आयतन आवेश घनत्व की विमा क्या होगी? - aayatan aavesh ghanatv kee vima kya hogee?

विद्युतचुम्बकत्व में,

  • इकाई लम्बाई में स्थित आवेश की मात्रा को रेखीय आवेश घनत्व (linear charge density) कहते हैं।
  • इकाई क्षेत्रफल में स्थित आवेश की मात्रा को क्षेत्रीय आवेश घनत्व (surface charge density) कहते हैं।
  • इकाई आयतन में स्थित आवेश की मात्रा को आयतन आवेश घनत्व (volume charge density) कहते हैं।

इनकी एस आई इकाई क्रमशः कूलॉम्ब प्रति मीटर (C⋅m−1), कूलॉम्ब प्रति वर्ग मीटर (C⋅m−2), और कूलॉम्ब प्रति घन मीटर (C⋅m−3) हैं।[1]

आवेश की मात्रा की गणना[संपादित करें]

यदि आवेश घनत्व सतत हो तो, आवेश घनत्व

आयतन आवेश घनत्व की विमा क्या होगी? - aayatan aavesh ghanatv kee vima kya hogee?
, , का लम्बाई , तल , या आयतन के ऊपर समकलन करने से उन पर स्थित कुल आवेश की गणना की जा सकती है।[2]:

,,

उपयोग[संपादित करें]

  • सातत्य समीकरण में,
  • मैक्सवेल के समीकरण के अन्तर्गत गाउस के नियम में,
  • जब आवेश वितरण बदलता है, इससे धारा घनत्व जन्म लेता है।
  • अणुओं पर स्थित आवेश घनत्व से उनके अन्दर होने वाले रासायनिक प्रक्रम और उन्के अलग होने के प्रक्रम प्रभावित होते हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. P.M. Whelan, M.J. Hodgeson (1978). Essential Principles of Physics (2nd संस्करण). John Murray. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-7195-3382-1.
  2. Spacial Charge Distributions - http://www.ac.wwu.edu/~vawter/PhysicsNet/Topics/Gauss/SpacialCharge.html Archived 2009-04-22 at the Wayback Machine

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • धारा घनत्व
  • चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व (Magnetic Flux density)

Peddia is an Online Hindi Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Board Exams Like BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Competitive Exams.


If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

  • विमा
  • विमीय सूत्र
    • विमीय सूत्र ज्ञात करना
    • विभिन्न भौतिक राशियां एवं उनके विमीय सूत्र
      • विमा विमीय सूत्र pdf download
        • Download विमीय सूत्र pdf
    • विमीय chapter FAQ
    • 1. आवेग का विमीय सूत्र क्या है?
    • 2. त्वरण का विमीय सूत्र क्या है?
    • 3. संवेग का विमीय सूत्र क्या है?

इस अध्याय के अंदर लगभग सभी भौतिक राशियों के विमीय सूत्र दिए गए हैं। एवं विमा की परिभाषा, विमीय सूत्र कैसे प्राप्त करते हैं तथा पीडीएफ भी दी गई है। जो आप students free download कर सकते हैं।

विमा

मूल मात्रकों पर लगने वाली घातों को विमा (dimension in hindi) कहते हैं।

विमीय सूत्र

यदि किसी भौतिक राशि की विमायें द्रव्यमान में a, लंबाई में b, समय में c, तथा ताप में d है। तो उनका विमीय सूत्र निम्न होगा।
[MaLbTcθd]
इस सूत्र को उपयुक्त भौतिक राशि का विमीय सूत्र (dimension formula in hindi) कहते हैं। विमीय सूत्र को बड़ी कोष्टक [ ] के बीच में लिखा जाता है।

पढ़ें… 11वीं भौतिक नोट्स | 11th class physics notes in Hindi

विमीय सूत्र ज्ञात करना

किसी भी भौतिक राशि का विमीय सूत्र ज्ञात करने के लिए सबसे पहले उस राशि को उसके मात्रकों में तोड़ लेते हैं एवं फिर उन मात्रकों को मीटर, द्रव्यमान, समय तथा ताप के पदों में व्यक्त करते हैं उसके बाद उस भौतिक राशि का विमीय सूत्र बनकर तैयार हो जाता है।
जैसे – कार्य का विमीय सूत्र —
कार्य = बल × विस्थापन
अब इसे मीटर, द्रव्यमान, समय में बाटेंगे
कार्य = द्रव्यमान × त्वरण × विस्थापन
चूंकि विस्थापन भी लंबाई ही होती है तो
कार्य = द्रव्यमान × मीटर/सेकंड2 × मीटर
कार्य = द्रव्यमान × मीटर2/सेकंड2
कार्य = द्रव्यमान × मीटर2 × सेकंड-2
कार्य = [ML2T-2] अतः कार्य का विमीय सूत्र [ML2T-2] होता है।
यह विधि विमीय सूत्र ज्ञात करने की सबसे आसान विधि है लेकिन आपको इसके लिए सभी सूत्र याद होने चाहिए।
पढ़ें.. भौतिक विज्ञान के सूत्र

ध्यान दें.. क्षेत्रफल का विमीय सूत्र [L2] होता है इसे [M0L2T0] भी लिखा जा सकता है। चूंकि 10 = 1 ही होता है।

