सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन क्यों जरूरी है? - sehatamand rahane ke lie svasth aahaar ka sevan kyon jarooree hai?

स्वस्थ जीवन का आधर होता है स्वस्थ भोजन, ऐसे में हमें स्वस्थ आहार का महत्व समझना होगा। क्योंकि हम जो खाते हैं हमारा स्वास्थ्य उसी पर निर्भर करता है। जब हमारा खाना अच्छा होगा तो हमारी सेहत अपने आप अच्छी हो जाएगी। लेकिन आजकल की मॉर्डन लाइफस्टाइल के कारण खाने को लेकर हमारी पसंद बदल गई है। जो कि हमें बीमार बनाती जा रही है। आज लोगों को हेल्दी से ज्यादा जंक और फास्ट फूड पसंद हैं। इसके लिए आपको स्वस्थ आहार का महत्व जानने और समझने की जरूरत है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि स्वस्थ भोजन का महत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी होता है।

Show

और पढ़ें : राइट ब्रीदिंग हैबिट्स तनाव दूर करने से लेकर दे सकती हैं लंबी उम्र तक

स्वस्थ आहार या संतुलित आहार क्या है?

स्वस्थ आहार या संतुलित आहार वो होता है, जिसमें सभी तरह के पौष्टिक तत्व, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। ये सभी अवयव हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जब शरीर को सभी तरह के न्यूट्रीएंट्स मिलते हैं तो बीमारियां शरीर से कोसों दूर रहती हैं। ऐसे में जब हम कुछ अनहेल्दी सा खाते हैं तो कुछ न्यूट्रीएंट्स छूट जाते हैं, जिसके बाद कई तरह की बीमारियां हमारे शरीर को घेर लेती हैं। इस स्थिति में हमें स्वस्थ आहार का महत्व समझना होगा।

और पढ़ें : डायबिटीज के लिए योगासन कैसे करें?

स्वस्थ आहार का महत्व क्या है?

हेल्दी डायट शरीर में कितना जरूरी है, इस पर दिल्ली की क्लीनिकल डायटिशिनयन शिखा जैन का कहना है, “हमारी डायट दो चीजों काे ध्यान में रखते हुए प्लान होनी चाहिए। एक हमारी बीएमआई और दूसरा यह कि हमारे शरीर को किन पोषक तत्तवों की कमी है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को एक दिन में सभी जरूरी पोषक तत्तों के लिए हरी पत्तेदार सब्जियाें का सेवन, सभी रंग के सब्जियों का सेवन, हर रंग के फलों का सेवन करना चाहिए। इससे कभी उन्हें किसी सप्लिमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी।” स्वस्थ आहार का महत्व हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों के स्वास्थ्य के लिए है। स्वस्थ आहार ही यह तय करता है कि हम आज क्या है और कल क्या होंगे। सही पोषण हीएक अच्छी लाइफस्टाइल का प्रतीक होता है। स्वस्थ आहार का महत्व हमारे सेहत के लिए बहुत अधिक है, जैसे- संतुलित आहार किसी भी स्वास्थ्य समस्या को रोकती है। खास कर के हेल्दी लाइफस्टाइल से हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी स्वास्थ्य होने का रिस्क कम हो जाता है।

सेहत के लिए पौष्टिक आहार का महत्व क्यों जरूरी है?

सेहत के लिए पौष्टिक आहार का महत्व 2 से 19 साल तक की उम्र ज्यादा माना जाता है। इस उम्र में व्यक्ति जो खाया पीया रहता है, वो जीवन का आधार बनता है। लेकिन इसका मतलब ऐसा बिल्कुल नहीं है कि बड़े होने के बाद हम कुछ भी खा सकते हैं। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि अनहेल्दी खाने से कई तरह की बीमारियां होती हैं, जैसे- हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज टाइप 2, ऑस्टियोपोरोसिसि, कैंसर आदि।

और पढ़ें : शरीर पर पॉजिटिव होता है मेडिटेशन का असर

संतुलित आहार के लिए क्या खाना चाहिए?

