दीपावली के अवसर पर Show जैन रामायण में राम की परिकल्पना पुराण और इतिहास की सीमाओं को लाँघकर 'राम' और उनकी 'रामकथा' जन-आस्था का केंद्र बन चुकी है यह एक सर्वमान्य तथ्य है। निःसंदेह, राम का आदर्श चरित्र देश-काल की सीमाओं को तोड़कर विश्व साहित्य को भी प्रभावित करता रहा है। संस्कृत, पाली, प्राकृत, अपभ्रंश तथा हिंदी क साथ-साथ असमिया, बंगला, उड़िया, तमिल एवं कन्नड़ आदि भाषाओं के कवियों ने 'रामकथा' को बहुत आदर एवं निष्ठा के साथ ग्रहण करके युगानुरूप अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया है। यह एक विलक्षण बात है कि 'रामकथा' का विस्तार लोक रंजनकारिणी 'कृष्ण कथा' की तुलना में कहीं अधिक हुआ है। जैन धर्मावलंबी कवियों ने 'रामकथा' को अत्यंत आदर और श्रद्धा के साथ ग्रहण करके धर्म एवं दर्शन के साथ-साथ जैन समाज एवं संस्कृति की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बनाया है। रामकथा के प्रसिद्ध अध्येता डॉ॰ कामिल बुल्के ने लिखा है, "बौद्धों की भाँति जैनियों ने भी रामकथा अपनायी है। अंतर यह है कि जैन कथा ग्रंथों में हमें एक अत्यंत विस्तृत रामकथा साहित्य मिलता है।" यह दुर्भाग्य ही है कि रामायण साहित्य में उपलब्ध विपुल रामकथा साहित्य को शोधकर्ताओं और जिज्ञासुओं ने अभी कम ही देखा-परखा है; जबकि आवश्यकता इस बात की है कि संस्कृत के आदिकवि वाल्मीकि की 'रामायण' तथा महाकवि तुलसीदास द्वारा प्रणीत 'रामचरितमानस' के बीच सशक्त सेतु बनने और बनाने वाले प्राकृत-अपभ्रंश में रखे गये विपुल 'रामकथा साहित्य' का अनुशीलन और प्रकाशन हो। जैन रामकथा परंपराप्राकृत एवं अपभ्रंश में राम और कृष्ण के पावन चरित्रों को जैन कवियों ने अपने प्रबंध काव्यों का आधार बनाकर जैन धर्म एवं दर्शन की मान्यताओं की अभिव्यक्ति सशक्त ढंग से की है। प्रबंध शैली में रचित अपभ्रंश भाषा का बहुचर्चित महाकाव्य 'पउम चरिउ' महाकवि स्वयंभू देव की रचना है, जो जैन मतावलंबी तथा 'यापनीय संघ' से संबंधित थे। जैन रामायण की परंपरा के पीछे जैन धर्म की एक विशिष्ट अवधारणा मुख्य रूप से रही है जिसकी जानकारी अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक है। जैन धर्म में 'त्रिषष्ठी शलाका पुरुष' अर्थात् तिरसठ शलाका पूज्यों का स्थान सर्वोच्च है। इन त्रिषष्ठी यानी ६३ शलाका पुरुषों में २४ तीर्थंकर, १२ चक्रवर्ती, ९ बलदेव, ९ वासुदेव तथा ९ प्रतिवासुदेव माने गये हैं। जैन धर्म की मान्यता के अनुसार इन 'त्रिषष्ठी शलाका पुरुषों का अवतरण निरंतर गतिमान सृष्टिचक्र की प्रत्येक 'उत्सर्पिणी' तथा 'अवसर्पिणी' में होता है। इनमें से प्रत्येक 'बलदेव' का समकालिक एक 'वासुदेव' तथा उसका प्रतिद्वंद्वी एक 'प्रतिवासुदेव' होता है। 'वासुदेव' अपने बड़े भाई 'बलदेव' के साथ मिलकर 'प्रतिवासुदेव' से युद्ध करके उसका वध करता है और इसी 'पाप कर्म' के कारण मृत्यु के बाद 'वासुदेव' नरक में जाता है तथा अनुज के शोक में दग्ध होकर 'बलदेव' जैन धर्म की 'दीक्षा' लेकर अंततः मोक्ष प्राप्त करता है। जैन धर्म की इस विलक्षण 'त्रिषष्ठी शलाका पुरुष' परंपरा में 'राम' वर्तमान अवसर्पिणी के अंतर्गत आठवें 'बलदेव' के रूप में पूज्य शलाका पुरुष हैं और उनके साथ इसी क्रम में 'लक्ष्मण' आठवें 'वासुदेव' तथा 'रावण' आठवें 'प्रतिवासुदेव' के रूप में माने गये हैं। इस प्रकार हम देखते हैं कि जैन धर्म एवं संस्कृति में 'राम' को तीर्थंकरों तथा चक्रवर्तियों के साथ-साथ सर्वोच्च स्थान दिया गया है। अत्यंत रोचक तथ्य यह है कि साहित्य में 'रामकथा' संस्कृत की परंपरानुसार 'रामायण' अथवा तुलसीदास की भाँति 'रामचरित' के नाम से नहीं रची गयी, बल्कि 'राम' का नाम जैन रामकथा काव्यों में 'पउम' अर्थात 'पद्म' रखकर 'पउम चरिउ' (पद्म चरित) कहा गया है। 'त्रिषष्ठी शलाका पुरुष' यानी ६३ पूज्य पुरुषों के क्रम में ही ९ वें 'बलदेव' के रूप में प्रतिष्ठित हैं। जैन साहित्य में रामकथा की दो धाराएँ प्राप्त होती हैं। एक है महाकवि विमल सूरि प्रणीत 'पउम चरियं' की समृद्ध परंपरा तथा दूसरी है गुणभद्र आचार्य द्वारा रचित 'उत्तर पुराण' की परंपरा। वस्तुतः महाकवि विमल सूरि की प्राकृत भाषा में रचित रामकथा परंपरा ही आचार्य रविषेण के संस्कृत छायानुवाद 'पद्म चरितं' के माध्यम से बढ़ती हुई महाकवि स्वयंभू देव तक 'पउम
