सावन के महीने में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan ke maheene mein kya nahin khaana chaahie?

सावन के महीने में क्या नहीं खाना चाहिए? - saavan ke maheene mein kya nahin khaana chaahie?
Sawan 2022

Highlights

  • सावन में दही नहीं खाना चाहिए।
  • सावन के महीने में प्याज और लहसुन नहीं खाना चाहिए।

Show

भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 14 जुलाई से शुरू हो गया है। पंचांग के अनुसार सावन का महीना शुभ मुहूर्त में आरंभ हुआ है। जिस कारण इस बार के सावन का महत्व और बढ़ गया है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त श्रद्धा और भक्तिभाव से भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि पूर्वक उपासना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं सावन माह का पहला सोमवार 18 जुलाई को है। वहीं सावन महीने में खानपान को लेकर भी खास सावधानी बरती जाती है। चालिए जानते हैं कि सावन महीने में डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

सावन में न खाएं ये चीजें 

दही

सावन में दही नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद में बारिश में दही खाने की मनाही होती है। सावन में दही का सेवन करने से सर्दी, जुकाम और गले से संबंधित बीमारियां हो सकती है। इसलिए सावन के दौरान खासतौर पर रात को दही नहीं खाना चाहिए।

मांसाहारी व्यंजन

सावन में मांसाहारी भोजन नहीं खाना चाहिए। सावन की पूरी अवधि में पूरी तरह सात्विक भोजन ही करना चाहिए। 

पत्तेदार साग और सब्जियां

सावन माह में पत्तेदार साग और सब्जियां जैसे- पालक, मूली, गोभी खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल मॉनसून की वजह से इनमें कीड़े लग जाते हैं जिसे खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। 

लहसुन और प्याज

सावन के महीने में प्याज और लहसुन नहीं खाना चाहिए। इसे तामसिक माना गया है। इनका सेवन करने से पूजा-पाठ से मन विचलित हो सकता है।

सावन में करें इन चीजों का सेवन

  1. सावन के महीने में जल्द पचने वाली हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। 
  2. सावन में फलों में सेव, केला आम, अनार, नाशपाती, जामुन जैसे अन्य मौसमी फलों का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

ये भी पढ़ें : 

Cancer Weekly Horoscope 18 July- 24 July: कर्क राशि वाले इस सप्ताह इन बातों का रखें ध्यान 

Gemini Weekly Horoscope 18 July- 24 July: मिथुन राशि वाले इस हफ्ते पैसों के मामले में बरतें सावधानी

Sawan Somwar 2022: सावन के पहले सोमवार पर बन रहा है’ 'शोभन योग'! भगवान शिव की करें पूजा, बरसेगी असीम कृपा

सावन में इस तरह करें महादेव को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान

Sawan 2022: तुलसी के साथ इन पौधों को भी लगाएं, होगी धन की वर्षा

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

सावन के महीने क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

हरी पत्तेदार सब्जियां सावन के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों (Green Leafy Vegetables) को खाने से खासा परहेज की सलाह दी जाती है. इस परहेज की वजह है कि इन हरी सब्जियों में सावन में बैक्टीरिया (Bacteria) और फंगल ग्रोथ बढ़ जाती है.

सावन के महीने में कढ़ी क्यों नहीं खाते हैं?

आयुर्वेद के अनुसार, दही और कढ़ी का सेवन सावन के महीने में इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि इस मौसम में पाचन क्रिया धीमी रहती है. ऐसे में इन्हें पचाने में दिक्कत महसूस हो सकती है. साथ ही वात की समस्या भी हो सकती है.

सावन मास में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?

श्रावण मास में क्या नहीं खाना चाहिए- what should not be eat in the month of shravan:.
हरी पत्तेदार सब्जियां : पत्तेदार सब्जियां पालक, मैथी, लाल भाजी, बथुआ, गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां नहीं खानी चाहिए।.
चटपटा भोजन : तेल या मासालेदार भोजन नहीं करना चाहिए। ... .
मांस मछली : मच्‍छी और मांसाहर भोजन नहीं करना चाहिए।.

सावन में कौन सी सब्जी नहीं करनी चाहिए?

इससे शरीर में अपच या दर्द की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए अरबी को हमेशा अजवाइन के साथ बनाना चाहिए और अरबी में कभी भी देसी घी डालकर नहीं खाना चाहिए. सावन में जरूर खाएं भिंड्डी. आयुर्वेद के अनुसार, पाचन और गुणों के हिसाब से सावन के महीने में खूब भिंड्डी खानी चाहिए.