रूस यूक्रेन युद्ध क्यों शुरू हुआ? - roos yookren yuddh kyon shuroo hua?

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) अब तीसरे विश्व युद्ध (Third World War) की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है. रूस ने अपने और यूक्रेन के बीच आने वालों को धमकी दी है तो वहीं, अमेरिका ने भी सख्त चेतावनी के साथ कहा है कि अंजाम बहुत बुरा होगा. रूस को कीमत चुकानी होगी. ब्रिटेन और दूसरे देश भी रूस के खिलाफ खड़े हैं. रूस और यूक्रेन के बीच जंग के पीछे की वजह इस बार NATO को माना जा रहा है. NATO यानी North Atlantic Treaty Organization, जिसे साल 1949 में शुरू किया गया था. यूक्रेन NATO में शामिल होना चाहता है लेकिन रूस ऐसा नहीं चाहता. यह जानना जरूरी है कि आखिर इस विवाद की जड़ क्या है? सोवियत संघ के जमाने में कभी मित्र रहे ये प्रांत दो देश बनने के बाद एक दूसरे के शत्रु क्यों बन गए हैं?

यूक्रेन की सीमा पश्चिम में यूरोप और पूर्व में रूस से जुड़ी है. 1991 तक यूक्रेन पूर्ववर्ती सोवियत संघ (USSR) का हिस्सा था. अलग होने के बाद भी यूक्रेन में रूस का प्रभाव काफी हद तक दिखाई देता था. यूक्रेन की सरकार भी रूसी शासन के आदेश पर ही काम करती थी. लेकिन, बिगड़ती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और अल्पसंख्यक रूसी भाषी लोगों के बहुसंख्यक यूक्रेनी लोगों पर शासन ने विद्रोह की चिंगारी सुलगा दी.

1991

  • यूक्रेन ने रूस से आजादी का ऐलान किया.
  • रेफरेंडम से लियोनिद क्रावचुक राष्ट्रपति बने

1994

  • लियोनिद कुचमा ने लियोनिद क्रावचुक को चुनाव में हराया.

1999

  • कुचमा एक बार फिर से राष्ट्रपति चुने गए.
  • चुनाव में अनियमितता के आरोप लगे.

2004

  • रूस के पक्षधर विक्टर यानूकोविच राष्ट्रपति बने.
  • चुनाव में धांधली का आरोप लगा, प्रदर्शन हुए.
  • ऑरेंज रिवोल्यूशन के नाम से जाना जाता है.
  • पश्चिम के पक्षधर विक्टर यूस्चेन्को को राष्ट्रपति चुना गया.

2005

  • यूस्चेन्को ने रूस का दबदबा कम करने का संकल्प लिया.
  • यूक्रेन को नाटो और EU में शामिल करने की बात कही.

2008

  • नाटो का यूक्रेन से वादा,आप हमारे गठबंधन का हिस्सा होंगे.

2010

  • यानूकोविच ने राष्ट्रपति चुनाव में यूलिया टिमशेंको को हराया.

2013

  • यानूकोविच ने US के साथ ट्रेड वार्ता को सस्पेंड किया.
  • रूस के साथ ट्रेड समझौते किए.
  • कीव में बड़ा प्रदर्शन शुरू हुआ.

2014

  • 14 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत.
  • संसद ने यानूकोविच को हटाने के लिए वोट किया.
  • यानूकोविच यूक्रेन छोड़ रूस भाग गए.
  • लड़ाकों ने यूक्रेन के क्रीमिया में संसद पर रूसी झंडा फहराया.
  • 16 मार्च को रूस ने इसे रेफरेंडम से रूस में शामिल किया.

2017

  • यूक्रेन और EU के बीच फ्री मार्केट ट्रेड की डील हुई.

2019

  • यूक्रेन के ऑर्थोडॉक्स चर्च को आधिकारिक मान्यता मिली.
  • आधिकारिक मान्यता मिलने पर रूस इससे नाराज हुआ.

जून 2020

  • IMF ने 5 बिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता यूक्रेन को दी.

जनवरी 2021

  • यूक्रेन ने अमेरिका से नाटो में शामिल होने की अपील की.

अक्टूबर 2021

  • यूक्रेन ने Bayraktar TB-2 ड्रोन का इस्तेमाल किया.
  • ड्रोन के इस्तेमाल से रूस नाराज हुआ.

