बिलनी (गुहेरी) से कैसे छुटकारा पाएं Show
बिलनी (गुहेरी) क्या होती है?बिलनी (या गुहेरी), पलक में होने वाला एक संक्रमण है जिसके कारण पलक के किनारे के पास एक नर्म, लाल उभार उत्पन्न हो जाता है। यह संक्रमण तेल ग्रंथियों के बंद हो जाने या बैक्टीरिया के कारण होता है, और बिलनियां (गुहेरियां) बरौनी के आधार पर (जहां उसे बाहरी बिलनी या गुहेरी कहते हैं) या फिर पलक के अंदर की किसी ग्रंथि में (जहां उसे अंदरूनी बिलनी या गुहेरी कहते हैं) हो सकती हैं। आपको एक बार में आमतौर पर एक आंख में ही बिलनी (गुहेरी) होती है, पर वे दोनों आंखों में भी हो सकती हैं, ख़ासतौर पर तब जब आप अपनी पहली बिलनी (गुहेरी) का उपचार न करवाएं। बिलनियां (गुहेरियां) आमतौर पर एक बार होने वाली समस्या होती हैं, उनका उपचार करवा लेने पर वे दोबारा नहीं होतीं — पर कभी-कभी वे दोबारा भी हो सकती हैं। हो सकता है जिसे आप बिलनी (गुहेरी) समझ रहे हों वह कलेज़ियन (पलक की गिल्टी) हो, यह दरअसल एक ठीक हो चुकी अंदरूनी बिलनी (गुहेरी) होती है जो अब संक्रामक नहीं रही है। बिलनी (गुहेरी) से छुटकारा कैसे पाएं? (बिलनियों (गुहेरियों) के उपचार)हालांकि पलक के किनारे के नज़दीक मौजूद अधिकांश लाल उभार हानिकारक नहीं होते और अक्सर वे सब-के-सब बिलनी (गुहेरी) भी नहीं होते हैं, और एक या दो सप्ताह में अपने-आप ठीक हो जाते हैं, पर बिलनी (गुहेरी) परेशानी की जड़ हो सकती है। भाग्य से, हमारे पास कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो बिलनी (गुहेरी) से तेज़ी से छुटकारा पाने में — या फिर, बिलनी (गुहेरी) के साथ अक्सर होने वाली तकलीफ़ और सूजन को घटाने में तो आपकी मदद कर ही सकते हैं। 1. अपनी पलकों को साफ करेंबिलनी (गुहेरी) होने पर पहला काम आपको यह करना चाहिए कि अपनी पलकों को साफ करें। आप टिअर-फ़्री बेबी शैंपू में पानी मिलाकर उसे रुई के फ़ाहे, साफ कपड़े, या मेकअप हटाने वाले पैड पर लेकर प्रयोग कर सकते हैं। फिर अपनी आंखों को गुनगुने पानी से धोएं और उन्हें धीरे-धीरे थपथपाकर सुखाएं। आप हल्के नमकीन पानी से भी अपनी पलकें साफ कर सकते हैं। 2. अपने हाथ धोएंबिलनी (गुहेरी) को छूने से पहले और बाद में अपने हाथ धोएं, और अपने तौलिये या वॉशक्लॉथ दूसरों के साथ साझा नहीं करें। 3. पलक साफ करने के पैड का उपयोग करेंएक अन्य विकल्प है पलकों की सफाई करने वाले पैड जो पहले से नम होते हैं। इनके लिए आपको चिकित्सक के पर्चे की ज़रूरत नहीं होती और ये आपको दवा की अधिकांश दुकानों में मिल जाएंगे। 4. आंखों का मेकअप करना रोक देंजब आपको बिलनी (गुहेरी) हो तो आंखों का मेकअप रोक देने में समझदारी होती है क्योंकि उसके ढक जाने से उसके ठीक होने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है। साथ ही, पुराना मेकअप या एप्लिकेटर फेंक दें जो संक्रमित हो सकते हैं। 