ओट्स में क्या क्या आता है? - ots mein kya kya aata hai?

हम सब नाश्ते में ओट्स बनाकर खाते है क्योंकि यह शरीर को स्वस्थ रखने का बढ़िया तरीका है। परन्तु ओट्स से संबंधित ऐसी बहुत सी जानकारियाँ (Oats Meaning in Hindi) है, जो हमें पता होनी चाहिए। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ ओट्स (Oats in Hindi) से संबंधित जानकारी शेयर करेंगे। आप इसे पढ़े और जानें कि ओट्स आपके लिए कितने जरूरी है। बहुत से लोग दलिया और ओट्स में फर्क नहीं समझते है और दलिया को ही ओट्स मान लेते है। उनके लिए इस पोस्ट में हम दलिया और ओट्स में अंतर आपके साथ साज्ञा करेंगे। तो चलिए जानते है कि ओट्स क्या है।

ओट्स में क्या क्या आता है? - ots mein kya kya aata hai?

ओट्स क्या है – Oats Kya Hai

Contents

  • 1 ओट्स क्या है – Oats Kya Hai
    • 1.1 दलिया और ओट्स में अंतर
    • 1.2 ओट्स के पोषक तत्व – Oats Nutrition in Hindi
    • 1.3 दलिया के पोषक तत्व-  Daliya Nutrition in Hindi
    • 1.4 ओट्स को खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें-
    • 1.5 ओट्स के उपयोग- Uses of Oats in Hindi
    • 1.6 ओट्स के फायदे- Oats Benefits in Hindi
    • 1.7 Oats in Hindi
    • 1.8 ओट्स के नुकसान – Oats Side Effect in Hindi
      • 1.8.1 ये भी पढ़े – Oats in Hindi

ओट्स में क्या क्या आता है? - ots mein kya kya aata hai?

ओट्स एक अनाज की प्रजाति है। इसे हिंदी में जई (Oats in Hindi Name) कहते है । ओट्स का उपयोग पहले सिर्फ जानवरों के लिए किया जाता था और जानवरों में भी ज्यादातर घोड़े को दिया जाता है क्योंकि इसमें बहुत मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो ऊर्जा का संचार करता है। परन्तु वैज्ञानिकों द्वारा ओट्स का परीक्षण किए जाने के बाद इसका उपयोग मानव भी कर रहा है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है।

दलिया और ओट्स में अंतर

ओट्स में क्या क्या आता है? - ots mein kya kya aata hai?

ओट्स को विदेशी से मंगवाया जाता है क्योंकि ओट्स भारत में नहीं होते है। ओट्स को हिंदी में जई कहते है और ओट्स बने खाने को ओटमील कहते है। दलिया भारत में ही अनाज से बनाया जाता है जिसे हम पुराने समय से खाते आए है। दलिया गेहूँ के आटे से बनाया जाता है और इसे गेहूँ के आटे से भी बेहतर माना जाता है।

ओट्स के पोषक तत्व – Oats Nutrition in Hindi

ओट्स में क्या क्या आता है? - ots mein kya kya aata hai?

हम यहाँ 100 ग्राम ओट्स में कितनी एनर्जी पाई जाती है, उसके बारे में चर्चा करेंगे-

एनर्जी 360 kcal
प्रोटीन 12 gm
कार्बोहाइड्रेट 68 gm
फाइबर 10 gm
फैट 6 gm
पोटेशियम 360 mg
कैल्शियम 50.6 mg
आयरन 4.25 mg

दलिया के पोषक तत्व-  Daliya Nutrition in Hindi

अब हम जानेंगे कि 100 ग्राम दलिया के अंदर हमें कितने पोषक तत्व मिलते है-

एनर्जी 350 gm
प्रोटीन 12 gm
कार्बोहाइड्रेट 70 gm
फैट 2 gm

ओट्स को खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें-

  • इन्हें खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ओट्स का अंदर शक्कर, नमक या फिर कोई भी अन्य पदार्थ न मिलाया गया हो क्योंकि मिलावटी ओट्स के अंदर अक्सर ऐसा ही होता है।
  • अगर आप ज्यादा मात्रा में ओट्स खरीद रहें है तो इसे डब्बे में अच्छे से बंद करके ठंडी जगह पर रख दें। इससे ओट्स 1 महीने तक बिल्कुल फ्रेश रहेगें।
  • पैंकिग वाला ओट्स बेस्ट रहता है और वो भी किसी हेल्थ शाॅप से लिया हो तो ज्यादा अच्छा होता है।
  • ज्यादा मात्रा में ओट्स न खरीदें क्योंकि इसमें वसा की मात्रा अधिक पाई जाती जिसकी वजह से ओट् जल्दी खराब हो जाते है।

