विश्व में सबसे अधिक भाषा बोली जाने वाली कौन सी है? - vishv mein sabase adhik bhaasha bolee jaane vaalee kaun see hai?

                
                                                                                 
                            विश्व की प्रतिष्ठित संस्था 'साझा संसार' ने भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की कड़ी में भारत की भाषा हिन्दी  के गौरव को बढ़ाने वाले विषय पर वैश्विक वेबिनार का आयोजन 21 अगस्त 2021 को नीदरलैंड्स से आयोजित किया गया। 'हिन्दी विश्व की सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा है' आयोजन की शुरुआत विश्व में शांति हो संस्कृत के श्लोक से किया। द हेग, नीदरलैंड्स से बालिका आरना कपूर ने संस्कृत श्लोक का पाठ किया। तदुपरान्त  वेबिनार के संयोजक और लब्ध प्रतिष्ठित कवि और साहित्यकार डॉ. रामा तक्षक ने अपने स्वागत वक्तव्य में हिंदी की भूमिका के बारे में बताया। बताया कि भारत की आजादी में हिंदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी के आंदोलन में हिंदी आजादी के दीवानों की चहेती भाषा थी व सम्पूर्ण भारत में यह संपर्क भाषा के रूप में अपनाई जाती थी। हिंदी की इस व्यापकता व लोकप्रियता को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसे राष्ट्रभाषा का नाम दिया था। आज हिंदी, कानूनी तौर पर भारत की राजभाषा है लेकिन भारतीय जनमानस इसे राष्ट्रभाषा के रूप में ही सम्मान देता है। सामान्यतः यह माना जाता है कि विश्व में चीनी भाषा (मंदारिन) सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है लेकिन   वास्तविकता तो यह है कि हिंदी विश्व मे सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह तथ्य सर्वप्रथम डॉ जयंती प्रसाद नौटियाल ने 1981 से की जा रही शोध से सिद्ध किया है।

डॉ जयंती प्रसाद नौटियाल इस वैश्विक वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपनी शोध के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने जब यह शोध शुरू किया था तब लोग यह समझते थे कि हिंदी का विश्व में तीसरा या चौथा स्थान है, लेकिन जब उन्होंने 1997 में भारत सरकार, राजभाषा विभाग की पत्रिका 'राजभाषा भारती' – अक्तूबर–दिसंबर 1997 अंक में अपनी रिपोर्ट प्रकाशित करके यह सिद्ध  कर दिया कि हिंदी बोलने वाले विश्व में सबसे अधिक है, इससे सम्पूर्ण विश्व आश्चर्यचकित हुआ। लेकिन विश्वस्तर पर और भारत सरकार के स्तर पर इसको स्वीकृति मिलने में चार दशक लग गए। आज इसे भारत सरकार द्वारा और वैश्विक जगत से मान्यता मिल चुकी है। डॉ नौटियाल की 2021 के भाषा शोध अध्ययन में यह सिद्ध हुआ की विश्व में हिंदी जानने वालों की संख्या 1356 मिलियन  है, अंग्रेजी जानने वाले 1268 मिलियन हैं तथा मंदारिन जानने वाले 1120 हैं, इस प्रकार हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

इस अवसर पर आमंत्रित वक्ता के रूप में भाग लेते हुए हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार और राजभाषा के शीर्ष कार्यपालक डॉ. दामोदर खड्से ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शोध हिंदी की गरिमा तो बढ़ाता ही है साथ ही एक ऐसे सत्य से भी परिचित करता है जो अब तक अज्ञात था। उन्होंने इस शोध रिपोर्ट का पूर्ण समर्थन किया। मंगलोर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. नागरत्ना ने कहा कि इस शोध को अब भारत सरकार का अनुमोदन मिल जाने से इसको समस्त विश्वविद्यालयों में भी भेजा जा सकता है ताकि यह तथ्य सभी कि जानकारी में आ जाए। उन्होंने विशेष रूप से दक्षिण के राज्यों में हिन्दी के प्रति प्रेम को उजागर किया तथा डॉ. नौटियाल की शोध का पूर्ण समर्थन करते हुए इस शोध को प्रचारित और प्रसारित करने का अनुरोध किया। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार एवं बीबीसी के कार्यक्रम संचालक डॉ. विजय राणा ने हिन्दी और उर्दू के एकीकरण को महत्वपूर्ण मुद्दा मानते हुए कहा कि भाषा को किसी अन्य दृष्टि से न देख कर केवल वैज्ञानिक दृष्टि से देखने कि जरूरत है। इस रिपोर्ट को उचित स्थान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह शोध भारत कि गरिमा को बढ़ाने वाली है।  भाषाविद डॉ. मीरा गौतम ने भी इस शोध कि सराहना करते हुए कहा कि हिंदी उर्दू के मामले में शोध को और अधिक विस्तार दिया जाना चाहिए। सभी वक्ताओं ने  साझा  संसार को धन्यवाद दिया कि उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव में एक और उत्सव मनाने का यह अवसर उपलब्ध कराया है।

विश्वविख्यात कवि डॉ. रामा जी ने कार्यक्रम का समाहार करते हुए अपना वक्तव्य दिया और  “विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिन्दी है” का उद्घोष करने के लिए इस वेबिनार में भाग लेने वाले विश्व के अनेक देशों से जुड़े हिंदी साहित्यकारों, भाषाविदों और हिंदी प्रेमियों  की सराहना की। संयोजक के रूप में साझा संसार की ओर से डॉ. रामा तक्षक ने आभार व्यक्त किया। इस कृतज्ञता ज्ञापन के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
व्याख्यानों के उपरांत प्रश्नोत्तर कार्यक्रम रखा गया जिसमें श्रोताओं द्वारा प्रश्न पूछे गए। डॉ. जयन्ती प्रसाद नौटियाल ने सभी प्रश्नों का तर्क संगत उत्तर दिया। साथ ही स्पष्ट किया की मेरी शोध रिपोर्ट में वर्णित सभी आंकड़े पुष्ट प्रमाण के आधार पर पूरी रिसर्च के आधार पर दिये गए हैं, इसमें त्रुटि की कोई संभावना नहीं है।

कार्यक्रम का मंच संचालन शिवांगी शुक्ला ने किया व तकनीकी संचालन आशीष कपूर द्वारा सम्पन्न हुआ। 

आगे पढ़ें

विश्व में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली लैंग्वेज कौन सी है?

इथोनोलॉज के मुताबिक दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में पहला स्थान अंग्रेजी का है और पूरी दुनिया में 113.2 करोड़ लोग इस भाषा का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा दूसरे स्थान पर चीन में बोली जाने वाली मैंड्रेन भाषा है जिसे 111.7 करोड़ लोग बोलते हैं.

विश्व में बोली जाने वाली भाषाओं का क्रम क्या है?

विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाएँ.

विश्व में बोली जाने वाली दूसरी भाषा कौन सी है?

वहीँ वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस एथनोलॉग के 22 वें संस्करण में बताया गया है कि 1,132 मिलियन से अधिक लोगो द्वारा बोली जाने वाली अंग्रेजी इस सूची में सबसे ऊपर है, जबकि चीनी भाषा मैंडरिन 1,117 मिलियन बोले जाने वालों के साथ दूसरे स्थान पर है।

विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली विश्व की दूसरी सबसे बड़ी भाषा कौन सी है?

अंग्रेजी मूल रूप से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में बोली जाने वाली अंग्रेजी भाषा लगभग 983 मिलियन लोगों के बातचीत का जरिया है. अंग्रेजी दुनिया में दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है.