नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में मजेदार हिंदी पहेली उत्तर सहित शेयर की गई है। पहेलियाँ केवल मन को खुश ही नहीं करती बल्कि इन्हे पढ़ने से मानसिक शक्ति भी बढ़ती है जिससे आपके मन में नए बिचार आते है जिससे आपके दिमाग का विकाश होता है। यदि आप अपने बच्चो के दिमाग का विकाश करना चाहते है तो आप उन्हें हिंदी पहेलियों के माध्यम से पढाये उन्हें बहुत जल्द समझ में आने लगेगा,
क्योकि बच्चो को उलझी हुई चीजी को सुलझाने में दिमाग को बहुत तेजी से चलाते है जिससे उनके दिमाग का विकाश होता है और वे अपने मन में नए-नए बिचार लाते है। पिछले पेज पर जानवरो के नाम हिंदी और अंग्रेजी में शेयर किए गए है उन्हें भी जरूर पढ़े। तो चलिए पहेलियों के साथ उनके उत्तर भी जानते है। उत्तर : कसम 2. वह क्या है जो हमारे पास
ही होती है हम उसे देख सकते हैं लेकिन पकड़ नहीं सकते? उत्तर : परछाई 3. वह कौन सी चीज है जो जितनी ज्यादा बढ़ती है उतनी ही कम होती जाती है? उत्तर : उम्र 4. वह क्या है जो लड़की का नाम भी है और लड़की का सिंगार भी है? उत्तर : पायल 5. ऐसी कौन सी चीज है जो खरीदते समय हरी होती है लेकिन इस्तेमाल करने पर लाल हो जाती है? उत्तर : मेहंदी 6.
ऐसा कौनसा ड्राइवर है जिसे लाइसेंस की जरूरत ही नहीं होती है? उत्तर : स्क्रुड्राइवर 7. वह कौन सी कली है जो बागों में नहीं खिलती पर घर की दीवारों पर खिलती है? उत्तर : छिपकली 8. ऐसी कौन सी चीज है जिसे तोड़ने पर कोई आवाज नहीं आती है? उत्तर : कसम 9. वह क्या है जो आपके पास जितना ज्यादा होगा आपको उतना ही कम दिखाई देगा ? उत्तर : अंधेरा 10. ऐसी कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है ? उत्तर : प्यास 11. ₹10 में ऐसा क्या खरीदोगे की पूरा कमरा भर जाए ? उत्तर : माचिस और मोमबत्ती 12. वह कौन सी चीज है जिसे काटने पर लोग गाना गाते हैं ? उत्तर : केक 13. ऐसी कौन सी चीज है जिसे जितना खींचो वह उतनी ही छोटी होती जाती है? उत्तर : सिगरेट 14.
लोग मुझे खाने के लिए खरीदते हैं पर खाते नहीं बताओ क्या? उत्तर : चम्मच 15. कौन सा फल मीठा होने के बावजूद बिकता नहीं है ? उत्तर : मेहनत का फल 16. ऐसी कौन सी चीज है जिसे लड़की पहनती भी है और सभी उसे खाते भी है ? उत्तर : लौंग 17. ऐसी कौन सी भाषा है जो खाने के काम भी आती है? उत्तर
: चीनी भाषा 18. छोटा हूं पर बड़ा कहलाता हूं दही के तालाब में नहाता हूं बताओ मैं क्या हूं? उत्तर : दही बड़ा 19. मैं तो हूं हरी-भरी पर मेरे है बच्चे काले, मुझको छोड़ रे पगले, आजा मेरे बच्चे खाले। उत्तर : इलायची 20. काला मुँह लाल शरीर, कागज को वह खाता, रोज शाम को पेट फाड़कर कोई उन्हें ले जाता। उत्तर : लेटर बॉक्स 21. हमने देखा अजब एक बन्दा, सूरज के सामने रहता ठंडा, धूप में जरा नहीं घबराता, देखो सूरज मुँह लटक जाता। उत्तर : सूरजमुखी 22. बीमार नहीं रहती फिर भी खाती है