10000 का चेक कैसे भरते हैं? - 10000 ka chek kaise bharate hain?

Bank Cheque kaise Bhare – आजकल चेक का उपयोग काफी ज्यादा किया जाने लगा है। कैश लेने और देने में काफी परेशानी होती है। साथ ही सरकार भी कम से कम कैश उपयोग करने की सलाह देती है। जिसके कारण नागरिक ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, नेफ्ट, चेक आदि से लेन देन कर रहे है। इसके साथ ही कई बैंकों ने ₹25000 तक की सीमा साधारण withdrawal के लिए निर्धारित कर दी है। अर्थात आपको यदि ₹25000 से ज्यादा पैसे निकालना है। तो आपको या तो बैंक ब्रांच मैनेजर से परमिशन लेनी होगी।

अथवा आपको चेक का उपयोग करना होगा। अधिकतर बैंक अब नए अकाउंट ओपन होने पर अनिवार्य रूप से चेक प्रदान करते हैं। इसके साथ ही आप जब चाहें तब चेक के लिए आवेदन करके बैंक द्वारा चेक प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपने कभी चेक के माध्यम से ट्रांजैक्शन नहीं किया है। अथवा आप कभी कभार चेक का उपयोग करते हैं। तो आपको चेक भरने और चेक जमा करने में थोड़ी दिक्कत और झिझक का सामना करना पड़ता होगा।

लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उन सभी तथ्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जो चेक भरते समय आप को ध्यान में रखना होता है। क्योंकि गलत तरीके से चेक भरने पर आपके चेक का दुरुपयोग होने की संभावना रहती है। जिससे आप धोखाधड़ी  का शिकार हो सकते हैं। साथ ही चेक बाउंस होने का भी संभावना होती है।

Bank Cheque kaise Bhare? बैंक चेक कैसे भरे? इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने से पहले हमें चेक क्या होता है। के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। साधारण भाषा में बात करें तो यह एक खास तरह का कागज होता है। जिस पर किसी बैंक अकाउंट धारक के बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी प्रिंट होती है। जिसकी मदद से खाताधारक अपने बैंक को आदेश देता है। कि वह जिस व्यक्ति / संस्था / कम्पनी के नाम पर चेक दिया है।

उसे खाताधारक के बैंक अकाउंट से पैसे दे दिए जाएं। इस तरह जब कोई अकाउंट होल्डर किसी व्यक्ति को चेक काट कर देता है। तो बैंक चेक में भरी डिटेल्स के अनुसार जिस व्यक्ति को चेक जारी किया जाता है। उसे पैसे दे देता है।

  • [धारा 138] Cheque Bounce होने पर क्या करें? चेक बाउंस होने पर क्या सजा मिलती है? Cheque Bounce Charges

10000 का चेक कैसे भरते हैं? - 10000 ka chek kaise bharate hain?

चेक पर कुछ जरूरी जानकारी प्रिंट की जाती है। जो कि बैंक अकाउंट के बारे में होती है। चेक पर प्रिंट जानकारी में सबसे पहले ऊपर बैंक का नाम और उसका पता प्रिंट होता है। इसके साथ ही चेक पर IFSC कोड प्रिंट किया जाता है। जिसके पश्चात बैंक खाता धारक का अकाउंट नंबर और सबसे नीचे चेक नंबर, उसके पश्चात एमआईसीआर कोड, साथ में बैंक अकाउंट ID और ट्रांजैक्शन Id प्रिंट की जाती है। Bank Cheque kaise Bhare? बैंक चेक कैसे भरे? इन सभी जानकारी का उपयोग बैंक चेक क्लियर करने में करता है।

