मैंगनीज का मुख्य उत्पादक कौन सा राज्य है? - mainganeej ka mukhy utpaadak kaun sa raajy hai?

सामान्य अध्ययन पेपर 1 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामान्य अध्ययन पेपर 3 सामान्य अध्ययन पेपर 4 रिवीज़न टेस्ट्स निबंध लेखन

  • फ़िल्टर करें :
  • भूगोल
  • इतिहास
  • संस्कृति
  • भारतीय समाज

  • प्रश्न :

    मैंगनीज़ के उपयोगों का उल्लेख करते हुए इसके वैश्विक वितरण पर प्रकाश डालें। भारत के मैंगनीज़ निर्यात में कमी आने के क्या कारण हैं ?

    04 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा-

    • मैंगनीज़ के विभिन्न उपयोगों का विवरण दें।
    • मैंगनीज़ के भारत के साथ-साथ-पूरे विश्व में वितरण को बताएँ।
    • भारत के मैंगनीज़ निर्यात में हुई कमी के कारणों का उल्लेख करें।

    मैंगनीज़ एक महत्त्वपूर्ण खनिज है, जिसका ज़्यादातर प्रयोग धात्विक उद्योगों में किया जाता है। लौह-इस्पात उद्योगों के लिये मैंगनीज़ एक आवश्यक अवयव है। मैंगनीज़ के उपयोग से बनी इस्पात मज़बूत होती है, इसलिये इस्पात का प्रयोग भारी मशीनों व उपकरणों के निर्माण में किया जाता है। इसके अलावा मैंगनीज़ का प्रयोग रसायन उद्योग में जैसे-पेस्टीसाइड्स, ब्लीचिंग पाउडर, पेंट-उद्योग, शुष्क-बैटरी तथा चीनी मिट्टी के बर्तनों के निर्माण में किया जाता है। 

    मैंगनीज़ का वैश्विक वितरण-  

    • चीन विश्व में मैंगनीज़ का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। विश्व का लगभग 37% मैंगनीज़ चीन उत्पादित करता है। 
    • अफ्रीकी महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका के पोस्टमासबर्ग,कुसगर्सडोप व सरेस नामक स्थानों पर मैंगनीज़ के भंडार हैं तथा गैबोन में फ्रेंकविले के निकट मोआंडा का मैंगनीज़ भंडार विश्व के सबसे बड़े मैंगनीज़ भंडारों में गिना जाता है। 
    • ब्राज़ील के मेनासगेरास में उत्तम श्रेणी का मैंगनीज़ पाया जाता है। यहाँ ओरो प्रेटो एक महत्त्वपूर्ण खनन केंद्र है। अमेज़न नदी के पास अमापा क्षेत्र में भी मैंगनीज़ पाया जाता है। 
    • ऑस्ट्रेलिया में उत्तर में कारपेंट्रिया की खाड़ी व पश्चिम में ब्रूस माउंटेन के पास का भाग प्रमुख मैंगनीज़ उत्पादक प्रदेश है। 
    • यूक्रेन यूरोप में मैंगनीज़ का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। यहाँ निकोपोल नामक जगह में मैंगनीज़ का उत्पादन होता है।
    • विश्व के बड़े मैंगनीज़ भंडारों में भारत के मैंगनीज़ भंडार भी गिने जाते हैं। भारत में ओडिशा में कालाहांडी,क्योंझर, ढेंकानाल, महाराष्ट्र में नागपुर व भंडारा ज़िले, मध्य प्रदेश में बालाघाट, छिंदवाड़ा, कर्नाटक में सदरहल्ली, शिमोगा आदि प्रमुख मैंगनीज़ उत्पादक क्षेत्र हैं। 

    भारत मैंगनीज़ का एक प्रमुख निर्यातक देश रहा है। 1970 तक भारत से मैंगनीज़ का काफी निर्यात किया जाता था, परंतु उसके बाद धीरे-धीरे मैंगनीज़ निर्यात में कमी आती गई। इसके पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं-

    भारत में मैंगनीज, बॉक्साइट तथा सोने के भण्डार : भारत में मैंगनीज, बॉक्साइट तथा सोने के भण्डार प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। मैंगनीज, बॉक्साइट तथा सोना एक धात्विक खनिज हैं। बॉक्साइट से एल्युमिनियम प्राप्त किया जाता है। Manganese, bauxite and gold deposits in India notes in Hindi for UPSC & PCS.

