मोटे होने के लिए क्या खाएं? - mote hone ke lie kya khaen?

मोटे होने के लिए क्या खाएं? - mote hone ke lie kya khaen?

मोटे होने के लिए क्या खाएं? - mote hone ke lie kya khaen?

What to Eat for Gaining Weight in Hindi: अकसर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि मैं कितनी मोटी हो गई हूं, मेरा वजन कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी तरह कुछ लोग कहते हैं कि मैं अंडरवेट हूं और मैं मोटा होना चाहता/चाहती हूं। यानी एक तरफ जहां कुछ लोग वजन कम करना चाहते हैं, तो वहीं कुछ लोग वजन बढ़ाना भी चाहते हैं। अगर आप भी दुबले-पतले हैं, तो मोटा होने के लिए अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। तो चलिए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटेरजा से जानते हैं मोटे होने के लिए क्या खाना चाहिए? दुबले पतले शरीर को मोटा कैसे करें? या फिर जल्दी से जल्दी मोटा होने के लिए क्या खाना चाहिए? (Tips to Eat for Gaining Weight in Hindi)

मोटे होने के लिए क्या खाना चाहिए घरेलू उपाय- Foods for Gaining Weight in Hindi

1. दूध पिएं

दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें हेल्दी फैट, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होता है। इसलिए अगर आप वजन बढ़ाना (Mota Hone ke Liye Kya Khana Chahiye) चाहते हैं, तो अपनी डाइट में दूध को जरूर शामिल करें। दूध पीने से मांसपेशियों को बनाने में मदद मिलती है। इसमें प्रोटीन भी होता है, जो आपका वजन बढ़ाता है और मसल्स गेन में मदद करता है। वजन बढ़ाने वाले लोग नाश्ते में और सोते समय दूध पी सकते हैं। आप चाहें तो दूध को अधिक हेल्दी बनाने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स या केला आदि भी मिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इस तरीके से करें दलिया और चने का सेवन, बढ़ने लगेगा वजन

मोटे होने के लिए क्या खाएं? - mote hone ke lie kya khaen?

2. चावल खाएं

मोटा होने या वजन बढ़ाने के लिए आप चावल को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। चावल में कार्ब्स और कैलोरी अधिक होती है। इससे आपको शरीर में कैलोरी बढ़ाने में मदद मिलती है और वेट गेन होता है। वजन बढ़ाने वाले लोग चावल में घी, मक्खन आदि मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो चावल की खिचड़ी भी बनाकर खा सकते हैं। इसमें मूंगफली, तिल और अंडा या पनीर आदि मिला सकते हैं। 

3. आलू खाएं

आलू खाकर भी आप मोटे हो सकते हैं। इसलिए अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो अपनी डाइट में आलू को शामिल कर सकते हैं। आलू में कार्ब्स, कैलोरी और स्टार्च होता है, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। मोटा होने के लिए आप आलू को उबाल लें, इसमें काला नमक और काली मिर्च का पाउडर डालकर खा लें। रोजाना डाइट में आलू शामिल करके आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं। आलू वजन बढ़ाने में मददगार हो सकता है।

4. मछली

अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो अपनी डाइट में मछली शामिल कर सकते हैं। मछली न सिर्फ स्वाद में अच्छी लगती है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। मछली में विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य सभी जरूरी पोषक तत्वों पाए जाते हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी रेगुलर डाइट में मछली शामिल कर सकते हैं। वेट गेन करने के लिए आप टूना, सैल्मन आदि मछलियों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए रोज नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर ये 5 फूड्स, मिलेगी ताकत और एनर्जी

5. साबुत अनाज

साबुत अनाज वजन बढ़ाने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। साबुत अनाज में अच्छे कार्ब्स होते हैं, जो वजन बढ़ा सकते हैं। आप कार्ब्स को बैलेंस करने के लिए अंडे, मांस, पनीर जैसे प्रोटीन को भी साबुत अनाज से बनी रोटियों के साथ ले सकते हैं। आप चाहें तो वेट गेन करने के लिए होल ग्रेन सैंडविच और पास्ता भी खा सकते हैं। साबुत अनाज खाने से आपको मोटा होने में मदद मिल सकती है।

Which Foods to Eat for Gaining Weight: मोटा होने के लिए आप भी दूध, चावल, आलू, मछली और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। रोजाना कार्ब्स, कैलोरी और हेल्दी फैट से भरपूर इन खाद्य पदार्थों को खाने से वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है। लेकिन अगर तमाम कोशिशों के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा है, तो एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

क्या आप दुबले होते जा रहे हैं। खाते तो बहुत हैं, लेकिन सभी कहते हैं कि खाया-पिया करो, ताकी थोड़ा वजन बढ़ जाए !

