बिना कपड़े के सोने से क्या होता है? - bina kapade ke sone se kya hota hai?

नींद दुनिया की सबसे प्यारी चीज़ है! कई मिलेनियल्स की मानें तो 1 लाख महीने की सैलरी एक तरफ़ और 8 घंटे की नींद एक तरफ़। अब सोने की भी अलग-अलग लोगों की अलग-अलग आदतें होती हैं। कुछ लोगों को गर्मी चाहे कितनी भी हो बिना चादर ओढ़े नींद नहीं आती, कुछ लोगों को नाइट लाइट चाहिए तो कुछ लोगों को एकदम अंधेरे में नींद आती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कपड़े और अंडरवेयर पहन कर नहीं सो पाते। अंडरवेयर तक पहन लो तो उन्हें नींद नहीं आती। आपने कई बार सुना होगा कि बिना कपड़ों के सोना, सेहत के लिए बहुत अच्छा है?। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने अब इस आदत को हानिकारक बताया है।

इस वजह से बिना अंडरवेयर के नहीं सोना चाहिए

मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार एक औसतन इंसान दिन में 15-25 बार फ़ार्ट करता है। सोते वक्त भी कोई इंसान फ़ार्ट कर सकता है। एक साइंटिफ़िक स्टडी की मानें तो फ़ार्ट करते वक्त फ़ीकल मटैरियल या मल के बेहद छोटे कण भी निकलते हैं। यूं समझ लीजिये की बिना अंडरवेयर पहन कर सोने से आप अपना बिस्तर गंदा कर रहे हैं। अपने बेट पार्टनर का खयाल करिए और अंडरवेयर पहनकर ही सोने जाएं। इस नई स्टडी से ये समझ सकते हैं कि बिना कपड़ों, अंडरवेयर के सोने के फायदे और नुकसान दोनों हैं।

क्या आपको पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोने के फायदे पता हैं पूरे दिन की भागदौड़ के बाद सभी को रात में आराम की नींद जरुरी होती है। ऐसे में रात को चैन की नींद सोने के लिए लोग अलग-अलग तरह के ढीले-ढाले कपड़े या नाइट सूट का इस्तेमाल करते है। लेकिन आपको बता दें की रात में पूरे कपड़े पहन कर सोना आपके और आपके साथी के लिए कई मायनों में हानिकारक साबित हो सकता है। यह जानकर आप जरूर हैरान हो गए होंगे! पर ये बात सच है। ऐसा हम नहीं कह रहें हैं बल्कि कई स्टडी और रिसर्च में यह पाया गया है की रात को पार्टनर के साथ बिना कपड़ो के सोना ना सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि अगर इंसान शादीशुदा है तो उनके रिश्ते के लिए और भी अच्छा है।

चलिये आज हम आपको इस लेख में बताते है कि पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोने के फायदे यौन आनंद बढ़ाने के लिये

बिना कपड़े के सोने से क्या होता है? - bina kapade ke sone se kya hota hai?
बिना कपड़े के सोने से क्या होता है? - bina kapade ke sone se kya hota hai?

जब आप पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोते हैं तो आपके साथी की त्‍वचा का कोमल स्‍पर्श आपको रोमांचक अनुभव कराता है। चूंकि रात में पहनने वाले कपड़े और नाइट सूट इसमें बाधा उत्‍पन्‍न कर सकते हैं। इसलिए बिना कपड़ों के सोना आपके लिए अधिक आरामदायक हो सकता है। इसके साथ ही यदि आप यौन संबंध बनाना चाहते हैं तो यह एक अच्‍छी शुरुआत हो सकती है। बिना कपड़ों के अपने साथी के साथ बिस्‍तर में जाना आपके यौन जीवन में सकारात्‍मक प्रभाव डालता है। इसके अलावा नग्न अवस्‍था में सोने पर आपके आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि होती है। इस तरह से आप अपने और अपने साथी के बीच अच्‍छे यौन संबंध बनाए रखने के लिए बिना कपड़ों के सोने का अभ्‍यास कर सकते हैं।

(और पढ़े – आखिर सेक्स के बाद क्यों सो जाते हैं पुरुष…)

पार्टनर के साथ बिना कपड़े के सोना आपके हार्मोन वृद्धि को संतुलित करें

बिना कपड़े के सोने से क्या होता है? - bina kapade ke sone se kya hota hai?
बिना कपड़े के सोने से क्या होता है? - bina kapade ke sone se kya hota hai?

