आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?

आईपीएल की विजेता टीमें | IPL Winners List From 2008 To 2022: आईपीएल के अब तक 15 सीजन खेले जा चुके है । आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम रही है और अब तक मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल के खिताब अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस के बाद एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम है और चेन्नई की टीम अब तक 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।

साल  विजेता  जीत उपविजेता कप्तान
2022 गुजरात टाइटन्स 07 विकेट्स राजस्थान रॉयल्स  हार्दिक पंड्या
2021 चेन्नई सुपर किंग्स 27 रन कोलकाता नाईट रायडर्स एमएस धोनी
2020 मुंबई इंडियंस 05 विकेट्स दिल्ली कैपिटल्स रोहित शर्मा
2019 मुंबई इंडियंस 01 रन चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा
2018 चेन्नई सुपर किंग्स 08 विकेट्स सनराईजर्स हैदराबाद एमएस धोनी
2017 मुंबई इंडियंस 01 रन राइजिंग पुणे सुपरजायंट रोहित शर्मा
2016 सनराईजर्स हैदराबाद 08 रन रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर डेविड वार्नर
2015 मुंबई इंडियंस 41 रन चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा
2014 कोलकाता नाईट रायडर्स 03 विकेट्स किंग्स XI पंजाब गौतम गंभीर
2013 मुंबई इंडियंस 23 रन चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा
2012 कोलकाता नाईट रायडर्स 05 विकेट्स चेन्नई सुपर किंग्स गौतम गंभीर
2011 चेन्नई सुपर किंग्स 58 रन रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर एमएस धोनी
2010 चेन्नई सुपर किंग्स 22 रन मुंबई इंडियंस एमएस धोनी
2009 डेक्कन चार्जर्स 06 रन रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर एडम गिलिक्रिस्ट
2008 राजस्थान रॉयल्स 03 विकेट्स चेन्नई सुपर किंग्स शेन वार्न

आईपीएल की विजेता टीमें/IPL Winners List From 2008 To 2022

गुजरात टाइटन्स ( सीजन-15, 2022)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
Hardik Pandya Image Credit Zee News

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल 2022 के फाइनल मैच में आईपीएल में पहली बार शिरकत कर रही हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स ने लम्बे समय से आईपीएल में चली आ रही चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की बादशाहत को ख़तम करते हुए फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 11 गेंद शेष रहते 07 विकेट्स से हराकर आईपीएल 2022 की ट्रॉफी अपने नाम की. फाइनल मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कप्तानी का बेजोड़ नमूना पेश किया और मैच में 03 विकेट्स के साथ 34 रन बनाकर अपनी टीम की विजय गाथा लिखी, इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक पंड्या को मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड भी दिया गया.

चेन्नई सुपरकिंग्स ( सीजन-14, 2021)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
IPL 2021 Winner – Chennai Super Kings

कोरोना महामारी के चलते UAE में खेले गए आईपीएल 2021 में एक बार फिर एमएस धोनी की कप्तानी का जादू देखने को मिला और टीम ने फाइनल मैच में कोलकाता नाईट रायडर्स को 27 रन से हराते हुए चौथी बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस के 86 रनों की बदौलत कोलकाता को 193 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट्स खोकर 165 रन ही बना सकी।

मुंबई इंडियंस ( सीजन-13, 2020)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
IPL 2020 Winner – Mumbai Indians

कोरोना महामारी के चलते आईपीएल 2020 अपने तय समय से 6 महीने बाद यूनाइटेड अरब अमीरात में खेला गया और  हमेशा की तरह इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने अपना जादू दिखाते हुए फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट्स से हराकर लगातार दूसरी और कुल पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की. मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 157 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की. पूरा स्कोरकार्ड देखे Cricbuzz पर


मुंबई इंडियंस ( सीजन-12, 2019)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
IPL 2019 Winner – Mumbai Indians

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हराकर चौथी बार आईपीएल के ख़िताब अपने नाम किया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट्स पर 148 रन बनाये थे। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट्स खोकर 147 रन ही बना सकी।


चेन्नई सुपरकिंग्स ( सीजन-11, 2018)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
IPL 2018 Winner – Chennai Super Kings

साल 2018 में खेले गए आईपीएल 2018 के 11वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 साल बाद वापसी करते हुए खिताब को अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शेन वॉटसन के शानदार शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया था।


मुम्बई इंडियंस (सीजन-10, 2017)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
IPL 2017 Winner – Mumbai Indians

21 मई 2017 को हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल ग्राउंड में खेले गए फाइनल मैच मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर यह खिताब अपने नाम की है और मुंबई इंडियंस आईपीएल की पहली ऐसी टीम बन गई जिसने IPL का खिताब तीन बार अपने नाम किया।


आईपीएल की विजेता टीमें- सनराइजर्स हैदराबाद (सीजन-9, 2016)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
IPL 2016 Winner – Sunrisers Hyderabad

IPL का नौवा सीजन 2016 में हुआ जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी और टूर्नामेंट को अपने नाम किया इस सीजन में सनराइज हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने गजब की बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई फाइनल मैच में बैंक कटिंग मैन ऑफ द मैच रहे जिन्होंने फाइनल मैच में गजब की बल्लेबाजी करते हुए धुआंधार पारी खेली और 2 विकेट भी अपने नाम किये।