5. अपना चश्मा पहनें (कॉन्टैक्ट लेंस नहीं)जब तक बिलनी (गुहेरी) ठीक न हो जाए तब तक कॉन्टैक्ट लेंसों की बजाय चश्मा पहनें। 6. गुनगुनी पट्टियां रखेंआप दिन में तीन से चार बार, 10 से 15 मिनट के लिए गर्म पट्टियां रखकर बिलनी (गुहेरी) के ठीक होने की गति बढ़ा सकते हैं।. 7. टीबैग या हल्का गरम वॉशक्लॉथ आजमाएंकुछ लोग बिलनियों (गुहेरियों) के उपचार के लिए टीबैग्स का उपयोग करते हैं, पर (गर्म नहीं बल्कि) गुनगुने पानी में डूबे साधारण और साफ वॉशक्लॉथ से भी काम हो जाता है। कपड़े को निचोड़ लें (ताकि पानी नहीं टपके) और इसे अपनी बंद आंखों के ऊपर रखें। यदि आप टीबैग आजमाना चाहते हैं तो उसे गर्म इस्तेमाल न करें बल्कि हल्का गरम होने तक इंतजार करें और फिर उसे 5 से 10 मिनटों के लिए अपनी पलक पर रख लें। यदि आपको एक से अधिक बिलनी (गुहेरी) ने परेशान कर रखा हो तो हर आंख के लिए अलग टीबैग प्रयोग करें 8. बिलनी (गुहेरी) को न फोड़ेंबिलनी (गुहेरी) को इसलिए फोड़ा जाता है ताकि मुंहासे को फोड़ने की तरह बिलनी (गुहेरी) से भी द्रव तेज़ी से निकलकर बह जाए। पर नहीं, चाहे जो हो जाए, घबराएं नहीं और बिलनी (गुहेरी) को फोड़ने की कोशिश न करें! हल्की गरम पट्टी से मिलने वाली गर्माहट से अक्सर बिलनी (गुहेरी) खुल जाती है, उसके अंदर का द्रव बह जाता है और वह पलक को नुकसान पहुंचाए बिना अपने-आप ठीक हो जाती है; साथ ही, उसे फोड़ने से संक्रमण के फैलने की जो संभावना होती है उससे भी बचाव हो जाता है। 9. एंटीबायोटिक क्रीम का उपयोग करेंहालांकि आप बिलनी (गुहेरी) को ठीक होने में मदद देने के लिए चिकित्सक के पर्चे के बिना मिलने वाली एंटीबायोटिक क्रीम्स का उपयोग कर सकते हैं, पर सुनिश्चित करें कि आप केवल उन्हीं क्रीम्स का उपयोग करें जिन्हें ख़ासतौर पर आंख में उपयोग के लिए बनाया गया है, और, त्वचा पर लगाए जाने वाले स्टेरॉइड्स से बचें। साथ ही यह भी जान लें कि एंटीबायोटिक आई ड्रॉप्स बिलनियों (गुहेरियों) से छुटकारा दिलाने में ज़्यादा मददगार नहीं पाए गए हैं। यदि कोई बिलनी (गुहेरी) इतनी हठी है कि उसके लिए एंटीबायोटिक दवाएं ज़रूरी हैं, तो बेहतर यही होगा कि आप अपने चिकित्सक को दिखाएं। 10. मालिश करेंसाफ हाथों से, या हल्की गरम पट्टी या हल्के गरम वॉशक्लॉथ से, हल्के-हल्के मालिश करने से कभी-कभी बिलनी (गुहेरी) के दर्द से राहत पाने में मदद मिल सकती है। मालिश से बिलनी (गुहेरी) का द्रव बाहर निकालने में भी मदद मिल सकती है। हल्की मालिश ही करें और यदि दर्द महसूस हो तो रुक जाएं। बिलनी (गुहेरी) के दर्द से राहत कैसे पाएं?
