हेपेटाइटिस बी में कौन से फल खाने चाहिए? - hepetaitis bee mein kaun se phal khaane chaahie?

हेपटाइटिस बी हो सकता है जानलेवा, जानें इस बीमारी में क्या खाएं

आजकल हेपटाइटिस बी का संक्रमण काफी बढ़ रहा है। इसका संक्रमण होने से लिवर खराब हो जाता है। अगर समय से इससे बचाव नहीं किया गया तो लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। 

हेपेटाइटिस बी में कौन से फल खाने चाहिए? - hepetaitis bee mein kaun se phal khaane chaahie?

हेपेटाइटिस बी में कौन से फल खाने चाहिए? - hepetaitis bee mein kaun se phal khaane chaahie?

New Delhi, First Published Sep 24, 2019, 12:19 PM IST

हेल्थ डेस्क। आजकल हेपटाइटिस बी का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हेपटाइटिस बी प्रदूषित पानी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन और हेपटाइटिस बी से संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध बनाने से होता है। किसी व्यक्ति को हेपटाइटिस बी है या नहीं, इसका पता ब्लड की जांच से चलता है। ज्यादातर मामलों में हेपटाइटिस बी के संक्रमण का पता तब चलता है, जब लिवर काफी खराब हो चुका होता है और इससे परेशानियां होने लगती हैं। अगर शुरू में ही संक्रमण का पता चल जाए तो कुछ सावधानियां बरत कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है और लिवर का बचाव किया जा सकता है। लेकिन अक्सर ऐसा हो नहीं पाता। खास बात यह है कि हेपटाइटिस बी के संक्रमण को खत्म करने के लिए कोई दवा भी नहीं है। एक बार संक्रमण हो जाने पर यह जिंदगी भर बना रहता है। इसलिए इससे लिवर के बचाव के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है। जानते हैं हेपटाइटिस बी का संक्रमण होने पर क्या-क्या खाना चाहिए।

1. कम कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करना चाहिए
हेपटाइटिस बी होने पर ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला खाना नहीं खाना चाहिए। इसके पचने में समय लगता है। चावल, आलू, बीन्स और पास्ता नहीं खाना चाहिए या कम मात्रा में खाना चाहिए।

2. प्रोटीन वाले फूड 
हेपटाइटिस बी में ज्यादा प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ लेने चाहिए। अंडे का सफेद हिस्सा, मछली, चिकेन, दूध, दही, पनीर, सूखे मेवे खाने चाहिए। दाल भी जरूर खाना चाहिए।

3. फल और सब्जियां 
हेपटाइटिस बी होने पर फल और सब्जियां अधिक से अधिक खानी चाहिए। हरी सब्जियां ज्यादा लेनी चाहिए। फलों में पपीता जरूर खाना चाहिए। यह लिवर को मजबूत करने के साथ डाइजेस्टिव सिस्टम को भी ठीक रखता है। इसके अलावा और कोई भी फल खा सकते हैं। कोई भी फल नुकसान नहीं करता। मेवे में अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। 

4. ग्रीन टी पिएं
हेपटाइटिस बी होने पर चाय-कॉफी का सेवन कम करना चाहिए। इसकी जगह ग्रीन टी पीनी चाहिए। ग्रीन टी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे वजन भी कम होता है। 

5. सलाद जरूर खाना चाहिए
हेपटाइटिस बी में सलाद का सेवन जरूर करना चाहिए। सलाद में खीरा, टमाटर, मूली, चुकंदर को शामिल करें। मूली भी डाइजेशन को ठीक रखता है।  

Last Updated Sep 24, 2019, 12:19 PM IST

हेपेटाइटिस बी में कौन से फल खाने चाहिए? - hepetaitis bee mein kaun se phal khaane chaahie?

हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक संक्रामक बीमारी है जिसमें लिवर को सबसे ज्यादा नुक्सान पहुंचता है। इस समस्या में बैक्टीरिया की वजह से संक्रमण एक इंसान से दूसरे इंसान में भी जा सकता है। वैसे तो हेपेटाइटिस के कई प्रकार होते हैं लेकिन इन सभी में हेपेटाइटिस बी को सबसे खतरनाक बीमारी माना जाता है। हेपेटाइटिस की बीमारी संक्रमण जनित बीमारी है जिसमें इसका वायरस संक्रमित सुई या असुरक्षित यौन संबंधों की वजह से भी फैलता है। हेपेटाइटिस की बीमारी ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस, कुछ दवाओं के सेवन और वायरस के संपर्क में आने से होती है। इस बीमारी से ग्रसित होने के बाद व्यक्ति के शरीर से पूरी तरह इसके वायरस को ख़त्म नहीं किया जा सकता। हेपेटाइटिस की बीमारी में इलाज और खानपान (Hepatitis Diet) से ही इसे कंट्रोल किया जाता है। हेपेटाइटिस की बीमारी में मरीज दवाओं के सेवन के साथ अपने खानपान को संतुलित रखकर इससे निजात पा सकता है। आइये जानते हैं इस बीमारी में मरीज का खानपान कैसा होना चाहिए और इससे बचने के लिए किन चीजों का सेवन फायदेमंद है।

5 तरह की होती है हेपेटाइटिस की समस्या (5 Types of Hepatitis)

हेपेटाइटिस बी में कौन से फल खाने चाहिए? - hepetaitis bee mein kaun se phal khaane chaahie?

हेपेटाइटिस की समस्या लिवर को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। इस समस्या में लिवर में सूजन और इंफेक्शन हो जाता है। यह इंफेक्शन 5 तरह का होता है।

हेपेटाइटिस ए

हेपेटाइटिस ए की समस्या एचएवी वायरस के संक्रमण के कारण होती है। आमतौर पर यह समस्या हेपेटाइटिस ए से संक्रमित व्यक्ति के मल, दूषित भोजन या दूषित पानी की वजह से फैलती है।

इसे भी पढ़ें : क्या डायबिटीज मरीजाें में अधिक हाेता है हेपेटाइटिस सी का खतरा? डॉक्टर से जानें इससे जुड़ी बातें

हेपेटाइटिस बी

यह संक्रमण एचबीवी वायरस से ग्रसित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थ जैसे रक्त, योनि स्राव, या वीर्य के संपर्क में आने से फैलती है। हेपेटाइटिस बी नशीली दवाओं के इंजेक्शन, संक्रमित यौन संबंध और रेजर आदि से भी हो सकती है।

हेपेटाइटस सी

हेपेटाइटिस सी एचसीवी वायरस से ग्रसित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से होती है। आमतौर पर यह समस्या यौन संबंध और इंजेक्शन से फैलती है।

इसे भी पढ़ें : World Hepatitis Day 2021: गंदगी के कारण फैलता है हेपेटाइटिस, एक्‍सपर्ट से जानें इसके बचाव के टिप्स

हेपेटाइटिस डी

इसे डेल्टा हेपेटाइटिस भी कहा जाता है, यह एचडीवी के कारण होने वाली एक गंभीर बीमारी है। एचडीवी संक्रमित व्यक्ति के खून से संपर्क में आने के कारण यह समस्या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हो जाती है।

हेपेटाइटिस ई

हेपेटाइटिस ई  की बीमारी दूषित पानी और गंदे स्थान पर ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़ें : दुनिया में 32.5 करोड़ से ज्यादा लोग हैं हेपाटाइटिस रोग के शिकार, जानें लिवर की इस बीमारी से बचाव के 5 तरीके

हेपेटाइटिस बी में कौन से फल खाने चाहिए? - hepetaitis bee mein kaun se phal khaane chaahie?

