पेट और कमर पर जमी जरूरत से ज्यादा चर्बी चिंता का विषय है। यह न सिर्फ दिखने में खराब लगती है, बल्कि इसके कारण कई बीमारियां भी हो सकती हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख के जरिए हम जानेंगे कि पेट की चर्बी कैसे घटाएं। इसके लिए, हम कारगर व्यायाम, योग व आहार के बारे में बताएंगे, जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन सभी चीजों का फायदा तभी है, जब इन्हें नियमित रूप से किया जाए। एक-दो दिन करके इसे छोड़ देने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। Show
शुरू करते हैं लेख आर्टिकल की शुरुआत में हम बता रहे हैं कि चर्बी कैसे बढ़ती है। फिर हम कमर और पेट कम कैसे करें, इसका जवाब देंगे। विषय सूची
पेट पर चर्बी जमा होने के कारण – Causes of Belly Fat in Hindiपेट पर थोड़ी-बहुत चर्बी का होना सामान्य है। अगर यह चर्बी जरूरत से ज्यादा होती है, तो कई बीमारियों से जूझना पड़ सकता है (1)। यहां हम पेट पर अतिरिक्त चर्बी के प्रमुख कारणों के बारे में आपको बताएंगे।
विस्तार से पढ़ें अब आप जान गए होंगे कि चर्बी कैसे बढ़ती है। आइए, अब पेट कम करने की एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं। कुछ लोगों के पेट व कमर के आसपास चर्बी इतनी ज्यादा हो जाती है कि वो चाहकर भी अपने पसंदीदा कपड़े नहीं पहन पाते हैं। कई बार चर्बी की वजह से दूसरों के सामने उठते-बैठते हुए मन में हीनभावना आने लगती है, क्योंकि उनके पेट की चर्बी कपड़ों से साफ नजर आती है। इस तरह के लोग हमेशा इस सोच में डूबे रहते हैं कि पेट की चर्बी कैसे घटाएं। ऐसे में नियमित व्यायाम करना जरूरी है। यहां हम कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज बता रहे हैं। यह व्यायाम आपके सवाल कमर और पेट कम कैसे करें का जवाब है। 1. दौड़नाशरीर को चुस्त व दुरुस्त रखने के लिए रनिंग के फायदे हो सकते हैं। दरअसल, दौड़ लगाने से हृदय अच्छे से काम कर पाता है और अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है, जिससे धीरे-धीरे चर्बी कम हो सकती है। शुरुआत में कुछ मीटर ही दौड़ें और तेज की जगह धीरे-धीरे दौड़ें। जब शरीर इसका अभ्यस्त हो जाए, तो गति और समय दोनों में वृद्धि कर सकते हैं। इसी वजह से दौड़ना पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय में से एक है (10) (11)। 2. तैराकीकमर और पेट कम करने के उपाय में तैराकी भी शामिल है। इससे शरीर में अतिरिक्त जमा वसा कम होने लगता है। तैराकी करने से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि शरीर भी बेहतर शेप में आ सकता है। इसे हफ्ते में एक या दो बार कर सकते हैं। अगर पहले कभी तैराकी नहीं की है, तो इसे किसी ट्रेनर की देखरेख में ही करना चाहिए (12)। 3. साइकिलिंगपेट कम करने के लिए व्यायाम के रूप में साइकिलिंग भी की जा सकती है। इसे सबसे बेहतर व आसान कार्डियो एक्सरसाइज (हृदय के लिए) माना गया है। इससे पैरों, टांगों और जांघों की अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। साथ ही इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी व कैलोरी भी कम हो सकती है। इसी वजह से साइकिलिंग के फायदे में कमर की चर्बी कम करना भी शामिल हो सकता है (13)। 4. पैदल चलनाबढ़ा हुआ पेट कम करने के घरेलू उपाय में पैदल चलना भी शामिल है। जी हां, अगर कोई ऊपर दी गई तीनों गतिविधियों को नहीं करना चाहता, तो रोज सुबह-शाम आधा घंटा पैदल चल सकता है। इससे भी शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी कम हो सकती है। संभव हो, तो तेज कदमों से चलें। इसे बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय में सबसे आसान और सुरक्षित माना गया है (11) । 