देश का सबसे महान व्यक्ति कौन है? - desh ka sabase mahaan vyakti kaun hai?

सबसे महान भारतीय या महानतम भारतीय (अंग्रेजी: The Greatest Indian) रिलायंस मोबाइल द्वारा प्रायोजित एक सर्वेक्षण हैं, जो सीएनएन आईबीएन व हिस्ट्री चैनल के साथ साझेदारी में, और आउटलुक पत्रिका द्वारा आयोजित किया गया था। आधुनिक भारत के विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपुर्ण योगदान और भारतीयों के जीवन में अद्वितीय असाधारण बदलाव लाने वाला महानतम शख्सियत खोजने के लिए भारत में दि ग्रेटेस्ट इंडियन या सबसे महानतम भारतीय इस कार्यक्रम का जनमत सर्वेक्षण जून 2012 से अगस्त 2012 के बीच आयोजित किया गया था। सर्वेक्षण में डॉ॰ भीमराव आंबेडकर विजेता घोषित हुए हैं। उन्हें करीब 2 करोड़ वोट प्राप्त हुये थे।[1]

इस सर्वेक्षण में पहले भारत के विभिन्न छेत्रों (जैसे, कला, राजनिती, अर्थशास्त्र, समाज सेवा, खेल, उद्योग, संगीत आदी) के 100 महान हस्तियों की सूची बनाई गई, जिनमें से 50 नाम सर्वेक्षण के ज्यूरी के जरीये चूने गये। उसके बाद इन 50 भारतीयों के लिये लोगों के वोट लिये गये, और उनमें से सर्वाधिक वोट मिले हैं ऐसे 10 नाम अंतिम राऊंड के लिये चूने गये। इन 10 नामों के लिए एक बार फिर सभी नागरिकों द्वारा की गई अंतरराष्ट्रीय ऑनलाईन वोटिंग ओपन की गई, जिसमें सर्वाधिक मतदान डॉ॰ भीमराव आंबेडकर को मिले थे, वो सबसे महानतम भारतीय के रूप में चुने गयें। भारत की स्वतंत्रता के बाद सबसे महानतम भारतीय तथा सबसे लोकप्रिय भारतीय डॉ॰ भीमराव आंबेडकर हैं।

महानतम ब्रिटेन स्पिन के अन्य संस्करणों के विपरीत, महानतम भारतीय इतिहास के सभी समय अवधि से लोगों को शामिल नहीं किया था। दो कारणों से इस चुनाव के लिए दिए गए थे। इसमें महात्मा गांधी को नहीं लिया गया, उन्हें बिना सर्वेक्षण के महान बना दिया, नहीं तो विशेष रूप से आंबेडकर और गांधी में उनके वोटों की तुलना होती। सर्वेक्षण पैनल के विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अगर गांधी सूची में शामिल हो गए होते, तो वहाँ द ग्रेटेस्ट इंडियन के शीर्षक के लिए कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती। ग्रेटेस्ट इंडियन एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में भारत पर ध्यान केंद्रित करने के लिए चुने है। भारतीयों ने वोटिंग के जरीए आंबेडकर का महानतम भारतीय के रुप में चयन किया।[2]

मूल पचास प्रत्याशियों की सूची[संपादित करें]

1. भीमराव आंबेडकर

2. इंदिरा गांधी

3. ए पी जे अब्दुल कलाम

4. जवाहरलाल नेहरू

5. जयप्रकाश नारायण

6. अटल बिहारी वाजपेयी

7. वल्लभभाई पटेल

8. कांशीराम

9. राम मनोहर लोहिया

10. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

11. सैम मानेकशॉ

12. बाबा आम्टे

13. मदर टेरेसा

14. इला भट्ट

15. विनोबा भावे

16. कमलादेवी चट्टोपाध्याय

17. रवि शंकर

18. एम एस सुब्बुलक्ष्मी

19. मकबूल फ़िदा हुसैन

20. बिस्मिल्लाह खान

21. आर के नारायण

22. आर के लक्ष्मण

23. बी. लालकृष्ण एस अयंगर

24. अमिताभ बच्चन

25. राज कपूर

26. कमल हसन

27. सत्यजीत रे

28. लता मंगेशकर

29. ए आर रहमान

30. किशोर कुमार

31. दिलीप कुमार

32. देव आनंद

33. मोहम्मद रफी

34. होमी भाभा

35. धीरूभाई अंबानी

36. वर्गीज कुरियन

37. घनश्याम दास बिड़ला

38. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा

39. एन आर नारायणमूर्ति

40. विक्रम साराभाई

41. एम. एस. स्वामीनाथन

42. रामनाथ गोयनका

43. अमर्त्य सेन

44. ई श्रीधरन

45. सचिन तेंडुलकर

46. कपिल देव

47. सुनील गावस्कर

48. ध्यानचंद

49. विश्वनाथन आनंद

50. मिल्खा सिंह

शीर्ष दस महान भारतीय (टॉप टेन)[संपादित करें]

टॉप टेन या शीर्ष दस महान भारतीयों की क्रमानुसार सूची, इन सभी को भारत रत्न पुरस्कार से सन्मानित किया गया है। इस संपूर्ण सर्वेक्षण में भीमराव रामजी आंबेडकर को करीब २ करोड़ वोट प्राप्त हुए हैं।