गोली। बच्चे, बूढ़े डर जाते, सुनकर इसकी बोली। उत्तर : बंदूक 23. चार हैं रानियाँ पर एक है राजा, रहते हरदम संग-संग काम में उनका अपना साझा। उत्तर : अंगूठे और उंगलियां 24. सांपों से भरी एक पिटारी, सब के मुँह में दी चिंगारी। जोड़ो हाथ तो निकले घर से, फिर घर पर सिर दे पटके। उत्तर : माचिस 25. एक पहेली सदा नवेली जो बूझे जिन्दा, जिन्दा में से मुर्दा निकले, मुर्दा में से जिन्दा। उत्तर : अंडा 26. एक फूल है काले रंग का, सिर पर सदा सुहाए। तेज धूप और बारिश में खिल-खिल जाता, छाया पड़े मुरझाये। उत्तर : छाता 27. पानी से निकला पेड़ एक पात नहीं पर डाल अनेक। एक पेड़ की ठंडी छाया, नीचे कोई बैठ न पाया। उत्तर : फव्वारा 28. हाथ-पैर सब जुदा-जुदा, ऐसी सूरत दे खुदा। जब वह मूरत बन-ठन आवे, हाथ धरे तो राग सुनाए। उत्तर : हुक्का 29. ऊँट की बैठक, हिरन की चाल, बोलो है कौन जानवर, जिसके दुम न पाल। उत्तर : मेंडक 30. नया खजाना घर में आया, डब्बे में संसार समाया। नया करिश्मा बेजोडी का, नाम बताओ इस योगी का। उत्तर : टेलीविजन 31. मेरे पास तुम्हारा सारा ज्ञान है। लेकिन मैं आपकी मुट्ठी जितनी छोटी हूं कि आपके हाथ मुझे पकड़ सकते हैं। मैं कौन हूँ? उत्तर : मैं आपका दिमाग हूँ! 32. वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पृथ्वी और स्वर्ग के बीच क्या है। मुझे ढूंड सकते हो? उत्तर : और 33. वह कौन सा शब्द है जो सभी शब्दकोशों में गलत तरीके से लिखा गया है? उत्तर : गलत तरीके से 34. दुनिया में सभी को इसकी जरूरत है। वे उदारता से देते हैं। लेकिन इसे कभी नहीं लें। तो यह क्या है? उत्तर : सलाह 35. चार बच्चे और उनका पालतू कुत्ता एक छोटी छतरी के नीचे चल रहे थे। लेकिन उनमें से कोई भी गीला नहीं हुआ। कैसे? उत्तर : बारिश नहीं हुई थी! 36. कटोरे पर कटोरा, बेटा बाप से ज्यादा गोरा। उत्तर : नारियल 37. लाल डिब्बे में हैं पीले खाने, खानों में है लाल-लाल मोती के दाने। उत्तर : अनार 38. बिना पैर के चलती रहती, हाथों से अपने मुंह को पोंछती, बताओ कौन? उत्तर : घडी 39. ऐसी कौन-सी चीज है, जिसका उपयोग करने से पहले उसे तोड़ा जाता है। उत्तर : अंडा 40. आज के लिए बहुत है उपयोगी, कल होते ही रद्दी है बन जाता। उत्तर : न्यूज पेपर 41. वर्ष के कौन से महीने में 28 दिन होते हैं। उत्तर : वर्ष के हर महीने में 28 दिन होते हैं। 42. मैं सबको देता हूं ज्ञान, काला रंग है मेरी शान। उत्तर : स्याही 43. मेरी गर्दन है पर सिर नहीं, बताओ कौन हूं मैं। उउत्तर : बोतल 44. बूझो तुम ये पहेली, जब भी छिलोगे मुझे मैं हो जाती हूं नवेली। उत्तर : पेंसिल 45. काले घोड़े पर सफेद सवारी, एक उतरते ही दूसरे की बारी। उत्तर : तवा और रोटी 46. ऐसा क्या है, जो आपका अपना है, लेकिन उसका इस्तेमाल दूसरे आपसे ज्यादा करते हैं? उत्तर : आपका नाम 47. ऐसी क्या है, जो खरीदने पर काला, जलने पर लाल और फेंकते समय सफेद