5. वेट ट्रेनिंग Shutterstock पेट की चर्बी कम करने के उपाय में वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज भी शामिल है। भार उठाने वाले व्यायाम करने से न सिर्फ शरीर को आकर्षक शेप मिल सकती है, बल्कि शरीर का वसा भी कम हो सकता है। ध्यान रहे कि वेट ट्रेनिंग सिर्फ पेशेवर ट्रेनर की देखरेख में ही की जानी चाहिए (12) । 6. सिट-अप (Sit ups) Shutterstock कमर और पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज में सिट-अप भी शामिल है। इस आसान व्यायाम से न सिर्फ पेट की बल्कि शरीर के अन्य हिस्से का फैट भी कम हो सकता है। सुबह या शाम अपनी सहुलियत के हिसाब से यह एक्सरसाइज पांच से दस मिनट तक की जा सकती है (14)। 7. सीढ़ियां चढ़ना उतरनाबेली फैट कम करने के उपाय में सीढ़ियां चढ़ना और उतरना भी शामिल है। यह पेट कम करने के लिए व्यायाम से कम नहीं है। जी हां, सीढ़ियों को चढ़ने और उतरने से भी एक्स्ट्रा फैट को कम किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह-शाम करीब 10 मिनट घर की सीढ़ियां पर चढ़ना और उतरना शुरू किया जा सकता है। ऑफिस जाते-आते समय भी लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना भी कमर और पेट कम करने के उपाय में शामिल हो सकता है (13)। इसी वजह से इसे पेट की चर्बी कम करने की आसान एक्सरसाइज माना जाता है। 8. प्लैंक Shutterstock पेट कम कैसे करें, इस सवाल का जवाब प्लैंक एक्सरसाइज भी हो सकती है। यह एक सरल व्यायाम है। इसे करने से चर्बी कम होने के साथ ही शरीर का संतुलन भी बेहतर हो सकता है। इसे करने के लिए पुशअप करने की अवस्था में आना होगा और फिर पूरे शरीर का भार भुजाओं पर डालते हुए शरीर को एक सीध में करना होगा। इस दौरान सिर्फ कोहनी और पंजा जमीन पर होने चाहिए और बाकी का शरीर हवा में। अब जितनी देर हो सके शरीर को इसी अवस्था में रोककर रखें (14)। 9. बेसिक क्रंच Shutterstock एब्स बनाने और पेट कम करने की कसरत के रूप में क्रंच बेहद प्रचलित है। क्रंच करने का तरीका भी आसान है। इसी वजह से इसे पेट की चर्बी कम करने के उपाय में गिना जा सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल मैट पर लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें। अब अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए गर्दन के पीछे रख लें। फिर सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाने की कोशिश करें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं (14) । 10. स्क्वाट (Squat) Shutterstock अभी भी दिमाग में यही सवाल चल रहा है कि आसानी से पेट कम कैसे करें, तो स्क्वाट बेहतरीन व्यायाम साबित हो सकता है। इसे करने के लिए सीधे जमीन पर खड़ा होना होगा। इसके बाद हाथों को आगे सीधा रखते हुए घुटनों को मोड़ लें। अब कुछ सेकंड ऐसे ही रहें और फिर प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाएं। यह फ्लैट पेट के लिए महिलाओं के व्यायाम के रूप में भी प्रचलित है (15)। बने रहें हमारे साथ व्यायाम से पेट की चर्बी कैसे घटाएं, यह तो हम बता ही चुके हैं। अब समय है बढ़ा हुआ पेट कम करने के घरेलू उपाय जानने का। पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं – Diet Tips to Get Flat Tummy in Hindiखान-पान को संतुलित न रखा जाए, तो फिर कोई जितनी भी एक्सरसाइज व योग कर लें, बेली फैट घटाने के उपाय काम नहीं आएंगे। इसी वजह से एक नजर डालते हैं कि पेट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं (16)।