चरितं' में मिलती है। इस परंपरा की प्रमुख रामकथा कृतियाँ इस प्रकार हैं- 'बलराम' तथा उनके साथ ९ वें
वासुदेव हैं 'कृष्ण' और ९ वें प्रतिवासुदेव हैं 'जरासंध'! बस! इसी महत्वपूर्ण क्रम के सम्यक् निर्वाह की दृष्टि से और 'नाम साम्य' के कारण उत्पन्न संभावित गलतफहमी से बचने के लिए जैन कवियों ने ८ वें 'बलदेव' राम का नाम 'पद्म' रख लिया और 'रामचरित' को 'पउम चरि' अर्थात 'पद्म चरित' कहा गया। वस्तुतः इस विशिष्ट परिवर्तन के कारण ही 'जैन रामायण का रूप
प्रचालित हिंदू रामकथा से अलग है। जैन मतावलंबी कवियों द्वारा संस्कृत, प्राकृत एवं अपभ्रंश भाषाओं में लगभग पंद्रह सौ वर्षों तक निरंतर 'रामकथा' की रचना किया जाना सामान्य बात नहीं, बल्कि जैन कवियों की विशेष देन ही मेरी दृष्टि में रही पूर्वाग्रहों के कारण हम अधिक महत्व नहीं दे सके। 'अपभ्रंश के वाल्मीकि' कहे जाने वाले महाकवि स्वयंभू देव द्वारा रचित महाकाव्य 'पउम चरिउ' का तो हमारे महाकवि तुलसीदास द्वारा प्रणीत 'रामचरित मानस' पर अत्यंत
गहरा और व्यापक प्रभाव पड़ा है, जिसे देखकर महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने जोर देकर कहा है-"तुलसी बाबा ने स्वयंभू की जैन रामायण जरूर देखी होगी।" आश्चर्य तो यह है कि दोहा-चौपाई छंद की परंपरा जैन कवियों की ही देन है और 'मानस' के अनेक प्रसंगों का तो मूल स्रोत ही जैन रामायण 'पउम चरिउ' है। सच्चाई वास्तव में यही है कि जैन कवियों ने रामकथा के माध्यम से 'जैनत्व' को प्रतिष्ठित किया है। जैन धर्म के सर्वोच्च मान्य आदि तीर्थकर ऋषभ जिन में 'राम' की दृढ़तम आस्था दिखाकर जैन रामकथाकारों ने सहज रूप से आदिदेव ऋषभ देव के महत्व को ही अक्षुण्ण रखा है। आदि कवि वाल्मीकि तथा महाकवि तुलसीदास की तरह जैन रामायण 'पउम चरिउ' के महाकवि स्वयंभू देव ने 'ब्रह्म' बनाकर 'राम' के चरित्र में अविश्वसनीयता अथवा अतिशय आस्था का पुट नहीं दिया, बल्कि सहज मानवोचित उदात्त गुणों और मानवीय दुर्बलताओं का चित्रण करके 'राम' को जन-विश्वास की सीमा में रखा है। महाकवि
स्वयंभू के 'राम' अपने भाई लक्ष्मण को मूर्छित देख अत्यंत भावुक होकर कहते हैं- अर्थात् 'हे भाई ! कहाँ, तुम, कहाँ मैं और कहाँ सीता? कहाँ जननी और कहाँ जनक? इस भाग्य ने ऐसा बिछोह आखिर किस मनोरथ की पूर्ति के लिए कराया है?' २८ अक्तूबर २०१३ जैन परंपरा में राम का मूल नाम क्या था?इतना ही नहीं इस रामायण के अंत में भगवान राम को एक जैन मुनि के रूप में दिखाया गया है. सीता के भी जैन धर्म स्वीकार करने का वर्णन है. प्राकृत भाषा में लिखी गई इस जैन रामायण को विमलासूरी नाम के संत ने लिखा था. जैन धर्म में रामायण को पौमाचरिता कहा जाता है.
जैन धर्म में राम का नाम क्या है?जैन धर्म में रामायण को पौमाचरिता कहा जाता है या पदमा की कथा जो राम का ही जैन नाम है और रामायण आदि कवि वाल्मीकि द्वारा लिखा गया संस्कृत का एक अनुपम महाकाव्य है। इसके २४,००० श्लोक हैं।
भगवान श्री राम के कितने नाम है?शायद बहुत ही कम लोग भगवान राम के 108 नामों के बारे जानते होंगे। शास्त्रों के अनुसार अष्टोत्तर शतनामावली के नाम से इन 108 नामों को जाना जाता है।
राम के 108 नाम कौन कौन से हैं?श्री राम के 108 नाम. श्रीराम: – जिनमें योगीजन रमण करते हैं, ऐसे सच्चिदानन्दघंस्वरूप श्री राम अथवा सीता-सहित राम. रामचन्द्र: – चंद्रमा के समान आनन्दमयी एवं मनोहर राम. रामभद्र: – कल्याणमय राम. शाश्वत: :- सनातन राम. राजीवलोचन:- कमल के समान नेत्रोंवाले. श्रीमान् राजेन्द्र:- श्री सम्पन्न राजाओं के भी राजा, चक्रवर्ती सम्राट. |