हो जाता है? उत्तर : कोयला 48. बताओ जरा, गोल है पर गेंद नहींं, पूंछ है पर पशु नहीं। बच्चे उसकी पूंछ को पकड़कर खलते-हंसते और हैं खिलखिलाते। उत्तर : गुब्बारा 49. पहला कटा तो दर हो जाएगा, आखिरी कटा तो बंद, क्या है बताओ? उत्तर : बंदर 50. नहा कर शरीर पोंछने के बाद भी वह क्या है, जो गिला रह जाता है। उत्तर : तौलिया 51. वैसे वह खराब होता है। फिर भी लोग उसे पीने की सलाह देते है, बताओ क्या है? उत्तर : गुस्सा 52. मेरा नाम एक फल और मिठाई दोनों है। बताओ मैं कौन हूं ? उत्तर : गुलाब जामुन 53. एक आदमी 10 दिन बिना सोए कैसे रह लेता है। उत्तर : रात में सोकर। 54. मेरी चोटी पर है हरियाली, तन है मगर सफेद। आता हूं मैं खाने के काम, बताओ मेरा भेद। उत्तर : मूली 55. दो अक्षर का मेरा नाम, आता हूं मैं खाने के काम। उल्टा होने पर नाच जाऊं, अपना क्यों मैं नाम बताऊं? उत्तर : चना 56. पांच अक्षर का है नाम, उलटा सीधा एक समान, दक्षिण भारत में रहती हूं, बताओं मैं क्या कहलाती हूं? उत्तर : मलयालम 57. एक पैर और बाकी धोती, सावन में वो अक्सर रोती। उत्तर : छतरी 58. रोज रात को वो आते हैं, बिना कुछ चुराए ही चले जाते हैं। उत्तर : तारे 59. एक राजा की गजब है रानी, दुम के रास्ते वो पीती है पानी। उत्तर : दीपक 60. तीन पैर की तितली, नहा-धोकर वो निकली। उत्तर : समोसा 61. हरी डंडी और लाल कमर उत्तर : लाल मिर्च 62. वो नींद में है पर उठने पर नहीं, कूदने में है पर भागने में नहीं, बताओ क्या है? उत्तर : ‘द’ अक्षर 63. कई लोगों को राह दिखाए, कान पकड़कर लोगों को पढ़ाएं। साथ ही वे नाक भी दबाए, बताओ ये क्या कहलाए। उत्तर : चश्मा 64. जेब में कुछ है, फिर भी जेब खाली है, बताओ क्या है? उत्तर : जेब में छेद है। 65. पैसे से भी ऊपर है, यह जिसे मिले वो पंडित हो जाए, न मिले तो मूर्ख रह जाए। उत्तर : ज्ञान 66. एक पानी का मटका, जो है ऊंचाई पर लटका। स्वाद में है मीठा बताओं क्या नाम है उसका। उत्तर : मधुमक्खी के छत्ते का शहद 67. चार अक्षर का मेरा नाम, मैं आती हूं सबके काम। उत्सव, शादी या हो त्योहार, सब में है मेरा काम। उत्तर : कलेंडर 69. लाल हूं मैं, खाती हूं सूखी घास। पानी पीने पर मर जाऊं, जल जाएंगे वो, जो आएंगे मेरे पास। उत्तर : आग 68. मुझे उल्टा करने पर लगूंगा नौ जवान। मेरे बिना नहीं रहेगी किसी में जान। उत्तर : वायु 70. उसके हैं कई दांत, बिन मुंह के वो करता है सुरीली बात। उत्तर : हारमोनियम 71. सींग हैं पर भेड़ नहीं, काठी है पर घोडा नहीं। ब्रेक हैं पर कार नहीं, घंटी है पर घर का किवाड़ नहीं। उत्तर : साइकिल 72. सिर और दुम है, पर पैर नहीं उसके। पेट और आंख हैं, पर कान नहीं उसके। उत्तर : सांप 73. काली है और काले जंगल में रहती है, खून पीती है और सफेद अंडा देती रहती है। उत्तर : जूं 74. तीन अक्षर का नाम, आता हूं मैं खाने काम। बीच से कटे तो हवा हो जाऊं, आखिर से कटे तो हल