2022 एशिया कप फाइनल कौन जीता? - 2022 eshiya kap phainal kaun jeeta?

Sri Lanka vs Pakistan Final: दुबई में खेले गए 2022 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हरा दिया. फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 170 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 147 रन ही बना सकी. श्रीलंका ने आठ साल बाद एशिया कप का खिताब जीता है. श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है.

श्रीलंका की इस धमाकेदार जीत के हीरो रहे वनिंदु हसरंगा और भानुका राजपक्षे. हसरंगा ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. हसरंगा ने पहले 21 गेंदों में 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और फिर महत्वपूर्ण तीन विकेट चटकाए. वहीं राजपक्षे ने नाबाद 71 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं युवा तेज गेंदबाज प्रमोद मधुशन ने भी इस जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 34 रन देकर चार विकेट झटके.

भानुका राजपक्षे (45 गेंद पर नाबाद 71 रन) और वानिंदु हसरंगा (21 गेंद पर 36 रन) की आक्रामक पारी ने श्रीलंका को 20 ओवरों में 170/6 पर पहुंचा दिया. क्रीज पर रहने के दौरान राजपक्षे और हसरंगा के अलावा, धनंजय डी सिल्वा (21 गेंद पर 28) और चमिका करुणारत्ने (14 गेंद पर नाबाद 14) ने भी श्रीलंका के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलीं.

पाकिस्तान के लिए, हारिस रऊफ (3/29) तीन विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक थे, जबकि इफ्तिखार अहमद (1/21), शादाब खान (1/28) और नसीम शाह (1/40) ने एक-एक विकेट लिय.

News Reels

एक चुनौतीपूर्ण कुल का पीछा करते हुए, मोहम्मद रिजवान ने एक अच्छा अर्धशतक (49 गेंद पर 55) और इफ्तिखार अहमद (31 गेंद पर 32 रन) के साथ पाकिस्तान को आउट होने से पहले खेल में जीवित रखा. हालांकि, अन्य बल्लेबाजों का कोई योगदान नहीं दे सके और पाकिस्तान 20 ओवर में 147 रन ही बना सका.

प्रमोद मदुशन (4/34) और वानिंदु हसरंगा (3/27) श्रीलंका के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, जबकि चमिका करुणारत्ने (2/33) और महेश थीक्षाना (1/25) ने भी महत्वपूर्ण विकेट लिए.

ये भी पढ़ें-

Video: हारिस रऊफ की स्पीड के आगे दनुष्का गुनाथिलका ने टेके घुटने, हवा में उड़ता नज़र आया स्टंप

Viceo: नसीम शाह की इन स्विंग गेंद पर चारो खाने चित हुए कुसल मेंडिस, देखिए कैसे हुए बोल्ड

हिंदी न्यूज़ क्रिकेटAsia Cup 2022 Final: श्रीलंकाई शेर छठी बार बने एशियाई शेर, फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से पीटा

श्रीलंका ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार खिताब जीत लिया। श्रीलंका के लिए भानुका ने नाबाद 71 रन बनाए। 

2022 एशिया कप फाइनल कौन जीता? - 2022 eshiya kap phainal kaun jeeta?

Ezaz Ahmadलाइव हिन्दुस्तान,दुबईSun, 11 Sep 2022 11:51 PM

Asia Cup 2022 Sri Lanka vs Pakistan Final: श्रीलंका ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ने इससे पहले 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में एशिया कप का खिताबा जीता था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और श्रीलंका ने 6 विकेट पर 170 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी। इस हार के साथ ही पाकिस्तान का तीसरी बार एशिया कप जीतने का सपना टूट गया। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने 4 और वानिंदु हसरंगा ने 3 विकेट लिए। 

पाकिस्तान से मिले 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 22 के स्कोर पर लगातार दाे विकेट गंवा दिए। प्रमोद मदुशन ने पहले तो कप्तान बाबर आजम (5) और फिर फखर जमां (0) को खाता खोले बिना बोल्ड कर दिया। इसके बाद मोहम्मद रिजवान (55) ने इफ्तिखार अहमद (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदाें पर 71 रन की साझेदारी की। इफ्तिखार ने 31 गेंदों पर दो चौका और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद मोहम्मद नवाज (6) भी मदुशन का तीसरा शिकार बन बैठे। 

पाकिस्तान को अंतिम चार ओवर में 61 रन की जरूरत थी और रिजवान अर्धशतक बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। लेकिन तभी वानिंदु हसरंगा ने रिजवान को बाउंड्री पर कैच कराकर पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका दे दिया। रिजवान ने 49 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। रिजवान के आउट होते ही पाकिस्तान की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और वो लक्ष्य से काफी दूर रह गई। हसरंगा ने इसी ओवर में पाकिस्तान के तीन विकेट झटककर उसकी कमर तोड़ दी। पाकिस्तान की टीम श्रीलंका की घातक गेंदबाजी के सामने निर्धारित 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी।

एशिया कप फाइनल में एकसाथ स्टेडियम में बैठे दिखे गांगुली और रमीज राजा

इससे पहले, पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के दिए शुरुआती झटकों से टीम को निकालते हुए भानुका राजपक्षा ने नाबाद 71 रन बनाकर श्रीलंका को 6 विकेट पर 170 रन तक पहुंचाया। राजपक्षा ने आखिरी चार ओवर में 50 रन बनाकर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नसीम शाह ने चार ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया जबकि हारिस रऊफ ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाये। दोनों ने पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाकर पावरप्ले में श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी लेकिन इसके बाद राजपक्षा ने संकटमोचन की भूमिका निभाते हुए अपने कैरियर का बेहतरीन अर्धशतक लगाया। स्पिनर शादाब खान ने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया।

'इंडियन जर्सी' पहने भारतीय फैंस को स्टेडियम में प्रवेश करने से रोका

राजपक्षा ने 45 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 71 और वानिंदु हसरंगा ने 21 गेंद में 36 रन बनाये। दोनों ने 58 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जबकि एक समय पर श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 58 रन था। चामिका करूणारत्ने के साथ राजपक्षा ने 54 रन जोड़े और श्रीलंका को 160 के पार ले गए। पाकिस्तान के 19 वर्ष के तेज गेंदबाज शाह ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कुसल मेंडिस को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया। धनंजय डिसिल्वा (21 गेंद में 28 रन) ने जरूर कुछ अच्छे शॉट लगाये लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके। पाथुम निसांका (आठ) को रऊफ ने पवेलियन भेजा जबकि धनुष्का गुणतिलका (एक) उनकी बेहतरीन आउटस्विंगर का शिकार हुए।

2022 एशिया कप फाइनल कौन जीता? - 2022 eshiya kap phainal kaun jeeta?

एशिया कप 2022 फाइनल में कौन जीता?

भारत ने सातवीं बार जीता एशिया कप सिलहट में खेले गए 2022 महिला एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया. खिताबी मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से बाज़ी मारी. श्रीलंका की टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 65 रनों पर ढेर हो गई थी.

एशिया कप फाइनल कौन सी टीम जीती है?

India vs Sri Lanka, Women's Asia Cup 2022 Final Live Scorecard: वुमेंस एशिया कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर एशिया कप का ताज अपने नाम किया.

भारत में कितने एशिया कप जीते हैं?

साल 2004 से लेकर 2022 तक खेले गए टूर्नामेंट की बात करें तो 7 बार भारत ने खिताब जीता है. इसमें से पहली 6 ट्रॉफी तो लगातार अपने नाम की है. पहले चार लगातार फाइनल में 2004 से लेकर 2008 तक श्रीलंका को दी मात.