इस कारण आप दिन-ब-दिन टेंशन में आ गए हैं, कि आखिर आपका वजन क्यों नहीं बढ़ रहा और इसके लिए आप इंटरनेट पर...

  • वजन बढ़ाने और मोटा होने के आसान तरीके
  • हाई कैलोरी फूड्स फॉर वेट गेन
  • वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए
  • वेट गेन एक्सरसाइज या वर्कआउट
  • मोटा होने के लिए क्या खाना चाहिये (mote hone ke liye kya khaye)

जैसी टर्म भी सर्च करते रहते हैं। वजन न बढ़ने के ये कारण हो सकते हैं।

A. आप कैलोरी ज्यादा बर्न कर रहे हैं।

B. आप कैलोरी सरप्लस में नहीं खा रहे हैं यानि आप अपने बॉडी मास इंडेक्स (BMI) से कम खा रहे हैं

इस आर्टिकल को पढ़कर जानें कि आपको वजन बढ़ाने की जरुरत है या नहीं ?

अब आपके मन में बात आ रही होगी, "मैं तो इतना खाता हूं, फिर भी वजन क्यों नहीं बढ़ता।"  नहीं भाई, आप जितना सोचते हैं उतना नहीं खाते हैं। यदि आप पर्याप्त खा रहे होते, तो आप इस आर्टिकल को नहीं पढ़ रहे होते। 

वजन बढ़ाना काफी आसान है। BMI से ज्यादा खाएं, क्लीन खाएं और डिसाइड करें कि आप जितनी कैलोरी बर्न रहे हैं उससे अधिक खाएं। 

मोटे होने के लिये क्या खाना चाहिये (mote hone ke liye kya khana chahie)। इसका उत्तर पाने मे आपकी सहायता के लिए आज मैं आपको ऐसे 6 फूड्स के बारे में बता रहा हूं, जिन्हें अपनी डाइट में एड करने से आपको एक्स्ट्रा कैलोरी मिलेगी, जिससे आपके वजन बढ़ने के चांसेज बढ़ जाएंगे। ध्यान रखें कि आपको अपने डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन के साथ ही इन फूड्स को एड करना है।

1. नट्स (Nuts)

मोटे होने के लिए क्या खाएं? - mote hone ke lie kya khaen?
© Shutterstock

बादाम, मूंगफली, काजू काफी रिच नट्स हैं और इनमें काफी कैलोरी भी होती है। मुझे मूंगफली पसंद है, क्योंकि ये टेस्ट और हेल्दी बेनिफिट्स की अच्छी खुराक होती है और आसानी से सस्ते दाम में उपलब्ध भी हो जाती है।

100 ग्राम नट्स में लगभग 500-600 कैलोरी हो जाती है यानि एक मुट्ठी नट्स में 150-200 कैलोरी की होती है। ये सिर्फ कैलोरी में ही हाई नहीं होते, बल्कि इनमें काफी मात्रा में 

  • प्रोटीन 
  • हेल्दी फैट 
  • एंटीऑक्सीडेंट
  • फाइबर
  • न्यूट्रिएंट्स
  • विटामिन और मिनरल्स 

आदि होते हैं। इनके सेवन से आपको एक्स्ट्रा कैलोरी मिलेगी और आपके हेल्दी वजन बढ़ने के चांसेज और अधिक बढ़ जाते हैं।  

कुछ नट्स में दूसरों की तुलना में कुछ अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए देखा जाए तो सिर्फ ब्राजील नट्स से ही आपको सेलेनियम (RDI) का 100 प्रतिशत से अधिक मिल जाता है।

2. चीज (Cheese)

मोटे होने के लिए क्या खाएं? - mote hone ke lie kya khaen?
© Shutterstock

चीज मेरे हिसाब से काफी स्वादिष्ट फूड होता है। इसके 100 ग्राम सेवन से आपको लगभग 400 कैलोरी मिल सकती है। साथ ही साथ इससे आपको काफी मात्रा में कैल्शियम और हाई प्रोटीन मिल सकता है। चीज को खाने का सबसे आसान तरीका है कि इसे ऑमलेट के साथ खा सकते हैं, जिससे इसका टेस्ट और बढ़ जाता है और आपको हेल्दी कैलोरी भी मिल जाती है। 

