बिहार से कौन कौन सा राज्य अलग हुआ है? - bihaar se kaun kaun sa raajy alag hua hai?

बिहार से कौन कौन सा राज्य अलग हुआ है? - bihaar se kaun kaun sa raajy alag hua hai?

Bihari News

बिहार से कौन कौन सा राज्य अलग हुआ है? - bihaar se kaun kaun sa raajy alag hua hai?

जानिए, बिहार की सीमा किस देश और किन-किन राज्यों से मिलती है

  • 765d
  • 6 shares

भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है. भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. इन्हीं राज्यों में से एक राज्य है बिहार, आज हम बिहार राज्य की सीमा के बारे में जानेंगे कि यह किन-किन राज्यों और देश में लगती है. इन राज्यों के बारे में जानेंगे लेकिन उससे पहले हम जान लेते हैं बिहार की चौहद्दी के बारे में. बिहार के उत्तर में नेपाल देश है तो वहीं पूर्व में पश्चिम बंगाल है, पश्चिम में उत्तर प्रदेश है तो दक्षिण में झारखण्ड राज्य है.

बिहार के उत्तर में नेपाल देश स्थित है. ऐसे में हम जानते हैं बिहार के कौन कौन से जिले नेपाल की सीमा से लगे हुए हैं. बिहार की सीमा जो नेपाल से लगती है उसमें हैं पश्चिम चंपारण , पूर्वी चंपारण , सीतामढ़ी , मधुबनी , सुपौल , अररिया और किशनगंज हैं . नेपाल के साथ भारत का रोटी और बेटी का संबंध हैं दोनों ही देश के लोग सीमा के इस पार और उस पार व्यापार करने के लिए आते हैं और जाते हैं . इसके साथ ही दोनों ही देश के लोग अपनी बेटियों की शादी भी एक दूसरे के देश में करते हैं . लेकिन पिछले कुछ दिनों से सीमा पर तनाव होने के बाद से स्थिति में बदलाव हुआ है लेकिन यह कहा जा रहा है कि बिहार और नेपाल का संबंध हमेशा मधुर रहा है और रहेगा .

भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा की लंबाई लगभग 1750 किमी है . यह सीमा रेखा उत्तर प्रदेश , बिहार , उत्तराखंड और सिक्किम जैसे राज्यों से होकर गुजरती है . अकेले बिहार से लगी सीमा की लंबाई 720 किमी है .

बिहार से कौन कौन सा राज्य अलग हुआ है? - bihaar se kaun kaun sa raajy alag hua hai?

वहीं अगर हम बिहार के पश्चिम क्षेत्र की बात करें तो बिहार के पश्चिम में झारखंड राज्य है झारखंड सन 2000 में बिहार से अलग होकर एक नया राज्य बना है . झाऱखंड के वर्तमान में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं . झारखंड से बिहार के रोहतास , औरंगाबाद , गया , नवादा , जमूई , बांका , भागलपुर और कटिहार जिला मिलता है . बिहार के पुरब में स्थित है पश्चिम बंगाल . आपको बता दें कि बंगाल के विभाजन के बाद ही बिहार राज्य अस्तिव में आया है . वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं . बंगाल विभाजन के निर्णय की घोषणा 19 जुल ाई 1905 को हुई थी तब भारत के तत्कालीन वाइसाराय लार्ड कर्जन के द्वारा बंगाल का विभाजन किया गया था . बिहार के किशंनगंज , पुर्णिया और कटिहार जिले पश्चिम बंगाल की सीमा में आते हैं .

बिहार के पश्चिमी सीमा पर उत्तर प्रदेश राज्य है . वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं . बिहार के 8 जिले उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हुए हैं . बिहार के जो जिले उत्तर प्रदेश की सीमा में सटे हुए हैं उनमें से पश्चिम चंपारण , गोपालगंज , सीवान , सारण , भोजपुर , बक्सर , कैमूर और रोहतास जिले आते हैं .


हिंदुस्तान के प्राचीन रियासतों में एक रियासत बिहार है, जो भारत के उत्तर- पूर्वी हिस्से में है। बिहार पहले मगध के नाम से जाना जाता था। पटना जो कि बिहार की राजधानी है यह प्राचीन काल में पाटलिपुत्र के नाम से प्रसिद्ध था।

बिहार से कौन कौन सा राज्य अलग हुआ है? - bihaar se kaun kaun sa raajy alag hua hai?