आप बिना कपड़ों के सोने से अपने शरीर में आवश्‍यक उचित तापमान बनाए रख सकते हैं। जब शरीर का तापमान पर्यावरण के तापमान से अधिक होता है तो इस स्थिति में शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन में वृद्धि हो सकती है। इस स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बिना कपड़ों के सोना फायदेमंद हो सकता है। ये रसायन उम्र बढ़ने संबंधी लक्षणों से संबंधित होते हैं। आपके शरीर के तापमान को कम करने के लिए बिना कपड़ों के सोना फायदेमंद होता है।

जब आप पार्टनर के साथ कपड़ों के साथ सोते हैं तो आपके शरीर का तापमान अधिक होता है। ये तापमान हार्मोंन के प्रभाव को कम कर सकता है। दूसर शब्‍दों में कहा जाए कि यदि आप पार्टनर के साथ कपड़ों के साथ सोते हैं तो समय से पहले बुढ़ापे का शिकार हो सकते हैं। इसलिए जवान बने रहने के लिए पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोने का मजा लें।

(और पढ़े – गुप्‍तांगों में खुजली दूर करने के घरेलू उपाय…)

पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोने के फायदे त्‍वचा में चमक लाने के लिए

बिना कपड़े के सोने से क्या होता है? - bina kapade ke sone se kya hota hai?
बिना कपड़े के सोने से क्या होता है? - bina kapade ke sone se kya hota hai?

रात में बिना कपड़ों के सोने से त्वचा खुल कर सांस ले पाती है जिससे त्वचा के रोमछिद्र खुलते हैं। इससे हमारी त्वचा कोमल और जवां बनी रहती है और कील-मुहासे जैसी समस्या नहीं होती।

जिस तरह से आपको सांस लेने के लिए ऑक्‍सीजन की आवश्‍यकता होती है। उसी तरह से कम से कम कुछ समय के लिए आपके शरीर को भी खुली हवा मिलना चाहिए। आपके निजी अंग और शरीर का अधिकांश भाग दिनभर कपड़ों से ढ़का रहता है। विशेष रूप से गर्मी के दिनों में यह समस्‍या और बढ़ जाती है। इसलिए इन अंगों को खुली हवा दिलाने के लिए रात का समय सबसे अच्‍छा होता है। क्‍योंकि इस समय आप बिना कपड़ों के अच्‍छी नींद भी ले सकते हैं और शरीर को लंबे समय तक खुली हवा भी मिल सकती है। औ आप एक दुरे का कोमल टच भी ले सकते हैं।

(और पढ़े – पति को बिस्तर पर इम्प्रेस करने के तरीके…)

पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोने के फायदे वजन कम करे

बिना कपड़े के सोने से क्या होता है? - bina kapade ke sone se kya hota hai?
बिना कपड़े के सोने से क्या होता है? - bina kapade ke sone se kya hota hai?

आपको यह सुनकर आश्‍चर्य हो सकता है कि पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोने से वजन कम किया जा सकता है। लेकिन यह सच है। यदि आप बिना कपड़ों के सोते हैं तो आपका शरीर आपके आस-पास के तापमान के अनुसार आवश्‍यक गर्मी उत्‍पन्‍न करता है। यहां तक की सर्दियों के मौसम में भी। रात में बिना कपड़ों के सोने से शरीर का मेटाबोलिज्म तेज होता है। मेटाबोलिज्म कैलोरी को बर्न करता है और शरीर में चर्बी नहीं बढ़ने देता। इसके अलावा कम तापमान पर सोने में शरीर की वसा को कम करने में मदद मिलती है। क्‍योकि शरीर का प्राकृतिक रूप से ताप बढ़ने पर यह वसा जलती है। इस तरह से आप अपने वजन को कम करने के लिए बिना कपड़ों के बिस्‍तर में जा सकते हैं।

(और पढ़े – जिससे आप प्यार करते हैं, उनके पास सोना क्यों फायदेमंद है…)

पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोने के फायदे आपको खुश रखे

बिना कपड़े के सोने से क्या होता है? - bina kapade ke sone se kya hota hai?
बिना कपड़े के सोने से क्या होता है? - bina kapade ke sone se kya hota hai?