इनसे बनाएं दूरी : पेट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए, यह जानने के साथ ही क्या नहीं खाना चाहिए, यह जानना भी जरूरी है। यह हम नीचे बता रहे हैं।
जानकारी बाकी है डाइट की मदद से पेट की चर्बी कैसे कम करें, यह हम ऊपर बता चुके हैं। अब आगे हम चर्बी कम करने के लिए सैम्पल डाइट चार्ट बता रहे हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए नमूना डाइट चार्ट – Sample Diet Chart to Reduce Belly Fat in Hindiपेट अंदर करने के तरीके में व्यायाम के साथ ही आहार का भी ख्याल रखा जाए, तो चर्बी जल्दी कम हो सकती है। इसी वजह से हम नीचे वजन कम करने के लिए नमूना डाइट चार्ट बता रहे हैं। यह एक दिन का डाइट चार्ट है। इसे आप दोहरा भी सकते हैं।
आगे है और जानकारी पेट की चर्बी को कैसे कम करें, इसका जवाब नीचे पढ़ें। हमने लेख के अगले भाग में कुछ योगासन बताए हैं, जो पेट कम करने में सहायक हो सकते हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए योग – Yoga for Belly Fat in Hindiयोगासन भी बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय में शामिल है। यहां हम कुछ योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से वजन कम किया जा सकता है। चलिए, पढ़ते हैं पेट कम करने वाले योगासन के बारे में (23) – 1. सेतुबंध योगासन Shutterstock पेट कम करने के लिए क्या करें सोच रहे हैं, तो इस सेतुबंध योगासन को अभ्यास कर सकते हैं। इससे पेट व कमर के पास जमी चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह पेट व जांघों की मांसपेशियां मजबूत करने और गर्दन में किसी तरह का दर्द या फिर खिंचाव को कम करने में सहायक हो सकता है (24)। योगासन करने का तरीका :
सावधानी : उच्च रक्तचाप से ग्रसित लोगों को यह आसन नहीं करना चाहिए। 2. कपालभाति Shutterstock पेट कम करने के घरेलू इलाज के रूप में कपालभाति योगासन को किया जा सकता है। कहा जाता है कि इसके परिणाम जल्द ही देखने को मिलते हैं। कमर के आसपास की चर्बी के साथ ही यह नितंब के फैट को भी कम कर सकता है। माना जाता है कि इसे नियमित रूप से करने से कब्ज, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं। पेट की नसें मजबूत करने और पाचन तंत्र भी अच्छा करने में भी इसे सहायक माना जाता है (25)। योगासन करने का तरीका :
सावधानी : सुबह खाली पेट ही यह आसन करना चाहिए और इसे करने के आधे घंटे बाद ही कुछ खाना चाहिए। अगर शाम को कर रहे हैं, तो खाना खाने के पांच घंटे बाद करें। गभर्वती महिला को इसे नहीं करना चाहिए। 3. अनुलोम-विलोम प्राणायाम Shutterstock पेट की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय में अनुलोम-विलोम प्राणायाम भी शामिल है। बेशक, यह आसन करने में आसान है, लेकिन मोटापा कम करने में यह कारगर हो सकता है। मुख्य रूप से इसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहते हैं। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक से होता है (26)। योगासन करने का तरीका :
सावधानी : उच्च रक्तचाप व हृदय के रोगी को प्रशिक्षित योग गुरु से सलाह लेकर व उनकी देखरेख में इसे करना चाहिए। साथ ही इसे कभी जोर से या तेज गति से न करने की सलाह दी जाती है। 4. बालासन Shutterstock अगर आप अब भी सोच रहे हैं कि पेट की चर्बी कैसे घटाएं, तो बालासन भी अच्छा विकल्प है। इस आसन को करते समय शरीर की स्थिति मां के कोख में पलने वाले भ्रूण की तरह होती है। इसी वजह से इसे बालासन योग कहा जाता है। बालासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है। इसे रोज करीब 10 मिनट करने से पेट अंदर हो सकता है (27)। योगासन करने का तरीका :