नवंबर 2021

  • रूस ने यूक्रेन की सीमा पर सेनाओं की तैनाती बढ़ाई.

7 दिसंबर 2021

  • रूसी सैनिकों की संख्या बढ़ाने पर बाइडेन की रूस को चेतावनी.
  • रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो आर्थिक पाबंदियां लगेंगी-US

10 जनवरी 2022

  • यूक्रेन-रूस तनाव के बीच US और रूस के राजनयिकों की वार्ता विफल.

14 जनवरी 2022

  • यूक्रेन पर साइबर हमले की चेतावनी.

17 जनवरी 2022

  • रूस की सेना बेलारूस पहुंचनी शुरू हुई.

24 जनवरी 2022

  • नाटो ने सेना को स्टैंडबाई पर रखा.

28 जनवरी 2022

  • पुतिन ने कहा- रूस की मुख्य मांग सुरक्षा थी जो स्वीकार नहीं की गई.

2 फरवरी 2022

  • US ने कहा- 3000 अतिरिक्त सैनिकों को पोलैंड, रोमानिया भेजेगा.

4 फरवरी 2022

  • पुतिन को चीन का समर्थन मिला.
  • यूक्रेन को नाटो का हिस्सा नहीं होना चाहिए: चीन

7 फरवरी 2022

  • पुतिन से मिले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों
  • मैक्रों बोले- पुतिन मान गए, रूस बोला- डील नहीं हुई

9 फरवरी 2022

  • जो बाइडेन ने कहा- यूक्रेन पर रूस कभी भी हमला कर सकता है.
  • अमेरिका ने अमेरिकी लोगों से देश छोड़ने की बात कही.

15 फरवरी 2022

  • रूस ने कहा- उसकी कुछ सेना वापस लौट रही है.

18 फरवरी 2022

  • US राजदूत ने कहा- रूस ने यूक्रेन सीमा पर सैनिक बढ़ाए.

19 फरवरी 2022

  • रूस की सेना ने परमाणु हथियारों का अभ्यास किया.

21 फरवरी 2022

  • रूस ने यूक्रेन के दो हिस्सों- लोहान्स्क-दोनेत्स्क को मान्यता दी.

24 फरवरी 2022

  • रूस ने यूक्रेन पर सैन्य ऑपरेशन का ऐलान किया और जंग शुरू हो गई.

रूस यूक्रेन युद्ध का मुख्य कारण क्या है?

वर्ष 2014 में रूस समर्थक माने जाने वाले यूक्रेन के तत्कालीन राष्ट्रपति को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। उसके बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। 2- इसके बाद रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने यह दावा किया कि यूक्रेन का गठन कम्युनिस्ट रूस ने किया था। पुतिन का मानना है कि वर्ष 1991 में सोवियत संघ का विघटन रूस के टूटने के जैसा था।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध क्यों शुरू हो गया है?

यूक्रेन की ताकत का गलत अनुमान रूस को लगा था कि उसका यूक्रेन को हराना बाएं हाथ का खेल होगा, लेकिन उसने यूक्रेन की ताकत को आंकने में गलती कर दी थी. यही कारण है कि अब यह युद्ध इतना लंबा चल रहा है. रूस को कमजोर होता देख अब यूक्रेन ने इस युद्ध में बढ चढ़कर उतरने का फैसला किया है.

यूक्रेन रूस का विवाद क्या है?

2014 में रूस ने यूक्रेन के शहर क्रीमिया पर हमला करके कब्जा जमा लिया। दिसंबर 2021 में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नाटो (NATO) की सदस्यता लेने का ऐलान किया था। यूक्रेन की इस घोषणा के बाद से ही रूस नाराज है, क्‍योंकि रूस नहीं चाहता कि यूक्रेन नाटो से जुड़े।

यूक्रेन रूस युद्ध क्यों शुरू हुआ 2022?

रूस को क्राइमिया से जोड़ने वाले ब्रिज में आग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्राइमिया को रूस से जोड़ने वाले पुल पर ट्रक बम धमाके को "आतंकवादी घटना" क़रार देते हुए यूक्रेन पर पुल को निशाना बनाने का आरोप लगाया. 8 अक्तूबर को पुल पर आग की घटना के बाद से रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइल हमले शुरू कर दिए.