संविधान समाज के लिए इसकी क्या भूमिका है? - sanvidhaan samaaj ke lie isakee kya bhoomika hai?

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

विकी नमस्कार गुड इवनिंग आपने के पक्ष में किया है आपके द्वारा किया गया समाज के लिए संविधान की क्या भूमिका देखिए संविधान संविधान समाज के लिए संविधान की अहम भूमिका ठीक है संविधान है तो हमारा देश एक आदमी के रूप में चल रहा है ठीक है

Romanized Version

संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?

सोनारायठाढ़ी : आजकल के बच्चे अपने भविष्य को लेकर जितना चिंतित हैं, उससे कम चिंतित अपने आसपास की व्यवस्था से भी नहीं हैं। पठन-पाठन से हटकर भी उनके दिमाग में सवाल कौंधते रहते हैं। मवि सोनारायठाढ़ी व उमवि पडरिया के बच्चों ने बीडीओ सलमान जफर खिजरी से सवाल किए। जिनका उन्होंने सटीक जवाब दिया।

प्र. संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?

सनातन राणा

उ. किसी भी देश को सही तरीके से चलाने के लिए संविधान की जरूरत पड़ती है। यह लोगों को नियमों के दायरे में रहकर कार्य करने की आजादी देता है।

प्र. कंप्यूटर शिक्षा के लिए क्या किया जा रहा है?

मेनका कुमारी

उ. आज के जमाने में कंप्यूटर की शिक्षा के बिना ज्ञान अधूरा है। सरकारी तौर विद्यालयों में कंप्यूटर दिया गया है। बच्चे इसका लाभ लें।

प्र. बालिका शिक्षा में प्रखंड पिछड़ा क्यों है?

रोजी खातून

उ. बालिका शिक्षा के उन्नयन के लिए सरकार की ओर से सभी प्रखंड में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खोला गया है। यहां पर भी यह विद्यालय जल्द ही खोला जाएगा।

प्र. मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना का लाभ कैसे मिलता है?

आंचल कुमारी

उ. मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना बीपीएल परिवार से जुड़ी बच्चियों के लिए है। जिस परिवार का वार्षिक आय 72 हजार रुपये तक है। उस परिवार की बच्ची को इस योजना के तहत लाभ दिया जाता है।

प्र. भ्रष्टाचार खत्म कैसे होगा?

राहुल कुमार राय

उ. भ्रष्ट आचरण को भ्रष्टाचार कहा जाता है। यह एक अपराध है। इसे रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है।

प्र. प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत काफी खराब है?

अजीत कुमार

उ. प्रखंड की अधिकांश आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। इसकी मुख्य वजह सरकारी अस्पताल की सुविधा नहीं होना है। इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों व चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

प्र. शिक्षकों की कमी कब दूर होगी?

सूरज कुमार

उ. शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार की ओर से जल्द ही नियुक्ति की जानेवाली है। वर्तमान समय में 123 विद्यालय में अधिकांश में एक ही शिक्षक हैं।

प्र. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?

निरंजन राणा

उ. योजना आयोग के पदेन अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं। आयोग देश के विकास की रूपरेखा तय करता है। साथ ही लोगों की जरूरतों के मुताबिक योजना बनाता है।

प्र. प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए क्या करना होगा?

चंदर कुमार

उ. प्रशासनिक सेवा में आने के लिए सबसे पहले ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षा में बैठना पड़ता है और सफल होने पर प्रशासनिक सेवा में लोग आते हैं।

प्र. जनप्रतिनिधि की क्या भूमिका है?

सविता कुमारी

उ. जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि विधानसभा व लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका काम क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के पास रखना और उसे दूर करना है।

प्र. प्रखंड का विकास कैसे होगा?

सचिना कुमारी

उ. प्रखंड में विकास से संबंधित कई योजनाएं चलाई जा रही है। समय-समय पर बैठक कर योजना की प्रगति की जानकारी ली जाती है। साथ ही आवश्यक दिशानिर्देश दिए जाते हैं।

प्र. मनरेगा योजना क्या है?

अनिल कुमार यादव

उ. मनरेगा कानून है, इसके तहत ग्रामीणों को गांव में ही सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। गांव से पलायन रोकने के लिए केंद्र सरकार ने महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना की शुरुआत की।

प्र. बच्चे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कैसे करें?

निरंजन कुमार राणा

उ. सबसे पहले विषयों पर अपनी पकड़ बढ़ाएं। जो भी पढ़ें उसे तब तक पढ़ते रहें जब तक वह पूरी तरह समझ न आ जाए। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ईमानदारी से प्रयास जरूरी है।

प्र. बच्चों को क्या संदेश देंगे?