अपने पार्टनर की बांहों में सोने से तो रिलेक्स मिलता ही है लेकिन न्यूड सोने से आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहती है। एक सर्वे के अनुसार, 57% लोग जो अपने पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोते थे वे सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा खुश रहते थे। इसके अलावा जब आप अपने पार्टनर के साथ नग्न अवस्था में सोते हैं और एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में आते तो शरीर ‘ऑक्सीटॉसीन’ नाम का हार्मोन रिलीज़ करता है। जिससे टेंशन और थकान दूर हो जाती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। पार्टनर के साथ बिस्तर में नंगे सोने से आप दोनों के बीच नजदीकी का अहसास भी मजबूत होता है। ब्रिटेन में एक हजार जोड़ों के ऊपर किए गए अध्ययन से पता चला कि जो कपल न्यूड होकर सोते थे, वे अपने रिश्ते में ज्यादा खुश और यौन रूप से संतुष्ट थे।

(और पढ़े – पति पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए)

पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोना सेक्‍स अंगों को खुश रखे

बिना कपड़े के सोने से क्या होता है? - bina kapade ke sone se kya hota hai?
बिना कपड़े के सोने से क्या होता है? - bina kapade ke sone se kya hota hai?

विशेष रूप से नग्‍न सोना पुरुषों के लिए ज्‍यादा फायदेमंद होता है। क्‍योंकि इस स्थिति में सोने से उनके शरीर में पर्याप्‍त ठंडक बनी रहती है। यह शुक्राणुओं को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह प्रजनन तंत्र को सामान्‍य रूप से कार्य करने में मदद करता है। महिलाओं को भी बिना कपड़ों के सोने के काफी फायदे होते हैं। विशेष रूप से यह महिलाओं की योनि में खमीर संक्रमण को रोकने में मदद कर सकती है। औरतों के मामले अंडरगार्मेन्ट्स से स्किन इंफैक्शन का खतरा रहता है लेकिन न्यूड सोने से यह खतरा खत्म हो जाता है, बल्कि अच्छा भी फील होता है। गर्म और नमी युक्‍त स्थिति में खमीर का प्रभाव अधिक होता है।

इसलिए महिलाएं रात में बिना ब्रा और पेंटी के बिना पार्टनर के साथ नंगी होकर सोने से इस स्थिति से बच सकती हैं। क्‍योंकि भारी कपड़ों के कारण शरीर के गुप्‍तांगों में पर्याप्‍त हवा नहीं मिलती है और वहां अधिकांश समय नमी बनी रहती है। इसलिए महिलाओं के लिए भी पार्टनर के साथ नंगी होकर बिना कपड़ों के सोना फायदेमंद होता है।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

रात में बिना कपड़ों के सोने से क्या होता है?

बिना कपड़ों के सोने से शरीर का तापमान जल्दी कम हो जाता है, जिससे आपको ज्यादा अच्छी नींद मिल सकती है। ज्यादा फायदों के लिए सोने से कम से कम आधा घंटा पहले फोन और लैपटॉप से दूरी बनाएं। पूरा पढ़ेंअगर आपकी नींद बीच में खुल जाती है तो बिना कपड़ों के सोएं।

क्या हमें कपड़े उतार कर सोना चाहिए?

बिना कपड़ों के सोने से आप शरीर के तापमान को बहुत हद तक वातावरण के तापमान से कम कर सकते हैं, जो कि गर्मियों के मौसम में बहुत जरूरी भी है। बिना कपड़ों के सोने का प्रभाव सीधे हमारी नींद पर देखा जा सकता है इसलिए भी यह विकल्प बहुत अच्छा है। इस तरह से सोने से हम मानसिक रूप से भी अगले दिन पूरी तरह से तरोताजा रह सकते हैं।

निर्वस्त्र सोने से क्या लाभ होता है?

बेहतर नींद और कम तनाव नग्न सोने से तनाव का स्तर कम होता है। शोध में पाया गया है कि बिना कपड़ों के सोने से बेहतर नींद आती है, जिसकी वजह से दिमाग़ से सारे टॉक्सिक प्रोटीन निकल जाते हैं। इससे शरीर का तनाव कम होता है और आपका दिमाग़ और शरीर स्वस्थ बनता है।

रात को सोते समय कैसे कपड़े पहनने चाहिए?

अगर रात को ऊनी कपड़े पहनकर सोना ही एकमात्र विकल्प है और ऐसा करना बहुत जरूरी है तो कुछ बातों का ध्यान रखें. पहले सिल्क या कॉटन का कोई कपड़ा पहनें और उसके बाद ऊपर से ऊनी कपड़े पहनें.