संतुलित आहार के लिए आपको निम्न चीजों को खाना चाहिए :

संपूर्ण अनाज को शामिल करें

संपूर्ण अनाज का सेवन करने से ही स्वस्थ आहार का महत्व मिल पाता है। रिफाइंड अनाज से आपको संपूर्ण या साबूत अनाज पर स्विच करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर व्हाइट ब्रेड की जगह पर गेंहू से बना हुआ ब्राउन ब्रेड खाएं। आप अपनी थाली में निम्न अनाज को शामिल कर सकते हैं :

  • किनोआ
  • ओट्स
  • ब्राउन राइस
  • बकव्हीट
  • ओटमील
  • वाइल्ड राइस

प्लेट में फलों को करें शामिल

स्वस्थ आहार का महत्व बिना फलों के अधूरा है। अपने भोजन में रंगीन सब्जियों को शामिल करें। खास कर के लाल, नारंगी और गहरे हरे रंग की सब्जियां, जैसे- टमाटर, शकरकंद और ब्रोकली। भोजन फलों को डेजर्ट के रूप में खाएं। आप जितना अधिक रंगीन फल और सब्जियां अपनी प्लेट प्लेट में शामिल करेंगे, आपके शरीर को विटामिन, खनिज, और फाइबर उतना ज्यादा मिलेगा।

और पढ़ें : ये योगासन आपको रखेंगे हेल्दी और फिट

लीन प्रोटीन के लिए नॉनवेज खाएं

मीट, चिकन, अंडे, सीफूड, ड्राई बीन्स या मटर, अंडे, नट्स, और बीज में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। इसलिए अपनी थाली में आपको लीन प्रोटीन के लिए नट्स के साथ नॉनवेज भी शामिल करना चाहिए।

कैल्शियम के लिए रोज एक गिलास दूध पिएं

कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। कैल्शियम के लिए आपको दूध, दही, मक्खन आदि का सेवन करना चाहिए। लेकिन ध्यान दें कि फैटी मिल्क ना पिएं। इसके लिए आप फैट फ्री या लो फैट मिल्क का सेवन करें।

अपने खाने में सोडियम की मात्रा तय करें

सोडियम शरीर की जरूरत होती है, लेकिन सोडियम की अधिक मात्रा होने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आपको कोई भी चीज खरीदते समय उसके लेबल को चेक करें। इसलिए लो सोडियम सॉल्ट का सेवन करें।

और पढ़ें : ध्यान मेडिटेशन किस तरह मेंटल स्ट्रेंथ के लिए फायदेमंद है?

सीफूड का सेवन करें

स्वस्थ आहार का महत्व सीफूड से है। ऐसे में आपको मछली खाना चाहिए, जैसे- सैल्मन, टूना, शेलफिश, क्रैब, ऑइस्टर आदि। सीफूड का सेवन करने से प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मिनरल आदि पाया जाता है। बड़ों को ज्यादा और बच्चों को कम सी फूड का सेवन करना चाहिए।

खूब पानी पिएं

स्वस्थ आहार का महत्व पानी के साथ ही पूरा होता है। पानी वजन घटाने के साथ ही बॉडी को डिटॉक्स करता है। हमें दिन भर में कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए। आप चाहें तो उसमें नींबू का रस मिला कर भी पी सकते हैं। इससे आपको विटामिन सी को मिलेगा ही, साथ ही ये एक लो कैलोरी ड्रिंक है।

और पढ़ें : अंडरवेट पुरुष खाएं ये चीजें और हो जाएं हेल्दी

स्वस्थ आहार का महत्व बनाए रखने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?

