अशोक के फूल निबंध में लेखक क्या संदेश देना चाहते हैं स्पश्ट किजिये? - ashok ke phool nibandh mein lekhak kya sandesh dena chaahate hain spasht kijiye?

अशोक के फूल निबंध का सारांश - हजारी प्रसाद द्विवेदी

अशोक के फूल निबंध का सारांश - हजारी प्रसाद द्विवेदी

प्रस्तुत निबन्ध में हजारी प्रसाद द्विवेदी जी ने ‘अशोक के फूल’ की सांस्कृतिक परम्परा की खोज करते हुए उसकी महत्ता प्रतिपादित की है। इस फूल के पीछे छिपे हुये विलुप्त सांस्कृतिक गौरव की याद में लेखक का मन उदास हो जाता है और वह उमड़-उमड़ कर भारतीय रस-साधना के पीछे हजारों वर्षों पर बरस जाना चाहता है। वह उस वैभवशाली युग की रंगस्थली में विचरण करने लगता है; जब कालिदास के काव्यों में नववधू के गृह प्रवेश की भाँति शोभा और गरिमा को बिखेरता हुआ ‘अशोक का फूल’ अवतरित हुआ था। कामदेव के पांच वाणों में सम्मिलित आम, अरविन्द, नील कमल तो उसी प्रकार से सम्मान पाते चले आ रहे है। हां, बेचारी चमेली की पूछ अवश्य कुछ कम हो गयी है, किन्तु उसकी माँग अधिक भी थी, तब भी एकमात्र अशोक ही भुलाया गया है। ऐसा मोहक पुष्प क्या भुलाने योग्य है, क्या संसार में सहृदयता मिट गयी है?

लेखक ईस्वी सन् की पृष्ठभूमि पर पहँुचकर सोचने लगता है, जबकि अशोक का शानदार पुष्प भारतीय साहित्य और शिल्प में अद्भुत महिमा के साथ आया था। सम्भवत: अशोक गन्धर्वों का वृक्ष है जिसकी पूजा गन्धर्वों और यक्षों की देन है । प्राचीन साहित्यों में मदनोत्सव के रूप में अशोक की पूजा का बड़ा सरस वर्णन मिलता है। राजघरानों की रानी के कोमल पद प्रहार से ही यह खिल उठता था। अशोक वृक्ष में रहस्यमयता है। यह उस विशाल सामन्ती सभ्यता की परिष्कृत रूचि का परिचायक है जो प्रजा के खून पसीने से पोषित होकर जवान हुई थी, लाखों और करोड़ों की उपेक्षा करके समृद्ध हुई थी।

मनुष्य की जीवन शक्ति बड़ी निर्मम है। यह सभ्यता और संस्कृति के वृथा मोहों को रौंदती चली आ रही है। वह सभ्यता, संस्कृति, धर्माचारों, विश्वास, उत्सव, वृत्त किसी की भी परवाह न कर मस्तानी चाल से अपने रास्ते जा रही है। इस तेज धारा में अशोक कभी वह गया है। अशोक वृक्ष में एक प्रकार से कोई परिवर्तन नहीं आया है। वह उसी मस्ती में हँस रहा है। हाँ, उसे हमारा देखने का दृष्टिकोण अवश्य बदलता है। हम व्यर्थ उदासी को ओढ़े हुये मरे जा रहे हैं। कालिदास ने अपने ढंग से उसे रूप दिया है और हमें भी अपने दृष्टिकोण से आनन्द लेना चाहिए।
Read Also :
प्रायश्चित्त की घड़ी निबंध का सारांश
बसन्त आ गया है निबंध का सारांश
घर जोड़ने की माया निबंध का सारांश
मेरी जन्मभूमि निबंध का सारांश

SHARE THIS

Author: Admin

I am writing to express my concern over the Hindi Language. I have iven my views and thoughts about Hindi Language. Hindivyakran.com contains a large number of hindi litracy articles.

अशोक के फूल निबंध में लेखक क्या संदेश देना चाहते हैं स्पष्ट कीजिए?

प्रस्तुत निबन्ध में हजारी प्रसाद द्विवेदी जी ने 'अशोक के फूल' की सांस्कृतिक परम्परा की खोज करते हुए उसकी महत्ता प्रतिपादित की है। इस फूल के पीछे छिपे हुये विलुप्त सांस्कृतिक गौरव की याद में लेखक का मन उदास हो जाता है और वह उमड़-उमड़ कर भारतीय रस-साधना के पीछे हजारों वर्षों पर बरस जाना चाहता है।

अशोक के फूल निबंध का उद्देश्य क्या है?

'अशोक के फूल' नामक निबन्ध आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी के सामाजिक एवं सांस्कृतिक चिन्तन की परिणति है। भारतीय परम्परा में अशोक के फूल दो प्रकार के होते हैं-श्वेत एवं लाल पुष्प। श्वेत पुष्प तान्त्रिक क्रियाओं की सिद्धि के लिए उपयोगी हैं, जबकि लाल पुष्प स्मृतिवर्धक माना जाता है।

अशोक के फूल कैसे निबंध है?

इसे कामदेव के पाँच पुष्पवाणों में से एक माना गया हैं इसके फल सेम की तरह होते हैं। इसके सांस्कृतिक महत्त्व का अच्छा चित्रण हज़ारी प्रसाद द्विवेदी ने निबंध अशोक के फूल में किया है।

अशोक के फूल से क्या अभिप्राय है?

अशोक कल्प में बताया गया है कि अशोक के फूल दो प्रकार के होते हैं - सफेद और लाल। सफेद तो तांत्रिक क्रियाओं में सिद्धिप्रद समझकर व्यवहृत होता है और लाल स्मरवर्धक होता है।