ये बिहार का सबसे बड़ा नगर भी है आबादी के लिहाज से बिहार का सबसे बड़ा जिला भी है जबकि साक्षरता दर में दूसरा सबसे बड़ा जिला है।

नेपाल बिहार के उत्तर में, झारखंड दक्षिण में, पश्चिम बंगाल पूरब में तथा पश्चिम में उत्तर प्रदेश है। हिंदी यहाँ की मुख्य भाषा है। इसके पश्चिम से पूर्व की ओर गंगा नदी बहती है। 

बिहार की कुल जनसंख्या 2011 के अनुसार 10,40,99,452 है। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 5,42,78,157 है जबकि महिलाओं की जनसंख्या 4,98,21,295 है। आबादी (population) के आधार पर बिहार भारत का तीसरा सबसे बड़ा रियासत (राज्य) है। बिहार की ज्यादातर आबादी गाँव में रहती है केवल 11.3 प्रतिशत लोग ही शहर में रहते हैं। 

बिहार का क्षेत्रफल 94,163 स्क्वायर किलोमीटर है क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत में 12वें स्थान पर आता है। जबकि हिंदुस्तान का area wise सबसे बड़ा रियासत राजस्थान है। 

बिहार में literacy rate 63.82% है। बिहार की कुल आबादी में 5,25,04,553 लोग साक्षर हैं जिसमें पुरुषों की संख्या 3,16,08,023 तथा महिलाओं की संख्या 2,08,96,530 हैं। यानी यहाँ के 79.7 प्रतिशत पुरुष साक्षर है जबकि 60 प्रतिशत महिलाएं साक्षर है। 

Literacy rate में सूबा (state) बिहार हिंदुस्तान के दूसरे सूबों के मुकाबले में सबसे आखिरी position पर है। 

बिहार में जिलों की तादाद (संख्या) 38, कमिश्नरी (प्रमंडल) की संख्या 9 और sub division (अनुमंडल) की संख्या 101 हैं। बिहार के अंतर्गत 534 प्रखंड (ब्लॉक), 45,103 गांव तथा 8471 पंचायत हैं।

बिहार राज्य कैसे बना था? 

बंगाल की तक्सीम (विभाजन) के नतीजे में बिहार रियासत (राज्य) वजूद (अस्तित्व) में आया। 1936 में उड़ीसा रियायत बिहार से अलग हुआ। आजादी के जद्दोजहद के दौरान बिहार में चंपारण की बगावत, अंग्रेजो के खिलाफ बगावत फैलाने की मुख्य घटनाओं में शामिल होती है। आजादी के बाद बिहार की एक और तक्सीम हुई।

बिहार के दक्षिणी भाग को अलग कर के 15 नवंबर 2000 को झारखंड बनाया गया। 

प्राचीन महाकाव्य वेदों पुराणों मैं बिहार का वर्णन किया गया है। यह रियासत 24 जैन तीर्थकारों की और महात्मा बुद्ध की कर्मभूमि था। ईसा पूर्व दौर में इस इलाके में बिंबसार, चंद्रगुप्त मौर्य, शहंशाह अशोक, मौर्य वंश, शुंग वंश के राजवंशों शासकों समेत पटना जिले की बुनियाद रखने वाले उदयन शासन किया है। इसके बाद गुप्त वंश के चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बिहार पर शासन किया। इस इलाके पर मध्यकाल में मुस्लिम राजाओं का कब्जा रहा। सबसे पहले बिहार पर फतह (जीत) पाने वाले मुस्लिम शहंशाह मुहम्मद बिन बख्तियार खिलजी था। इसके बाद तुगलक वंश और मुगल वंश का राज रहा। 

आधिकारिक तौर पर बिहार की स्थापना कब हुआ था? 

बिहार शब्द पाली भाषा से लिया गया है। जो वास्तव में विहार है। विहार बौद्ध भिक्षुओं के रहने का स्थान था। 

यही शब्द विहार धीरे धीरे बोलचाल में बिहार शब्द से मशहूर हो गया। शब्द विहार का अर्थ है बौद्धमठ।

22 मार्च 1912 में जब बंगाल विभाजन हुआ तो बिहार राज्य अस्तित्व में आया। बिहार को statehood 26 जनवरी 1950 को मिला। 

बिहार राज्य पहले किस राज्य का हिस्सा था? 

बिहार राज्य कब बना इसका पता तो हमें लग चुका है बिहार राज्य पहले किस राज्य का हिस्सा था और बिहार से कितने राज्य अलग हुए हैं ये सब प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए आपको यह लेख पूरा पढ़ना होगा। 

बिहार राज्य पहले बंगाल राज्य का हिस्सा था जो कि 22 मार्च 1912 में बंगाल से अलग होकर बिहार एक नया राज्य बन गया। 

बिहार स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

1912 में 22 मार्च को बंगाल विभाजन के फलस्वरुप बिहार एक स्वतंत्र राज्य गठित हुआ था इसलिए हर वर्ष बिहार स्थापना दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है। बिहार को बंगाल से अलग हुए 109 साल हो चुके हैं।

बिहार से नए कितने राज्य बने हैं? 

