बंगाल में रसगुल्ले को क्या कहते हैं? - bangaal mein rasagulle ko kya kahate hain?

रसगुल्ला 
बंगाल में रसगुल्ले को क्या कहते हैं? - bangaal mein rasagulle ko kya kahate hain?
 
बंगाल में रसगुल्ले को क्या कहते हैं? - bangaal mein rasagulle ko kya kahate hain?

ओड़िशा से पाहाल रसगुल्ला (बाएँ) और पश्चिम बंगाल से बंगाली रसगुल्ला (दाएँ)
उद्भव
वैकल्पिक नाम चमचम
संबंधित देश भारत
देश का क्षेत्र भारतीय उपमहाद्वीप
व्यंजन का ब्यौरा
भोजन मिठाई
परोसने का तापमान घर्म, ठण्डा व कोसा तापमान
मुख्य सामग्री छेना, शक्कर
अन्य प्रकार बंगाली रसगुल्ला, ओड़िया रसगुल्ला

रसगुल्ला भारतीय उपमहाद्वीप की एक रसीली मिठाई है जो बहुत ही लोकप्रिय है। यह छेना (एक भारतीय आमिक्षा) और सूजी के आटे के गेंद के आकार के वड़े/गोले से बनाया जाता है, जिसे शक्कर से बने हल्के मीठे रस में पकाया जाता है। यह तब तक किया जाता है जब तक कि रस गोले में प्रवेश न कर जाए।

विधि[संपादित करें]

रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे बना-बनाया बाहर से ला सकते हैं अथवा दूध से इसे घर पर बना सकते हैं। यदि छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायें।

छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले पात्र में निकाल कर घर्म कीजिये। दूध में उबाल आने पर नींबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये। दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो तुरन्त आग बन्द कर दीजिये। छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये जिससे नींबू का स्वाद छैना में न रहे। कपड़े को हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये। रसगुल्ला बनाने के लिये छैना बन गया है।

छैना को बड़ी थाली में निकाल लीजिये, एरोरूट/सूजी आदि मिला कर छैना को अच्छी से मथिये. छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे जैसा दिखाई देने लगे। इस छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर पौने इंच से लेकर एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये। सारे रसगुल्ले के लिये गोले ऐसे ही बना लीजिये और इन्हें आधे घंटे के लिये किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये।

300 ग्राम शक्कर और 1 लीटर पानी किसी पात्र में डाल कर घर्म कीजिये। जब पानी उबलने लगे तो छैने से बने गोले पानी में डाल दीजिये। पात्र को ढक दीजिये, इन छैना के गोलों को, 20 मिनिट तक मध्यम आँच पर उबलने दीजिये। रसगुल्ले पक कर फूल जायेंगे, आँच बन्द कर दें। रसगुल्ले रस में ही ठण्डे होने दें।

चित्र[संपादित करें]

  • बंगाल में रसगुल्ले को क्या कहते हैं? - bangaal mein rasagulle ko kya kahate hain?

    रसगुल्ला और गुलाब जामुन

सावधानियां[संपादित करें]

  1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध या ए 2 गांय के दूध की क्रीम से बनायें।
  2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये।
  3. छैना और एरोरूट मिला कर इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे।

बंगाली में रसगुल्ला को क्या बोलते हैं?

रसोगोल्ला को बंगाली समझा जाता रहा है और पश्चिम बंगाल सरकार ने 2015 में दावा किया था कि राज्य में इसकी पैदाइश 19वीं सदी में हुई।.

रसगुल्ले का सही नाम क्या है?

आपको जानकर हैरानी होगी कि रसगुल्ले को इंग्लिश में सिरप फील्ड रोल (Syrup Filled Roll) कहते हैं. ये बात अलग है कि आज भी गूगल पर रसगुल्ले को (Rasgulla) ही बताया जाता है. लेकिन इसका सही नाम सिरप फील्ड रोल ही है.

रसगुल्ले को हिंदी में क्या?

[सं-पु.] - छेने से बनाई जाने वाली गोल आकृति की मिठाई।

रसगुल्ला कौन से स्टेट में पाया जाता है?

रसगुल्‍ला दिवस की परंपरा रसगुल्ला ओडिशा का है और फिर रसगुल्ला के जीआई टैग के लिए प्रयास शुरू हो गया। रसगुल्ला ओडिशा का है। ओडिशा सरकार ने इसके लिए प्रयास शुरू किया और जीआई टैग के लिए आवेदन किया। इसके बाद 29 जुलाई 2019 को रसगुल्ला ओडिशा का है, इसके लिए जीआई टैग एवं मान्यता मिल गई।