  • PPF Account Kya Hota Hai? पीपीएफ अकाउंट की पूरी जानकारी।

Bank Cheque kaise Bhare? बैंक चेक कैसे भरतें हैं –

यदि आपको नियमित रूप से चेक द्वारा लेनदेन करते हैं। अथवा आपने पहले भी चेक का उपयोग करके लेन देन किया है। तो आपको लग रहा होगा। कि चेक भरना काफी आसान है। यह बात तो आपकी बिल्कुल सही है। लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं। जिन्हें चेक भरने में परेशानी होती है। और चेक भरते समय यदि किसी प्रकार की गलतियां करते हैं। तो चेक भुगतान नहीं होता है। अथवा बैंक चेक बाउंस कर देता है। बैंक चेक भरते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अथवा Bank Cheque kaise Bhare? बैंक चेक कैसे भरे?। इसकी जानकारी आपको नीचे प्रदान की जा रही है।

10000 का चेक कैसे भरते हैं? - 10000 ka chek kaise bharate hain?

  • चेक भरते समय आप अपने स्थानीय भाषा हिंदी, इंग्लिश या जो भी हो उसका उपयोग कर सकते हैं।
  • चेक भरते समय आप सबसे पहले ऊपर दो लाइन में खींचें। जिसके बीच में आप खाता धारक को या A/C Payee लिखें। यह लिखना जरूरी नहीं है। लेकिन आपको यह लिखना चाहिए। इसके साथ ही यदि आप स्वयं चेक द्वारा पैसे निकालने जा रहे हैं। तो आप यह ना लिखें।
  • इसके पश्चात आपको चेक पर तारीख लिखना होता है। आप चेक पर कोई भी तारीफ लिख सकते हैं। यह जरूरी नहीं है। कि आप जिस दिन चेक काट रहे हैं। उसी दिन की तारीख लिखे। लेकिन पुराने डेट की चेक काट रहे हैं, तो ध्यान रखें तीन महीने से ज्यादा पुरानी डेट न डालें। क्योंकि चेक तीन महीने तक ही वैलिड होता है।
  • इसके पश्चात Pay आगे उस व्यक्ति या  संस्था कंपनी का नाम लिखें, जिसे आप चेक द्वारा पैसे देना चाहते हैं। यदि आप स्वयं पैसे निकालने के लिए चेक भर रहे हैं। तो आपको यहां सेल्फ अथवा स्वयं लिखना है।
  • यदि आप चेक के माध्यम से ज्यादा पैसे दे रहे हैं। तो नाम के बाद आप बैंक अकाउंट नंबर लिख सकते हैं।
  • नाम और अकाउंट नंबर लिखने के पश्चात यदि खाली जगह रहती है। तो आपको आगे लाइन खींच देनी चाहिए। जिससे कोई व्यक्ति नाम अथवा अकाउंट नंबर में परिवर्तन ना कर सके।
  • इसके बाद धारक को या Or Bearer लिखा रहता है, उसको काट दे। यदि आप उसको नहीं काटते हैं। तो कोई भी व्यक्ति बैंक में जाकर चेक को कैश करवा सकता है। यह जरूरी नहीं है कि जिस व्यक्ति का नाम चेक लिखा है। वही बैंक जाकर पैसे निकाले। लेकिन यदि आप धारक को या Or Bearer को काट देते हैं। तो आप केवल वह व्यक्ति ही इस चेक द्वारा पैसे प्राप्त कर सकता है। जिसका नाम चेक पर लिखा रहेगा।
  • अब आपको Rupees / रुपए के आगे शब्दों में जितने रुपये का चेक आप दे रहे हैं। उतने रुपये लिखें। जैसे यदि आप ₹10000 का चेक दे रहे हैं। तो शब्दों में दस हजार रुपए मात्र लिखें।
  • इसके साथ ही आपको आगे बने कॉलम में अंको में धनराशी लिखना है। जितनी धनराशि आप चेक के माध्यम से देना या निकालना चाहते हैं।
  • इसके पश्चात अब आपको नीचे अपने साइन करने होते हैं। आपको बिल्कुल उस तरह से साइन करने हैं। जिस तरह के साइन आपने बैंक अकाउंट खुलवाते समय फार्म पर किए होंगे।

Also Read –

  • Cancelled Cheque क्या है? Cancel Cheque की क्यों जरूरत पड़ती है?

