कुंभ राशि वाले को कौन सा व्यापार करना चाहिए? - kumbh raashi vaale ko kaun sa vyaapaar karana chaahie?

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 10:22 AM IST

Kumbh Rashi Lucky Business: राशिचक्र की ग्यारहवीं राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि स्थिर और सकारात्मक स्वभाव की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोग ईमानदार होते हैं। वहीं कुंभ राशि वाले लोग लोकप्रिय और मिलनसार होते हैं। इस राशि के लोग रचनात्मक होते हैं। ये लोग हमेशा ही कुछ नया करने की कोशिश में रहते हैं। कुंभ राशि के लोग आधुनिकता की तरफ आकर्षित होते हैं। समय के साथ चलना और बदलाव करना इनको अच्छा लगता है। कुंभ राशि के मित्र या सहकर्मी कभी-कभी एकान्त, ज्ञान की खोज में अथक और गहन जिज्ञासु होते हैं। करियर संबंधी मामलों की बात की जाए तो कुंभ राशि वालों के कामकाज का तरीका थोड़ा अलग होता है। अपनी स्वतंत्र सोच के कारण ये लोग हमेशा नया काम करना पसंद करते हैं। हालांकि कुंभ राशि के जातक एक स्थान पर टिक कर कार्य नहीं कर पाते। आइए जानते हैं कुंभ राशि के जातकों को किन क्षेत्रों में अपने करियर या व्यवसाय का चुनाव करना चाहिए। 

कुंभ राशि वाले बनते हैं बेहतर शिक्षक
कुंभ राशि के लोग सिखाना पसंद करते हैं, इसलिए पढ़ाना उनके लिए स्वाभाविक है। एक शिक्षक की भूमिका में कुंभ राशि को विशिष्ट विषयों के बारे में अधिक जानने और छात्रों को वह ज्ञान प्रदान करने को मिलेगा। कुंभ राशि के जातक सबसे प्रभावी शिक्षक माने जाते हैं। वे जिन नियमों अपनाते हैं, वे अपने छात्रों को कक्षा में पालन करने के लिए कहते हैं।

Kumbh Rashi Facts: कुंभ राशि के जातकों से गलती से भी ना करें ऐसी बातें, जानें कारण

कुंभ राशि के जातक होते हैं अच्छे शोधकर्ता
कुंभ राशि के जातक अच्छे शोधकर्ता होते हैं। वे एक योजना तैयार करते हैं, अनुसंधान के लिए धन सुरक्षित करते हैं, और अपनी कार्यकुशलता से वे अपने कार्य को पूरा करते हैं। कुंभ राशि वाले किसी भी शोध को पूरे ही जोश और जुनून के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। उनके सहयोगियों भी इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। 

कुंभ राशि वाले होते हैं जिज्ञासु वैज्ञानिक
एक वैज्ञानिक की जिज्ञासा वास्तव में कभी संतुष्ट नहीं होती है, और कुंभ राशि के लिए भी यही सच है। वैज्ञानिक प्राकृतिक दुनिया के बारे में सवालों के जवाब देने के लिए जानकारी इकट्ठा करते हैं और क्षेत्र के एक विशिष्ट क्षेत्र में विशेषज्ञ हो सकते हैं। वैज्ञानिक कई क्षेत्रों में काम करते हैं और अक्सर लंबी अवधि के लिए अनुसंधान के विशिष्ट क्षेत्रों का पीछा करते हैं। और कुंभ राशि के जातकों में अच्छे वैज्ञानिक बनने के सभी गुण व्याप्त होते हैं। 

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

कुंभ राशि वाले को कौन सा व्यापार करना चाहिए? - kumbh raashi vaale ko kaun sa vyaapaar karana chaahie?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • National
  • Aquarius In Hindi Kumbh Rashi Business,Career 2019, Kumbh Horoscope,kumbh Rashi Ki Jankari

