शनिवार के दिन गाय को क्या खिलाना चाहिए? - shanivaar ke din gaay ko kya khilaana chaahie?

* शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी, काली चिंटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रुकावटें दूर होती है।

* शनिवार कोतेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

* शनिवार को शुभ योग/शुभ चौघड़िया में शाम के वक्त अपनी लंबाई के बराबर लाल रेशमी सूत नाप लें। फिर एक पत्ता बरगद का तोड़ें। उसे स्वच्छ जल से धोकर पोंछ लें। तब पत्ते पर अपनी कामना रूपी नापा हुआ लाल रेशमी सूत लपेट दें और पत्ते को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं, कामनाओं की पूर्ति होती है सबसे महत्वपूर्ण आपका भाग्य चमकने लगेगा।

* शनिवार की रात में रक्त चंदन से अनार की कलम से 'ॐ ह्वीं' को भोजपत्र पर लिख कर बाद में नित्य पूजा करने से यश, धन, वैभव,विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।

धार्मिक शास्त्रों में गाय को भोजन कराने से मिलने वाले लाभों का वर्णन मिलता है। चलिए जानते हैं कि गाय का मानव जीवन में क्‍या महत्‍व है। 

हिंदू धर्म में कई पशु-पक्षियों को शुभ माना गया है। इनमें से सबसे ज्‍यादा महत्‍व गाय को दिया गया है। हिंदुओं में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, क्योंकि वह हमें दूध देती है। गाय की पूजा और सेवा को भी हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया गया है। 

ऐसी मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए अगर आप गाय की पूजा या सेवा करते हैं, तो एक साथ इतने सारे देवी-देवताओं को आप प्रसन्न कर सकते हैं। शास्त्रों में गाय की सेवा और पूजा से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनमें से कुछ बेहद प्रचलित भी हैं। 

गाय को गुड़ और रोटी खिलाना भी इन्‍हीं नियमों में से एक है। ऐसा करते हुए आपने कई लोगों को दिखा होगा। मगर क्‍या आप जानते हैं कि गाय को गुड़ रोटी खिलाने के बहुत सारे फायदे भी हैं। इस विषय में हमारी बात उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा बताते हैं, ' हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना गया है। गाय भगवान श्रीकृष्ण को भी अति प्रिय है। अगर कोई निस्वार्थ भाव से गाय की सेवा करता है, तो उसे हर तरह से जीवन में सुख मिलता है। वैसे तो गाय को नियमित दिन के अनुसार आपको अलग-अलग चीजें खाने के लिए देनी चाहिए। यदि आप ग्रह शांति या जीवन में आ रही समस्याओं को कम करना चाहते हैं, तो आपको गाय को गुड़ रोटी खिलानी चाहिए।'

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: घर में कब लगाएं तुलसी का पौधा?

पंडित जी हमें इसके और भी कई फायदे बताते हैं-  

शनिवार के दिन गाय को क्या खिलाना चाहिए? - shanivaar ke din gaay ko kya khilaana chaahie?

ग्रहों की शांति के लिए उपाय 

  • अगर आपकी कुंडली में सूर्य दोष है, तो आपको नियमित गाय को रसोई में बनी पहली रोटी खिलानी चाहिए। रोटी गेहूं के आटे की होनी चाहिए। 
  • अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है, तो गाय को रोटी के साथ गुड़ भी दें। 
  • कुंडली में यदि बुध ग्रह नीच का है या फिर कमजोर है तो आपको रोटी के साथ गाय को हरी सब्जियां भी खिलानी चाहिए। 
  • बृहस्पति ग्रह कमजोर है तो आपको गाय को रोटी, गुड़ और चना खिलाना चाहिए। 
  • कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आपको गाय को रोटी और पानी दोनों अर्पित करना चाहिए।  
  • राहु की महादशा को कम करने के लिए काली दाल के साथ गाय को रोटी खाने के लिए दें। 
  • शनि ग्रह को शांत करने के लिए आप हर शनिवार गाय को घी लगी रोटी के साथ पालक खाने को दें 
  • केतु ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद तिल और गेहूं के आटे की रोटी खाने के लिए दें। 

आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए 

अगर आप बहुत समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहें और आपको इन परेशानियों से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है, तो आपको नियमित गाय के पैर छू कर अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इससे आपको न केवल मन की शांति मिलेगी बल्कि अपनी समस्याओं को हल करने का रास्ता भी मिलेगा। 

नौकरी में तरक्की के उपाय 

अपने काम के लिए घर से निकलते वक्‍त यदि आपको गाय की आवाज सुनाई दे जाए, तो वह दिन आपके लिए बहुत ही शुभ होता है। खासतौर पर अगर आपको नौकरी में तरक्की की आस है, तो गाय की आवाज आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। 

शनिवार के दिन गाय को क्या खिलाना चाहिए? - shanivaar ke din gaay ko kya khilaana chaahie?

वास्तु दोष दूर करने के उपाय 

घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए आपको सुबह-शाम नियमित रूप से भगवान के मंदिर में गाय के घी का दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर पवित्र बना रहेगा और हर तरह का दोष दूर हो जाएगा। 

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए उपाय 

घर में यदि सकारात्मकता बनी रहती है, तो परिवार के सदस्यों के मध्य प्रेम भी बना रहता है। ऐसे में अगर आपको महसूस होता है कि घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा दूर भगाने के उपाय) मौजूद है तो उसे दूर करने के लिए आपको अपने घर में गाय के साथ श्री कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए। 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Unsplash, Shutterstock

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

शनिवार के दिन गाय को क्या खिलाना चाहिए? - shanivaar ke din gaay ko kya khilaana chaahie?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

शनिवार को Cow को क्या खिलाना चाहिए?

आज के दिन आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए

शनिवार को गाय को रोटी खिलाने से क्या होता है?

गौ माता को रोटी खिलाने के लाभ माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. परिवार में खुशियों का वास होने लगता है.

रविवार के दिन गाय को क्या खिलाना चाहिए?

गाय को रोटी खिलाएं हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है. गाय हिंदुओं के लिए पूजनीय है. मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है. रविवार के दिन सुबह के समय गाय को रोटी खिलाने से सूर्य नारायण प्रसन्न होते हैं.

गाय को किस दिन क्या खिलाना चाहिए?

हिंदू शास्त्रों के अनुसार गाय के अंदर सभी देवी देवताओं का वास माना जाता है। अगर आप सुबह सबसे पहली रोटी गाय को खिलाते हैं तो आपको सभी देवी देवताओं का आर्शीवाद प्राप्त होता है। 2. गाय को गुरु के साथ भी जोड़ा गया है इसलिए मान्यता है कि गुरुवार के दिन गाय को हल्दी की रोटी खिलाने से धन, सपंत्ति और सुख में वृद्धि होती है।