कई रिसर्च के मुताबिक चीज और डेयरी प्रोडक्ट्स आपके दांतों को कैविटी से बचाने के लिए काम कर सकते हैं। 2015 की डेनिश स्टडी में, एक औसत डेयरी सेवन वाले अधिकतर बच्चों में 3 साल बाद कैविटी की समस्या काफी कम देखी गई थी। 

चीज कई प्रकार की होती है, हालांकि इनके न्यूट्रिएंटस में मामूली सा ही अंतर होता है।

  • कॉटेज़ चीज (पनीर)
  • क्रीम चीज
  • पारमेसन चीज
  • चेड्डर चीज
  • रिकोट्टा चीज
  • मौजरेला चीज

3. पनीर (Paneer)

मोटे होने के लिए क्या खाएं? - mote hone ke lie kya khaen?
© Shutterstock

पनीर चीज का इंडियन वर्जन है और इसे कॉटेज चीज के रूप में भी जाना जाता है। इसे वेट गेन करने वाले फूड्स में भी एड किया जा सकता है। इसे खाने से तुरंत भूख मिट जाती है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 360 कैलोरीज होती हैं, जो कि दूध के फैट पर डिपेंड करता है। यदि दूध टोन्ड या फिर डबल टोन्ड होगा तो कैलोरी और कम हो सकती है। पनीर दूध से बनता है और प्रोटीन का एक वेजिटेरियन सोर्स है। 

इसमें चीज की अपेक्षा कम फैट होता है, लेकिन प्रोटीन की मात्रा उतनी ही होती है। पनीर का एक और फायदा यह है कि इसमें टोफू की अपेक्षा अच्छा स्वाद होता है। आप इसे दाल, सब्जी, रॉ, भुर्जी आदि रूप में खा सकते हैं। 

एक कप पनीर में न्यूट्रिशन 

  • प्रोटीन : 28 Gm
  • कार्ब्स : 6.1 Gm
  • फैट : 2.3 Gm
  • विटामिन B12: RDI का 24%
  • कैल्शियम : RDI का 14%

RDI - Reference Daily Intake (रोजाना शरीर की जरूरत)

4. घी और बटर (Ghee and Butter)

मोटे होने के लिए क्या खाएं? - mote hone ke lie kya khaen?
© Shutterstock

यदि आप घी या बटर को अपनी डेली डाइट में जोड़ते हैं तो आपको इनके सेवन से काफी कैलोरी मिल सकती है और ये स्वाद में भी टेस्टी होते हैं। 100 ग्राम घी में 900 कैलोरी होती है। इसका मतलब कि यदि आप रोटी पर सिर्फ 10 ग्राम घी या बटर ही लगाते हैं, तो आपको 100 कैलोरी तो घी से ही मिल जाएंगी। लेकिन ध्यान रखें घी या बटर में खाने को फ्राय करने से बचें।

एक टेबल स्पून (14 Gm) घी में न्यूट्रिशन

  • Calories : 112
  • Fat : 13 Gm
  • Saturated fat : 8 Gm

                   Monounsaturated fat : 4 Gm

                   Polyunsaturated fat : 0.5 Gm

  • Protein : Trace amounts
  • Carbs :Trace amounts
  • Vitamin A : 8% of the RDI
  • Vitamin E : 2% of the RDI
  • Vitamin K : 1% of the RDI

5. रोटी (Chapati)

मोटे होने के लिए क्या खाएं? - mote hone ke lie kya khaen?
© Shutterstock

चपाती या रोटी भारत के हर घर में 

  • ओट्स
  • ब्राउन-ब्रेड
  • ब्राउन-राइस 

जैसे अन्य पारंपरिक कार्ब सोर्स की अपेक्षा आसानी से उपबल्ध हो जाती है और इन्हें बनाने के लिए इतनी मेहनत की भी जरुरत नहीं होती। 

100 ग्राम आटा लगभग तीन चपातियां बनाता है, जो आपके शरीर को 120 कैलोरी और कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट की पूर्ति करता है। वहीं 100 ग्राम ओट्स या ब्राउन राइस की तुलना में तीन चपाती आसानी से खाई जा सकती हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में रोटी जोड़कर आसानी से कैलोरी इंटेक बढ़ा सकते हैं। 

