लिज ट्रस की तरह गंवा देंगे सत्‍ता
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    अन्य खबरें IIT में पढ़े, करप्‍शन के खिलाफ लड़कर रखे राजनीति में कदम, क्‍या इन्‍हें पहचान पाए आप?
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    राजनीति MCD के पार्षद तो चुन लिए गए, फिर अप्रैल तक क्यों टल गया मेयर का चुनाव? समझिए क्या खेल है
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    राजनीति दिल्ली MCD चुनाव: कांग्रेस को एक और झटका, इलेक्शन जीतने वाले कांग्रेस के दो पार्षद AAP में शामिल
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कौन कौन भाग लेते हैं - raashtrapati ke chunaav mein kaun kaun bhaag lete hain
    पटना 'खाकी: द बिहार चैप्टर' से मुसीबत में फंसे IPS अमित लोढ़ा कौन हैं? काबिलियत से करप्शन तक, जानें बड़ी बातें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

राष्ट्रपति के अधिकार क्या है?

विधायी शक्तियां राष्ट्रपति को संसद सत्र आहूत, सत्रावसान करना एवं लोकसभा को भंग करने की शक्ति भी रखता है। नए राज्यों के निर्माण राज्य की सीमा में परिवर्तन संबंधित विधेयक, धन विधेयक या संचित निधि से व्यय करने वाला विधेयक एवं राज्य हित से जुड़े विधेयक बिना राष्ट्रपति के पूर्व अनुमति के संसद में प्रस्तुत नहीं होते हैं।

भारत के दूसरे राष्ट्रपति का नाम क्या है?

डॉ. एस. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक भारतीय दार्शनिक और राजनेता थे और 1962 से 1967 तक भारत के पहले उपराष्ट्रपति (1952-1962) और भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे

राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है?

Dileep Vishwakarma. राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बिना भारत में कोई भी कानून लागू नहीं हो सकता है. भारत के एकमात्र राष्ट्रपति थे, जिन्होंने दो कार्यकालों तक राष्ट्रपति पद पर कार्य किया. वे संविधान सभा के अध्यक्ष भी थे और भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन के प्रमुख नेता.

भारत में कुल कितने राष्ट्रपति हैं और उनके नाम?

भारत की स्वतंत्रता से लेकर अब तक 14 राष्ट्रपति हो चुके हैं। 1 भारत के राष्ट्रपति पद की स्थापना भारतीय संविधान के द्वारा की गयी है। इन 14 राष्ट्रपतियों के अलावा 3 कार्यवाहक राष्ट्रपति भी हुए है जो पदस्थ राष्ट्रपति की मृत्यु के बाद बनाये गए है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद थे।