लंबी आयु के लिए क्या करना चाहिए? - lambee aayu ke lie kya karana chaahie?

अध्ययन में दावा: लंबी आयु के ये हैं चार मूल मंत्र, हमेशा बने रहेंगे स्वस्थ और बढ़ जाएगी उम्र

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 19 Sep 2021 05:27 PM IST

बुजुर्ग कहा करते थे, आज आप जैसा करेंगे आगे चलकर उसका वैसा ही परिणाम मिलेगा। सेहत के मामले में भी कुछ ऐसा ही है, मतलब अगर वयस्कावस्था से ही सेहत पर ध्यान दिया जाए तो यह बुढ़ापे के लिए फायदेमंद हो सकता है। अब आते हैं असल मुद्दे पर- स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पिछले एक से दो दशकों में देखने को मिला है कि समय के साथ लोगों की उम्र घटती जा रही है। जहां पहले लोग 100 साल तक जिया करते थे वहीं अब उम्र सिमटकर औसत 70-80 साल तक की रह गई है। इसका मुख्य कारण हाल के वर्षों में जीवनशैली में आया बदलाव और शारीरिक निष्क्रियता है। विशेषज्ञ कहते हैं, हर कोई चाहता है कि वह लंबे समय तक जीवित रहे पर ऐसा करने में सफल कम ही लोग हो पा रहे हैं।
लंबी आयु के राज जानने के लिए हाल ही में वैज्ञानिकों ने कई पहलुओं पर अध्ययन किया। नेचर जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि लंबी आयु प्राप्त करना इतना भी कठिन नहीं है, बशर्ते कम उम्र से ही कुछ बातों पर विशेष ध्यान रखा जाए। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

लंबी आयु चाहते हैं तो रोज करें व्यायाम 
अध्ययन में वैज्ञानिक बताते हैं, उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां, मांसपेशियां और जोड़ कमजोर हो जाते हैं। शारीरिक गतिविधि आपके शरीर को उम्र से संबंधित स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करने के योग्य बनाने में मदद करती है। नियमित रूप से व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर शरीर को टोन करने, अतिरिक्त फैट से छुटकारा पाने, शरीर की सहनशक्ति और ताकत बढ़ाने के साथ मोटापे और हृदय रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है। यह सभी स्थितियां कम उम्र में ही गंभीर और जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकती हैं। 

प्रकृति से बना लें नजदीकी
अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि समय के साथ लोग प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। ऊपर से कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। कोविड के समय में लोगों में  धूप के कम संपर्क के कारण विटामिन-डी की कमी देखने को मिल रही है। प्रकृति के संपर्क में रहने से संज्ञानात्मक कार्य, स्मृति, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह प्रतिरक्षा को बढ़ाने में भी सहायक है, इसलिए प्रकृति से नजदीकी बनाए रखना सभी के लिए बेहद आवश्यक है।

खान-पान पर ध्यान रखना सबसे जरूरी
अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं तो खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। शरीर को उचित पोषण देना, उम्र को बढ़ाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर स्वस्थ और संतुलित आहार लें। आहार में हरी सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करें।

सावधान रहें 
लंबी आयु चाहते हैं तो हमेशा उन लक्षणों पर विशेष ध्यान रखें जो शरीर की विकृतियों को इंगित करते हैं। शरीर स्वयं बीमारियों का संकेत देती है, इसे समय पर पहचानें और डॉक्टर की सलाह लें। बीमारियों की पहचान या इलाज में देरी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। उन सभी आदतों से बिल्कुल दूरी बना लें जो सेहत को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाती हैं, जैसे शराब या धूम्रपान। ऐसा करके आप लंबे समय तक जिंदा रहने की इच्छा को पूरा कर सकते हैं।

-------------
स्रोत और संदर्भ: 
The plateau of human mortality: Demography of longevity pioneers

अस्वीकरण नोट: यह लेख नेचर जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

  • लंबी आयु के लिए क्या करना चाहिए? - lambee aayu ke lie kya karana chaahie?

    अल्पायु से दीर्घायु बने

    वेदों में शरीर की रक्षा और लंबी आयु के लिए कई उपाय बताए गए हैं। वेदों में कहा गया है कि मनुष्य भले ही अपनी आयु लिखवाकर लाता है लेकिन अपने कर्मों से उसे कम और ज्यादा भी कर सकता है। ऋषि मार्कण्डेय अल्पायु पैदा हुए थे लेकिन अपने कर्मों से दीर्घायु हो गए। आप भी वेदों में बताए कुछ उपायों को आजमाकर चाहें तो अपनी आयु और सुख-समृद्धि में इजाफा कर सकते हैं।

  • लंबी आयु के लिए क्या करना चाहिए? - lambee aayu ke lie kya karana chaahie?