6. केला (Banana)

मोटे होने के लिए क्या खाएं? - mote hone ke lie kya khaen?
© Shutterstock

केले में कई सारे मिनरल्स, विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो कि शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। वजन बढ़ाने वाले लोग केले का काफी सेवन करते हैं। 

एक मीडियम साइज केले में लगभग 120 कैलोरीज होती हैं। यदि आप अलग-अलग समय में 6-8 केले भी एड करते हैं, तो भी आपको काफी मात्रा में कैलोरी मिलेगी। ये स्वाद में भी काफी टेस्टी होता है, इसलिए कोई भी इसे खा सकता है।

कुछ लोग कहते हैं कि केला खाने से शरीर मोटा हो जाता है, जो कि गलत है। दरअसल, केले खाने के साथ-साथ यदि आप शारीरिक एक्टिविटी नहीं करते तो वो आपके शरीर में चर्बी या फैट जमा सकता है। लेकिन यदि आप सही तरीके से वर्कआउट करते हैं, तो आप फिट रहेंगे। 

नोट : आपको इन फूड्स को अपनी रोजाना की हेल्दी डाइट में जोड़ना है, तभी आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं और आप मसल्स गेन कर सकते हैं।

साथ ही साथ आप अपने ट्रेनर या फिर न्यूट्रिशनिस्ट की भी सलाह जरूर लें, क्योंकि वो आपकी बॉडी के हिसाब से बेहतर सजेशन दे पाएंगे। बॉडी बिल्डिंग, वेट लॉस और न्यूट्रिशन की अधिक जानकारी के लिए आप MXP हिंदी के हेल्थ सेक्शन को पढ़ सकते हैं।

यदि आपको भी हमारे इस आर्टिकल्स से कोई मदद मिली हो तो अपने एक्‍सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें हम उन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करेंगे।

References

1. Lempert S.M.a,c,e · Christensen L.B.b · Froberg K.d · Raymond K.e · Heitmann B.L.a,e,f . Association between Dairy Intake and Caries among Children and Adolescents. Results from the Danish EYHS Follow-Up Study

2. Nutrition facts label for Nuts, brazilnuts, dried, unblanched. nutritiondata.self.com 

जल्दी मोटे होने के लिए क्या खाएं?

वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये 11 चीजें, दिखेगा असर.
आलू आलू को अपने नियमित डाइट में शामिल करें। ... .
घी घी खाने से भी आपका वजन बढ़ेगा क्योंकि इसमें saturated fats और कैलारी की काफी अच्छी मात्रा होती है। ... .
किशमिश रोजाना दिनभर में एक मुट्ठी किशमिश खाएं। ... .
अंडा ... .
केला ... .
बादाम ... .
Peanut butter. ... .
पर्याप्त नींद.

दुबले पतले शरीर को मोटा कैसे बनाएं?

वजन बढ़ाने (मोटा होने) के घरेलू उपाय (Home Remedies for Weight Gaining in Hindi).
वजन बढ़ाने के लिए आप केले की मदद ले सकते हैं. ... .
वजन बढ़ाने के लिए आप सेब और गाजर का सेवन करें. ... .
इसके अलावा आप तीन से चार बादाम, खजूर और अंजीर को कूटकर दूध में डालकर उबालें. ... .
वजन में वृद्धि के लिए जौ का प्रयोग किया जा सकता है..

1 हफ्ते में 10 किलो वजन कैसे बढ़ाएं?

१. मसाले ज्यादा खाएं.
२. उच्च कैलोरी.
३. बार-बार खाएं.
४. मांसपेशियों का निर्माण करें.
५. दूध पिएं.
६. सूखे मेवे.
७. भोजन के पहले ज्यादा पानी ना पिएं.
८. स्वस्थ वसा और तेल.

पतले से मोटे होने के लिए क्या खाएं?

मोटे होने के लिए क्या खाना चाहिए घरेलू उपाय- Foods for Gaining Weight in Hindi.
दूध पिएं दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ... .
चावल खाएं मोटा होने या वजन बढ़ाने के लिए आप चावल को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ... .
आलू खाएं आलू खाकर भी आप मोटे हो सकते हैं। ... .
मछली ... .
साबुत अनाज.