मुंबई इंडियंस (सीजन-8, 2015)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
IPL 2015 Winner – Mumbai Indians

IPL में शुरू से ही प्रसिद्ध टीम रही मुंबई इंडियंस ने एक बार और 2015 में भी इस टूर्नामेंट को दोबारा जीता और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में गजब की बल्लेबाजी की और अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम को फाइनल मैच जीता दिया रोहित शर्मा को फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला रोहित शर्मा ने गजब की बल्लेबाजी करते हुए  50 रन की पारी खेली।


कोलकाता नाइट राइडर्स (सीजन-7, 2014)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
IPL 2014 Winner – Kolkata Knight Raiders

IPL का सातवां सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया और IPL के इतिहास में दुबारा टूर्नामेंट जीतने वाली टीम भी बनी कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल मैच में गजब का खेल दिखाया और पहली बार फाइनल में पहुंची किंग्स इलेवन पंजाब को हराया फाइनल मैच में मनीष पांडे ने शानदार 93 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।


आईपीएल की विजेता टीमें- मुंबई इंडियंस (सीजन-6, 2013)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
IPL 2013 Winner – Mumbai Indians

2013 में हुए IPL के छठे सीजन में मुंबई इंडियंस ने IPL का ख़िताब पहली बार जीता और आईपीएल की दो बार विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स को हरा कर पहली बार ख़िताब जीता.


कोलकाता नाइट राइडर्स (सीजन-5, 2012)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
IPL 2012 Winner – Kolkata Knight Raiders

2012 में हुए आईपीएल के पांचवे सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स ने आईपीएल के 4th सीजन की विजेता टीम चैन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल के ख़िताब अपने नाम किया.


चेन्नई सुपर किंग्स (सीजन-4, 2011)
आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?

IPL की नंबर वन टीम रही चेन्नई सुपर किंग्स ने 2011 में हुए आईपीएल के चौथे सीजन में दूसरी बार IPL के ख़िताब को अपने नाम किया फाइनल मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मुरली विजय ने  95 रन की पारी खेली और माइकल हसी ने भी 65 रन की पारी खेली।


आईपीएल की विजेता टीमें- चेन्नई सुपर किंग्स (सीजन-3, 2010)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
IPL 2010 Winner – Chennai Super Kings

IPL इतिहास की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 में आईपीएल के तीसरे सीजन में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस को 22 रन से हराकर पहली बार IPL का खिताब अपने नाम किया।


डेक्कन चार्जर्स (सीजन-2, 2009)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
IPL 2009 Winner – Deccan Chargers

2009 में हुई IPL के दूसरे सीजन में पहले सीजन की सबसे कमजोर टीम रही डेक्कन चार्जर्स ने बाजी मारी और खिताब को अपने नाम किया IPL का यह सीजन पहली बार विदेशी धरती ( दक्षिण अफ्रीका) पर खेला गया।(IPL Winner List In Hindi)


आईपीएल की विजेता टीमें – राजस्थान रॉयल्स (सीजन-1, 2008)

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है 2022? - aaeepeeel kaun kitanee baar jeeta hai 2022?
IPL 2008 Winner – Rajasthan Royals

2008 में IPLके पहले सीजन में सबसे कमजोर मानी जा रही टीम राजस्थान रॉयल ने IPL का खिताब जीता था और पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल आईपीएल की विनर रही। 

All Photo Source/Credits: BCCI, IPLT20, Getty Images

Video For: आईपीएल की विजेता टीमें (2008 से 2022 तक ) | IPL Winners List From 2008 To 2022

How Many Times CSK Win IPL | चेन्नई सुपर किंग्स अब तक कितनी बार आईपीएल जीती है ?

4 Times.

Who Win IPL 2021 | आईपीएल 2022 का ख़िताब किसने जीता था ?

Gujarat Titans

Who is IPL 2008 Winner | आईपीएल 2008 की विजेता कौन थी ?

Rajasthan Royals.

Who Win Most IPL Titles | आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ख़िताब किस टीम ने जीता है

Mumbai Indians.

आईपीएल कौन कितनी बार जीता है List 2022?

आईपीएल 2022 अपने अंजाम तक पहुंच गया है। गुजरात टाइटंस की टीम चैंपियन बन चुकी है। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। आईपीएल दुनियाभर में काफी चर्चित है और विश्व के बेहतरीन खिलाड़ी इस लीग में खेलने को लेकर उत्सुक रहते हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच कौन जीता है 2022?

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड फिलहाल रोहित के नाम दर्ज है. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने 18 बार यह खिताब अपने नाम किया है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. धोनी ने यह अवॉर्ड 17 बार जीता है.

आईपीएल में सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम कौन सी है?

मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है इन 231 मैचों में मुंबई ने कुल 129 मैच जीते हैं और 98 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

आईपीएल फाइनल कौन कौन सी टीम जीती है?

फाइनल में भी मुंबई इंडियंस 5 विकेट से विजेता बनी. 2021 क्वालिफायर 1- चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. फाइनल में भी चेन्नई सुपर किंग्स 27 रन से जीती.