    Table of Contents

    • भारत में मैंगनीज, बॉक्साइट तथा सोना
      • मैंगनीज (Manganese)
      • बॉक्साइट (Bauxite)
      • सोना (Gold)

    भारत में मैंगनीज, बॉक्साइट तथा सोना

    मैंगनीज (Manganese)

    • मैंगनीज एक धात्विक खनिज है।
    • साइलो मैलिन और ब्रोनाइट मैंगनीज के प्रमुख अयस्क है।
    • भारत का विश्व में मैंगनीज उत्पादन में 6वां स्थान है –

    i. दक्षिण अफ्रीका
    ii. चीन
    iii. आस्ट्रेलिया
    iv. गैबॉन
    v. ब्राजील
    vi. भारत

    • मैंगनीज का अधिकांश प्रयोग लोहा-इस्पात उद्योग में किया जाता है।
    • लोहा एवं मैंगनीज दोनो ही धारवाड़ क्रम की चट्टानों में पाया जाता है।
    • भारत देश में ओड़िशा राज्य मैंगनीज के प्राकृतिक भण्डार एवं उत्पादन दोनों में प्रथम स्थान पर है।
    • भारत देश में मैंगनीज की प्रमुख खानें निम्नलिखत हैं-

    i. ओड़ीशा- केन्दुझर, बुनाई।
    ii. मध्य प्रदेश- बालाघाट जिला।
    iii. महाराष्ट्र- भण्डारा जिला।
    iv. कर्नाटक- बेल्लारी जिले में सन्दूर पहाड़ी क्षेत्र।

    बॉक्साइट (Bauxite)

    • बॉक्साइट एक धात्विक खनिज है।
    • बॉक्साइट से एल्युमिनियम प्राप्त किया जाता है।
    • विश्व में भारत का बॉक्साइट उत्पादन में 5वां स्थान है-

    i. आस्ट्रेलिया
    ii. चीन
    iii. गिनी (Republic of Guinea)
    iv. ब्राजील
    v. भारत

    • भारत देश में ओड़िशा राज्य बॉक्साइट के प्राकृतिक भण्डार एवं उत्पादन दोनों में प्रथम स्थान पर है।
    • अधिकांश धात्विक खनिज धारवाड़ क्रम की चट्टानों में पाए जाते हैं। परन्तु बॉक्साइट लैटराइट चट्टानों में पाया जाता है।
    • बॉक्साइट की प्रमुख खानें निम्नलिखित हैं-

    i. झारखण्ड- रांची, पलामू, लोहरदगा।
    ii. उड़ीसा- कोरापुट जिले में पंचपतमाली की पहाड़ी।
    iii. तमिलनाडु- पालनी, जावादी एवं शेवाराय पहाड़ियों की चारकोनाइट चट्टानों के अंतर्गत पाया जाता है।
    iv. मध्य प्रदेश- अमरकंटक पठार के क्षेत्र में पाया जाता है।

    सोना (Gold)

    • सोना भी एक धात्विक खनिज है।
    • सोना धारवाड़ क्रम की चट्टानों में क्वाटज की शिराओं में पाया जाता है।
    • भारत का 99% सोना कर्नाटक की कोलार एवं हट्टी की चट्टानों से प्राप्त किया जाता है।
    • उत्तर प्रदेश में रामगंगा नदी की घाटी की बालु एवं आंध्र प्रदेश में रामगिरी की खान से भी कुछ मात्रा में सोना प्राप्त किया जाता है।

    इसे भी पढ़ें – भारत में लौह अयस्क

    Geography Notes पढ़ने के लिए — यहाँ क्लिक करें
    मात्र ₹399 में हमारे द्वारा निर्मित महत्वपुर्ण Geography Notes PDF खरीदें - Buy Now

    भारत में मैगजीन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?

    Solution : भारत में मैंगनीज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य ओडिशा है। कर्नाटक राज्य की कोलार खान सोना उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। मैंगनीज अयस्क के उत्पादन में भारत विश्व स्तर पर दक्षिण अफ्रीका, चीन एवं आस्ट्रेलिया के बाद चौथे स्थान पर है।

    सबसे बड़ा मैंगनीज उत्पादक राज्य कौन सा है?

    ओडिशा भारत में मैंगनीज का सबसे बड़ा उत्पादक है

    मैगजीन के उत्पादन में प्रथम देश कौन सा है?

    चीन विश्व में मैंगनीज़ का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। विश्व का लगभग 37% मैंगनीज़ चीन उत्पादित करता है।

    मैगजीन के उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है प्रथम देश कौन सा है?

    मैंगनीज के उत्पादन में प्रथम देश दक्षिण अफ्रीका है । पहला स्थान दक्षिण अफ्रीका दूसरा चीन तीसरा ऑस्ट्रेलिया है।