Show मॉरीशस का डोडो पक्षी मानव शिकार के कारण विलुप्त हो गया
जीव विज्ञान में विलुप्ति (extinction) उस घटना को कहते हैं जब किसी जीव जाति का अंतिम सदस्य मर जाता है और फिर विश्व में उस जाति का कोई भी जीवित जीव अस्तित्व में नहीं होता। अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी जीव का प्राकृतिक वातावरण बदल जाता है और उसमें इन बदली परिस्थितियों में पनपने और जीवित रहने की क्षमता नहीं होती। अंतिम सदस्य की मृत्यु के साथ ही उस जाति में प्रजनन द्वारा वंश वृद्धि की संभावनाएं समाप्त हो जाती हैं। पारिस्थितिकी में कभी कभी विलुप्ति शब्द का प्रयोग क्षेत्रीय स्तर पर किसी जीव प्रजाति की विलुप्ति से भी लिया जाता है। अध्ययन से पता चला है कि अपनी उत्पत्ति के औसतन १ करोड़ वर्ष बाद जाति विलुप्त हो जाती है, हालांकि कुछ जातियां दसियों करोड़ों वर्षों तक जारी रहती हैं। पृथ्वी पर मानव के विकसित होने से पहले विलुप्तियां प्राकृतिक वजहों से हुआ करती थीं। माना जाता है कि पूरे इतिहास में जितनी भी जातियां पृथ्वी पर उत्पन्न हुई हैं उनमें से लगभग ९९.९% विलुप्त हो चुकी हैं।[1] मानवों के आगमन के बाद उसने बहुत सी जातियों को शिकार या अन्य गतिविधियों से विलुप्त कर दिया है और बहुत सी जातियों को विलुप्ति की कगार पर ला खड़ा किया है। सामूहिक विलुप्ति एक विशेष प्रकार की घटना होती है जिसमें एक छोटे से काल में बहुत सी जातियां विलुप्त हो जाती हैं और पूरी पृथ्वी के सम्पूर्ण जीवन में कमी आती है।[2] सामूहिक विलुप्ति पृथ्वी पर असाधारण है लेकिन जातियों में छिट-पुट विलुप्ति होती रहती है। बहुत से वैज्ञानिक आधुनिक काल में मानवों द्वारा किए गए बदलावों (जैसे की वनों का नाश, प्रदूषण और वातावरण में बदलाव) के कारण तेज़ी से हो रही विलुप्तियों को लेकर चिंतित हैं।[3] सन्दर्भ[संपादित करें]
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
विलुप्त प्रजाति कौन कौन सी हैं?देश में विलुप्त हो रही 15 प्रजातियां. उत्तरी भारतीय नदियों का कछुआ ... . लाल ताज और सिर वाला कछुआ ... . संकरे सिर और नर्म कवच वाला भारतीय कछुआ ... . बेडडोम टोड ... . हैमरहेड शार्क ... . घाट वार्ट मेंढक ... . ऊंचाई पर रहने वाला कस्तूरी मृग ... . एशियाई बड़ा नर्म खोल वाला कछुआ. कौन सा जानवर भारत में विलुप्त हो गया?लाया जा सकता है. भारत में ऐसे कितने विलुप्त जीव हैं जिन्हें किसी और देश से यहां ला सकते हैं. क्योंकि जैसे चीते जरूरी हैं.
विलुप्त प्रजातियाँ क्या हैं समझाइए?Solution : विलुप्त प्रजाति-यह वैसी प्रजाति है जो जंगलों या अभ्यारण्य में सामान्यतः नहीं पाई जाती है। जैसे डूडो प्रजाति। <br> संकटग्रस्त प्रजाति-यह वैसी प्रजाति है जिनकी संख्या इतनी कम हो गई हो। कि विलुप्त होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
भारत में कौन सी प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है?अधिकतर प्रजातियां नियोट्रोपिक्स (40.4 प्रतिशत) में स्थित हैं, इसके बाद इंडो-मलाया क्षेत्र (23.5 प्रतिशत), एफ्रोट्रोपिक्स (15.8 प्रतिशत), ऑस्ट्रालेशिया (12.7 प्रतिशत), पेलीआर्कटिक क्षेत्र (10.2 प्रतिशत), नीआर्कटिक और ओशिनिया (प्रत्येक में 3 प्रतिशत से कम) का नंबर आता है (देखें, वैश्विक हरित क्षेत्र,)।
|