रासायनिक खाद और जैविक खाद में क्या अंतर है? - raasaayanik khaad aur jaivik khaad mein kya antar hai?

क्या आप जानते हैं फसल के उत्पादन में फॉस्फेट तत्व का प्रमुख योगदान होता है! रासायनिक उर्वरकों के लगातार उपयोग करने से खेती की लागत भी बढ़ती जा रही है, जमीन सख्त हो रही है, भूमि में पानी सोखने की क्षमता घटती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ भूमि तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ पर प्रतिकूल असर भी पड़ रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नया उत्पाद विकसित किया गया है, जिसमें कार्बनिक खाद के साथ-साथ रॉक फॉस्फेट की मौजूदगी भी होती है। जिसे हम प्रोम के नाम से जानते हैं।

रासायनिक खाद और जैविक खाद में क्या अंतर है? - raasaayanik khaad aur jaivik khaad mein kya antar hai?

‘प्रोम’ को विस्तार पूर्वक समझते हैं

प्रोम (फॉस्फोरस रिच आर्गेनिक मैन्योर) तकनीक से जैविक खाद घर पर भी तैयार की जा सकती है। प्रोम, जैविक खाद बनाने की एक नई तकनीक है। जैविक खाद बनाने के लिए गोबर तथा रॉक फॉस्फेट को प्रयोग में लाया जाता है। रॉक फॉस्फेट की मदद से रासायनिक क्रिया करके सिंगल सुपर फॉस्फेट (SSP) तथा डाई अमोनियम फॉस्फेट (DAP) रासायनिक उर्वरक तैयार किए जाते हैं।

प्रोम में विभिन्न फॉस्फोरस युक्त कार्बनिक पदार्थों जैसे- गोबर खाद, फसल अपशिष्ट, चीनी मिल का प्रेस मड, जूस उद्योग का अपशिष्ट पदार्थ, विभिन्न प्रकार की खली और ऊन के कारखानों का अपशिष्ट पदार्थ आदि को रॉक फॉस्फेट के साथ कम्पोस्टिंग करके बनाया जाता है। प्रोम मिनरल उर्वरक एवं जैविक खाद का मिश्रण है जो केवल कृषि में उपयोग के लिये काम में लाया जाता है। प्रोम का उपयोग पौधों को फॉस्फोरस (फॉस्फोरस पादप पोषक तत्व) उर्वरक प्रदान करने के लिए किया जाता है। जीवाणु राॅक फोसफोरस को पचा कर उसे गोबर में उपलब्ध करते हेै इस कारण प्रोम शुद्व रुप से जैविक है।

प्रोम से क्या-क्या फायदे हैं :

  • जैविक खाद से अनाज, दालें, सब्जी व फलों की गुणवत्ता बढ़ाने से अच्छा स्वाद मिलता है।
  • रोगों में रोधकता आने से मानव के स्वास्थ्य पर बुरे प्रभाव नहीं पड़ते हैं।
  • प्रोम तकनीक से जैविक खाद बनाने की विधि बहुत ही सरल है।
  • प्रत्येक किसान, जिसके यहां गोबर उपलब्ध है, आसानी से अपने घर पर जैविक खाद बनाकर तैयार कर सकता है।
  • किसान DAP व SSP खरीदने पर जितने पैसा खर्च करता है उससे कम पैसे में प्रोम तकनीक से जैविक खाद बनाकर भरपूर फसल पैदा कर सकता है।
  • प्रोम मिट्टी को नरम बनाने के साथ-साथ पोषक तत्वों की उपलब्धता लंबे समय तक बनाये रखता है।
  • प्रोम लवणीय व क्षारिय भूमि में भी प्रभावी रूप में काम करता है जबकि DAP ऐसी भूमि मे काम नहीं करता है।

जैविक खाद को घर पर बनाने की प्रक्रिया :

रासायनिक खाद और जैविक खाद में क्या अंतर है? - raasaayanik khaad aur jaivik khaad mein kya antar hai?

‘फॉस्फोरस रिच जैविक खाद’ घर पर भी रॉक फॉस्फेट के द्वारा बनाई जा सकती है। रॉक फॉस्फेट के अलग-अलग रंग होते हैं, रॉक फॉस्फेट एक तरह का पत्थर है जिसके अंदर 22 फीसदी फॉस्फोरस मौजूद है जो कि फिक्स फोम में होता है। प्रोम बनाने के लिए कमर्शियल में 10 फीसदी के आसपास फॉस्फोरस मेंटेन किया जाता है लेकिन हम घर पर बनाने के लिए 18%,19% या 20 फीसदी तक फॉस्फोरस इस्तेमाल में ले सकते हैं। इसे बनाने के लिए किसी भी जानवर का गोबर ले सकते हैं, घर में मौजूद कूड़ा-कर्कट या फिर फसलों के अवशेष जिससे खाद बनाते हैं (प्लांट बेस्ड) वो भी ले सकते हैं।

प्रोम बनाने के लिए सबसे पहले गाय या भैंस का 500 किलो गोबर लीजिए, इसके ऊपर से सूखी पत्तियां डाल दीजिए, बाद में ऊपर से 500 किलो रॉक फॉस्फेट का (पाउडर फोम में) छिड़काव करें, फिर वेस्ट डी कंपोजर का छिड़काव करें और इसे कम से कम 30 से 35 दिनों तक ढ़ककर रखें, जिसके बाद जैविक खाद तैयार हो जाएगी।

प्रोम को DAP और SSP के पूरक के तौर पर किसान अपनी फसल के लिए खेत में प्रयोग कर सकते हैं और प्रोम खेत की उर्वरा शक्ति को बनाये रखते हैं। जिससे वह आने वाली नई पीढ़ी के किसानों को स्वस्थ भूमि प्रदान कर सकें।

वेस्ट डी कंपोजर क्या है ?

