शुक्र ग्रह कमजोर है तो क्या करें? - shukr grah kamajor hai to kya karen?

शुक्र ग्रह कमजोर है तो क्या करें? - shukr grah kamajor hai to kya karen?

जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों का अपना स्वभाव और गुण होता है, जो उन्हीं के अनुसार फल प्रदान करते हैं। वैदिक ज्योतिष में शु्क्र ग्रह को सुख,संपदा और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामी माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में शु्क्र मजबूत भाव में बैठे होते हैं उन्हें सभी तरह की सुख समृद्धि और ऐशोआराम की सुविधा उनके जीवन में प्राप्त होती है। शु्क्र ग्रह के कुंडली में उच्च स्थिति में होने पर व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कष्ट नहीं झेलने पड़ते हैं। आइए जानते हैं कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर और बली होने के लक्षण और कुछ ज्योतिषीय उपाय...

कुंडली में कमजोर शुक्र का जातकों पर प्रभाव
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में उसका मन नहीं लगता।
- कुंडली में शु्क्र ग्रह के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।

कुंडली में मजबूत शुक्र का जातकों पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शु्क्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

कमजोर शुक्र को मजबूत करने के उपाय
- सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को व्रत रखें और सफेद वस्तु जैसे दूध,मोती,दही,चीनी,आटा और दूध,घी आदि का दान करें।
-  शुं शुक्राय नम: या शुं शुक्राय नम:” का कम से कम 108 बार जाप करें।
-  गाय को रोज सुबह रोटी खिलाएं।
-  कभी भी महिलाओं का अपमान न करें।

ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 02:51 PM IST

सार

Shukra Grah Upay: ज्योतिष में नवग्रहों की शुभता पाने के लिए कई उपाय बताए गये हैं।  ग्रहों की शुभता पाने के लिए उनसे जुड़े देवी-देवता की पूजा अत्यंत ही सरल एवं अचूक उपाय माना जाता है। नव ग्रहों में हर ग्रह की स्थिति ही हमारी कुंडली बनाती है और इसमें शुक्र ग्रह का स्थान बहुत महत्वपू्र्ण है। आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह की शुभता पाने के लिए हमें क्या उपाय करने चाहिए। 

शुक्र ग्रह कमजोर है तो क्या करें? - shukr grah kamajor hai to kya karen?

Shukra Grah Upay - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shukra Grah Upay: हमारे जीवन में ग्रहों की चाल और नक्षत्र गहरा असर डालते हैं। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हमारे सौरमण्डल के ग्रह हमारे जन्म के समय अपनी जिस स्थिति में रहते हैं उसी के आधार पर हमारा भविष्य तय करते हैं। ज्योतिष के अनुसार पृथ्वी पर जन्म लेते ही किसी भी व्यक्ति का संबंध नवग्रहों से जुड़ जाता है और जीवन भर कुंडली के ये 12 भावों में स्थित ग्रह सुख-दु:ख का बड़ा कारण बनते हैं। ग्रहों की शुभता जहां जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का कारण बनती है तो वहीं इसके अशुभ फल देते ही आदमी अर्श से फर्श पर आ जाता है। ज्योतिष में इन नवग्रहों की शुभता पाने के लिए कई उपाय बताए गये हैं।  ग्रहों की शुभता पाने के लिए उनसे जुड़े देवी-देवता की पूजा अत्यंत ही सरल एवं अचूक उपाय माना जाता है। नव ग्रहों में हर ग्रह की स्थिति ही हमारी कुंडली बनाती है और इसमें शुक्र ग्रह का स्थान बहुत महत्वपू्र्ण है। आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह की शुभता पाने के लिए हमें क्या उपाय करने चाहिए।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  • जिन जातकों का शुक्र ग्रह कमजोर है, उनको शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए। व्रत 21 या 31 रखने चाहिए। इसके बाद व्रत का पारण करना चाहिए। शुक्रवार का व्रत करने से शुक्र मजबूत होता है और माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत के प्रभाव से सुख, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है। 
  • शुक्र दोष को दूर करने के लिए शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।  इस मंत्र की 5, 11 या 21 माला का जाप करने से शुक्र प्रबल होता है। 
  • यदि किसी जातक का शुक्र ग्रह कमजोर है तो उसे मजबूत बनाने के लिए दान करें। दान में सफेद वस्त्र, चावल, घी, चीनी आदि का दान करें। इनके अलावा आप श्रृंगार सामग्री, कपूर, मिश्री, दही आदी का भी दान कर सकते हैं। 
  • जिन जातक का शुक्र कमजोर है उन्हें हीरा धरण करना चाहिए, यदि हीरा संभव न हो तो जातक शुक्र का उपरत्न कुरंगी, दतला, तुरमली या सिम्मा धारण कर सकते हैं। 
  • यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो आप अपने साथ रह रही महिलाओं या सभी महिलाओं का सम्मान करें। अपने आसपास सफाई रखें। और इसके साथ ही यदि आप इतर का प्रयोग करते हैं तो भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है। 

खराब शुक्र को कैसे ठीक करें?

कमजोर शुक्र को मजबूत करने के उपाय - सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को व्रत रखें और सफेद वस्तु जैसे दूध,मोती,दही,चीनी,आटा और दूध,घी आदि का दान करें। - शुं शुक्राय नम: या शुं शुक्राय नम:” का कम से कम 108 बार जाप करें। - गाय को रोज सुबह रोटी खिलाएं। - कभी भी महिलाओं का अपमान न करें

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या पहने?

यदि व्यक्ति की कुंडली में शुक्र कमजोर है तो ज्योतिष की सलाह से हीरा, पुखराज जैसे रत्न धारण करें . शुक्र को मजबूत करने के लिए भोजन में चीनी, चावल, दूध, दही और घी से बना खाना खाए . शुक्रवार के दिन पूजा के दौरान भगवान शिव की सफेद फूल से पूजा करें. शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें .

शुक्र ग्रह के कमजोर होने से क्या होता है?

ज्योतिष में शुक्र एक शुभ ग्रह माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है, तो उसे सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। वहीं, शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर जातक को वैवाहिक जीवन आदि में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शुक्र अस्त हो तो क्या उपाय करें?

करें ये उपाय: यदि अस्त शुक्र से जुड़ी समस्याओं से अधिक परेशान हो रहें हैं. तो जातकों को हर शुक्रवार के दिन उपवास करना चाहिए तथा शुक्र देव के बीज मंत्र 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' का जाप करना चाहिए.