बिलनियों (गुहेरियों) की रोकथाम कैसे करें?आप बिलनियों (गुहेरियों) की रोकथाम में मदद के लिए कुछ चीज़ें कर सकते हैं।
बिलनी (गुहेरी) कितने समय में ठीक होती है?अधिकांश मामलों में घरेलू नुस्खों के साथ बिलनी (गुहेरी) 3 से 5 दिनों में ठीक हो जाती है। 2 से 3 दिन बाद सूजन घटनी शुरू हो जानी चाहिए। यदि आपको किसी अधिक गंभीर बिलनी (गुहेरी) के लिए अपने चिकित्सक को दिखाना पड़े या एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग करना पड़े, तो भी इसे लगभग एक सप्ताह में ख़त्म हो जाना चाहिए। यदि आपको बारंबार बिलनियां (गुहेरियां) हो रही हों, तो हो सकता है कि आपको ब्लेफराइटिस (पलकों में शोथ) की समस्या हो। पलकों की इस समस्या के त्वरित उपचार के कदम उठाने से भी बिलनियों (गुहेरियों) के बार-बार होने की रोकथाम करने में मदद मिलेगी। बिलनी (गुहेरी) के लिए आंखों के चिकित्सक को कब दिखाएंआपको अपने चिकित्सक को दिखाना चाहिए यदि:
बिलनी (गुहेरी) की सर्जरीकुछ मामलों में, बिलनियों (गुहेरियों) के लिए किसी ऑफ्थेल्मॉलजिस्ट द्वारा छोटी सी सर्जरी की ज़रूरत पड़ सकती है, जिसके बाद वे बिलनी (गुहेरी) की दवा या एंटीबायोटिक लिख देते हैं। यदि आपके चिकित्सक सर्जरी का सुझाव देते हैं, तो जान लें कि बिलनी (गुहेरी) को खोलना और खलाना एक काफ़ी साधारण सी कार्यविधि है। पेज प्रकाशित किया गया Monday, 25 May 2020 पेज अपडेट किया गया Wednesday, 10 August 2022 आंखों की बिलनी कैसे ठीक करें?बिलनी (गुहेरी) का उपचार कैसे होता है?. अपनी पलकों को साफ करें।. अपने हाथ बारंबार धोएं।. पलक साफ करने के पैड का उपयोग करें।. कुछ समय के लिए आंखों का मेकअप करना छोड़ दें।. कॉन्टैक्ट्स के स्थान पर चश्मा पहनें।. हल्की गरम पट्टियां या हल्का गरम साफ कपड़ा रखें।. एंटीबायोटिक क्रीम का उपयोग करें।. हल्के हाथ से मालिश करें।. आंख में बिलनी बार बार क्यों होता है?बिलनी बैक्टीरिया की वजह से पलक के भीतर मौजूद छोटी-छोटी तेल ग्रंथियों में से किसी ग्रंथि में हो सकती है. जब आंखों की तेल ग्रंथियां या रोम कूप मृत त्वचा या धूल-गंदगी की वजह बंद हो जाते हैं, तो बैक्टीरिया उसमें भीतर फंसे रह जाते हैं और संक्रमण की वजह बन सकते हैं. इस संक्रमित ग्रंथि को ही बिलनी या गुहेरी कहते हैं.
गुहेरी कितने दिन में ठीक होती है?इसके लिए चंदन की लकड़ी को सिल पर या किसी साफ पत्थर पर घिसकर इसका गाढ़ा लेप बना लें और इसे गुहेरी पर लगाएं। इससे आंखों की गुहेरी दो दिन में ठीक हो जाएगी।
आंख में गुहेरी हो जाए तो क्या लगाएं?सेंक के ठन्डे होने के बाद इसे फिर से गर्म पानी में भिगोयें और फिर से 5-10 मिनट के लिए प्रक्रिया दोहराएँ |. गर्म सेंक को दिन में तीन से चार बार लगायें | जब तक गुहेरी चली न जाए तब तक इस उपाय को लगातार करें | [७]. |