14 फरवर क भ रत य इत ह स - 14 pharavar ka bh rat ya it ha sa

Valentine's Day Week List 2022: कब है कौन-सा दिन, जानें वैलेंटाइन डे से पहले आने वाले सभी 7 दिनों के बारे में!

Valentines Day Week List 2022 प्यार से भरा दिन यानी वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। हालांकि इसकी शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज़ डे से हो जाती है जो 14 फरवरी तक चलता है। तो आइए जानें कि वैलेंटाइन वीक में किस दिन कौन-सा डे है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Valentine's Day Week List 2022: साल का सबसे खुशनुमा और प्यार से भरा मौसम आ गया है। जी हां, हर साल फरवरी के महीने में वैलेंटाइन डे जो मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे पर लोग अपने पार्टनर या फिर जिसको पसंद करते हैं, उससे अपने प्यार का इज़हार करते हैं। यही वजह है कि फरवरी को प्यार का महीना भी कहा जाा है। प्यार से भरा दिन यानी वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। हालांकि, इसकी शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज़ डे से हो जाती है, जो 14 फरवरी तक चलता है। तो आइए जानें कि वैलेंटाइन वीक में किस दिन कौन-सा डे है।

रोज़ डे

7 फरवरी: पार्टनर को देंगे लाल गुलाब तो ज़िंदगी में प्यार और उत्साह की लहर उठ जाएगी।

प्रपोज़ डे

8 फरवरी: आज के दिन आप किसी बेहद खास व्यक्ति को अपनी भावनाओं के बारे में बता सकते हैं यानी अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं।

चॉकलेट डे

9 फरवरी: चॉकलेट को दुनिया के सबसे मीठे उपहारों में से एक माना जाता है, जिससे अपनेपन की गरमाहट मिलती है।

टेडी डे

10 फरवरी: बड़े, छोटे, मुलायम और प्यारे टेडी बियर इस दिन अपने पार्टनर को देने के लिए एक परफेक्ट गिफ्ट है।

प्रॉमिस डे

11 फरवरी: यह दिन है ख़ास और सच्चे वादों का। इस दिन आप भी अपने पार्टनर से ज़िंदगी भर उनका साथ निभाने का वादा कर सकते हैं।

हग डे (गले लगाने का दिन)

12 फरवरी: इस दिन आप अपने साथी को कसकर गले लगाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।

किस डे

13 फरवरी: अपने साथी को प्यार भरी और दिल से किस करें और उन्हें अपना प्यार दिखाएं।

वैलेंटाइन डे

14 फरवरी: वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन यानी 14 फरवरी वह दिन है जब प्यार को पूरे जोश, उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है।

हमें उम्मीद है कि आपने अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मनाने की सभी तैयारियां कर ली होंगी। अपने प्यार को ख़ास महसूस कराने और इस हफ्ते को उनके लिए कैसे स्पेशल बनाएं, जानने के लिए हमें ज़रूर फॉलो करें।

Edited By: Ruhee Parvez

Samay Live (पंजीकरण) इसरो के रचे इतिहास पर विदेशी मीडिया ने यूं बांधे तारिफों के पुल... Samay Live (पंजीकरण) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केन्द्र से बुधवार को एक साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित कर अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने वाले भारत ने पूरे विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने जबरदस्त सराहना की है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के वैज्ञानिकों ने पीएसएलवी-सी 37 से इन उपग्रहों को सुबह नौ बजकर 28 रिपीट नौ बजकर 28 मिनट पर प्रक्षेपित किया. इनमें दो कार्टोसैट -2 सीरिज के स्वदेशी उपग्रह तथा 101 विदेशी अति सूक्ष्म नैनो उपग्रह हैं और 96 उपग्रह केवल अमेरिका के हैं. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद ... और अधिक » http://dlvr.it/NNy1v9

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Feb 2022 12:21 AM IST

साल के सबसे रोमांटिक हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। वैलेंटाइन वीक के हर दिन को खास तरीके से मनाया जाता है। कपल वैलेंटाइन डे को लेकर उत्साहित रहते हैं। वैलेंटाइन डे प्यार का दिन होता है। कपल्स इस दिन मिलकर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। एक दूसरे से अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन डे को प्यार करने वालों के दिन के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। भारत ही नहीं विश्व के कई देशों में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत कब हुई? वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है? वैलेंटाइन डे किसके प्यार की कहानी से जुड़ा दिन है? वैलेंटाइन डे से जुड़ी एक रोचक कहानी है, जो किसी के प्यार और बलिदान को समर्पित है। इस वैलेंटाइन डे के मौके पर जानिए वैलेंटाइन डे का इतिहास, इसे 14 फरवरी के दिन मनाने की वजह और वैलेंटाइन डे को प्यार के दिन के तौर पर मनाने की कहानी।

वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत कब से हुई?

वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत रोम के राजा क्लॉडियस के दौर में हुई थी। उस समय रोम में एक पादरी थे, जिनका नाम सेंट वैलेंटाइन था। उन्हीं के नाम पर वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई।

क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

दरअसल, सैंट वैलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने के बारे में सोचते थे। लेकिन उस शहर के राजा क्लॉडियस को ये बात पसंद नहीं थी। राजा का मानना था कि प्यार और शादी पुरुषों की बुद्धि और शक्ति को खत्म कर देती है। इसलिए राजा ने आदेश जारी किया था कि राज्य के सैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर सकते।

14 फरवरी को सैंट वैलेंटाइन को हुई थी फांसी

सेंट वैलेंटाइन ने राजा के आदेश का विरोध करते हुए कई अधिकारियों और सैनिकों की शादी कराई। राजा इस बात पर भड़क गए और उन्होंने 14 फरवरी 269 के दिन सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया। उनके निधन के बाद हर साल 14 फरवरी को सैंट वेलेंटाइन के बलिदान को याद करने के लिए इसे 'प्यार के दिन' के तौर पर मनाया जाने लगा।

सेंट वैलेंटाइन ने जेलर की बेटी को नेत्र किए थे दान

उनके निधन को एक और खास वजह से याद किया जाता है। उन दिनों शहर के जेलर की एक बेटी थी, जैकोबस नाम की वह लड़की नेत्रहीन थी। सेंट वैलेंटाइन ने अपनी मौत के समय जेलर की बेटी को अपनी आंखें दान की। इसके साथ ही एक पत्र जैकोबस के नाम लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'तुम्हारा वैलेंटाइन'।