चुकंदर खाने का सही समय कौन सा है? - chukandar khaane ka sahee samay kaun sa hai?

चुकंदर खाने का सही समय कौन सा है? - chukandar khaane ka sahee samay kaun sa hai?

khali pet chukandar khane ke fayde: सर्दियों में अधिकतर लोग चुकंदर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर में आयरन काफी अच्छी मात्रा में होता है, जो एनीमिया की समस्या से बचाता है। इसके अलावा चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, डाइटरी फाइबर, नैचुरल शुगर और मैग्नीशियम उच्च मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं चुकंदर विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स है। वैसे तो चुकंदर को किसी भी समय पर खाया जा सकता है, लेकिन अगर इसे सुबह खाली पेट खाया जाए तो शरीर इसमें मौजूद सभी पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषित कर लेता है। सुबह खाली पेट चुकंदर खाने के फायदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक, द्वारका की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा (Dr Sugeeta Mutreja, a dietician at Arogya Diet and Nutrition Clinic, Dwarka) से बातचीत की-

खाली पेट चुकंदर खाने के फायदे (benefits of eating beetroot on empty stomach)

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि चुकंदर को सुबह खाली पेट खाया जा सकता है। खाली पेट चुकंदर खाने से शरीर इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट को जल्दी अवशोषित कर लेता है। खाली पेट चुकंदर खाना सेहत, त्वचा और बालों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। जानें सुबह खाली पेट चुकंदर खाने के फायदे (can we eat beetroot in morning)- 

1. पोषक तत्वों का अवशोषण 

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सभी फायदे प्राप्त करने के लिए इसे सुबह खाना फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, खाली पेट चुकंदर खाने से शरीर चुकंदर में मौजूद आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिंस को पूरी तरह से अवशोषित कर लेता है। 

चुकंदर खाने का सही समय कौन सा है? - chukandar khaane ka sahee samay kaun sa hai?

2. वॉटर रिटेंशन से बचाव (beetroot for water retention)

सुबह खाली पेट चुकंदर खाने से वॉटर रिटेंशन की समस्या (water retention in body) में भी आराम मिलता है। अगर आप वॉटर रिटेंशन से परेशान हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। जो लोग खाली पेट चुकंदर खाते हैं, वे वॉटर रिटेंशन से बच सकते हैं। इससे आप ब्लोटिंग से भी अपना बचाव कर सकते हैं। यह वॉटर रिटेंशन से बचाव का अच्छा उपायहै।

3. यूरिन सही से निकलना (beetroot for urine infection)

कुछ लोगों को यूरिन से संबंधित समस्याएं होती हैं। वे यूरिन खुलकर न आने की शिकायत करते हैं। इस समस्या से बचने के लिए भी सुबह खाली पेट चुकंदर खाना फायदेमंद होता है। चुकंदर खाने से यूरिन सही तरीके से पास होता है। साथ ही शरीर में जमा टॉक्सिंस भी यूरिन के साथ बाहर निकल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें - बादाम और किशमिश एक साथ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इनके सेवन का सही समय और तरीका

4. वेट लॉस में सहायक (weight loss tips)

सुबह खाली पेट चुकंदर खाने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो अपनी विटंर डाइट में चुकंदर को खाली पेट ले सकते हैं। इसमें डाइटरी फाइबर होता है, जिससे जल्दी से भूख नहीं लगती है और वजन कम होता है। आप चुकंदर को अपनी वेट लॉस डाइट (weight loss diet)में शामिल कर सकते हैं।

5. आंखों के लिए लाभकारी (beetroot for eyes)

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि चुकंदर आंखों के लिए काफी लाभकारी होता है। चुकंदर में बीटा कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करता है। बीटा कैरोटीन एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

चुकंदर खाने का सही समय कौन सा है? - chukandar khaane ka sahee samay kaun sa hai?

6. ग्लोइंग त्वचा के लिए चुकंदर (beetroot skin care benefits)

चुकंदर स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। सर्दियों में रोजाना सुबह खाली पेट चुकंदर खाने से त्वचा ग्लोइंग बनती है। दाग-धब्बे दूर होते हैं, त्वचा में निखार आता है। इतना ही नहीं चुंकदर खाने से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है।

7. एनीमिया से बचाव (beetroot in anemia)

एनीमिया अधिकतर महिलाओं को होने वाली समस्या है। एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। चुकंदर में आयरन काफी अच्छी मात्रा में होता है। इससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है और एनीमिया की समस्या से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें - दूध में डालकर पिएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, दूर होंगी आपकी ये 7 समस्याएं

खाली पेट चुकंदर खाने का तरीका (eating beetroot on empty stomach)

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि आप चुकंदर का सेवन किसी भी तरीके से कर सकते हैं। आप चुकंदर को जूस, सलाद के रूप में ले सकते हैं। जिन लोगों को गैस, एसिडिटी से जुड़ी समस्या होती है, वे चुकंदर को सूप के रूप में ले सकते हैं। 

डायबिटीज मरीजों को चुकंदर (beetroot in diabetes) का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। वे इसका सेवन किसी अन्य खाद्य पदार्थ के साथ कर सकते हैं। चुकंदर की मात्रा डॉक्टर की सलाह पर ही तय करें।

चुकंदर कब नहीं खाना चाहिए?

चुकंदर में भरपूर मात्रा में पोटैशियम सोडियम और फॉस्फोरस पाया जाता है जो आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो आपको चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपका ब्लड प्रेशर और लो हो सकता है। इसके अलावा अधिक चुकंदर के सेवन से भी ब्लड प्रेशर लो सकता है।

चुकंदर खाने का सही टाइम क्या है?

पोषक तत्वों का अवशोषण डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सभी फायदे प्राप्त करने के लिए इसे सुबह खाना फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, खाली पेट चुकंदर खाने से शरीर चुकंदर में मौजूद आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिंस को पूरी तरह से अवशोषित कर लेता है।

चुकंदर खाने का सही तरीका क्या है?

एक स्वस्थ व्यक्ति को पूरे दिन में केवल दो चुकंदर खाना चाहिए। इससे ज्यादा चुकंदर खाने से आपके पेट में दर्द हो सकता है।

चुकंदर खाली पेट खाने से क्या फायदा होता है?

चुकंदर में आयरन काफी अच्छी मात्रा में होता है जो एनीमिया की समस्या से बचाता है. इसके अलावा चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, डाइटरी फाइबर, नैचुरल शुगर और मैग्नीशियम उच्च मात्रा में पाया जाता है. इतना ही नहीं चुकंदर को अगर सुबह खाली पेट खाया जाए तो शरीर इसमें मौजूद सभी पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषित कर लेता है.