कहलाऊं। उत्तर : हलवा 75. एक फूल ऐसा खिला है, जिसकी अजब है कहानी। एक पत्ते के ऊपर दूसरा पत्ता, दुनिया है इसकी दीवानी। उत्तर : पत्ता गोभी 76. बताओ वह कौन-सी चीज है, जो जागे रहने पर ऊपर रहती है और सोने पर गिर जाती है। उत्तर : पलके 77. महिलाओं का सबसे बड़ा गहना है, दिखाई नहीं देता पर सभी ने पहना है। उत्तर : लज्जा 78. शुरुआत में वो हरा रहता है, बाद में वो पिला हो जाए, बच्चे हो या बूढ़े सभी उसे मजे से खाएं। उत्तर : आम 79. उसे दिन भर उठाते व रखते हैं। बिना उसके कहीं जा नहीं सकते हैं। उत्तर : पैर 80. मैं जून में रहती हूं, मगर दिसंबर में नहीं। जल्दी बताओ क्या है जवाब सही। उत्तर : गर्मी 81. काली है, लेकिन कोयला नहीं। लंबी है मगर डंडी नहीं, बांधी जाती है, पर डोर नहीं, बताओं यह क्या है? उत्तर : चोटी 82. एक मां के दो बेटे, दोनों है महान। एक ठंडा दूसरा गर्म, बताओं क्या है नाम। उत्तर : चंद्रमा और सूरज 83. वो क्या है जिसे बनाने में काफी समय लगता है, पर पल भर में टूट जाता है। उत्तर : भरोसा 84. दिन में आता है रात में गुम हो जाता है, बताओं वो क्या कहलाता है। उत्तर : सूरज 85. हरे-हरे वो दिखते है चाहे पके हो या कच्चे, अंदर है लाल मलाई जैसे ठंडे-मीठे लच्छे। उत्तर : तरबूज 86. बताओं ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे बांटने पर वह बढ़ती है। उत्तर : ज्ञान 87. उस फूल का न कोई रंग है और न है कोई खुशबू, बताओ कौन-सा फूल है वो? उत्तर : अप्रैल फूल 88. बिना तेल का जलता है, बिना पैर का चलता है, अंधेरे को चीरकर हर तरफ उजाला करता है। उत्तर : सूरज 89. हमारे न चाहने पर भी आ जाता है और हमें अपने साथ ले जाता है। उत्तर : मृत्यु 90. एक ऐसा आसान सवाल बताओ, जिसका जवाब हां में कोई व्यक्ति नहीं दे सकता है। उत्तर : क्या आप मर गए हैं? 91. उसकी लंबी पूंछ है और वो बिना पंखों के आकाश में उड़ता है, बताओ उसका नाम क्या है। उत्तर : पतंग 92. ऐसे खाद्य पदार्थ का नाम बताओ, जिसे आधा खाने पर भी वह पूरी कहलाता है। उत्तर : पूरी 93. वो कौन-सा दिन है, जो कभी नहीं आता है। उत्तर : कल 94. न किसी से प्यार न किसी से बैर, फिर भी नहीं मेरी खैर। मुझसे गानों की रोनक बढ़ती, फिर भी मुझे थप्पड़ हैं पड़ते। उत्तर : ढोलक 95. मंदिर में इसे शीश नवाये और राह में पाए तो ठुकराए। उत्तर : पत्थर 96. खोई सुई भी ढूंढ लूं ऐसा मेरा काम है, बताओ मेरे इस चमत्कार का क्या नाम है। उत्तर : चुंबक 97. कभी पकड़ न मुझको पाओगे, मेरे बिना न रह पाओगे। उत्तर : हवा 98. चार ड्राइवर एक सवारी, उसके पीछे जनता भारी। उत्तर : मुर्दा 99. मैं मरूं या मैं कटु, तुम्हें क्यों आंसू आए। उत्तर : प्याज 100. जा को जोड़ने पर बने जापान, बड़े-बड़ों के मुँह का यह शान। उत्तर : पान जरूर पढ़े :-
आशा है आपको पहलिया पसंद आई होगी। यदि आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। |