कुंभ राशि वालों को इस तरह की जॉब या बिजनेस में मिलता है ज्यादा फायदा, साथ देती है किस्मत

रिलिजन डेस्क. कुंभ राशि, राशिचक्र में ग्यारहवें नंबर पर आती है। इसका साइन घड़ा होता है। ये वायु प्रकृति की राशि है। इस राशि का स्वभाव स्थिर और सकारात्मक है। कुंभ राशि वाले लोग सच बोलने वाले और सच ही सूनना चाहते हैं। इस राशि के लोग ईमानदार होते हैं। वहीं कुंभ राशि वाले लोग लोकप्रिय और मिलनसार होते हैं। इस राशि के लोग रचनात्मक होते हैं। ये लोग हमेशा ही कुछ नया करने की कोशिश में रहते हैं। कुंभ राशि के लोग आधुनिकता की तरफ आकर्षित होते हैं। समय के साथ चलना और बदलाव करना इनको अच्छा लगता है।  

  • कुंभ राशि वालों के कामकाज का तरीका होता है अलग

कुंभ राशि वालों के कामकाज का तरीका अलग होता है। अपनी स्वतंत्र सोच के कारण ये लोग हमेशा नया या हट कर कोई काम करना पसंद करते हैं। फिर भी अगर नियमित काम से भी जुड़े हैं तो उसमें भी कुछ अलग करते हैं। कुंभ राशि वाले लोगों को एक ही जगह पर लंबे समय तक काम करना अच्छा नहीं लगता। ज्यादातर कुंभ राशि वाले लोगों के करियर की शुरुअात अस्थिर होती है। ये लोग नौकरी बदलते रहते हैं। कुंभ राशि वाले लोग हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं।

  • कुंभ राशि वालों के लिए जॉब और बिजनेस

कुंभ राशि वाले लोग ऐसा करियर चुनते हैं जिसमें लचीलापन हो। इन लोगों का करियर ऐसा होता है जहां स्वतंत्र रुप से काम करना हो। अधुनिक यानी समय के साथ बदलते नए कामकाज को ये लोग करियर के रुप में चुनते हैं। कुंभ राशि वाले लोग विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ज्यादा रुचि रखते हैं। ये लाेग ऐसे जगह काम करना पसंद करते हैं जहां सिद्धांतों में बदलाव या नए सिद्धांत बनाने हो। कुंभ राशि वाले लोगों के लिए विज्ञान, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, ज्योतिष, रेडियोलॉजी, इंजीनियरिंग, राजनीति, सामाजिक कार्य, आदि के क्षेत्र में करियर उचित हैं।

यह राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है। कुंभ राशि का चिन्ह घड़ा लिए खड़ा व्यक्ति है। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि मंद ग्रह है तथा इसका रंग नीला है। इसलिए इस राशि के लोग गंभीरता को पसंद करने वाले होते हैं एवं गंभीरता से ही कार्य करते हैं। कुंभ राशि वाले लोग बुद्धिमान होने के साथ-साथ व्यवहार कुशल होते हैं। कुंभ राशि में जन्मे जातकों के भीतर एक कुशल व्यवसायी बनने का गुण जन्म से ही विद्यामान होता है। ज्योतिषियों का मानना है कि इस राशि के जातक व्यापार में उत्तम प्रदर्शन करते हैं। इसके इतर जातक यदि नौकरीपेशा में है तो अच्छा पद प्राप्त करने में सफल होते हैं। जातक जीवन में स्वतंत्रता के पक्षधर होते हैं और प्रकृति से भी असीम प्रेम करते हैं। इसलिए इस राशि के जातक पर्यावरणविद भी हो सकते हैं और प्रकृति पर शोधकार्य कर नाम कमा सकते हैं। जातक शीघ्र ही किसी से भी मित्रता स्थापित कर लेते हैं। लेकिन इन्हें मित्रों से अपना काम निकलवाना आता है। यही मित्र आगे चलकर इनका व्यवसाय में साथ देते हैं। कुंभ राशि के व्यवसायी जातकों का सामाजिक क्रियाकलापों में रुचि रखना इनके लिए फायदे का सौदा होता है। ये इन्हीं क्रियाकलापों के बल पर अधिक लोगों से व्यवहार स्थापित करने में सफल होते हैं। जो आगे इनके काम आता है। जातक को साहित्य, कला, संगीत में रूचि रखते हैं।

