आंखों के लिए कौन सा आसन फायदेमंद है? - aankhon ke lie kaun sa aasan phaayademand hai?

आंखों के लिए कौन सा आसन फायदेमंद है? - aankhon ke lie kaun sa aasan phaayademand hai?
Yoga for eyes

Highlights

  • घंटों स्क्रीन में काम करने से आंखों पर बुरा असकर पड़ता है।
  • आंखों को हेल्दी रखने के लिए खानपान के साथ रोजाना ये योगासन करें

खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण आंखों से संबंधी कई समस्याओं का कारण बनता है। कई लोगों को लगातार कंप्यूटर में काम करने के कारण आंखें कमजोर हो जाती है। जिसके कारण चश्मा लगाना पड़ता है। आंखों की ठीक से देखभाल न करना, पोषक तत्वों की कमी या फिर आनुवांशिक कारणों के कारण आंखों की रोशनी कम हो जाती है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही रोजाना कुछ योगासन जरूर करें। जानिए कौन-कौन से योगासन करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ-साथ पूरा शरीर हेल्दी रहेगा। 

ठंड में वजन कम करने के लिए रोजाना सुबह पिएं ये लो फैट स्मूदी, जल्द ही पाएं फ्लैट टमी

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना करें ये योगासन

जलनेति

यह जल द्वारा किया जाने वाली एक क्रिया है। इससे नैजल ट्रैक की सफाई ठीक ढंग से हो जाती है। इस जल में आप चाहे तो थोड़ा सा सेंधा नमक भी डाल सकते है। इसके लिए एक तरफ से नाक के होल में पानी डाला जाता है वह दूसरी तरह के होल  से आसानी से निकल आता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस क्रिया को करने के लिए खास पात्र की आवश्यकता होती है। 

सूत्रनेति
इस क्रिया के द्वारा शरीर का शुद्धिकरण होता है। इस क्रिया के लिए पहले धागे का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अब यह आसानी से मेडिकल स्टोर में मिल जाता है। इस क्रिया में पहले इस सूत्र नेति को पानी से साफ करके नाक से धीरे-धीरे डाला जाता है जिसे मुंह से निकाला जाता है। मिर्गी के दौरे या अधिक चक्कर आते है तो सूत्र नेति को करने से बचें।

घर में मौजूद इन चीजों से बनाएं आयुर्वेदिक काढ़ा, इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ शरीर रहेगा गर्म

त्राटक 
त्राटक इधर-उधर भटकने वाली मन को एकाग्र और शांत करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस विधि में जलता हुआ दीपक या मोमबत्ती, बिंदु आदि को एकटक देखा जाता है। इससे आपका किसी भी चीज में फोकस करने में बढ़ोत्तरी होगी। 

त्राटक क्रिया बिंदू, तारा, सूर्य, चंद्रमा, दीपक और मोमबत्ती आदि पर किया जाता है, लेकिन आप दीपक से इसकी शुरुआत करें। सबसे पहले एक एकांत और शांत जगह चुने। इसके बाद आंखों के बिल्कुल सामने थोड़ी दूर दीपक रखें। किसी भी आसन में आराम से बैठ जाएं। सिर, गर्दन, पीठ को सीधा रखें। अंधेरे में ध्यान की मुद्रा केंद्रित करें। आंखों को बराबर दीपक में लाएं। दीपक की रोशनी में ध्यान दें। इसे तब तक देखते रहें जब तक आपकी आंखे  थक न जाए। पलक न झपकने दें। इसके बाद आंखे बंद कर लें। फिर अपनी आंखों को ठंडे पानी से धो लें। इसे आप रोजाना या सप्ताह में 1-2 बार कर सकते हैं। 

अनुलोम-विलोम
सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को 5 मिनट से लेकर आधा घंटा कर सकते हैं।

Cholesterol Home Remedies: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पिएं इन चीजों का जूस, जल्द दिखेगा असर

शीर्षासन
इस आसन को सुबह-सुबह करना चाहिए। इस आसन के लिए सबसे पहले व्रजासन की मुद्रा में बैठ जाए। इसके बाद अपने दोनों हाथों की अंगुलियों को इंटरलॉक करते हिए योग मैट के ऊपर रखें।  अब हथेली को कटोरी के आकार में मोड़ें और अपने सिर को झुकाकर हथेली पर रखें दें। अब धीरे-धीरे अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं औप चाहे तो एक-एक करके उठा सकते हैं।  इसके अलावा आप अगर योग की शुरुआत कर रहे हैं तो किसी व्यक्ति या फिर दीवार का सहारा ले सकते हैं। अब अपने जरूर को नीचे से ऊपर बिल्कुल सीधा रखें। शरीर का बैलेंस बनाकर रखें। इस मुद्रा में कुछ देर रहने के बाद आराम से पैरों को नीचे कर लें।  इस आसन को करने शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होता है। जिससे आपके बाल हेल्दी रहने के साथ शरीर मजबूत होगा। 

सर्वांगासन
अगर शीर्षासन नही कर पा रहे हैं तो इस आसन को कर सकते हैं। इस आसन के लिए योग मैट में सीधे लेट जाएं। इसके बाद कमर के नीचे से धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाएं और 90 डिग्री का आकार बनाएं। इसके साथ ही अपने कमर को अपने हाथों से पकड़े रहें। इस स्थिति में थोड़ी देर रूके। इसके बाद फिर पुरानी मुद्रा में वापस आ जाओ। 

Disclaimer:इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इन योगासनों को करने से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें या फिर किसी योगा एक्सपर्ट की देखरेख में करें।

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

आंखों के लिए कौन सा आसन फायदेमंद है? - aankhon ke lie kaun sa aasan phaayademand hai?