कैसी होनी चाहिए हेपेटाइटिस की समस्या में डाइट? (Hepatitis Diet Foods)

हेपेटाइटिस की समस्या तेजी से किसी भी इंसान में फैल सकती है। हेपेटाइटिस की बीमारी गंभीर होने पर लिवर को हमेशा के लिए खराब भी कर सकती है। इसलिए इस बीमारी को जानलेवा बीमारी भी माना जाता है। हालांकि इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति दवा और खानपान में बदलाव कर स्वस्थ हो सकता है। इस बीमारी में इन खाद्य पदार्थों के सेवन से फायदा मिलता है।

1. हेपेटाइटिस से संक्रमित व्यक्ति के लिए साबुत अनाज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस समस्या में साबुत अनाज के साथ-साथ गेहूं की दलिया, ब्रेड, दलिया, ब्राउन राइस, होल ग्रेन पास्ता और खिचड़ी आदि का सेवन कर सकते हैं।

2. इस समस्या में लिवर के लिए फायदेमंद फल और सब्जियां जरूर खानी चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर फल और सब्जियों के सेवन से इस बीमारी में फायदा मिलता है। जिन सब्जियों में स्टार्क की मात्रा होती है उनका सेवन जरूर करें। 

इसे भी पढ़ें : हेपेटाइटिस सी के मरीजों के लिए जानलेवा है शराब

3. प्रोटीन की भरपूर मात्रा के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा लीन चिकन, फली वाली सब्जी और अंडे व सोयाबीन का सेवन करना चाहिए।

4. हेपेटाइटिस की समस्या में हेल्दी वसा का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप डाइट में ऑलिव आयल और अलसी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. सोयाबीन और इससे बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी हेपेटाइटिस की समस्या में फायदेमंद माना जाता है।

हेपेटाइटिस की समस्या से इन चीजों के सेवन से रहे दूर (Foods to Avoid in Hepatitis)

  • सोडियम की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थ
  • रेडमीट
  • अजवाइन 
  • टमाटर 
  • संतृप्त वसा
  • ट्रांस फैट
  • शुगर की अधिक मात्रा वाले फूड्स
  • शराब
  • प्रोसेस्ड फूड्स
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

हेपेटाइटिस बी में कौन से फल खाने चाहिए? - hepetaitis bee mein kaun se phal khaane chaahie?

ऊपर बताये गए खाद्य पदार्थों का सेवन करना हेपेटाइटिस की समस्या में फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इस समस्या में अधिक नमक, चीनी और फैट वाले फूड्स से दूरी बना लेनी चाहिए। हेपेटाइटिस के मरीजों को दिन में कम से कम तीन बार भोजन करना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम और दवाओं के सेवन से ही इस समस्या से निजात मिल सकती है।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

हेपेटाइटिस बी में कौन सा फल खाना चाहिए?

ताजे फल जैसे स्ट्रॉबेरी, संतरा आदि का सेवन करें। खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।

हेपेटाइटिस को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए?

World Hepatitis Day: लीवर को साफ-मजबूत बनाकर हेपेटाइटिस से बचने के लिए खाएं ये 4 चीजें.
फल-सब्जियों का सेवन बढ़ाएं ... .
साबुत अनाज ... .
प्रोटीन भी है जरूरी ... .
तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं ... .
मीठे पदार्थों का कम सेवन करें ... .
मसालेदार भोजन से बना लें दूरी ... .
आयरन वाली चीजों का कम सेवन करें.

कौन सा खाना अच्छा है हेपेटाइटिस?

प्रोटीन रिच फूड्स के लिए नट्स, मछली, सोया, का सेवन कर सकते है. – विटामिन और प्रोटीन की भरपूर मात्रा के साथ आप अपनी डाइट में ग्रीन टी, साबुत अनाज जैसी चीजे भी शामिल कर सकते हैं. – हेपेटाइटिस के मरीजों को अधिक से अधिक लिक्विड फ्लूट्स का इस्तेमाल करना चाहिए. -अपनी डाइट में केवल ताजे और हेल्दी खाने को शामिल करें.

हेपेटाइटिस बी में क्या पीना चाहिए?

अधिक पानी पीना- हेपेटाइटिस बी के मरीज को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। अधिक पानी पीने के चलते शरीर में तरलता बनी रहती है।