वृक्ष में क्या क्या देते हैं? - vrksh mein kya kya dete hain?

पेड़ पौधे इंसान को दी गई प्रकृति की अनमोल देन है। यदि पेड़ पौधे ना हो तो हमार श्वास लेना भी कठिन होगा। भारत वर्ष में अनादि काल से पेड़-पौधों को भगवान के रूप में पूजा जाता है। सनातन संस्कृति के अनुयायी वर्ष में पड़ने वाले 24 एकादशी पर पीपल के वृक्ष की पूजा करते है। इसी प्रकार तुलसी के पौधे को देवी तुल्य माना जाता है। अक्षय तृतीया पर्व के दिन तुलसी को नव विवाहिता की भांति 16 श्रृंगार की सामग्री भेज कर पूजा जाता है। इसी प्रकार दीपोत्सव के क्रम में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है।

दोस्तों क्या आप जानते है कि पेड़ हमें क्या देते हैं, यदि आपको इसके बारे में शून्य जानकारी है। यदि आप भी पेड़-पौधों के बारे में विस्तार पूर्वक जानना चाहते है, तो हमारे पोस्ट पेड़ पौधे से हमें क्या क्या मिलता है? | Benefits of Trees  में आपकों संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।

इस पोस्ट जरिए हम आपकों बताएंगे कि, पेड़ हमें क्या देते हैं, हम आपकों इस विषय से जुड़ी करीब-करीब सभी जानकारी मिल जाएगी। आशा करते हैं आप पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ेंगे।

पेड़ पौधे से हमें क्या क्या मिलता है? | Benefits of Trees

अमूमन पेड़ हमें श्वास लेने के लिए ऑक्सीजन देते है। इन्हीं ऑक्सीजन के कारण मानव का जीवन पृथ्वी पर संभव हो सका है। लेकिन यदि आप जानना चाहते हैं कि पेड़ हमें क्या क्या देते हैं, तो उसके बारे में नीचे की ओर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है:-

ऑक्सीजन

किसी भी जीव के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है ऑक्सीजन जो कि हमें पेड़ पौधो से ही प्राप्त होता है। दुनिया में कोई भी जीव बिना ऑक्सीजन 5 मिनट के लिए भी जिंदा नहीं रह सकता है। जैसा कि हम सभी को विधित है कि, ऑक्सीजन की पूर्ति हमारे आसपास मौजूद पेड़ों से ही होती है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि, ऑक्सीजन पेड़ों से मिलने वाली सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है।

2. भोजन

ऑक्सीजन के बाद पेड़ पौधे से मिलने वाले दूसरे सबसे महत्वपूर्ण तत्व की बात करें तो वह है भोजन है। जिस प्रकार ऑक्सीजन के बिना कोई भी जीव जीवित नहीं रह सकता है। ठीक उसी प्रकार भोजन के बिना जिंदा रह पाना असंभव है। पृथ्वी पर मिलने वाला भोजन हमें पेड़ों से ही प्राप्त होता है। हालांकि बहुत से लोगों का यह मानना है कि हमें भोजन फसल से प्राप्त होता है, लेकिन फसल भी एक प्रकार का पौधा ही है।

3. बारिश

मानव को जीवित रहने के लिए भोजन और ऑक्सीजन के बाद सबसे महत्वपूर्ण तत्व पानी की होती है। जलाशयों में उपलब्ध होने वाला पानी हमें पौधों के जरिए ही मिलता है। बताएं कैस, बारिश करने में पेड़ पौधों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आपने यदि गौर किया हो तो, जहां पर ज्यादा पेड़ होते हैं वहां पर बारिश सामान्य से अधिक मात्रा में होती है। केरल के वर्षा वन के बारे में तो आप लोगों ने सुना ही होगा। कहा जाता है कि, वर्षा वन में इतने अधिक पौधे है कि, सूर्य की किरणें धरती तक पहुंच ही नहीं पाती है।

4. लकड़ी

संसार के अंतिम सफर में लकड़ी को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। मानव की मृत्यु होने के बाद अंतिम क्रिया कर्म में अत्येष्टि भी लकड़ी पर ही की जाती है। लकड़ी भी हमें आसपास के मौजूदा पेड़-पौधे से ही प्राप्त होती है। लकड़ी हमारे दैनिक जीवन में सहायक होती है जैसे- जलाऊ लकड़ी, मकान बनाने आदि के लिए।

