कविता में किशोर कामना की बात क्यों की गई है? - kavita mein kishor kaamana kee baat kyon kee gaee hai?

Bihar Board Class 6 Hindi Kisalya Solutions Chapter 6 तुम कल्पना करो Text Book Questions and Answers and Summary

6. तुम कल्पना करो

- गोपाल सिंह 'नेपाली'

प्रश्न और अभ्यास : प्रश्नोत्तर

पाठ से :

तुम कल्पना करो Question Answer 

प्रश्न 1. पाठ के आधार पर आप किस प्रकार की कल्पना कीजिएगा ?

उत्तर -पाठ के आधार पर हम वैसे भारत की कल्पना करेंगे, जिसमें सब कुछ नया दिखेगा। हमारे रीति-रिवाज, परम्परा, विचार एवं आपसी संबंध सभी नए ढंग के होंगे। इसमें जात-पात तथा भेदभाव की जगह भाईचारे, बंधुत्व तथा हम भारतीय हैं, की भावना से सभी ओत-प्रोत होंगे।

Bihar Board Class 6 Hindi Book Solutions 

प्रश्न 2. 'राष्ट्र के शरीर' कहने से आपके मन में किसका चित्र आता है ?

उत्तर- राष्ट्र के शरीर' कहने से हमारे मन में देशवासियों का चित्र बनता है। क्योंकि देश की सुरक्षा, उसका विकास, संप्रभुता एवं शक्ति देशवासियों में निहित होते हैं। इन्हीं के परिश्रम तथा पराक्रम पर देश का सम्मान निर्भर करता है। इसलिए राष्ट्र के शरीर' कहने से देश की जनता का चित्र हमारे मन में बनता है।

Bihar Board Class 6 Hindi Book Solution Chapter 6

प्रश्न 3. चित्तौड़ के 'प्रताप' की कहानी हमें क्या सिखलाती है ?

उत्तर – चित्तौड़ के 'प्रताप' की कहानी से हमें यही शिक्षा मिलती है कि गुलामी का स्वर्गिक सुख नरक से भी अधिक दुखदायी होता है और स्वतंत्रता का दुख या कष्ट गुलामी के स्वर्गिक सुख से बेहतर होता है। क्योंकि स्वतंत्रता की अवस्था में कोई पाबंदी नहीं होती, लेकिन पराधीनता में हर कार्य आश्रयदाता की इच्छानुसार करना पड़ता है।

Bseb Class 6 Hindi Solution

प्रश्न 4. इस कविता के माध्यम से हमें क्या-क्या करने की बात कही गई है?

उत्तर – इस कविता के माध्यम से हमें नवीन कल्पना करने अर्थात् नए रूप में देश को सँवारने, परिश्रमी तथा पराक्रमी बनने, सुख-समृद्धि की प्राप्ति की अभिलाषा रखने तथा स्वच्छन्दतापूर्वक जीवन जीने अथवा आजादी अक्षुण्ण

रखने की बात कही गई है ।

Kisalya Hindi Book Class 6 Solutions 

प्रश्न 5. नीचे लिखी गई पंक्तियों को पूरा कीजिए:

उत्तर : जंजीर टूटती कभी न अश्रु-धार से

दुख-दर्द दूर भागते नहीं दुलार से,

हटती न दासता पुकार ,गुहार से,

इस गंग-तीर बैठ आज राष्ट्र शक्ति को ।

पाठ से आगे :

प्रश्न 1. आकाश को स्वतंत्र क्यों कहा गया है?

उत्तर-आकाश को स्वतंत्र इसलिए कहा गया है क्योंकि इसमें कोई भी बेरोक-टोक विचरण करता है चाहे पक्षी हो या कोई अन्य जीव उसी प्रकार स्वतंत्रता की स्थिति में देशवासी स्वच्छन्दतापूर्वक अपना विचार प्रकट करने, घूमने-फिरने के लिए स्वतंत्र होता है ।

प्रश्न 2. कविता को पढ़ने के बाद अपने मन कौन-सा भाव उत्पन्न होता है ?

उत्तर - कविता पढ़ने के बाद मन में यही भाव उत्पन्न होता है कि संसार में सबसे बड़ा सुख स्वतंत्रतापूर्वक जीवन जीने में मिलता है। इसलिए इस स्वतंत्रता की रक्षा अर्थात् देश की सुरक्षा सर्वोपरि है, क्योंकि इसी स्थिति में स्वाभिमान की रक्षा होती है। अतः हमें अपने देश को समृद्ध तथा शक्तिसम्पन्न बनाने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए।

प्रश्न 3. इस पाठ के प्रत्येक पद में एक-एक काम करने के लिए कहा गया है। उन्हें खोजिए और प्रत्येक के संबंध में पाँच पंक्तियाँ लिखिए।

