आंखों में गड्ढे क्यों पड़ जाते हैं? - aankhon mein gaddhe kyon pad jaate hain?

आंखों में गड्ढे क्यों पड़ जाते हैं? - aankhon mein gaddhe kyon pad jaate hain?

How to Reduce Under Eye Pit in Hindi: तनाव, नींद की कमी और रूखी त्वचा की वजह से अधिकतर लड़कियों को आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बार-बार रोने, कंप्यूटर या लैपटॉप के आगे लंबे समय तक बैठे रहने से भी आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं। जब ये काले घेरे गहरे हो जाते हैं, तो आंखों के नीचे गड्ढे की तरह नजर आते हैं। आंखों के नीचे गड्ढे महिलाओं की खूबसूरती को कम कर देते हैं। साथ ही पूरे लुक को भी खराब कर देते हैं। ऐसे में महिलाएं इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई उपाय आजमाती हैं। या फिर तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं। आप चाहें तो कुछ घरेलू उपाय आजमाकर भी आंखों के नीचे होने वाले गड्ढ़ों से (how to get rid from dark circles naturally) छुटकारा पा सकती हैं।

तो चलिए विस्तार से जानते हैं आंखों के नीचे के गड्ढों से छुटकारा पाने के लिए उपाय-

आंखों में गड्ढे क्यों पड़ जाते हैं? - aankhon mein gaddhe kyon pad jaate hain?

1. अच्छी नींद लें

नींद की कमी का असर सबसे पहले हमारी आंखों पर देखने को मिलता है। नींद पूरी न होने पर आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए सबसे जरूरी अच्छी नींद लेना है। आंखों के नीचे के गड्ढों को भरने के लिए आप रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी लें। इस दौरान कोई डिर्स्टबेंस नहीं होनी चाहिए। आरामदायक नींद लेने से आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

2. आंखों को मॉयश्चराइज करें (moisturizer for dark spots)

चेहरे की तरह ही आंखों के आस-पास के एरिया को भी मॉयश्चराइज करना जरूरी होता है। अगर आपके आंखों के नीचे गड्ढे हैं, तो आप विटामिन ई, हाइलूरोनिक एसिड युक्त मॉयश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके आंखों के आस-पास की त्वचा मुलायम होगी। साथ ही काले घेरों से भी छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें - ग्लूकोमा (काला मोतिया) से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स, स्वस्थ रहेंगी आंखें

3. टी बैग (tea bag for dark circles)

आंखों के काले घेरों या गड्ढों को ठीक करने के लिए टी बैग का यूज भी किया जा सकता है। इसके लिए आप पहले टी बैग को रेफ्रिजरेटर में ठंडा कर लें। इसके बाद इसे 10-15 मिनट के लिए अपनी आंखों पर रखें। इसके बाद इसे हटा दें और ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी, साथ ही डार्क सर्कल्स, काले घरों और गड्ढों से भी छुटकारा मिलेगा।

4. बादाम का तेल (almond oil for dark circles in hindi)

बादाम का तेल भी आंखों के गड्ढों को भरने के लिए एक अच्छा उपाय हो सकता है। बादाम के तेल में विटामिन ई होता है। विटामिन ई त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप बादाम का तेल लें। इसे सोते समय अपनी आंखों के काले घेरों पर लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें। सुबह आंखों के आस-पास की जगह को ठंडे पानी से धो लें। आप इस प्रक्रिया को रोजाना दोहरा सकती हैं। इससे काले घेरे (How to Remove Pits Under Eyes in Hindi) कुछ ही दिनों में ठीक होने लगेंगे। विटामिन ई त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है

आंखों में गड्ढे क्यों पड़ जाते हैं? - aankhon mein gaddhe kyon pad jaate hain?

5. खीरा (cucumber for dark circles under eyes)

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए खीरे का उपयोग करना काफी फायदेमंद हो सकता है। खीरा आंखों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। आंखों के नीचे के गड्ढों को भरने के लिए भी आप खीरे का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए खीरे के मोटे स्लाइस काटें, इन्हें अपनी दोनों आंखों पर रखें। 10 मिनट बाद खीरे को हटा लें, फिर पानी से धो लें। आप ऐसा दिन में 2 बार कर सकती हैं। यह आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को ठीक करने का अच्छा उपाय हो सकता है।

6. आंखों को धूप से बचाएं (eye protection from sunlight)

अगर आपके आंखों पर काले घेरे, गड्ढे हो गए हैं, तो इस दौरान आपको आंखों को धूप के संपर्क में आने से बचाना चाहिए। साथ ही आंखों के नीचे गड्ढों पर धूप में निकलते समय सनस्क्रीन भी लगाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। साथ ही आंखों के नीचे के काले घेरे बढ़ेंगे नहीं।

इसे भी पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं ये 7 आयुर्वेदिक उपाय, लम्बी उम्र तक स्वस्थ रहेंगी आंखें

7. कोल्ड थेरेपी (cold therapy for dark circles)

आंखों को ठंडा रखने से भी समस्या में आराम मिल सकता है। अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं, तो आप कोल्ड थेरेपी ले सकती हैं। इसके लिए आप आंखों के नीचे बर्फ के टुकड़ों को लगा सकती हैं। ठंडा सेक रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर सकता है, इससे काले घेरे कम हो सकते हैं।

अगर आपके आंखों के नीचे गड्ढे हो गए हैं, तो आप ऊपर बताए गए इन उपायों को आजमा सकती हैं। ये उपाय आसान हैं आप घर पर ही इन्हें फॉलो कर सकती हैं। लेकिन अगर इसके बावजूद भी समस्या से राहत नहीं मिलती है, तो इस स्थिति में आप डॉक्टर की सलाह ले सकती हैं।

धंसी हुई आंखों को कैसे ठीक करें?

धंसी हुई आंखें या आंखों के गड्ढों से छुटकारा पाने के लिए 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। आंखों को धूप से बचाने के लिए हर तीन से चार घंटे में एक अच्छी गुणवत्ता वाला सनस्क्रीन लगाएं और दोबारा लगाएं। संवेदनशील त्वचा होने पर भी आंखों की सुरक्षा के लिए मिनरल सनस्क्रीन सबसे अच्छा काम करती है।

डार्क सर्कल हटाने के लिए क्या खाना चाहिए?

जब आंखों की नीचे काले घेरे हो जाते हैं तो यह हमें थका हुआ और बूढ़ा दिखाते हैं. अगर आप भी डार्क सर्कल से परेशान हैं तो दूध का इस्तेमाल करें, क्योंकि डार्क सर्कल के इलाज के लिए दूध बहुत फायदेमंद है. इसमें त्वचा को लाइट करने वाले गुण होते हैं. आंखों की नीचे काले घेरे आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं.

आंखों के नीचे झुर्रियां हटाने के लिए कैसे?

दही, शहद और गुलाब जल का पेस्ट साथ ही गुलाब जल की कुछ बूंदें भी. तैयार पेस्ट को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें. न सिर्फ झुर्रियां दूर होती हैं बल्कि आपको मिलेगी साफ-सुथरी त्वचा भी. रोजाना बादाम के तेल से आंखों के ​नीचे हल्के हाथों से मसाज करने से झुर्रियों की समस्या दूर होती है, साथ ही डार्क सर्कल भी खत्म होते हैं.