सावधानी : अगर पीठ में दर्द हो या फिर घुटनों का ऑपरेशन हुआ हो, तो यह आसन न करें। साथ ही, जिन्हें दस्त हो, वो भी यह आसन न करें। 5. नौकासन Shutterstock कमर और पेट कम करने के उपाय में यह आसन फायदेमंद है। इसे करने से छोटी आंत, बड़ी आंत और पाचन तंत्र बेहतर हो सकते हैं। साथ ही चर्बी कम करने के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। अब पेट कम करने के लिए क्या करें सोचना बंद करके नौकासन को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें (24)। योगासन करने का तरीका :
सावधानी : जिन्हें कमर व पेट संबंधी कोई गंभीर रोग हो, उन्हें यह आसन नहीं करना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी इस आसन से परहेज करना चाहिए। स्क्रॉल करें पेट की चर्बी को कैसे कम करें, यह जानने के लिए आगे पढे़ें। हमने नीचे पेट अंदर करने के टिप्स दिए हैं। पेट और कमर की चर्बी के लिए कुछ और टिप्स – Tips to Reduce Belly Fat in Hindiआइए, बात करते हैं पेट अंदर करने के टिप्स के बारे में, जिन्हें अपनाने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी छूमंतर हो सकती है। यह पेट कम करने के घरेलू नुस्खे की तरह काम कर सकते हैं (28) (29) (30)।
पेट की चर्बी कैसे कम करें, इसके बारे में विस्तार से हम ऊपर बता चुके हैं। सभी बातों से यह स्पष्ट है कि कमर और पेट की चर्बी कम करना इतना मुश्किल नहीं है। एक्सरसाइज, जीवनशैली में बदलाव और संतुलित भोजन से हर कोई आसानी से वजन कम कर सकता है। बस जरूरत है, तो दृढ़ संकल्प की, जिसके बिना मनुष्य कुछ नहीं कर पाता है। हां, अगर किसी का वजन जरूरत से कहीं ज्यादा है, तो इस लेख में बताए गए उपायों के साथ-साथ डॉक्टर से चेकअप करवाना भी जरूरी है। अब नीचे हम रिडर्स द्वारा पेट का फैट कैसे कम करें और पेट कम करने के लिए क्या करना चाहिए जैसे अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दे रहे हैं। अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:क्या सेब का सिरका पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है? हां, एप्पल साइडर विनेगर के फायदे में पेट की चर्बी (Visceral adiposity) और वजन कम करना भी शामिल है (34)। इसे बेली फैट कम करने के उपाय में से एक माना जाता है। अब अगर मन में सवाल आए कि पेट और कमर की चर्बी कैसे कम करें, तो इसका यह जवाब हमेशा याद रखिएगा। क्या व्यायाम के बिना पेट की चर्बी कम करना संभव है? हां, डाइट पर कंट्रोल करके कुछ हद तक पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। लेकिन, पेट की चर्बी को तेजी से कम करने और अच्छे परिणाम के लिए रिसर्च भी कहते हैं कि एक्सरसाइज जरूरी हैं (35)। व्यायाम न करना पड़े, इसलिए कुछ लोग विशेषज्ञ की सलाह पर पेट की चर्बी कम करने की दवा का भी सेवन करते हैं। पेट की चर्बी कम करने का सबसे तेज तरीका क्या है? पेट की चर्बी को कम करने का तरीका संतुलित खान पान, परहेज और व्यायाम है। इसे तेजी से बेली फैट कम करने के उपाय में से एक माना जाता है। इसके अलावा, डॉक्टर पेट की चर्बी कम करने की दवा भी दे सकते हैं, जिससे तेजी से फैट कम हो सकता है। इसके अलावा, पेट की चर्बी कम करने का आयुर्वेदिक उपाय भी जल्दी वसा घटाने में मदद कर सकता है। बेली फैट को कम होने में कितना समय लगता है? कमर की चर्बी कैसे कम करें और इसे कम होने में कितना समय लगेगा, यह सवाल सबके दिमाग में रहता है। पेट कम करने के लिए क्या करना चाहिए, यह तो हम ऊपर बता ही चुके हैं। यह चर्बी कितने समय में कम होती है, इस सवाल का जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति किस तरह की डाइट ले रहा है और व्यायाम कर रहा है। सब कुछ सही तरह से करने पर तीन से चार हफ्ते में चर्बी को थोड़ा कम किया जा सकता है (36)। पतले लोगों के पेट पर चर्बी क्यों होती है? जैसा कि हम ऊपर बता चुके हैं कि लंबे समय तक बैठने से पेट की चर्बी बढ़ सकती है। ऐसे में पतले लोगों में पेट की चर्बी का कारण भी घंटों तक बैठे रहना हो सकता है। क्या एक सप्ताह में पेट की चर्बी कम करना संभव है? हां, एक हफ्ते में पूरी तरह से तो नहीं, लेकिन व्यायाम और सही डाइट के साथ ही पेट की चर्बी कम करने का आयुर्वेदिक उपाय करने से पेट की चर्बी में अंतर देखा जा सकता है। फ्लैट बेली डाइट क्या पेट की चर्बी कम करने का काम करती है? हां, बेली डाइट पेट के मोटापे को कम करने में सहायक हो सकती है। जल्दी परिणाम देखने के लिए एक्सरसाइज को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। कितने समय तक बेली फैट डाइट का पालन करने से परिणाम दिखते हैं? कम से कम एक महीने तक। अगर बेली फैट अधिक है, तो डाइट का पालन ज्यादा समय तक करना पड़ सकता है। वैसे अगर कोई चाहता है कि पेट की चर्बी दोबारा न बढ़े, तो डाइट को लंबे समय तक फॉलो कर सकता है। बेली डाइट ऐसे पेट पतला करने के उपाय में से एक है, जो शरीर में उर्जा और जरूरी पोषण को बनाए रखने में मदद कर सकता है। पेट पतला करने के लिए मैं क्या पी सकती हूं? पेट की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय के रूप में कई तरह के पेय पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है। जैसे – नींबू पानी या शहद पानी। यह सब पेट पतला करने के उपाय जरूर हैं, लेकिन इनसे किसी चमत्कार की उम्मीद न करें। एक्सरसाइज, संतुलित खान-पान और जीवनशैली में बदलाव के साथ ही यह वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। क्या नींबू का पानी पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है? हां, डाइट की वजह से शरीर पर जमी चर्बी को कम करने में नींबू मदद कर सकता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स को चर्बी घटाने में सहायक माना जाता है (37)। इसी वजह से लोग नींबू को पेट कम करने के घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए मुझे सुबह क्या पीना चाहिए? ऊपर डाइट चार्ट में बताया गया है कि वजन कम करने में सुबह खाली पेट कौन-सा पेय पदार्थ का सेवन किया जाना चाहिए। पेट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसकी जानकारी भी ऊपर दी गई है। क्या पेट को लपेटने से वसा कम करने में मदद मिलती है? हां, प्लास्टर बॉडी रैप से चर्बी घट सकती है, लेकिन इसके साथ ही एरोबिक्स भी करने की सलाह दी जाती है (38)। कॉल्ड रैप ट्रीटमेंट करने से भी वजन कम हो सकता है (39)। इसी वजह से बॉडी रैप को पेट की चर्बी कम करने के उपाय में गिना जाता है। क्या यह सच है कि वजन पहले कहीं और से नहीं, बल्कि पेट से घटता है? नहीं, यह मिथक से अधिक और कुछ नहीं है। एक्सरसाइज और नियमित वेट लॉस डाइट चार्ट को फॉलो करने से शरीर के किसी भी हिस्से की चर्बी कम हो सकती है। एक रिसर्च में सामने आया है कि किसी खास जगह की चर्बी को कम करने के लिए व्यायाम करने के बावजूद भी उस जगह का फैट कम नहीं हुआ (40)। इससे साबित होता है कि शरीर में जमी चर्बी अपने हिसाब से कम होती है। शरीर की चर्बी कैसे कम करें? पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज जैसे साइकिलिंग और योग जैसे बालासन, सेतुबंध योगासन करके चर्बी कम हो सकती है। साथ ही आहार पर भी जरूर गौर दें। एक सप्ताह में पेट कम कैसे करें? उपाय