इस अंतिम सर्वेक्षण में कुल वोट ८०,९७,२४३ प्राप्त हुए थे, जिसमें विदेश के ५८,६७५ वोट थे। इन १० महान भारतीयों में से भी सबसे अधिक वोट बोधिसत्व डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी को प्राप्त हुए और करोड़ो लोगों एवं ज्यूरी द्वारा सबसे महान भारतीय घोषित हुए।

रँक व्यक्तित्व विख्यात / प्रसिद्धी वोट
1 डॉ॰ भीमराव आंबेडकर
देश का सबसे महान व्यक्ति कौन है? - desh ka sabase mahaan vyakti kaun hai?
डॉ॰ भीमराव रामजी आंबेडकर विश्व स्तर के बहुश्रुत विद्वान थे, भारत के प्रथम कानून मंत्री, मानवाधिकार आंदोलन के संघर्ष के प्रमुख नेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार, दलित बौद्ध आंदोलन के जनक, भारत के सामाजिक आन्दोलन के सबसे बड़े नेता थे। उन्हे आज आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर देखा जाता है। १९,९१,७३५
2 ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
देश का सबसे महान व्यक्ति कौन है? - desh ka sabase mahaan vyakti kaun hai?
 डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम जिन्हें मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। १३,७४,४३१
3 वल्लभभाई पटेल
देश का सबसे महान व्यक्ति कौन है? - desh ka sabase mahaan vyakti kaun hai?
सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने। बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहाँ की महिलाओं ने सरदार की उपाधि प्रदान की।  ५,५८,५३५
4 अटल बिहारी वाजपेयी
देश का सबसे महान व्यक्ति कौन है? - desh ka sabase mahaan vyakti kaun hai?
अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। वे हिन्दी कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता भी हैं। वे भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वाले पुरुषों में से एक हैं और १९६८ से १९७३ तक उसके अध्यक्ष भी रहे। वे जीवन भर भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे। १,६७,३७८
5 मदर टेरेसा
देश का सबसे महान व्यक्ति कौन है? - desh ka sabase mahaan vyakti kaun hai?
मदर टेरेसा, रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाज़ा गया है, का जन्म अग्नेसे गोंकशे बोजशियु के नाम से एकअल्बेनीयाई परिवार में उस्कुब,उस्मान साम्राज्य (वर्त्तमान सोप्जे,मेसेडोनिया गणराज्य) में हुआ था। मदर टेरसा रोमन कैथोलिकनन थीं, जिन्होंने १९४८ में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ले ली थी।  ९२,६४५
6 जे. आर. डी. टाटा
देश का सबसे महान व्यक्ति कौन है? - desh ka sabase mahaan vyakti kaun hai?
जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा भारत के वायुयान उद्योग और अन्य उद्योगो के अग्रणी थे। वे दशको तक टाटा ग्रुप के निर्देशक रहे और इस्पात, इंजीनीयरींग, होट्ल, वायुयान और अन्य उद्योगो का भारत में विकास किया। १९३२ में उन्होंने टाटा एयरलाइंस शुरू की। भारत के लिए महान इंजीनियरिंग कंपनी खोलने के सपने के साथ उन्होंने १९४५ में टेल्को की शूरूवात की जो मूलतः इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव के लिए थी। ५०,४०७
7 सचिन तेंदुलकर
देश का सबसे महान व्यक्ति कौन है? - desh ka sabase mahaan vyakti kaun hai?
सचिन रमेश तेंदुलकर, क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ौं में गिने जाते हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में १४००० से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है। ४७,७०६
8 इंदिरा गांधी
देश का सबसे महान व्यक्ति कौन है? - desh ka sabase mahaan vyakti kaun hai?
इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी, वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। वे भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। १७,६४१
9 लता मंगेशकर
देश का सबसे महान व्यक्ति कौन है? - desh ka sabase mahaan vyakti kaun hai?
लता मंगेशकर, भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एकपार्श्वगायक के रूप में रही है। ११,५२०
10 जवाहरलाल नेहरू
देश का सबसे महान व्यक्ति कौन है? - desh ka sabase mahaan vyakti kaun hai?
जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। उन्होंने १९४७ में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर १९६४ तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र - के वास्तुकार मानें जाते हैं।  ९,९२१

परिणाम[संपादित करें]

डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी को ‘सबसे महान भारतीय’ के रूप में की मंजूरी दे दी है। कई प्रमुख विद्वानों को लेख लिखने के लिए बधाई, उनमें रामचंद्र गुहा और एस आनंद भी शामिल थे।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • संविधान दिवस (भारत)
  • आंबेडकर जयंती
  • आंबेडकरवाद

बाहरी कडिया[संपादित करें]

  • महानतम भारतीय

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "HISTORY TV18". HISTORY TV18. मूल से 13 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 दिसंबर 2016.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 13 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 दिसंबर 2016.
  3. "A Case For Bhim Rajya". https://www.outlookindia.com/. मूल से 28 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मई 2019.

भारत के सबसे महान व्यक्ति कौन है?

डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी को 'सबसे महान भारतीय' के रूप में की मंजूरी दे दी है।

विश्व में सबसे महान व्यक्ति कौन है?

दुनिया के 10 महान 'अवतार'

दुनिया का सबसे महान पुरुष कौन है?

दुनिया का सबसे महान पिता कौन है? बहुत से है! पर एक पिता ये भी है!

हमारे देश में सबसे महान कौन है?

A Glance at Indian Navy.
English..
Hindi..
Indian Navy..