स्वस्थ आहार का महत्व बनाए रखने के लिए निम्न चीजों को नहीं खाना चाहिए :

  • रिफाइन्ड अनाज नहीं खाएं
  • स्वीटेंड सिरप का उपयोग कम करें
  • व्हाइट फ्लोर का सेवन नहीं करें
  • हाइड्रोजेनेटेड ऑयल का सेवन ना करें, बल्कि उसके जगह पर वर्जिन ऑलिव ऑयल, तिल का तेल, फ्लैक्स सीड ऑयल और बटर का सेवन करें।
  • फैक्ट्री में बनाए गए मीट, चिकन आदि का सेवन ना करें, क्योंकि वे हॉर्मोन, स्टेरॉइड और एंटीबायोटिक्स से बनाए जाते हैं।
  • आर्टिफिशयल कलर और फ्लेवर से बनी चीजों का सेवन कत्तई ना करें।
  • मोनोसोडियम ग्लूटामेट से बने कृत्रिम मसालों का सेवन ना करें।
  • सोडा, कॉफी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए, इसकी जगह पर आपको लो कैलोरी ड्रिंक या फ्रूट जूस आदि का सेवन करना चाहिए।
  • पैक्ड या फ्रोजन व प्रीजर्वेटिव खाना ना खाएं।

स्वस्थ आहार के फायदे क्या हैं?

  • संतुलित आहार और नियमित तौर पर व्यायाम या योगा करने से आप वजन कम कर सकते हैं। अगर आप वजन कम करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं, तो नियमित व्यायाम हृदय के स्वास्थ्य में सुधार करता है, योगा आपकीे इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है। साथ ही आपके ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ा सकता है।
  • मानसिक सेहत के लिए संतुलित आहार होना बहुत जरुरी होता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि फिजिकल मूवमेंट से एंडोर्फिन के उत्पादन को स्टीम्यूलेट होती है। एंडोर्फिन मस्तिष्क से निकलने वाला एक रसायन हैं जो आपको खुशी और आराम महसूस कराता है। स्वस्थ आहार खाने के साथ-साथ व्यायाम, योगा या ध्यान करने से मानसिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
  • बीमारियों का खतरा कम करता है। क्योंकि कोई भी बीमारी हमें किसी चीज की कमी के कारण ही होती है। ऐसे में जब किसी भी न्यूट्रीएंट्स की कमी नहीं होगी तो आपको बीमारी नहीं होगी।

इस तरह से हम सभी को स्वस्थ आहार का महत्व समझना चाहिए। इसके लिए ऊपर बताए गए सभी बातों को आपको समझना और अपनाना होगा। अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से मिल सकते हैं।

हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई मेडिकल सलाह और इलाज प्रदान नहीं करता है।

स्वस्थ भोजन खाना क्यों जरूरी है?

स्वस्थ भोजन ऊर्जा बढ़ाता है, आपके शरीर के कार्यों के तरीके में सुधार करता है, आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और वजन बढ़ने से रोकता है। अन्य भी प्रमुख लाभ हैं। संतुलित आहार आपकी पोषण संबंधी आवश्यकता को पूरा करता है। एक विविध, संतुलित आहार पोषक तत्वों की कमी से बचने के लिए आपको आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।

पौष्टिक आहार क्यों लेना चाहिए?

Initial Nutrients: शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए नियमित पोषण की आवश्यकता होती है। इसलिए पौष्टिक व संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए जिसमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे सारे पौष्टिक तत्त्व मौजूद हों... क्यों जरूरी : नई कोशिकाओं व लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है।

स्वस्थ आहार का क्या अर्थ है?

स्वस्थ आहार वह है जोकि स्वास्थ्य को बनाए रखने या उसे सुधारने में मदद करता है। यह कई चिरकालिक स्वास्थ्य जोखिम जैसे कि: मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या आवश्यक है?

भोजन रखे निरोग एक पुरानी कहावत है कि भोजन को ही दवा बना लें। अगर आप नियमित रूप से संतुलित और पोषक भोजन का सेवन करेंगे तो न केवल बीमारियों से बचेंगे, बल्कि स्वस्थ और ऊर्जावान भी बने रहेंगे। अपने भोजन में फल, सब्जियों, साबुत अनाज और तरल पदार्थो को उचित मात्र में शामिल करें।