घरेलू हो या तकनीकी, उसे असर दिखने में कुछ समय लग सकता है। इसलिए, अगर आप पेट को पतला करने का उपाय अपना रहे हैं, तो उसे संयम और लगन के साथ करें। साथ ही लेख में बताई गई डाइट और एक्सरसाइज भी करें, क्योंकि अध्ययनों में इसका साफ जिक्र मिलता है कि पेट कम करने में संतुलित आहार और एक्सरसाइज सबसे अहम भूमिका निभाते हैं (42)। पेट की चर्बी घटाने के लिए कौन सा योगासन करें? अगर आप योग के जरिए पेट की चर्बी घटाना चाहते हैं, तो कपालभाति, सेतुबंध या अनुलोम-विलोम प्राणायाम जैसे योगासन कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि किसी भी योगासन का बेहतर परिणाम पाने के लिए सप्ताह में कम से कम 90 मिनट तक इनका अभ्यास करना जरूरी है (24)। तुरंत मोटापा कम कैसे करें? तुरंत मोटापा कम करने के लिए सर्जिकल प्रक्रिया की मदद लेनी पड़ सकती है। घरेलू उपाय और एक्सरसाइज से वजन कम करना चाहते हैं, तो असर दिखने में समय लगेगा। 10 दिन में मोटापा कैसे कम करें? इस लेख में बताए गए विभिन्न उपायों से आप तेजी से अपना मोटापा घटा सकते हैं, लेकिन 10 दिन में पूरा मोटापा कम करने के लिए सर्जिकल प्रक्रिया की मदद लेनी होगी। हां, दस दिन लगातार एक्सरसाइज करने, वेट लॉस डाइट का पालन करने और स्वस्थ आहार को जीवनशैली में शामिल करके वजन में हल्का फर्क देखा जा सकता है। 41 संदर्भ (Sources): Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Check out our editorial policy for further details.
और पढ़े:
Was this article helpful? The following two tabs change content below.
अनुज जोशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। अनुज को प्रिंट... more Madhu Sharma is a member of the National Executive Committee of IDA. She has been associated for almost three decades... more पेट की चर्बी जल्दी से जल्दी कैसे कम करें?पेट कम करने के लिए कैसा डाइट प्लान रखें ?. शुगर कम कर दें शुगर में फ्रक्टोज होता है जो पेट के चारों और फैट बढ़ाता है। ... . डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं सोयाबीन, टोफू, नट्स जैसे फूड्स में प्रोटीन होता है। ... . डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम करें ... . हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूर करें ... . फाईबर वाले फूड्स लें. 1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें?पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे पहले आपको अपने खाना पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इसमें आपको पता होना चाहिए कि बढ़ा हुआ पेट कम करने के लिए आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।. मीठा नहीं : ... . पूरी नींद लें : ... . नारियल पानी पिएं : ... . एक्सरसाइज जरूर करें : ... . सूप पिएं : ... . ग्रीन टी पिएं : ... . पानी में शहद :. 10 दिन में पेट की चर्बी कैसे कम करें?अजवाइन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये भी चर्बी घटाने में मदद करती है। इस चूरन को बनाने के लिए आपको 3 चम्मच असली के बीज, 2 चम्मच जीरे, 2 चम्मच अजवाइन को लेना है।. अलसी के बीज ... . जीरा ... . अजवाइन. नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम करें?वजन घटाने के लिए इस तरह करें नींबू का सेवन (Use lemon in this way for weight loss). रोजाना सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं.. नींबू पानी में आप शहद मिलाकर भी पी सकते हैं.. खीरे के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से जल्दी से वजन कम होता है.. |