बिहार राज्य पहले बंगाल का हिस्सा था यानी बिहार बंगाल से अलग हो कर राज्य बना है। 

प्रश्न यह है कि क्या बिहार से अलग होकर भी कोई राज्य बना है। इस प्रश्न का उत्तर है कि हाँ बिहार से भी अलग होकर राज्य बने हैं अब प्रश्न ये है कि बिहार से अलग होकर कितने राज्य बने हैं? 

इसका उत्तर है बिहार से अलग होकर दो राज्य बने हैं जिनमें एक उड़ीसा और दूसरा झारखंड है। 

उड़ीसा 1 अप्रैल 1936 को बिहार से अलग हुआ था। उड़ीसा को Statehood 26 जनवरी 1950 को मिला था। जबकि झारखंड 2000 में अलग हो कर राज्य बना था।

बिहार से झारखंड राज्य कब बना था? 

उड़ीसा के बिहार से अलग होने के 64 साल बाद 2000 में झारखंड बिहार से अलग हो कर राज्य बना। बिहार से झारखंड राज्य 15 नवंबर 2000 को बना।

नए राज्यों के formation process क्या है? 

भारतीय संविधान के Article 3 में नए राज्यों के formation का अधिकार Parliament को दिया गया है। निम्नलिखित चरणों से नए राज्यों का गठन होता है। 

  • State assembly में अलग राज्य बनाने संबंधित प्रपोजल pass किया जाता है। 
  • प्रपोजल पर केंद्र कैबिनेट की मंजूरी ली जाती है।
  • अहम मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए मंत्रियों का एक टीम गठित किया जाता है। 
  • मंत्रियों के टीम के recommendation पर विधेयक का एक कॉन्ट्रैक्ट तैयार किया जाता है जिसपर कैबिनेट की फिर से मंजूरी ली जाती है। 
  • Recommendations को president के पास भेजा जाता है। President इसे अपने सदस्यों की राय लेने के लिए legislative assembly को भेजते हैं। President द्वारा राय लेने के लिए एक निश्चित मुद्दत निर्धारित की जाती है।
  • राज्य के विधायकों के राय को शामिल करते हुए बिल के कॉन्ट्रैक्ट को गृह मंत्रालय के पास भेजा जाता है जो एक नया कैबिनेट नोट बनाता करता है। 
  • Reorganised bill को final approval के लिए Union cabinet के पास भेजता है। फिर इसे assembly में प्रस्तुत किया जाता है। दोनों सदनों के साधारण majority से इस proposal को पारित किया जाता है। 
  • President के मंजूरी के बाद नए राज्य का formation होता है।

जब बिहार राज्य की स्थापना हुई थी, उस समय बिहार का क्षेत्रफल और जनसंख्या कितना था. 

बिहार राज्य की स्थापना तो 22 मार्च 1912 को हुई थी लेकिन बिहार राज्य को राज्य का दर्जा 26 जनवरी 1950 को मिला था। उस समय बिहार झारखंड से अलग नहीं हुआ था। बिहार और झारखंड मिलकर एक ही राज्य था। 

उस समय बिहार की जनसंख्या (1951 के अनुसार) 2,90,85,900 थी और क्षेत्रफल 99200 स्क्वायर किलोमीटर था। 

Conclusion Points 

इस लेख के द्वारा हमें बिहार राज्य कब और कैसे बना, बिहार को कब राज्य का दर्जा मिला, बिहार राज्य का population, area & literacy rate कितना है, बिहार की चौहद्दी,  राजधानी और भाषा। बिहार में जिलों की संख्या, प्रमंडल, अनुमंडल, ब्लॉक, पंचायत और गांव की संख्या।

बिहार का भारत में जनसंख्या, क्षेत्रफल एवं साक्षरता दर के अनुसार कौन सा स्थान है। बिहार किस राज्य से अलग होकर राज्य बना और बिहार से अलग होकर कितने और राज्य बने।

बिहार से संबंधित और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और इसे पढ़ने के बाद बिहार से संबंधित आप के मालूमात में इजाफा हुआ होगा।

बिहार से कितने राज्य अलग हुए हैं?

बिहार से अभी तक केवल एक राज्य अलग हुआ है उसका नाम है झारखण्ड ।

बिहार से उत्तर प्रदेश कब अलग हुआ था?

आख़िर 22 मार्च 1912 को बिहार भी अलग राज्य के रूप में स्थापित हुआ. पटना को राजधानी घोषित किया गया. अंतत: वह घड़ी आयी और 12 दिसंबर 1911 को बिहार को अलग राज्य का दर्जा मिल गया.

बिहार पहले कौन सा राज्य था?

110 साल पहले आज ही के दिन बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होकर एक नया राज्य बना। ये देश का 12वां राज्य था। 1912 में बने इस राज्य का नाम बिहार था

बिहार से अलग होकर कौन सा नया राज्य बना?

स्वतंत्रता के बाद बिहार का एक और विभाजन हुआ और १५ नवंबर २००० में झारखंड राज्य को इससे अलग कर दिया गया।