12:00 को संस्कृत में क्या कहते हैं - 12:00 ko sanskrt mein kya kahate hain

 संस्कृत में समय ज्ञान-

       प्रश्न पत्र में घड़ी में देखकर या अंको में लिखे समय को संस्कृत में शब्दों में लिखने के लिए आता है । अतः संस्कृत में समय ज्ञान की जानकारी अत्यंत आवश्यक है । समय ज्ञान के लिए सर्वप्रथम समय से सम्बन्धित शब्दावली को जान लेते हैं-

समय से सम्बन्धित शब्दावली-

घटिका- घड़ी               समयः- समय

वादनम्- बजे               होरा- घंटा

निमेषः- मिनट            क्षणम्- सेकेंड

सपाद- सवा                सार्ध- साढे

पादोन- पौने               अधिकम्- अधिक

न्यूनम् / ऊनम्- कम

12:00 को संस्कृत में क्या कहते हैं - 12:00 ko sanskrt mein kya kahate hain
sanskrit samay gyan

समय का प्रयोग-

1. पूर्णसमयः- पूरा समय    2. सपाद- सवा

3. सार्ध- साढे                 4. पदोन- पौने

1. पूर्णसमय-

1:00- एकवादनम्

2:00- द्विवादनम्

3:00- त्रिवादनम्

4:00- चतुर्वादनम्

5:00- पंचवादनम्

6:00- षड्वादनम्

7:00- सप्तवानम्

8:00- अष्टवादनम्

9:00- नववादनम्

10:00- दशवादनम्

11:00- एकादशवादनम्

12:00- द्वादशवादनम्

2. सपाद- सवा-

1:15- सपाद एकवादनम्

2:15- सपाद द्विवादनम्

3:15- सपाद त्रिवादनम्

4:15- सपाद चतुर्वादनम्

5:15- सपाद पंचवादनम्

6:15- सपाद षड्वादनम्

7:15- सपाद सप्तवानम्

8:15- सपाद अष्टवादनम्

9:15- सपाद नववादनम्

10:15- सपाद दशवादनम्

11:15- सपाद एकादशवादनम्

12:15- सपाद द्वादशवादनम्

3. सार्ध- साढे-

1:30- सार्ध एकवादनम्

2:30- सार्ध द्विवादनम्

3:30- सार्ध त्रिवादनम्

4:30- सार्ध चतुर्वादनम्

5:30- सार्ध पंचवादनम्

6:00- सार्ध षड्वादनम्

7:30- सार्ध सप्तवानम्

8:30- सार्ध अष्टवादनम्

9:30- सार्ध नववादनम्

10:30- सार्ध दशवादनम्

11:30- सार्ध एकादशवादनम्

12:30- सार्ध द्वादशवादनम्

4. पादोन- पौने-

12:45- पादोन एकवादनम्

1:45- पादोन द्विवादनम्

2:45- पादोन त्रिवादनम्

3:45- पादोन चतुर्वादनम्

4:45- पादोन पंचवादनम्

5:45- पादोन षड्वादनम्

6:45- पादोन सप्तवानम्

7:45- पादोन अष्टवादनम्

8:45- पादोन नववादनम्

9:45- पादोन दशवादनम्

10:45- पादोन एकादशवादनम्

11:45- पादोन द्वादशवादनम्

# समय में मिनट का प्रयोग कैसे करें ?

     यदि किसी समय में मिनट का प्रयोग किया गया हो ( पूर्णसमय, सवा, साढे, पौने के अतिरिक्त ) तो उस समय के लिए अधिकम् और न्यूनम्/ऊनम् का प्रयोग किया जाता है । क्रम से दोनों को समझते हैं-

“अधिकम्” का प्रयोग-

    जब किसी समय में कुछ मिनट ज्यादा हों वहाँ पर “अधिकम्” का प्रयोग किया जाता है । जैसे- 1:10 हो रहे हों तो इसे हिन्दी में कहेंगे- एक बजकर दस मिनट हो रहे हैं और संस्कृत में इसे कहेंगे- “दश अधिकं एक वादनम्” ।

यहाँ पर ध्यान देने योग्य बात यह है कि जब हिन्दी में समय बोला जा रहा है तब मिनट का प्रयोग बाद में किया जा रहा है, परन्तु जब संस्कृत में समय बोला जा रहा है तब मिनट का प्रयोग पहले किया जा रहा है ।

1:10- दश अधिकम् एकवादनम्

4:25- पंचविंशति: अधिकं चतुर्वादनम्

5:33-त्रयस्त्रिंशत् अधिकं पंचवादनम्

7:42- द्विचत्वारिंशत् अधिकं सप्तवादनम्

8:50- पंचाशत् अधिकं अष्टवादनम्

9:55- पंचपंचाशत् अधिकं नववादनम्

10:17- सप्तदश अधिकं दशवादनम्

11:28- अष्टविंशति: अधिकम् एकादश वादनम्

12:04- चतुर् अधिकं द्वादश वादनम्

“न्यूनम्/ऊनम्” का प्रयोग-

     न्यूनम्/ऊनम् का प्रयोग कम के लिये किया जाता है । समय में न्यूनम्/ऊनम् का प्रयोग निम्न प्रकार से किया जाता है, जैसे- यदि समय है 5:50 मिनट, इस समय को हम दो प्रकार से बोल सकते हैं- 1. पाँच बजकर पचास मिनट हो रहे हैं । 2. छः बजने में दस मिनट बाकी हैं ।  अर्थात् जो दूसरा तरीका है “छः बजने में दस मिनट बाकी” इसके लिए न्यूनम्/ऊनम् का प्रयोग करते हैं । उदाहरण-

