निम्न में कौन सा वाणी का रूप नहीं है? - nimn mein kaun sa vaanee ka roop nahin hai?

CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper 2020. This Paper held on 31st January 2021 Morning Shift. Here The CTET Paper – I, Part – III (Environmental Studies) in Hindi Language Solved Question Paper. CTET January 2021 Question Paper with Answer Key.

CTET (Central Teachers Eligibility Test)
Paper – I Primary Level (Class 1 to Class 5)

परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V) 
भाग (Part) – Part – III पर्यावरण अध्ययन 
(Environmental Studies)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE 
कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
Paper Set – L
परीक्षा तिथि (
Exam Date) – 31st January 2021

CTET Exam Paper I Jan 2021  Link
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – I (Child Development and Pedagogy)  Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – II (Mathematics)  Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – III (Environmental Studies)  Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – IV Language I (English)  Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – IV Language I (Hindi)  Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – V Language II (Hindi)  Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – V Language II (English)  Click Here

CTET Exam January 2021 Paper – 1 (Primary Level)
Part – III Environmental Studies
(Official Answer Key)

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए :

61. अपनी कक्षा में पचास से अधिक छात्रों के साथ वाणी उन्हें एक ऐसी गतिविधि में जोड़ना चाहती है, जिसमें सीखने को बढ़ाने के लिए अधिकतम संख्या में इंद्रियां शामिल हों। निम्न में से कौन सा क्रियाकलाप उपरोक्त कार्य के लिए ठीक होगा ?
(1) नजदीक के स्थान के लिए क्षेत्र भ्रमण का आयोजन करना।
(2) कौशलों के प्रदर्शन के लिए समुदाय से संदर्भ व्यक्तियों को आमंत्रित करना।
(3) समूह चर्चा को प्रोत्साहित करना।
(3) उचित ए-वी साधन के लिए स्मार्ट कक्षा कक्ष का उपयोग करना।

62. इकरा अपने शिक्षार्थियों को ईवीएस में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को पढ़ने के लिए क्यों प्रोत्साहित करती है ?
(1) ये शिक्षार्थियों को प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।
(2) ये मनोरंजक संसाधन उपलब्ध हैं।
(3) ये शिक्षार्थियों को उनके अपने संसार से जुड़ने में सहायता करते हैं।
(4) ये शिक्षार्थियों को स्वतंत्र बनाने में सहायता करते हैं।

63. पर्यावरण-अध्ययन में प्रश्न करने को एक युक्ति के रूप में उपयोग किया जाता है
(1) कक्षा-कक्ष में जिज्ञासा को बढ़ाने के लिए
(2) अनुशासन को बनाए रखने के लिए
(3) ध्यान खींचने के लिए
(4) नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए

64. आपका घर X पर स्थित है तथा आपका विद्यालय Y पर स्थित है। यद्यपि आपका विद्यालय ठीक सामने है परन्तु बीच में व्यस्त राजमार्ग होने के कारण आप सीधे नहीं जा सकते हैं। अतः पहले आप ठीक दक्षिण में 125 m दूर जाते हैं, फिर ठीक पूर्व में 100 m लम्या सुरंग पथ पार करते हैं और अन्त में आप ठीक उत्तर में 125 m दूरी पर Y पर अपने विद्यालय पहुंचते हैं। Y पर विद्यालय के सापेक्ष X पर आपका घर कहाँ स्थित है ?
(1) 125m ठीक उत्तर
(2) 125m ठीक दक्षिण
(3) 100 m ठीक पूर्व
(4) 100 m ठीक पश्चिम

65. नीचे दिये गये कौन से एक राज्य में तोरांग की अर्थ है – जंगल ?
(1) झाराखण्ड
(2) असम
(3) ओडिशा
(4) मिज़ोरम

66. कोई लड़का नागरकोइल से मड़गांव जाने के लिए 4 जून, 2020 को किसी रेलगाड़ी में सवार हुआ। यह रेलगाड़ी 22.30 बजे नागरकोइल से चली और 6 जून, 2020 को 04:30 बजे मड़गाँव पहुंची। यदि इस समय अंतराल में रेलगाड़ी ने 1145 km दूरी तय की, तो रेलगाड़ी की औसत चाल लगभग क्या थी ?
(1) 42.5 km/h
(2) 36.5 km/h
(3) 38.5 km/h
(4) 40.5 km/h

67. नीचे दिया गया कौन सा कथन मधुमक्खियों और छत्तों के विषय में सही नहीं है ?
(1) छत्ते में केवल कुछ नर मक्खियाँ होती हैं।
(2) प्रत्येक छत्ते में एक रानी मक्खी होती है जो अण्डे देती है।
(3) नर मक्खियाँ छत्तों के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होती हैं।
(4) छत्ते में बहुत सारी काम करने वाली मक्खियाँ होती हैं।

68. आज हम मिर्ची के बिना भोजन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं । इसे व्यापारी हमारे देश में लाए
(1) दक्षिणी अमरीका से
(2) अफगानिस्तान से
(2) इंग्लैण्ड से
(4) दक्षिणी अफ्रीका से

69. पौधों के लिए किए जाने वाले नीचे दिए गए कार्यों पर विचार कीजिए:
A. पौधे को सहारा देना।
B. रामस प्रदान करना।
C. भोजन संचित / भण्डारण करना।
D. पानी और खनिजों को अवशोषित करना।
इनमें से जड़ों के कार्य हैं:
(1) A, C और D
(2) केवल A और B
(3) केवल C और D
(4) B, C और D

70. निम्नलिखित में से कौन सा एक भारत का संघ शासित प्रदेश नहीं है ?
(1) चंडीगढ़
(2) लद्दाख
(3) जम्मू और कश्मीर
(4) मणिपुर

71. निम्नलिखित में से कौन से कच्चे तेल (पेट्रोलियम) के उत्पादक हैं ?
(1) बिहार और बॉम्बे हाई
(2) बॉम्बे हाई तथा पश्चिम बंगाल
(3) असम और ओडिशा
(4) गुजरात और तमिलनाडु

72. हमारे देश का संविधान निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में बनाया गया था ?
(1) सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णनन
(2) मोहनदास करमचंद गांधी
(3) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(4) डॉ. भीम राव बाबा साहेब अम्बेडकर

73. पोचमपल्ली भारत के दक्षिणी राज्य का एक कस्या है जो सुन्दरता से डिज़ाइन की गयी चमकदार रंगों की पोचमपल्ली साड़ियों और विशेष प्रकार की बुनाई, जिसे भी पोचमपल्ली ही कहते हैं, के लिए प्रसिद्ध है। यह कस्बा अब किस राज्य का भाग है ?
(1) तमिलनाडु
(2) कर्नाटक
(3) केरल
(4) तेलंगाना

74. निम्नलिखित में से खाद्य पदार्थों के उस समूह को चुनिए जिसके प्रत्येक सदस्य में लौह तत्त्व प्रचुर मात्रा में होता है :
(1) बंदगोभी, आंवला, पालक
(2) गुड़, आँवला, टमाटर
(3) आंवला, पालक, गुड़
(4) आँवला, बंदगोभी, टमाटर

75. निम्नलिखित में से पक्षियों का वह समूह चुनिए जिसका प्रत्येक सदस्य हमारी तुलना में चार गुनी अधिक दूरी की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकने योग्य है:
(1) बाज़, चील, गिद्ध
(2) फ़ाख़ता, कौआ, मोर
(3) बाज़, कबूतर, तोता
(4) कौआ, चील, बुलबुल