Redmi note 11 में क्या डिस्प्ले है? - raidmi notai 11 mein kya disple hai?

Redmi Note 11 SE चीन की कंपनी Xiaomi अपनी Redmi सीरीज से भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी जल्द ही भारत में Redmi Note 11 SE लॉन्च कर सकती है। यह फोन चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi Note 11SE: Xiaomi अपनी Redmi Series से आने वाले दिनों में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। अब मीडिया रिपोर्ट के जरिये पता चल रहा है कि कंपनी Redmi Note 11 SE के नाम से अपना एक और नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही रिपोर्ट से फोन के कई फीचर्स भी पता चले हैं, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Redmi Note 11 SE के संभावित फीचर्स

  • डिस्प्ले – इस फोन में 6.43 इंच की स्क्रीन से Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 1080 × 2400 पिक्सल का रेजल्यूशन मिल सकता है। इस फोन में 90 HZ का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर- इस फोन में कंपनी MediaTek Helio G95 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा सकती है।
  • कैमरा – कंपनी इस फोन में quad कैमरा सेटअप दे सकती है। इस स्मार्टफोन में 64 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 MP का तीसरा डेप्थ कैमरा और 2 MP का चौथा मैक्रो कैमरा फ़्लैश लाइट के साथ लगा लगा हो सकता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • रैम और इंटरनल स्टोरेज- कंपनी अपने इस फोन में 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दे सकती है।
  • ओएस – यह फोन Android 11 या Android 12 दोनों में से किसी एक के साथ लॉंच हो सकता है।
  • बैटरी- इसमें 5,000 MAH की बैटरी लगी हो सकती है। इसके साथ ही फोन में 33 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है।
  • अन्य फीचर्स- इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 3.5 mm जैक, वाई फ़ाई, और ब्लूटूथ 5.1 जैसे सभी फीचर्स भी दिये जा सकते हैं।

Redmi Note 11 SE के ये सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट के द्वारा पता चले हैं। हालांकि कंपनी ने इस फोन के भारतीय लॉन्च पर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

Edited By: Kritarth Sardana

Xiaomi अपनी Redmi सीरीज से एक नया स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro 2023 के निर्माण में लगी हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा फोन के फीचर भी सामने आए हैं। हम आपको फीचर्स के साथ फोन की कीमत भी बताने जा रहे हैं।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की कंपनी Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro 2023 को लांच करने की तैयारी में लगी हुई है। कंपनी इस फोन को इसी साल के अंत तक लांच कर सकती है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा फोन के कई फीचर्स और कीमत भी लीक हो चुकी है।

Redmi Note 11 Pro 2023 के संभावित फीचर्स

  • डिस्प्ले – इस फोन में Qualcomm Snapdragon 712 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • कैमरा- कंपनी इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसमें 108 MP का मेन बैक कैमरा, 5 MP का मैक्रो कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा दे सकती है। तो वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है।
  • बैटरी- रेडमी के इस फोन में 5,020 mAh की बैटरी लगी हो सकती है। इसके लिए फोन में 33 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है।

Redmi Note 11 Pro 2023 की संभावित कीमत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 11 Pro 2023 के नए वर्जन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है।

Redmi Note 11 Pro 2023 के सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट द्वारा बताए गए हैं। हालांकि कंपनी ने फोन के लांच और किसी भी फीचर के साथ कीमत पर भी कुछ नहीं बताया है।

Redmi Note 11 Pro के फीचर्स पर नज़र

कंपनी ने अपने Redmi Note 11 Pro को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। रेडमी नोट 11 प्रो में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Mediatek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरें की बात करें इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 MP का मैक्रो और डेप्थ कैमरा मिलता है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगी हुई मिलती है।

यह भी पढ़ें- Redmi 11 Prime 5G की पहली सेल शुरू हुई, जानिये फोन के फीचर्स,कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफ़र 

Edited By: Kritarth Sardana

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 11 Feb 2022 03:08 PM IST

रेडमी इंडिया ने हाल ही में Redmi Note 11 सीरीज भारत में पेश की है जिसके तहत Redmi Note 11 और Redmi Note 11S स्मार्टफोन बाजार में उतारे गए हैं। Redmi Note 11 और Redmi Note 11S के फीचर्स काफी हद तक एक ही जैसे हैं। दोनों फोन में 90Hz की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा दोनों फोन के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। Redmi Note 11 और Redmi Note 11S 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। दोनों फोन की बैटरी को लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया गया है, लेकिन यहां बड़ा सवाल यह है कि जब दोनों फोन के फीचर्स एक ही जैसे हैं तो कंपनी ने दो फोन लॉन्च ही क्यों किए हैं? आइए जानते हैं...

Redmi Note 11 vs Redmi Note 11S: स्पेसिफिकेशन

  • Redmi Note 11 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। फोन को होरिजॉन ब्लू, स्पेस ब्लैक और स्टारबर्स्ट व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।
  • Redmi Note 11S के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,499 रुपये है। Redmi Note 11S को होरिजॉन ब्लू, पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 11 vs Redmi Note 11S: स्पेसिफिकेशन

  • Redmi Note 11 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है। इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 6 जीबी तक LPDDR4X रैम है।
  • Redmi Note 11S में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है। इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम है। 

Redmi Note 11 vs Redmi Note 11S: कैमरा

  • Redmi Note 11S में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
  • Redmi Note 11 में भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 11 vs Redmi Note 11S: बैटरी

  • Redmi Note 11 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, IR ब्लास्टर, टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W Pro फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 179 ग्राम है।
  • Redmi Note 11S में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, IR ब्लास्टर, टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W Pro फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 179 ग्राम है।

रेडमी नोट 11 में कौनसा डिस्प्ले है?

रेडमी नोट 11एसई में 6.43 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल है जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। रेडमी नोट 11एस में 6.43 इंच फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है।

रेडमी नोट 11 का बैटरी बैकअप कितना है?

वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

रेडमी नोट 11 कितने रुपए का है?

Redmi Note 11 की कीमत भारत में 13,499 रुपये है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये के साथ आता है।

रेडमी का सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है?

रेडमी मोबाइल रेट लिस्ट [2022].
Redmi 9 Prime (4GB RAM, 64GB Storage) — Rs. ... .
Redmi Note 10 Pro Max (6GB+128GB) — Rs. ... .
Redmi Note 10 Pro Max (6GB+128GB) — Rs. ... .
Redmi Note 9 Pro (4GB+128GB) — Rs. ... .
Redmi K20 Pro (6GB+128GB) — Rs. ... .
Redmi K20 Pro (6GB RAM, 128GB Storage) — Rs. ... .
Redmi Note 9 Pro (4GB+64GB) —.