ओट्स के उपयोग- Uses of Oats in Hindi

  • ओटमील का उपयोग बहुत सारी रेसिपी बनाने के लिए किया जाता है जैसे- ओटकुकीज, ओटकेक या फिर ओटब्रैड आदि।
  • इसका उपयोग बारीक आटे के रूप में किया जाता है। गेहूँ के अंदर ग्लूटिन की मात्रा पाई जाती है परन्तु ओट्स के अंदर ग्लूटिन की मात्रा पाई जाती है इसलिए जिन लोगों को ग्लूटिन से समस्या है वो इसका उपयोग आटे के परन्तु में करता है।
  • कई लोग ओट्स को कच्चा खाना भी पसंद करते है। इसलिए वो कच्चे ओट्स के कुकीज बनाकर इसका सेवन करते है।
  • ओट्स को दूध में मिलाकर इसे नाश्ते में खाया जा सकता है और इससे सूप भी बनाया जा सकता है।
  • जई (ओट्स) की खिचड़ी भी बनाई जाती है जिसे दाल और सब्जी के साथ खाया जाता है जो बच्चों और बड़ों की पसंदीदा होती है।

ओट्स के फायदे- Oats Benefits in Hindi

  • ओट्स में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से निजात पाने के लिए रामबाण साबित हुई है। ओट्स में पाया जाने वाला यह गुण कैंसर को बढ़ाने वाली कोशिकाओं को कम करता है। जिससे कैंसर में राहत मिलती है।
  • इसके अंदर बीटा-ग्लूकाॅन पाए जाते है जो ग्लाइसेमिक प्रभाव को कम कर देते है और इंसुलिन सक्रिय होने लगते है जिससे शुगर संतुलित रहती है।
  • ओट्स की हस्क का उपयोग करने से सेरोटोनिन स्तर में सुधार होता है जिसे नींद अच्छी आती है।
  • इसके अंदर मिलने वाले पोषक तत्वों की वजह से यह ऊर्जा बढ़ाने का बहुत अच्छा साधन है क्योंकि इसके अंदर विटामिन और फाइबर पाया जाता है जो थकान को हमारे शरीर से दूर रखते है।
  • ओट्स में पाए जाने वाले कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन की वजह से ये हड्डियों को मजबूत रखता है।

Oats in Hindi

  • इसका सेवन करने से कब्ज से भी राहत मिलती है। अगर आप ओट्स को भोजन में खाना पसंद नहीं करते है तो आप इसे ब्रेड या फिर कुकीज के तौर पर खा सकते है।
  • ओट्स के पोषक तत्व त्वचा के लिए भी फायदेमंद सिद्ध हुए है। इसका सेवन करने से मुंहासो, खुजली, बालों का झड़ना, रूसी आदि से निजात मिलती है।
  • ओट्स में घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो पाचन क्रिया के लिए बहुत लाभकारी होता है।
  • इसमें पाए जाने वाले विटामिन बी-6 और विटामिन बी-12 तनावा को कम करते है जिससे दिमाग शांत रहता है। इसलिए ओट्स तनाव से राहत पाने के लिए भी कारगर है।
  • यह इम्युनिटी के लिए भी कारगर है क्योंकि इसमें बीटा-ग्लूकाॅन पाए जाते है जो इंसुलिन को सक्रिय करने में मदद करते है जिसकी वजह से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है।
  • ओट्स का सेवन कोलेस्ट्राॅल को कम करने के लिए भी कारगर है। इसका घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्राॅल की समस्या को दूर करता है।
  • ब्लड प्रेशर की दिक्कत तो आजकल सबको होती ही है। ओट्स का उपयोग करने से उच्च रक्तचाप की समस्या दूर हो जाती है।

ओट्स के नुकसान – Oats Side Effect in Hindi

  • ओट्स को पैक करते समय इसमें एक केमिकल का उपयोग किया जाता है जो हमारे स्वास्थय के लिए नुकसानदायक साबित होते है।
  • इसका ज्यादा सेवन करने से पाचन तंत्र या फिर आंत में समस्याएँ उत्पन्न हो सकते है।

ये भी पढ़े – Oats in Hindi

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं

ओट्स में क्या क्या मिला होता है?

ओट्स में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स के साथ-साथ कैलोरी की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए इसे सुबह के नाश्ते में खाना सर्वोत्तम माना जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, प्रोटीन और विटामिन-बी व ई भरपूर मात्रा में होते हैं।

ओट्स क्या होता है किस चीज से बनता है?

ओट्स, जिसे वैज्ञानिक रूप से एवेना सैटिवा के रूप में जाना जाता है, एक ऐसा अनाज है जो खराब मिट्टी में बढ़ने में सक्षम होता है जिसमें अन्य फसलें पनपने में असमर्थ होते हैं। हालांकि पतझड़ में इसकी फसल काटी जाती है, ओट्स पूरे वर्ष उपलब्ध होता है।

ओट्स कौन सा अनाज होता है?

जई एक फसल है। इसका उपयोग अनाज, पशुओं के दाने तथा हरे चारे के लिए होता है।

1 दिन में कितना ओट्स खाना चाहिए?

ओट्स खाने का कोई खास समय नहीं होता है। आप ओट्स का सेवन लंच और डिनर में भी कर सकते हैं। यह अनाज, हालांकि, नाश्ते में ज्यादातर खाया जाता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट आदि होते हैं, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं, इस प्रकार, ओवरईटिंग को भी कम करते हैं।