विभिन्न भौतिक राशियां एवं उनके विमीय सूत्र

क्रम संख्याभौतिक राशिसूत्रविमीय सूत्र
1 क्षेत्रफल लंबाई × चौड़ाई [L2] या [M0L2T0]
2 आयतन लंबाई × चौड़ाई × ऊंचाई [L3] या [M0L3T0]
3 वेग या चाल दूरी/समय [LT-1]
4 त्वरण वेग-परिवर्तन/समय [LT-2]
5 घनत्व द्रव्यमान/आयतन [ML-3]
6 बल या तनाव द्रव्यमान × त्वरण [MLT-2]
7 कार्य या गतिज ऊर्जा बल × विस्थापन [ML2T-2]
8 शक्ति कार्य/समय [ML2T-3]
9 संवेग द्रव्यमान × वेग [MLT-1]
10 स्थितिज ऊर्जा द्रव्यमान × त्वरण × दूरी [ML2T-2]
11 आवेग बल × समय [MLT-1]
12 दाब बल/क्षेत्रफल [ML-1T-2]
13 पृष्ठ तनाव बल/लंबाई [MT-2]
14 बल नियतांक बल/लंबाई में परिवर्तन [MT-2]
15 बल आघूर्ण बल × लंबवत् दूरी [ML2T-2]
16 प्रतिबल बल/क्षेत्रफल [ML-1T-2]
17 विकृति लंबाई में वृद्धि/प्रारंभिक लंबाई विमाहीन
18 प्रत्यास्थता गुणांक प्रतिबल/विकृति [ML-1T-2]
19 गुरुत्वाकर्षण नियतांक बल × दूरी2/द्रव्यमान2 [M-1L3T-2]
20 जड़त्व आघूर्ण द्रव्यमान × दूरी2 [ML2]
21 कोणीय वेग कोण/समय [T-1]
22 कोणीय संवेग जड़त्व आघूर्ण × कोणीय वेग [ML2T-1]
23 कोणीय त्वरण कोणीय वेग/समय [T-2]
24 विशिष्ट ऊष्मा उष्मीय ऊर्जा/द्रव्यमान × ताप वृद्धि [L2T-2θ-1]
25 गुप्त ऊष्मा ऊष्मीय ऊर्जा/द्रव्यमान [L2T-2]
26 वोल्ट्समान नियतांक गतिज ऊर्जा/ताप [ML2T-2θ-1]
27 गैस नियतांक दाब × आयतन/ताप [ML2T-2θ-1]
28 ऊष्मा धारिता द्रव्यमान × विशिष्ट ऊष्मा [ML2T-2θ-1]
29 प्लांक नियतांक ऊर्जा/आवृत्ति [ML2T-1]
30 वेग प्रवणता वेग-परिवर्तन/दूरी [T-1]
31 श्यानता गुणांक बल/क्षेत्रफल × वेग प्रवणता [ML-1T-1]
32 आवृत्ति 1/आवर्तकाल [T-1]
33 घूर्णन त्रिज्या दूरी [L]
34 गुरुत्वीय विभव कार्य/द्रव्यमान [L2T-2]
35 स्प्रिंग बल नियतांक बल/लंबाई में वृद्धि [MT-2]
36 चुंबकीय फ्लक्स न्यूटन-मीटर/एंपियर [ML2T-2A-1]
37 चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता न्यूटन/एंपियर-मीटर [MT-2A-1]

विमा विमीय सूत्र pdf download

अगर आप सभी students विमीय सूत्रों को offline पढ़ना चाहते हो या अपने दोस्तों में शेयर करना चाहते हैं। तो आपके लिए पीडीएफ भी दिया गया है जिसका लिंक नीचे है आप बहुत डाउनलोड कर सकते हैं।

Download विमीय सूत्र pdf

विमीय chapter FAQ

1. आवेग का विमीय सूत्र क्या है?

आवेग का विमीय सूत्र [MLT-1] है।

2. त्वरण का विमीय सूत्र क्या है?

त्वरण का विमीय सूत्र [LT-2] है।

3. संवेग का विमीय सूत्र क्या है?

संवेग का विमीय सूत्र [MLT-1] है।

आयतन आवेश घनत्व की विमा क्या होती है?

जब आवेश का वितरण वस्तु के आयतन में होता है तो प्रति एकांक आयतन आवेश की मात्रा को आवेश का आयतन घनत्व कहते है। आयतनिक आवेश घनत्व (p) का मात्रक = कूलाम/मीटर3 (Cm-3) होता है। उदाहरण : यदि q आवेश R त्रिज्या के एक गोले में समान रूप से वितरित हो तो गोले में आवेश का आयतन घनत्व = q/(4πR3/3) होगा।

आवेश घनत्व का सूत्र क्या है?

किसी बिंदु आवेश के कारण उस बिंदु को केंद्र मानकर खींचे गए `10 cm` त्रिज्या के गोलीय गॉऊसीय पृष्ठ पर विद्युत से फ्लक्स `-1.0xx 10^(3) N m^(2)//C` त्रिज्या के गोलीय गॉऊसीय पृष्ठ पर विद्युत से फ्लक्स। (a) यदि गॉऊसीय पृष्ठ की त्रिज्या दो गुनी कर दी जाए तो पृष्ठ से कितना फ्लक्स गुजरेंगा ? (b) बिंदु आवेश का मान क्या है।

पृष्ठ आवेश घनत्व का विमीय सूत्र क्या है?

पृष्ठ आवेश घनत्व किसे कहते हैं(Surface charge density in Hindi) : जब आवेश का वितरण किसी समतल अथवा वक्र पृष्ठ पर होता है तो प्रति एकांक क्षेत्रफल आवेश की मात्रा को आवेश का पृष्ठ घनत्व कहते है। आवेश का पृष्ठ घनत्व (σ) का मात्रक = कूलाम/मीटर2 (Cm-2) होता है।

आवेश वितरण क्या है?

Solution : किसी वस्तु को दिये गये आवेश का उस पर समान रूप से वितरित हो जाना आवेश का संतत वितरण कहलाता है आवेश का संतत वितरण एक विमीय दिविमीय अथवा त्रिविमीय हो सकता है।