5:50- दश न्यूनं षड्वादनम् (छः बजने में दस मिनट बाकी)

7:48- द्वादश न्यूनम् अष्ट वादनम् (आठ बजने में दस मिनट बाकी)

9:56- चतुर् न्यूनं दश वादनम् ( दश बजने में चार मिनट बाकी)

12:53- सप्त न्यूनं एक वादनम् ( एक बजने में सात मिनट बाकी)

2:51- नव न्यूनं त्रि वादनम् (तीन बजने में नो मिनट बाकी)

4:59- एक न्यूनं पंच वादनम् (पाँच बजने में एक मिनट बाकी)

विशेष- क्या न्यूनम्/ऊनम् के स्थान पर अधिकं का प्रयोग करके समय को बताया जा सकता है ?

समाधान- “न्यूनम्/ऊनम्” के स्थान पर केवल “अधिकं” के प्रयोग से भी समय को बताया जा सकता है । जैसे-

7:58- अष्टपंचाशत् अधिकं सप्तवादनम् ।

इसी को यदि हम “न्यूनम्/ऊनम्” के माध्यम से प्रयोग करना चाहें तो-

7:58- द्वि न्यूनं अष्टवादनम् ।

वादनम् और वादने का प्रयोग-

# यदि सामान्य समय पूछा गया हो तो वादनम् का प्रयोग होता है, जैसे-

क: समय: ? (समय क्या हो रहा है)

एकवादनम्, द्विवादनम्, त्रिवादनम् आदि ।

# यदि समय रिक्तस्थान भरने के लिए पूछा गया हो तो “वादने” का प्रयोग होगा, जैसे-

1. मोहन: ………….विद्यालयं गच्छति । (8:00)

    मोहन: अष्टवादने विद्यालयं गच्छति ।

2. लता …………. ग्रामं गच्छति । (5:00)

    लता पंचवादने ग्रामं गच्छति ।

3. अहं ……… विद्यालयं गच्छामि । (7:30)

    अहं सार्ध सप्तवादने विद्यालयं गच्छामि ।

4. विवेकः ……… पत्रं लिखति । (3:45)

    विवेकः पादोन चतुर्वादने पत्रं लिखति ।

5. उमा ………. कार्यं करोति । (5:15)

      उमा सपाद पंचवादने कार्यं करोति ।

6. देव: ………. पत्रं लिखति । (10:35)

    देव: पंचत्रिंशत् अधिकं दशवादने पत्रं लिखति ।

7. सीता ……….. दूरदर्शनं पश्यति । (7:20)

    सीता विंशतिः अधिकं सप्तवादने दूरदर्शनं पश्यति ।

8. दिनेश ………….. कार्यालयं गच्छति । (9:40)

    दिनेश चत्वारिंशत् अधिकं नववादने कार्यालयं गच्छति ।

9. माता ………….. फलानि खादति । (11:55)

    माता पंच न्यूनं द्वादशवादने फलानि खादति ।

10. कार्तिक: …………… चित्रं रचयति । (4:58)

     कार्तिक: द्वि न्यूनं पंचवादने चित्रं रचयति ।

# अभ्यास के लिए समय के अन्य वाक्य-

प्रश्न- अधोलिखित वाक्येषु अंकानां स्थाने उचित-संस्कृतसमयं लिखतु-

1. रामः …………. भोजनं खादति । (12:00)

2. उमा ………. पुस्तकं पठति । (5:30)

3. सीता ………. खेलं खलति । (6:45)

4. उमेशः ………… चित्रं रचयति । (9:15)

5. महेशः ………… नगरं गच्छति । (8:39)

6. महिला ……….. भोजनं पचति । (11:14)

7. अध्यापकः ……….. पाठं पाठयति । (1:57)

8. अमर: ………… कार्यं करोति । (8:41)

9. अहं ………. गीतं गायामि । (4:44)

10. त्वं …………. गृहम् आगच्छति । (5:55)

11. उर्मिला ………… फलम् आनयति । (12:25)

12. देव: ……….. कार्यालयं गच्छति । (11:24)

धन्यवाद ।


12 00 को संस्कृत में कैसे लिखते हैं?

Time in Sanskrit – समयः.
सभी प्रारंभिक संस्कृत कक्षाओं में प्रायः समय का ज्ञान कराया जाता है समय को अंको से शब्दों में संस्कृत में कैसे लिखना है कैसे किसी को संस्तोकृत में समय बताना है तो आइये सीखते हैं Time in Sanskrit..
12 o'clock: द्वादशवादनम्.
1 o'clock : एकवादनम्.
2 o'clock : द्विवादनम्.
3 o'clock : त्रिवादनम्.

12 को संस्कृत में क्या कहते है?

संस्कृत में 1 से लेकर 100 तक की गिनती (Sanskrit Counting).

12 15 बजे को संस्कृत में क्या कहते हैं?

12:15 को संस्कृत में ​सपाद द्वादशवादनम् कहते हैं

7 00 बजे को संस्कृत में क्या कहते हैं?

सात बजे को हम सप्तवादनम कहते है और आधे घंटे को सार्ध। जैसे हम हिंदी में आधा घंटा कहते है उस ही प्रकार हम सार्ड कहते है।