कन्या राशि को सबसे ज्यादा प्यार करने वाली कौन सी राशि है? - kanya raashi ko sabase jyaada pyaar karane vaalee kaun see raashi hai?

राशियों की सीरीज में हम आपको आज कन्या राशि के गुण व दोष के बारे में बताएंगे। सूर्य राशि के अनुसार, अगर आपका जन्म 22 अगस्त से 21 सितंबर के बीच हुआ है तो आपकी राशि कन्या है। राशि चक्र की छठवीं राशि कन्या के स्वामी बुध हैं और इस राशि का प्रतिनिधित्व कन्या करती हैं। इसलिए इस राशियों को सभी राशियों में बुद्धिमान और सुंदर माना जाता है। साथ ही इस राशि में जन्म लेने वालों पर बुध ग्रह का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। इस राशि के जातकों की सबसे अच्छी खूबी यह होती है कि यह हर काम को अच्छी तरह से करते हैं और काफी हद तक परंपरावादी सोच के होते हैं। ये लोग बातें बनाने में काफी कुशल होते हैं और विनोद प्रिय होते हैं। अपने आसपास के लोगों को खुश रखना इनकी आदत होती है।

सिंह राशि में पैदा हुए लोगों की इन खूबियों को जानते हैं आप, यूं ही नहीं होते शेरदिल

कन्या राशि का व्यक्तित्व
कन्या राशि में जन्म लेने वाले अपने मन में काफी बातों दबाकर रखते हैं और काफी रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। अगर यह किसी काम को ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं लेकिन उसके लिए इनको काम के बारे में याद दिलाते रहना चाहिए। इस राशि के व्यक्ति काफी व्यवस्थित और सेहत के प्रति विशेष ध्यान रखते हैं। अनुशासन में काम करना इनको बहुत पसंद है और इसी खूबी के चलते काफी सफलता पाते हैं। अपनी दिनचर्या को लेकर काफी व्यस्त रहते हैं लेकिन अपने कार्यक्षेत्र को छोड़कर अपनी सामाजिक जिंदगी में काफी आलस भी करते हैं। लोगों से मिलना-जुलना काफी पसंद है लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए इनको अपने आलस से बाहर निकलना होता है। स्वभाव से काफी विनम्र और मृदुभाषी होते हैं। यह ऐसे लोगों को दोस्त मानते हैं, जो सामाजिक दायरे में इनको फिट कर सके। इनके अंदर सोचने की गजब क्षमता होती है और हाजिर जवाब के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

कन्या राशि को सबसे ज्यादा प्यार करने वाली कौन सी राशि है? - kanya raashi ko sabase jyaada pyaar karane vaalee kaun see raashi hai?

कन्या राशि का स्वभाव
कन्या राशि में जन्मे लोग जब किसी मुसीबत का सामना करते हैं तो काफी संयमित रहते हैं और उसके उपाय के लिए काम करते रहते हैं। इनके अंदर बड़ी से बड़ी समस्या को हल करने की क्षमता होती है। ये काफी बुद्धिमान होते हैं और कहां सही है और कहां गलत है, यह अच्छे से जानते हैं। ये अपने आसपास की जानकारी काफी रखते हैं और सोच-समझकर ही दोस्त चुनते हैं। इस राशि के व्यक्ति किसी भी चीज को लेकर काफी आलोचक और विश्लेषक होते हैं, हालांकि कभी-कभार इनकी आलोचना रचनात्मक नहीं केवल नाटकीय भी होती है। इनके लिए अच्छा होना काफी नहीं होता है, यह हर चीज को और बेहतर करना पसंद करते हैं। यह हमेशा अच्छा व्यवहार करना पसंद करते हैं और सामने वाले से भी यही उम्मीद रखते हैं, इनको धोखेबाजी से काफी नफरत होती है। कभी-कभी ये अपनी मनमानी से काम करना पसंद करते हैं। इनको बीच काम में आकर कोई टोक दे, ये बिल्कुल पसंद नहीं है क्योंकि यह अपने काम को बेहतरी से करना जानते हैं। यह समय और वक्त के हिसाब से अच्छी तरह से ढाल लेते हैं और इसी कला के कारण अपनी मन की बातों को अच्छी से तरह छुपा ले जाते हैं।

मीन राशि के बारे में जानेंगे ये बात तो हो जाएंगे हैरान

ईमानदार होते हैं कन्या राशि के व्यक्ति
कन्या राशि में जन्मे लोगों की नोक-झोंक अक्सर दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच होती रहती है। ये जल्दी किसी बात को बुरा नहीं मानते लेकिन अगर कोई पर्सनल हो जाता है तो इनको काफी क्रोध भी आ जाता है। ये चाहते हैं कि इनको हमेशा इनके काम से जाना जाए। अच्छा खाना इनकी कमजोरी होती है, इस वजह से उदर कष्ट होता रहता है। बेहतरी के लिए इनको बाहर के खान-पान और तैलिय खाने से दूर रहना चाहिए। इन लोगों का जीवन भीतर और बाहर से अलग होता है। अगर इनको कष्ट हो रहा होगा तो यह बाहर से कभी किसी को पता नहीं लगने देते। अंदर इनके मन में क्या चल रहा है, यह कोई नहीं जान सकता। कन्या राशि के कुछ जातक ईमानदार, व्यावहारिक, मिलनसार और शर्मिले स्वभाव के होते हैं। कभी-कभी ये अपने आसपास ऐसी दिवार बना लेते हैं, जिसके अंदर ये लोगों से छुपना चाहते हैं। लेकिन इनकी आदतें लोगों के बीच इनको प्रसिद्ध बना देती है और लोग इनके बारे में बात करने लगते हैं। इनको स्वच्छता काफी पसंद है और रीतियों को काफी मानते हैं। इनको नियमों का पालन करना और सौदेबाजी करना बहुत पसंद है।