    सुबह उठकर करना चाहिए यह काम

    उदयन्तं भास्करं प्रणमान्ति ये दिने दिने। चत्वारि वर्धते तेषामायुर्विद्यायशे बलम्।।
    इस श्लोक में बताया गया है कि जो व्यक्ति हर दिन उगते हुए सूर्य को प्रणाम करता है कई लाभ मिलते हैं जिनमें आयु का लाभ यहां आयु से तत्पर्य केवल उम्र से नहीं है बल्कि आरोग्य से भी है। यानी व्यक्ति को निरोग काया की प्राप्ति होती है। दूसरा व्यक्ति बुद्धि और ज्ञान का विकास होता है। व्यक्ति की प्रतिष्ठा और यश में वृद्धि होती है क्योंकि सूर्य को प्रतिष्ठा का कारक कहा गया है।

    वायरल रोगों से परिवार को बचाएं, आजमाएं आयुर्वेद और ज्योतिष के उपाय

  • लंबी आयु के लिए क्या करना चाहिए? - lambee aayu ke lie kya karana chaahie?

    इतनी देर जरूरी है आराम

    जीवन में काम महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ ही विश्राम भी जरूरी है। लंबी आयु के लिए कम से कम हर दिन 6 घंटे का विश्राम जरूर करना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान बहुत जरूरी है कि आप सूर्योदय और सूर्यास्त के समय विश्राम ना करें। इस समय ध्यान करें और मन को शांत रखने का प्रयास करें। इस समय कुछ भी खाने से भी परहेज रखना चाहिए ऐसा शास्त्रों में कहा गया है।

  • लंबी आयु के लिए क्या करना चाहिए? - lambee aayu ke lie kya karana chaahie?

    भोजन के बाद सोना बैठना नहीं, करें यह काम

    आजकल की जीवन शैली में लोग भोजन करते हैं और काम में लग जाते हैं। रात को भोजन किया और सोने चले जाते हैं। आयुर्वेद में साफ लिखा है कि मनु्ष्य की इस आदत से उम्र कम होती है। लंबी आयु के लिए मनुष्य को चाहिए कि भोजन करने के बाद कम से कम 100 कदम जरूर चले। इस बात को श्लोक के माध्यम से इस तरह कहा गया हैः-

    भुक्त्वोपविशत:स्थौल्यं शयानस्य रू जस्थता।
    आयुश्चक्र माणस्य मृत्युर्धावितधावत:॥

    भोजन करने के बाद तुरंत सो जाने से शरीर स्थलू और सुस्त होने लगता है और धीरे-धीरे शरीर की क्षमताएं और उम्र घटने लगती हैं।

  • लंबी आयु के लिए क्या करना चाहिए? - lambee aayu ke lie kya karana chaahie?

    भोजन बस इतना ही

    शरीर के संचालन के लिए भोजन बहुत जरूरी है। लेकिन भोजन भी एक सीमा के बाद शरीर के लिए हानिकारक होता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि मनुष्य को बस उतना ही भोजन करना चाहिए जितना वह पचा सके। रुखे, दाहकारकऔर संध्या के पश्चात भोजन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लंबी आयु की कामना रखने वालों को खास तौर पर 40 वर्ष के बाद मनुष्य को चाहिए कि रात्रि में भोजन का त्याग करें या कम मात्रा में लें। गीता में भी बताया गया है कि स्वस्थ और दीर्घायु बने रहने के लिए सात्विक और अल्पाहारी बनें।

    हथेली में यहां है गोल निशान, जानें शुभ या अशुभ

100 साल तक जीने के लिए क्या करें?

Long life: खुल गया 100 बरस लंबा जीवन जीने का अचूक उपाय, यहां के लोगों से सीख लें नुस्‍खा.
​चीनी का सेवन कम करें ... .
​पानी का सेवन बढ़ाए उम्र ... .
​आधा कप बीन्स देगा प्रोटीन ... .
​गोभी जैसी सब्जियां कैंसर से बचाएं ... .
​मीट का सेवन कम करें ... .
​परिवार के साथ खाना और ग्रेटफुल रहना ... .
​बुजुर्गों से लें राय.

लंबी आयु पाने के लिए क्या करें?

कैसे करें आयु का लंबा :.
गुरु ग्रह: यह भी कहा जाता है कि गुरु ग्रह की स्थिति के अनुसार ही आयु का निर्धारण होता है। गुरु ग्रह अच्‍छी स्थिति में है तो आयु भी लंबी होगी। ... .
योग क्रियाएं : जितनी जल्दी हो सके योग की क्रियाएं सीख लें। ... .
प्राणायाम : प्राणवायु से ही आयु निर्धारित होती है। ... .
मिताहार : मिताहार का अर्थ सीमित आहार।.

पति की उम्र कैसे बढ़ाएं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और मिठास बनाए रखने के लिए शुक्र ग्रह को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में शुक्रवार के दिन 108 बार ग्राम ग्रीम ग्रूम सह शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं।

लम्बी आयु का स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?

स्वस्थ रहकर आप 100 साल तक भी जी लिए तो इससे बेहतर जिंदगी का कोई दूसरा अचीवमेंट शायद नहीं हो सकता। लेकिन आजकल 50 के बाद लोग ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, डायबिटीज आदि बीमारियों के अलावा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ जाते हैं।