उत्तर- प्रथम पद में नए ढंग से सामाजिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई। दूसरे पद में संगठित होने तथा राष्ट्र-शक्ति बढ़ाने का संकल्प लेने का संदेश दिया गया है तो तीसरे पद में पूर्वजों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कर पराक्रमी बनने की बात कही गई है तो अन्तिम पद में देश की समृद्धि एवं स्वाभिमानपूर्ण जीवन जीने की अभिलाषा रखने के लिए कहा गया है।

प्रश्न 4. इस कविता को पढ़ने से मेरा मन…….. से भर गया ।

(प्रेम, श्रद्धा, उत्साह, देश-प्रेम) उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थान को भरिए तथा इसके लिए अपना तर्क दीजिए।

उत्तर – देश प्रेम । किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा, सम्पन्नता उस देश की सुरक्षा सम्पन्नता पर निर्भर करती है। कोई देशप्रेमी ही देश की रक्षा प्रण देकर करता है ।

व्याकरण :

प्रश्न 1. 'र्' के भिन्न-भिन्न रूपों का प्रयोग करते हुए पाँच-पाँच शब्द लिखिए :

उत्तर :

(क) उम्र, क्रम, भ्रम, नम्र, श्रम, प्रण

(ख) कर्म, धर्म, मर्म, पर्ण, धैर्य, कार्य ।

(ग) ट्रक, राष्ट्र, उष्ट्र, मैट्रो, ट्राम, ड्रम ।

प्रश्न 2. निम्नलिखित उपसर्गों से दो-दो शब्द बनाइए :

परि - परिक्रमा,परिश्रम

प्र - प्रहार, प्रबल

पर - परवश, परहित

कु - कुमार्ग, कुकर्म 

स्व - स्वाभिमान, स्वराज्य

उप -उपकार, उपलब्ध

प्रति- प्रतिकार प्रतिबिम्ब

अ- अन्याय, अधर्म

(यहाँ, प्र, कु, उप, अ, परि, पर, स्व, प्रति इत्यादि शब्दांश शब्द के शुरू में जुड़कर शब्द के अर्थ में विशेषता लाते हैं। इस प्रकार के वाक्यांश उपसर्ग कहलाते हैं।)

कुछ करने को :

प्रश्न 1. आप एक अच्छे विद्यालय की कल्पना कीजिए और बताइए कि विद्यालय में क्या-क्या होना चाहिए ?

उत्तर - अच्छा विद्यालय कहलाने के लिए भवन, खेल के मैदान, सुयोग्य शिक्षक, पुस्तकालय, वाचनालय, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, पठनपाठन की समुचित व्यवस्था तथा अनुशासन का होना आवश्यक होता है ।

प्रश्न 2. आप अपने समाज की किन-किन प्रथाओं को समाप्त करना चाहते हैं और क्यों ?

उत्तर – मैं वैसी प्रथाओं का विरोधी हूँ जिससे समाज में भेदभाव की भावना जन्म लेती है तथा एक-दूसरे के प्रति घृणा पैदा करती है अथवा बढ़ाती । जैसे—जाति प्रथा, दहेज प्रथा, पर्दा प्रथा, दास प्रथा आदि । 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. 'तुम कल्पना करो' पाठ के कवि हैं :

(क) पंत जी

(ग) दिनकर

(ख) आरसी प्रसाद सिंह

(घ) गोपाल सिंह 'नेपाली'

2. कुरीतियाँ हमें क्या दे रही हैं ?

(क) प्रेरणा

(ख) उत्साह

(ग) चुनौती 

(घ) संदेश

3. दासता से मुक्ति पाने के लिए क्या करना पड़ता है ?

(क) लड़ाई

(ख) मित्रता

(ग) शत्रुता 

(घ) आत्मबलिदान

4. 'प्रताप' कहाँ के शासक थे ?

(क) चित्तौड़

(ख) गया

(ग) मारवाड़

(घ) माँझी

5. देश की असली शक्ति किसे कहा गया है ?

(क) धन को

(ख) नवयुवक को 

(ग) हथियार को 

(घ) सब गलत है

6. सदैव श्रृंखला कौन काटता है ?

(क) पर्वत

(ख) जल प्रपात 

(ग) हवा

(घ) बादल

7. 'नवीन' शब्द का सही विलोम है :

(क) प्राचीन

(ख) अर्वाचीन

(ग) पुराना

(घ) विगत

8. जंजीर तोड़ने के लिए किसकी जरूरत पड़ती है ?

(क) पराक्रम

(ख) धैर्य

(ग) त्याग

(घ) उत्सर्ग

9. 'प्रताप' की कहानी हमें क्या सिखाती है ?

(क) स्वाभिमान 

(ख) आलस्य

(ग) गुहार

(घ) इन्तजार

10. संसार किसके समक्ष झुकता है ?

(क) शक्ति

(ख) भक्ति

(ग) प्रीति

(घ) अतिथि

उत्तर : 1. (घ), 2. (ग), 3. (घ), 4. (क), 5. (ख), 6. (ख), 7. (क),

8. (घ), 9. (क), 10. (क) ।