स्टोरी हाइलाइट्स Show
International Yoga Day 2022 : हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आठवां साल है. भारत के साथ-साथ योग की ताकत को अब पूरी दुनिया मान रही है. शरीर को हेल्दी रखने के लिए योग करने की सलाह दी जाती है. योग से शरीर के साथ-साथ आपका मानसिक स्वास्थ्य भी सही रहेता है. International Yoga Day 2022 Theme: इस बार की क्या है थीम? History of International Yoga Day: कैसे हुई थी योग दिवस की शुरुआत? सम्बंधित ख़बरेंकब मनाया गया था पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस? International Yoga Day: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है? Significance of International Yoga Day
2022: क्या है योग दिवस का महत्व? ये भी पढ़ें-
योग दिवस 2022 की थीम क्या है?हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इंटरनेशनल योगा डे के लिए एक थीम रखी गया है। 2022 का थीम है Yoga for Humanity। इसके पहले पिछले वर्ष योगा डे का थीम था Yoga for well-being।
पहली बार योग दिवस कब मनाया गया?योग दिवस पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में पीएम मोदी का खास योगदान है। साल 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनते ही नरेंद्र मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देते हुए 21 जून को योग दिवस मनाने का प्रस्ताव पेश किया था।
21 जून को ही क्यों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता हैं?21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं. भारतीय परंपरा के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है. माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है. इसी को देखते हुए योगा दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है.
योग की शुरुआत कब हुई?अभी हाल तक, पश्चिमी विद्वान ये मानते आये थे कि योग का जन्म करीब 500 ईसा पूर्व हुआ था जब बौद्ध धर्म का प्रादुर्भाव हुआ। लेकिन हड़प्पा और मोहनजोदड़ो में जो उत्खनन हुआ, उससे प्राप्त योग मुद्राओं से ज्ञात होता है कि योग का चलन 5000 वर्ष पहले से ही था।
|