कुंभ राशि के बारे में जानेंगे ये बात तो हो जाएंगे खुश

हर रिश्ते में वफादार होते हैं कन्या राशि के व्यक्ति
कन्या राशि में जन्मे लोग अपने मित्रों और परिजनों का हमेशा साथ देते हैं और कभी भी इनको बीच में नहीं छोड़ते। नियमों से चलने के कारण ये काफी अच्छे कर्मचारी साबित होते हैं और भरोसेमंद लोग होते हैं। इनको हर कार्य अपनी देखरेख में करना काफी पसंद आता है इसलिए ये अच्छे लीडर भी होते हैं। अपनी टीम में ये काफी मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। कभी-कभी दूसरों की मदद के चक्कर में खुद भी फंस जाते हैं और कई बार गलत लोग इनके सहयोग करने वाले रवैये को भी गलत समझ लेते हैं। यह जल्दी किसी की भावनाओं में बह जाते हैं, जो इनको मुसीबत में डाल सकता है। अपने परिवार के बेहद करीब होते हैं और उनकी हर इच्छा को पूरा करने के लिए ही कार्य करते रहते हैं। छोटे बच्चों के साथ रहना इनको काफी अच्छा लगता है। साथ ही अनजान लोगों की मदद करना भी इनकी आदत होती है। ये किसी भी रिश्ते में काफी वफादार साबित होते हैं, जब ये किसी का हाथ थाम लेते हैं तो कभी छोड़ना पसंद नहीं करते।

मकर राशि में हुआ है जन्म तो इन बातों को जान लीजिए तुरंत

कन्या राशि के बारे में एक नजर में जानें सबकुछ…
– कन्या राशि के जातक हर काम को अच्छी तरह से करते हैं और काफी हद तक परंपरावादी सोच के होते हैं। हर काम को अच्छी तरह से करते हैं और काफी हद तक परंपरावादी सोच के होते हैं।
– कन्या राशि के जातक मन में काफी बातों दबाकर रखते हैं और काफी रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। अनुशासन में काम करना इनको बहुत पसंद है और इसी खूबी के चलते काफी सफलता पाते हैं।
– कन्या राशि के जातक किसी मुसीबत का सामना करते हैं तो काफी संयमित रहते हैं और उसके उपाय के लिए काम करते रहते हैं। यह हमेशा अच्छा व्यवहार करना पसंद करते हैं और सामने वाले से भी यही उम्मीद रखते हैं।

मिथुन राशि के लोगों में होती हैं ये खूबियां, बुध ग्रह का होता है प्रभाव

– कन्या राशि के जातक मित्रों और परिजनों का हमेशा साथ देते हैं और कभी भी इनको बीच में नहीं छोड़ते। नियमों से चलने के कारण ये काफी अच्छे कर्मचारी साबित होते हैं और भरोसेमंद लोग होते हैं।
– कन्या राशि के जातक कभी-कभी दूसरों की मदद के चक्कर में खुद भी फंस जाते हैं। अनजान लोगों की मदद करना भी इनकी आदत होती है।

कन्या राशि कौन सी राशि से प्यार करती है?

कन्या राशि के जातक अपने वृश्चिक राशि के साथी से इसलिए संतुष्ट रहते हैं क्योंकि वो उन्हें अपना प्यार और भावनाएं दर्शाते रहते हैं। कन्या राशि के जातक तार्किक होते हैं वहीं वृश्चिक राशि के लोगों को कल्पनाशील माना जाता है।

कन्या राशि का जीवनसाथी कौन हो सकता है?

कन्या राशि के लोग अपने पार्टनर में बुद्धिमानी, मजाकिया स्वभाव और संवेदनशीलता ढूंढते हैं. कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के साथ इनकी जोड़ी सही बन जाती है. इन राशियों के साथ कन्या राशि के जातकों की लंबी दोस्ती चलती है. शादी के मामले में कन्या के लिए मिथुन राशि के लोग अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं.

कन्या राशि के मित्र कौन है?

मिथुन, तुला व सिंह राशि वालों से मित्रता रहती है। कुंभ तथा मेष राशि वालों के प्रति कन्या राशि वाले उदासीन रहते हैं। कन्या राशि वालों के अन्य राशि के लोगों से पारस्परिक संबंध औपचारिक जैसे रहते हैं।

Kanya राशि के लोग प्यार में कैसे होते हैं?

कन्या राशि (कन्‍या लव हॉरोस्कोप) के लोग किसी भी रिश्ते के लिए बहुत ज्यादा ईमानदार होते हैं। ये लोग जो भी काम करते हैं बहुत ही सुकून के साथ करते हैं। किसी भी काम को कन्या राशि के लोग दिल से करते हैं। यही बात इन्हें हमेशा अच्छा कार्य करने की प्रेरणा देती है।