रासायनिक खाद और जैविक खाद में क्या अंतर है? - raasaayanik khaad aur jaivik khaad mein kya antar hai?

वेस्ट डी-कंपोजर जैविक खेती कर रहे किसानों के लिए जैविक खाद का बेहतर विकल्प है। कम खर्च में किसान इसकी मदद से स्वयं खाद बना सकते हैं। इसके उपयोग के बाद किसान को फसल में रासायनिक कीटनाशक और उर्वरक देने की जरूरत नहीं रहती है। खास बात है कि यह जड़ और तना संबंधी बीमारियों के नियंत्रण में उपयोगी पाया गया है।

उर्वरक (Fertilizers) कृषि में उपज बढ़ाने के लिए प्रयुक्त रसायन हैं जो पेड-पौधों की वृद्धि में सहायता के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। पानी में शीघ्र घुलने वाले ये रसायन मिट्टी में या पत्तियों पर छिड़काव करके प्रयुक्त किये जाते हैं। पौधे मिट्टी से जड़ों द्वारा एवं ऊपरी छिड़काव करने पर पत्तियों द्वारा उर्वरकों को अवशोषित कर लेते हैं। उर्वरक, पौधों के लिये आवश्यक तत्वों की तत्काल पूर्ति के साधन हैं लेकिन इनके प्रयोग के कुछ दुष्परिणाम भी हैं। ये लंबे समय तक मिट्टी में बने नहीं रहते हैं। सिंचाई के बाद जल के साथ ये रसायन जमीन के नीचे भौम जलस्तर तक पहुँचकर उसे दूषित करते हैं। मिट्टी में उपस्थित जीवाणुओं और सुक्ष्मजीवों के लिए भी ये घातक साबित होते हैं। भारत में रासायनिक खाद का सर्वाधिक प्रयोग पंजाब में होता है। वर्तमान समय में वहाँ पानी का जलस्तर एवं मृदा की पोषकता में भारी कमी देखी गई है। इसके साथ ही मृदा तथा उपज में हानीकारक रसायनों की मात्रा में बहुत वृद्दी पाई गई है। इसलिए उर्वरक के विकल्प के रूप में जैविक खाद का प्रयोग तेजी से लोकप्रीय हो रहा है।

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

खाते में जीरो यानी की प्रकृति से मिलते हैं उसे जैविक खाद कैसे हैं और असैनिक का खाद का मतलब होता है जो कि रसायन द्वारा बनाए जाते हैं

khate mein zero yani ki prakriti se milte hain use Jaivik khad kaise hain aur asainik ka khad ka matlab hota hai jo ki rasayan dwara banaye jaate hain

खाते में जीरो यानी की प्रकृति से मिलते हैं उसे जैविक खाद कैसे हैं और असैनिक का खाद का मतलब

        

रासायनिक खाद और जैविक खाद में क्या अंतर है? - raasaayanik khaad aur jaivik khaad mein kya antar hai?
 490

रासायनिक खाद और जैविक खाद में क्या अंतर है? - raasaayanik khaad aur jaivik khaad mein kya antar hai?

रासायनिक खाद और जैविक खाद में क्या अंतर है? - raasaayanik khaad aur jaivik khaad mein kya antar hai?

रासायनिक खाद और जैविक खाद में क्या अंतर है? - raasaayanik khaad aur jaivik khaad mein kya antar hai?

रासायनिक खाद और जैविक खाद में क्या अंतर है? - raasaayanik khaad aur jaivik khaad mein kya antar hai?

जैविक खाद और रासायनिक खाद में अंतर ; jaivik aur rasayanik khad mein antar ; jaivik khad aur rasayanik khad mein antar ; जैविक और रासायनिक खाद में अंतर ;

This Question Also Answers:

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

जैविक और रासायनिक में क्या अंतर है?

उत्तर - जैविक खाद का कृषि में निम्न महत्व है :- पौधों के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं जिसके कारण पौधे स्वस्थ एवं अच्छे होते हैं। जिससे हमें अधिक उपज प्राप्त होती है। जैविक खाद का प्रयोग करने से किसान का खर्चा कम हो जाता है। रासायनिक खादों की अपेक्षा जैविक खाद सस्ते एवं अधिक लम्बे समय तक टिकाऊ होते हैं।

रासायनिक उर्वरक एवं जैव उर्वरक में क्या अंतर है स्पष्ट कीजिए?

यह पर्यावरण मित्र (ecofriendly) होते हैं। मृदा की जल धारण क्षमता बढ़ाते हैं। जैव उर्वरक जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करते, क्योंकि कार्बनिक पदार्थ अपघटित होते रहते हैं। <br> रसायनिक उर्वरक (Fertilizers)-हरित क्रान्ति में खाद्यान्नों के उत्पादन में वृद्धि की प्रमुख भूमिका रसायनिक उर्वरकों की रही है।

जैविक खाद से आप क्या समझते है?

| Organic Manure In Hindi. पक्षियों के मल मूत्र, शरीर अवशेष, फार्म पर उगाई फसलों एवं उद्योगों के उत्पादों आदि के विघटन से निर्मित पदार्थ को जैविक खाद (organic manure in hindi) कहते है, इसको जीवांश खाद या कार्बनिक खाद भी कहा जाता है । इससे भूमि की अवस्था में सुधार होता है, ओर मृदा में वायु संचार बढ़ता है ।

खाद्य कितने प्रकार के होते हैं?

(१) गोबर खाद (Animal manures).
(२) कम्पोस्ट खाद (Compost).
(३) हरी खाद (Plant manures).
(4) रासायनिक खाद.