How to increase eyesight: योगा करने से बेहतर हो सकती है आंखों की रोशनी. 

खास बातें

  • आंखें कई दिक्कतों के कारण हो जाती हैं कमजोर,
  • आंखों के लिए योगासन आते हैं काम.
  • ऑफिस में भी कुछ एक्सरसाइज करना है आसान.

Yoga For Eyes: आंखें शरीर की सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक हैं और फिर भी इनका ठीक तरह से ख्याल रखने में लोग चूक जाते हैं. दिनभर लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन के सामने बैठे रहने से आंखों पर प्रभाव पड़ता है जिससे आंखों में दर्द, पानी निकलना, ज्यादा देर तक पढ़ने या ध्यानकेंद्रित करने से सिर में दर्द शुरू हो जाना और आंखों की रोशनी कम होना कुछ आम दिक्कते हैं. आंखों की रोशनी (Eyesight) की बात की जाए तो एक बार रोशनी कम होती है तो बढ़ने में खासा परेशानी होती है. हालांकि, सही जीवनशैली और आंखों का ख्याल रखने (Eye Care) से रोशनी बढ़ने में भी मदद मिलती है और आंखों का नंबर लगातार नहीं बढ़ता. कुछ ऐसे योगासन (Yoga Poses) भी हैं जो आंखो के लिए अच्छे साबित होते हैं. इन्हें रोजाना किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें

Uric Acid को कम करने के लिए डाइट में शामिल की जा सकती हैं ये 5 चीजें, जोड़ों की सूजन भी होगी दूर 

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले योगासन | Yoga Poses For Better Eyesight 


त्राटक 


त्राटक या टकटकी एक तरह का योगासन है जिसे आंखों के लिए किया जाता है. इस एक्सरसाइज (Exercise) को करने के लिए किसी खास वस्तु पर टकटकी लगाए देखना होता है. आपका शरीर नहीं हिलना चाहिए और पूरा ध्यान उस वस्तु पर होना चाहिए. इसे रोजाना एक तय सीमित समय तक किया जाता है. 


आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना 


आंखों को लगातार ऊपर नीचे घुमाने से आंखों की मूवमेंट (Eye Movement) बेहतर होती है और आंखों की रोशनी में सुधार की संभावना बढ़ती है. इस एक्सरसाइज का भी समय निर्धारित कर इसे किया जा सकता है. 


भस्त्रिका प्राणायाम


सुखासन की मुद्रा में बैठने के बाद इस योगासन को किया जाता है. यह सांस लेने की योगा है जिसका असर फेफड़ों, कानों, नाक और आंखों (Eyes) पर होता है. इसे करने के लिए अपनी गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखकर बैठें. इसके बाद शरीर को बिना हिलाए गहरी सांस लें और तेजी से दोनों नाक से आवाज करते हुए सांस छोड़ें. 


आंख छपकाना 


यह सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक है जिसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है. इसे करने के लिए सबसे पहले आंखों को तेजी से 10 सेकंड के लिए झपकाएं और फिर 20 सेकंड आंखे बंद करके उन्हें आराम दें और सांस लेने पर ध्यान केंद्रित करें. इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराया जा सकता है. 


हथेली से आंख ढंकना 

अपने दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर उन्हें आंखों पर रखें. इससे हथेलियों की गर्माहट आंखों की सिंकाई करती है. इस प्रक्रिया को 5 से 10 मिनट के लिए करें. 

लगातार पतले हो रहे बालों के लिए रामबाण साबित होती हैं ये 3 चीजें, Thin Hair की दूर होगी दिक्कत 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा

आंखों के लिए कौन सा व्यायाम करें?

पलकें झपकाएं इस आसन को करने के लिए सबसे पहले बैठ जाएं और अपनी आंखों को खोले रखें. अब अपनी आंखों को तेजी से कम से कम दस बार झपकाएं. इसके बाद 20 सेकेंड्स तक अपनी आंखे बंद रख कर इन्‍हें आराम दें. इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं.

आंखों की रोशनी तेज करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?

त्राटक या टकटकी एक तरह का योगासन है जिसे आंखों के लिए किया जाता है. इस एक्सरसाइज (Exercise) को करने के लिए किसी खास वस्तु पर टकटकी लगाए देखना होता है. आपका शरीर नहीं हिलना चाहिए और पूरा ध्यान उस वस्तु पर होना चाहिए. इसे रोजाना एक तय सीमित समय तक किया जाता है.