Bank Cheque kaise Bhare?  चेक भरते समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें –

Bank Cheque kaise Bhare? बैंक चेक कैसे भरे?  किसी को चेक जारी करते अथवा चेक भरते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जो कि इस प्रकार हैं –

  • चेक भरते समय आपको हमेशा धारक को या Or Bearer को काट दे। यदि आपको ऐसा नहीं करते हैं। तो कोई भी व्यक्ति चेक ले जाकर बैंक में कैश करवा सकता है। लेकिन यदि आपको इन शब्दों को काट देते हैं। तो केवल वही व्यक्ति चेक का उपयोग कर सकता है। जिसका नाम चेक पर लिखा रहता है।
  • चेक भरते समय आप Pay के आगे व्यक्ति का नाम अथवा नाम और अकाउंट नंबर लिखने के बाद जगह खाली ना छोड़ें। यदि जगह खाली रह जाती है। तो आप लाइन खींच दें। इससे आपकी चेक के साथ कोई छेड़खानी नहीं कर पाएगा।
  • सुरक्षित पेमेंट करने के लिए आपको कोशिश करनी चाहिए। कि जिसे आप चेक दे रहे हैं। उसके बैंक खाते में ही चेक का भुगतान होना चाहिए। इसके लिए आपको सिर्फ ऊपर दो लाइन डालनी होती है। जिसमें खाता धारक को या A/C Payee लिखना होता है।
  • यदि आप चेक के माध्यम से बड़ी धनराशि का भुगतान करने जा रहे हैं। तो चेक पर नाम लिखने के पश्चात उस व्यक्ति का अकाउंट नंबर भी लिख दें। इससे बैंक सिर्फ ऊपर लिखे हुए अकाउंट में ही चेक का भुगतान करेगा।
  • चेक आपको तभी जारी करनी चाहिए। जब आपके अकाउंट में पर्याप्त धनराशि मौजूद हो।
  • चेक को कभी भी कूड़ेदान में नहीं डालना चाहिए। यदि किसी प्रकार से चेक खराब हो गई है। तो उसे पूरी तरह से नष्ट कर दें।

Also Read –

  • IFSC code क्या है? इसका क्या use होता है? और किसी बैंक का IFSC code कैसे प्राप्त करे?

चेक कितने प्रकार के होते हैं? Types Of Cheque –

चेक कैसे भरें? या चेक कैसे भरते हैं? के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के बाद हमें यह जानना भी आवश्यक है कि चेक कितने प्रकार के होते हैं। चेक प्रकार या वर्गीकरण स्थान के आधार पर, मूल्य के आधार पर, गारंटी भुगतान के आधार पर आदि के आधार किया गया है। हम इनके बारे में शोर्ट में जानकारी प्राप्त करेगें –

खाता पेयी चेक/ Account Payee –

जब कोई व्यक्ति किसी को चेक के कोने पर समानांतर लाइनें खींच कर इन लाइनों के बीच में “A/C Payee Only” लिख कर किसी को चेक देता है। तब यह चेक खाता पेयी चेक/ Account Payee चेक के रूप में जाना जाता है। इस तरह का चेक भुगतान की दृष्टि से बहुत ही सुरक्षित होता है।

बेयरर चेक / Bearer Cheque –

यह चेक किसी विशिष्ट नाम से जारी किया जाता है। जिसका उद्देश्य सामान्य रूप से नकद लेनदेन होता है। इस प्रकार के चेक को डायरेक्ट कैश काउंटर पर जाकर पेमेंट लिया जा सकता है।

  • Property Loan Kaise Milega? Property Loan Kaise Le? पूरी जानकारी

क्रॉस्ड चेक / Crossed Cheque –

Crossed Cheque के माध्यम से नकद लेनदेन नहीं किया जा सकता। इसका भुगतान सिर्फ अकाउंट में ही प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रकार की चेक पर चेक के ऊपरी भाग पर बने दो समानांतर रेखाएं होती हैं।

