2022 में कौन से महीने में ग्रहण लगने वाला है? - 2022 mein kaun se maheene mein grahan lagane vaala hai?

Solar Eclipse 2022 Date: साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं. पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा, वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा. साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक माना जा रहा है जो दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखेगा. ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य नहीं होगा.    

पहले सूर्य ग्रहण की तारीख व समय (Surya Grahan 2022 Date and timing)
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण  30 अप्रैल 2022 को  रात 00:15:19  से 04:07:56 तक लगेगा. ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य नहीं होगा. इस ग्रहण को दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा.

दूसरे सूर्य ग्रहण की तारीख व समय (Second Surya Grahan 2022 Date and timing)
साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार शाम को 16:29:10 से शुरू होगा, जो 17:42:01 पर समाप्त होगा. ये ग्रहण यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरपूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकेगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में कुछ जगहों पर देखा जा सकेगा इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा.

चंद्र ग्रहण की तारीख व समय 
साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा. ग्रहण के समय की बात करें तो भारतीय समय के अनुसार यह सोमवार को सुबह 08:59 बजे से 10:23 बजे तक रहेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. चूंकि भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा.

Chandra Grahan 2022 Kab lagega in India: साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है. इससे पहले दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर 2022 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था. सूर्य ग्रहण के सिर्फ 15 दिनों के बाद देव दीपावली के दिन 8 नवंबर 2022 को साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था.  8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन लग रहा है. साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. 

क्या होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण (What is Chandra Grahan?)

चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है. इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है. पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं. इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है.

कब है साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Last Chandra Grahan 2022 Date time in India)

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को भारत में 5 बजकर 32 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा.

कहां-कहां दिखाई देगा ये चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 Visibility)

यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से  उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दर्शनीय होगा. दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप से कोई ग्रहण दिखाई नहीं देगा.

भारत में कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 Visibility In India)

भारत में, पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों से दिखाई देगा . कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, राँची, गुवाहाटी में साल के इस अंतिम चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा.


चंद्र ग्रहण का सूतक काल (Chandra Grahan 2022 Sutak kaal)

ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ये चंद्र ग्रहण भारत में भी  नजर आएगा इसलिए ग्रहण के दौरान इसका सूतक काल भारत में भी मान्य होगा. 

चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल (Chandra Grahan 2022 Precaution)

ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें. 

सूतक काल के दौरान घर पर ही रहें. कोशिश करें कि ग्रहण की रोशनी आपने घर के अंदर प्रवेश ना करें.

सूर्य ग्रहण की तरह की चंद्र ग्रहण को भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए. 

ग्रहण से पहले और ग्रहण के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए. कहा जाता है ऐसा करने से ग्रहण का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं रहता.

सूतक काल के दौरान कुछ भी खाने पीने बचें.

अगर ग्रहण से पहले कुछ भोजन बच गया है तो ग्रहण खत्म होने के बाद इसका सेवन ना करें और नया भोजन बनाकर ही उसका सेवन करें.

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल (Chandra Grahan Precaution For Pregnant Ladies)

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर निकलने से बचें.

किसी भी परिस्थिति में ग्रहण को ना देखें.

ग्रहण के दौरान अपने पास दूर्वा घास रखें.

इस दौरान सिलाई, कढ़ाई, बुनाई जैसा कोई भी काम ना करें.

शांति से काम लें और किसी भी प्रकार का मानसिक या फिर शारीरिक तनाव न लें.

चंद्र ग्रहण के उपाय (Chandra Grahan Upay)

चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा और भगवान का ध्यान करें.  इस तरह देवताओं की पूजा करना शुभ माना जाता है.

चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने पीने से बचना चाहिए. कहा जाता है कि ग्रहण के समय हमारे आसपास कई तरह के बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो खाने के अंदर शामिल होकर आपके शरीर में जा सकते हैं. 

चंद्र ग्रहण के बाद स्नान और दान का काफी खास महत्व है. मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन गंगा नदी में स्नान करने के बाद अगर दान करते हैं तो काफी ज्यादा शुभ माना जाता है.

2022 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था. 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन लग रहा है. साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा.

2022 में कौन कौन से ग्रहण लगने वाले हैं?

Chandra Grahan 2022 Date and time in India: 08 नवंबर 2022 का चंद्र ग्रहण भारत में दिखने वाला है, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. भारतीय समयानुसार, 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 20 मिनट तक दृश्यमान होगा.

2022 में कितने ग्रहण है?

25 अक्तूबर एवं 8 नवंबर को 15 दिन के अंतराल से दो ग्रहण पड़ेंगे

मार्च में ग्रहण कब पड़ेगा 2022?

Chandra Grahan 2022 भारत में चंद्र ग्रहण 2022 8 नवंबर मंगलवार को लग रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। लिहाजा अगर आप साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण देखने के लिए तैयार हैं तो पूरी जानकारी प्राप्‍त कर लें।