5. सब्जियां

इससे हमें कई प्रकार की सब्जियां मिलती हैं जिनका इस्तेमाल इंसान भोजन के रूप में करते हैं। दुनिया में कई तरह की सब्जियां उपलब्ध हैं, जिनका मुख्य स्रोत पेड़-पौधे हैं।

6. दैनिक जीवन की चीजें

दैनिक दिनचार्य की सैकड़ों ऐसी चीजें ही जो पेड़ पौधे की मदद से ही पूरी हो पाती है। हमारे शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कागज को भी पेड़ पौधे से ही प्राप्त किया जाता है।  इसके अलावा भी हजारों ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल हमारे द्वारा रोज किया जाता है तथा उनका निर्माण भी पेड़ों के द्वारा ही होता है। पोस्ट में हमारे द्वारा बेहद ही विशेष चीजों के बारे में जानकारी दी है, जिनके बिना इस पृथ्वी पर इंसानी जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

आज आपने क्या सीखा

तो आज की इस लेख को पढ़कर आपने क्या सीखा, पेड़ हमें क्या क्या देते हैं, हमने आपकों इस पोस्ट के जरिए पेड़ पौधे विषय से जुड़ी लगभग हर एक जानकारी को देने का प्रयास किया है। आशा करते हैं कि, आपकों हमारे द्वारा दी गई यह इंफॉर्मेशन पसंद आई है, तथा आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ नया जानने को मिला है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया के माध्यम से आगे शेयर जरूर करें, तथा इस विषय के बारे में अपनी राय हमें नीचे कमेंट में जरूर बताएं। आपके द्वारा किया गया शेयर हमारा मनोबल बढ़ाता है।

FAQ

पेड़ का क्या महत्व है?

मानव जीवन में पेड़-पौधों का खासा महत्व है। यह हमें न केवल ऑक्सीजन देते हैं अपितु भोजन श्रृंखला के अंर्तगत आने वाले फल, फूल, जड़ी-बूटी और लकड़ियाँ आदि भी देते हैं। घर के चारों ओर पेड़-पौधे लगाने से गर्मी, मिट्टी के कटाव, धूल आदि की परेशानी से निजाता पाई जा सकती है।

पेड़ के बारे में क्या लिखें?

पेड़ हमारी प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हैं। पेड़ों से हमें लकड़ी मिलती है, जिससे हम खिड़कियां, दरवाजे, फर्नीचर आदि बनाते हैं। पेड़ों से लकड़ी का उपयोग ईंधन के रूप में भी किया जाता है। पेड़-पौधे पक्षियों के लिए वरदान हैं, पक्षी अपनी डालियों पर घोंसला बनाते हैं।

पेड़ पर वाक्य कैसे बनाएं?

पेड़ हमारे लिए बहुत उपयोगी होते हैं। पेड़ हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ों से निकलने वाली ऑक्सीजन जो हम इंसानों के लिए बहुत उपयोगी है। हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है, जो पेड़ हमें प्रदान करते हैं और जो कार्बन डाइऑक्साइड हम छोड़ते हैं, वह पेड़ों द्वारा अवशोषित कर ली जाती है।

वृक्ष से हमें क्या क्या देते हैं?

वृक्षों से हमें लकड़ी, घास, गोंद, रेजिन, रबर, फाइबर, सिल्क, टैनिन, लैटेक्स, हड्डी, बांस, केन, कत्था, सुपारी, तेल, रंग, फल, फूल, बीज तथा औषधियाँ प्राप्त होती हैं। वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध करने का कार्य करते हैं और प्रदूषण को दूर करते हैं। ध्वनि प्रदूषण को दूर करते हैं।

पेड़ से हमें क्या क्या मिलता है 10 लाइन?

पेड़ से हमें फल, फूल, लकड़ी और प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है। पेड़ भूमि के तापमान को नियंत्रित करने में सहायक है। पेड़ हानिकारक कार्बनडाई ऑक्ससाइड को अवशोषित करते है और ऑक्सीजन देते है। ऑक्सीजन के बिना पृथ्वी पे कोई भी प्राणी जीवित नहीं रह सकता है।

पेड़ों का महत्व 4 से 5 वाक्यों में लिखो?

पेड़ हमारे प्रकृति के संतुलन को बनाये रखता है। पेड़ से हमें लकड़ी मिलती है जिससे हम खिड़की-दरवाजे, फर्नीचर आदि बनाते हैं। वृक्षों से मिलने वाली लकड़ी का उपयोग इंधन के रूप में भी किया जाता है। पेड़-पौधे पक्षियों के लिए वरदान हैं, पक्षी इनकी डालियों पर अपना घोसला बनाकर रहते हैं।