आदेश चेक / Order Cheque –

जब कोई व्यक्ति किसी विशेष व्यक्ति या उसके आदेश के लिए चेक देता है तो उसे ऑर्डर चेक कहा जाता है। आर्डर चेक का भुगतान आईडी नंबर और नामांकित भुगतानकर्ता के हस्ताक्षर पर ही संभव है।

इसके अतिरिक्त स्थानीय चेक – Local Cheque, आउटस्टेशन चेक/Outstation Cheque, एट पर चेक/At par Cheque, साधारण मूल्य वाले चेक/Normal Value Cheques, ऊँचे मूल्य वाले चेक/High Value Cheques, उपहार चेक/Gift Cheques, सेल्फ चेक/Self Cheque, आगे की तारीख वाला चेक/Post-dated Cheque (PDC), पीछे की तारीख वाला चेक/ Ante-dated Cheque (ADC), काल बाधित चेक/Stale Cheque आदि चेक के अन्य प्रकार हैं। जिनका वर्गीकरण अलग-अलग आधार पर किया गया है।

दोस्तों इस तरह से आप अपने चेक को सही ढंग से भर सकते हैं। जिससे कोई आपके चेक का गलत उपयोग नहीं कर पाएगा। और आप धोखाधड़ी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। यदि आपको Bank Cheque kaise Bhare? बैंक चेक कैसे भरे? How To Fill Cheque In Hindiजानकारी लगे। तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। साथ ही यदि आप का किसी भी प्रकार का सवाल अथवा सुझाव हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। हम जल्द ही आपके सवालों का जवाब देंगे।। धन्यवाद।।

10000 का चेक कैसे भरे?

5000 रुपये तक – प्रति लिखत 25 रुपये+सेवा कर; 5000 रुपये से अधिक और 10,000 रुपये तक या सहित- प्रति लिखत 50 रुपये से अधिक नहीं+ सेवा कर; 10,000 रुपये से अधिक और 1,00,000 रुपये तक - प्रति लिखत 100 रुपये से अधिक नहीं + सेवा कर; 1,00,001 और इससे अधिक –बैंकों द्वारा स्वयं निर्धारित।

बैंक चेक बुक कैसे भरे?

बैंक चेक कैसे भरे.
सबसे पहले आपको PAY विकल्प के सामने उनका नाम लिखना है जिन्हें आप पैसे दे रहे हैं।.
ध्यान रखें जिस व्यक्ति का नाम आपने इसमें लिखा है बैंक में उनका नाम वैसा ही होना चाहिए।.
पहला विकल्प भर देने के बाद आपको दूसरे विकल्प में RUPEES का विकल्प लिखा हुआ दिखेगा।.

चेक साइन कैसे करें?

अपने चेक की जानकारी पाने के लिए ऐसा करें:.
AdSense खाते में साइन इन करें..
बाएं नेविगेशन पैनल में भुगतान पर क्लिक करें..
अपने "ट्रांज़ैक्शन" पेज पर, चेक के लिए लाइन आइटम का पता लगाएं और "अपने-आप होने वाला पेमेंट" लिंक पर क्लिक करें. एक पेमेंट रसीद खुलती है जिसमें पेमेंट का नंबर, तारीख, और रकम की जानकारी दिखती है..

15000 का चेक कैसे भरे?

अपने नज़दीकी स्टोर से फोन खरीदें ऐसा करने के लिए, आपको हमारे इन-स्टोर प्रतिनिधि को अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी बताना होगा. अगर आपके पास ईएमआई नेटवर्क कार्ड नहीं है, तो आप हमारी इन-स्टोर फाइनेंसिंग सुविधा का उपयोग कर सकते हैं और केवल 3 मिनट में आसान ईएमआई पर अपना फोन खरीद सकते हैं.