उमेश कुमार पंडित

उ. आप मन लगाकर पढ़ें। शिक्षकों से हर विषय की जानकारी प्राप्त करें। सामान्य ज्ञान बढ़ाएं। प्रतियोगिता के इस दौर में नियमित और निरंतर अध्ययन से छात्र सफल हो सकते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

संविधान समाज के लिए इसकी क्या भूमिका है? - sanvidhaan samaaj ke lie isakee kya bhoomika hai?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • राष्ट्र निर्माण में संविधान की अहम भूमिका

राष्ट्र निर्माण में संविधान की अहम भूमिका

चिन्मय में संविधान दिवस समारोह

राष्ट्रको एक सूत्र में बांधने तथा लोगों के अधिकार को सुरक्षित रखने में भारतीय संविधान सर्वोत्तम भूमिका निभा रहा है। लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय संविधान देश के लिए महत्वपूर्ण एवं इसकी उपयोगिता बहुत अधिक है। यह बातें चिन्मय के प्राचार्य डा. अशोक सिंह ने विद्यालय में आयोजित संविधान दिवस उत्सव पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को बनाकर बाबा साहेब समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ समानता का अधिकार देशवासियों को दिया। इस अवसर उप प्राचार्य गौतम नाग आदि उपस्थित थे।

26नवंबर का दिन महत्वपूर्ण

26नवंबर 1949 को तैयार की गई तथा 26 नवंबर 1950 को देश में लागू किए गए भारतीय संविधान की मूल भावना पर बच्चों की बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मक एवं क्रियात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों ने भारतीय संविधान के चरित्र, महत्व, उपयोगिता आदि महत्वपूर्ण विषयों को सचित्र व्याख्यान के माध्यम से संविधान का सजीव चित्रण किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन सोमा राय कविता सिन्हा ने किया।

गुरुवार को चिन्मय विद्यालय में स्पेशल एसेंबली का आयोजन किया गया। एसेंबली में प्राचार्य के साथ छात्र छात्राओं ने भारतीय संविधान की रक्षा की शपथ ली। इस मौके पर बच्चों को प्रजातंत्र में जनता के अधिकार एवं भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया।

संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चे।

डा. अंबेडकर के योगदान की चर्चा

संविधानदिवस समारोह में शिक्षिका शर्ली मरिया दास एवं शिवा माथुर ने संविधान के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माण में डा. बीआर अम्बेडकर ने भारत को संविधान दिया। जिससे आज हमारे देश में समानता एवं भाईचारा अपनी उपयोगिता बता रहा है। शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बताया कि कैसे हमारा भारतीय संविधान एक जीवित दस्तावेज है। इसके द्वारा केवल हमारे आधारभूत मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी हमें मिलती है बल्कि उनकी सुरक्षा भी होती है।

बच्चोंके बीच हुई प्रतियोगिता

संविधानदिवस समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच ‘संविधान एक जीवित दस्तावेज’ पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रेष्ठ पोस्टरों को पुरस्कृत करते हुए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे।

प्राचार्य डा. सिंह के साथ शपथ लेते शिक्षक बच्चे।

समाज के लिए संविधान की क्या भूमिका है?

संविधान जहां देश के नागरिकों में धर्म के आधार पर भेदभाव की मनाही करता है, वहीं धार्मिक अल्पसंख्यको को अपने धर्म, भाषा तथा संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का अधिकार भी प्रदान करता है। साथ ही उन्हें अपनी पसन्द की शैक्षिक संस्थाओं को स्थापित करने और उनके प्रबन्ध करने का अधिकार भी देता है।

संविधान से हमें क्या लाभ है?

संविधान आधिकारिक बंधन लगा कर यह तय कर देता है कि कोई क्या कर सकता है और क्या नहीं। अतः संविधान हमें एक नैतिक पहचान भी देता है। तीसरा, और अंतिम, अब शायद यह संभव हो सका है कि अनेक बुनियादी राजनीतिक और नैतिक नियम विश्व के सभी प्रकार के संविधानों में स्वीकार किये गये हैं।

हमें संविधान की आवश्यकता क्यों हैं लिखिए?

Solution : किसी भी देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता पड़ती हैसंविधान, कानूनों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो सरकार की मूल संरचना और इसके कार्यों को निर्धारित करता है। जो सरकार के अंगों तथा नागरिकों के आधारभूत अधिकारों को परिभाषित तथा सीमांकित करता है

हमें संविधान की विद्यार्थी क्यों है?

Locket Chatterjee and seconded by Dr.