इस राशि के लोगों में साहित्य प्रेम भी उच्च कोटि का होता है। जिसके कारण ये फिल्मकार बन जाते हैं और इस क्षेत्र में अपना एक अगल स्थान बनाने में कामयाब होते हैं। जातक केवल बुद्धिमान व्यक्तियों के साथ बातचीत करना व व्यवहार स्थापित करना पसंद करते हैं। लेकिन जब बात फायदे की हो तो ये किसी से भी मित्रता करने के लिए तैयार हो जाते हैं। ये अपने व्यवहार में बहुत ईमानदार रहते हैं। हां पैसे के मामले में थोड़ा संकोची हो सकते हैं। परंतु पैसे के बारे में बहुत चिंतित नहीं रहते। जातकों में से ज्यादातर लोग अच्छे वैज्ञानिक तथा डॉक्टर होते हैं। शनिदेव राशि के स्वामी हैं जिन्हें न्याय का देव भी जाना जाता है। इसलिए जातक न्याय के क्षेत्र में कार्य करें तो सफल हो सकते हैं। जातक एक वकील तथा न्यायाधीश भी हो सकता है। इसके अलावा जातक सेना में भी अपने पराक्रम को दिखा सकता है और उच्च पद प्राप्त कर सकता है। यदि जातक टेक्निकल चीजों का कारोबार करता है तो अद्वितीय सफलता अर्जित करने में कामयाब होता है।

ज्योतिषियों की माने तो कुंभ राशि के जातक मेडिसिन के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा सकते हैं। अन्य क्षेत्रों में वनस्पतिशास्त्र, गणित तथा फार्मा इनके लिए हितकर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा इनके पास धन आने के कई स्रोत होते हैं। ये जातक आपनी बचत का ज्यादातर हिस्सा धार्मिक कार्यों में लगा देते हैं या फिर दान तथा धार्मिक यात्रा करने में व्यय करते हैं। कुंभ जातक ऐसी जगह रहने के इच्छुक होते हैं जो कि शहरी जीवन की भागदौड़ से इन्हें अलग रख सके। जातकों को अपने पैसों के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए वरना नुकसान हो सकता है। बेहतरीन सफलता के लिए कुंभ व्यवसायी काले वस्त्र धारण कर व्यापार से जुड़े फैसले लें और मां दुर्गा एवं हनुमानजी का पूजा करें।

कुंभ राशि वालों के लिए कौन सा धंधा करना चाहिए?

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए विज्ञान, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, ज्योतिष, रेडियोलॉजी, इंजीनियरिंग, राजनीति, सामाजिक कार्य, आदि के क्षेत्र में करियर उचित हैं।

कुंभ राशि वालों को धन कैसे प्राप्त होगा?

आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए कुंभ राशि के जातक किसी मंदिर परिसर में केले का पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।

कुंभ राशि वालों को धन लाभ कब होगा 2022?

साल 2022 के अंतिम माह में बृहस्पति की कृपा से आर्थिक लाभ प्राप्त होगाकुंभ राशि के कई जातकों को इस साल यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं, ये यात्राएं ज्यादातर आपके लिए शुभ रहेंगी।

कुंभ राशि वाले को क्या खरीदना चाहिए?

कुंभ: आपकी भी राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं. आप भी धनतेरस पर वाहन या स्टील के बर्तन खरीदें. उसके बाद चांदी, सोना आदि खरीद सकते हैं.