भारत का कुल क्षेत्रफल 32.8 करोड़ हेक्टेयर है, जिसके 92.2 प्रतिशत के भूमि उपयोग सम्बन्धी आंकड़े उपलब्ध हैं। वर्तमान में देश में शुद्ध बोया गया क्षेत्र 16.2 करोड़ हेक्टेयर है। इस प्रकार कुल क्षेत्रफल का लगभग 51 प्रतिशत भाग कृषि के अन्तर्गत आता है, जबकि लगभग 4 प्रतिशत भूमि पर चारागाह, 21 प्रतिशत भूमि पर वन तथा 24 प्रतिशत भूमि बंजर अथवा बिना किसी उपयोग की है। 24 प्रतिशत बंजर भूमि में 5 प्रतिशत परती भूमि भी शामिल है, जिसमें प्रतिवर्ष फ़सलें न बोकर तीसरे या पांचवे वर्ष बोयी जाती हैं, जिससे भूमि की उर्वरता संचित हो सके। इस शुद्ध बोये गये 52 प्रतिशत भू-भाग के मात्र 28 प्रतिशत भाग अर्थात् 4.5 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर ही सिंचाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है, जबकि देश का समस्त सिंचित क्षेत्र 8 करोड़ हेक्टेयर है। इस प्रकार कुल कृषि भूमि के लगभग 72 प्रतिशत भाग पर की जाने वाली कृषि वर्षा पर ही निर्भर करती है। Show कुल सिंचित क्षेत्रफल के आधे से अधिक भाग पर सिंचाई के छोटे साधनों- कुएं, तालाब, झीलें, जलाशय, बाँध, नलकूप, मिट्टी के कच्चे बाँध, नल तथा जल स्रोतों द्वारा सिंचाई की जाती है। शेष भाग की सिंचाई बड़े साधनों, यथा- नहरों, नालियों आदि के माध्यम से की जाती है। सिंचाई में सहायक विभिन्न साधनों का अनुपातिक योगदान निम्न प्रकार है -
उपर्युक्त तालिका में सम्पूर्ण देश की कुल सिंचित भूमि पर सिंचाई के विभिन्न साधनों का जो अनुपात दर्शाया गया है, वास्तविकता उससे कुछ दूर ही है, क्योंकि असम, पंजाब, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में नहरों द्वारा औसत से अधिक भूमि की सिंचाई की जाती है। इसी प्रकार गुजरात, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में सिंचाई के सबसे प्रमुख साधन नलकूप हैं तथा दक्षिण भारतीय राज्यों- आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु एवं उड़ीसा में तालाबों द्वारा अधिक सिंचाई की जाती है। नहरेंनहरें देश में सिंचाई की सबसे प्रमुख साधन है और इनमें 40 प्रतिशत से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई की जाती है। हमारे देश की नहरों का सर्वाधिक विकास उत्तर के विशाल मैदानी भागों तथा तटवर्ती डेल्टा के क्षेत्रों में किया गया है, क्योंकि इनका निर्माण समतल भूमि एवं जल की निरन्तर आपूर्ति पर निर्भर करता है। नहरों को मुख्यतः दो प्रकारों में रखा जाता है-
कुएं एवं नलकूपकुओं का निर्माण सर्वाधिक उन्हीं क्षेत्रों में हुआ है, जहाँ चिकनी बलुई मिट्टी मिलती है, क्योंकि इससे पानी रिसकर धरातल के अन्दर चला जाता है तथा भूमिगत जल के रूप में भण्डारित हो जाता है। देश में तीन प्रकार के कुएं सिंचाई एवं पेयजल के काम में लाये जाते हैं-
देश की कुल सिंचित भूमि का कुओं द्वारा सींचे जाने वाला अधिकांश भाग गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश राज्यों में है। यहाँ लगभग 50 प्रतिशत भूमि की सिंचाई कुओं तथा नलरूपों द्वारा ही की जाती है। इन राज्यों के अतिरिक्त हरियाणा, बिहार, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश तथा कर्नाटक राज्यों में भी कुओं एवं नलकूपों द्वारा सिंचाई की जाती है। प्रथम योजना काल में देश में नलकूपों की संख्या मात्र 3,000 थी, जो वर्तमान में लगभग 57 लाख[1] हो गयी हैं। देश में सर्वाधिक नलकूप पम्पसेट तमिलनाडु में[2] पाये जाते हैं, जबकि महाराष्ट्र[3] का दूसरा स्थान है। नलकूपों की सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश में है। पिछलें दो दशकों में पंजाब एवं हरियाणा में इसका प्रचलन बढ़ा है। इसके अतिरिक्त नलकूपों की प्रमुखता वाले अन्य राज्य हैं- आन्ध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक एवं गुजरात। तालाबदेश में प्राकृतिक तथा कृत्रिम दोनों प्रकार के तालाबों का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाता है। इनके द्वारा सर्वाधिक सिंचाई प्राय:द्वीपीय भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक तथा आन्ध्र प्रदेश राज्यों में की जाती है। इसके बाद दक्षिणी बिहार, दक्षिणी मध्य प्रदेश तथा दक्षिणी पूर्वी राजस्थान का स्थान आता है, जहाँ प्राकृतिक एवं कृत्रिम दोनों प्रकार के तालाब मिलते हैं। देश के कुल सिंचित क्षेत्र के 9 प्रतिशत भाग की सिंचाई तालाबों द्वारा होती है। भारत में तालाबों द्वारा सिंचित क्षेत्र तमिलनाडु में सर्वाधिक विस्तृत है। देश की महत्त्वपूर्ण नदी घाटी परियोजनाएं
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
सिंचाई की कौन कौन से साधन उपलब्ध है?कुल सिंचित क्षेत्रफल के लगभग आधे से अधिक भाग पर सिंचाई छोटे साधनों, जैसे - कुएँ, नलकूपों, तालाबों, झीलों, जलाशयों आदि की सहायता से की जाती है, जबकि शेष भाग की सिंचाई नहर जैसे बड़े साधनों के माध्यम से की जाती है।
सिंचाई का मुख्य स्रोत क्या है?सिंचाई के स्रोत हैं- कुएँ, नलकूप, नदी, तालाब, झीलें, बांध और नहरें।
भारत में सिंचाई के साधन कौन कौन से हैं?भारत में सिंचाई के प्रमुख साधन. भारत में सिंचाई का सबसे महत्वपूर्ण साधन क्या है?नहर द्वारा सिंचाई भारत में सिंचाई का सबसे महत्त्वपूर्ण साधन है तथा नलकूप के बाद इसका दूसरा स्थान है, परंतु सिंचाई का यह माध्यम दक्षिण भारत की अपेक्षा उत्तर भारत में अधिक प्रचलित है, क्योंकि यह प्रणाली उन्हीं क्षेत्रों में विस्तृत है, जहाँ बड़े समतल मैदान हैं तथा मिट्टी गहरी एवं उपजाऊ है और सदावाहिनी नदियाँ बहती हैं।
|