भाखड़ा नांगल परियोजना क्या है Class 9 - bhaakhada naangal pariyojana kya hai chlass 9

भाखड़ा नांगल परियोजना भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजनाओं में से एक है यह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शिवालिक पहाड़ियों के नीचे सतलज नदी पर स्थित है। साल 1909 में पंजाब के तत्कालीन गवर्नर सर लुइ डेन भाखड़ा स्थान को देख कर कहा था कि यहां एक विशाल बांध बनाया जा सकता है। उसके बाद साल 1944 में तत्कालीन भारतीय सरकार ने इस योजना को स्वीकार किया और 1946 में बांध का निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन भारत की आजादी और विभाजन के कारण काम को रोक दिया गया और बाद में 1948 में इसका निर्माण कार्य पुन: आरंभ किया गया। और साल 1963 में अमेरिकी इंजीनियर हार्वे स्लोकेम ने बांध के निर्माण कार्य को पूर्ण किया।

Show

परियोजना का नाम (Project Name)भाखड़ा नांगल नदी घाटी परियोजना (Bhakra Nangal River Valley Project)निर्माण कब से कब तकसाल 1946 से 1963 तकउद्देश्य (Objective)सिंचाई सुविधा और विद्युत उत्पादन करनाराजस्थान की हिस्सेदारी15.2%परियोजना में कुल खर्च (Budget)₹236 करोड़नहर की चौड़ाई (Width)20 फीटनहर की गहराई (Depth)26 फीटकौन कौनसे बांधभखड़ा और नांगल दो अलग अलग बांधबांध की ऊंचाई (Height)740 फीटकितनी बिजली का उत्पादन1325 मेगावॉट बिजली

Contents

  • 1 उद्देश्य
  • 2 नांगल योजना
  • 3 भाखड़ा योजना
  • 4 भाखड़ा नहरें
    • 4.1 भाखड़ा की मुख्य नहर और शाखाएं
    • 4.2 विस्त दोआब नहर
    • 4.3 नरवाना शाखा नहर
    • 4.4 सरहिन्द नहर प्रणाली
  • 5 भाखड़ा नांगल योजना के लाभ
  • 6 रोचक तथ्य | Amazing Facts
  • 7 FAQ
        • 7.0.0.1 यह भी पढ़े

उद्देश्य

भाखड़ा नांगल योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  • सतलज और यमुना नदी के बीच जो कृषि क्षेत्र है उसके लिए सिंचाई के साधनों को उपलब्ध कराना।
  • सरहिंद नहर में पानी की मात्रा में वृद्धि करके सचाई के क्षेत्र में भी वृद्धि करना।
  • राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र बीकानेर को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाना।
  • जल विद्युत का निर्माण करके उसका वितरण करना।

नांगल योजना

  • नांगल गांव के निकट 29 मीटर ऊंचा बांध बनाया गया है इसपर गंगूवाल और कोटले पर एक एक जल विद्युत गृह बनाए गए है।
  • नांगल बांध पर 1100 किलोमीटर लंबी नहरें और 3400 किलोमीटर लंबी उपनहरें बनाई गई है।

भाखड़ा योजना

  • यह सतलज नदी पर भाखड़ा नामक स्थान पर 226 मीटर ऊंचा एक बांध है जिसके बायीं ओर जल विद्युत गृह तथा भाखड़ा की नहरी व्यवस्था है।
  • भाखड़ा बांध की आकृति अंग्रेजी के V अक्षर की भांति लगती है।
  • भाखड़ा बांध के बन जाने पर इसमें लगभग 164 वर्ग किलोमीटर में पानी भरा रहता है।
  • भाखड़ा बांध के जलाशय जिसका नाम गोविंद सागर है उसमें लगभग एक करोड़ क्यूब मीटर पानी एकत्रित करने की क्षमता है।

भाखड़ा नहरें

  • भाखड़ा की मुख्य नहर 175 किलोमीटर लंबी है जो रोपड़ से निकलकर पूरी पंजाब के भाग में होती हुई हिसार जिले की सीमा तक जाती है।
  • भाखड़ा की मुख्य नहर और उसकी शाखाओं की कुल लंबाई 1095 किलोमीटर और उप शाखाओं की लंबाई 565 किलोमीटर है।

भाखड़ा की मुख्य नहर और शाखाएं

  • भाखड़ा की मुख्य नहर विश्व की सबसे लंबी और बड़ी पलस्तर युक्त नहर है।

विस्त दोआब नहर

  • यह नहर रोपड़ के दाएं पंजाब के होशियारपुर, जालंधर, और कुछ जिलों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाती है।

नरवाना शाखा नहर

  • यह 124 किलोमीटर लंबी पलस्तर युक्त नहर है यह सरहिन्द से अंबाला तक रेलवे लाइन के साथ साथ चलती है और रास्ते में पटियाला नदी, घाघरा नदी, मार्कण्ड नदी को पार करती है। इसका मुख्य उद्देश्य सिरसा और करनाल को पानी देना है।

सरहिन्द नहर प्रणाली

  • भाखड़ा नहर से सरहिंद नहर के पानी की मात्रा बढ़ जाती है और कई जिलों में सिंचाई भी होती है।

भाखड़ा नांगल योजना के लाभ

  1. सिंचाई :- भाखड़ा नांगल परियोजना से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान राज्यों के लगभग 155 लाख हैक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिलता है।
  2. विद्युत उत्पादन :- भाखड़ा नांगल परियोजना के अंतर्गत 12.04 लाख किलोवाट जल विद्युत का उत्पादन किया जाता है जिसका लाभ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली को मिलता है।
  3. बाढ़ नियंत्रण में सहायक :- सतलज नदी में आने वाली भयंकर बाढ़ को रोकने में ये परियोजना काफी हद तक सहायक हुई है।
  4. उद्योगो का विकास :- भाखड़ा नांगल परियोजना से बिजली का उत्पादन होता है जिससे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कारखाने खोले जा सकते है।
  5. अकाल से होने वाली समस्याओं से मुक्ति :- पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के जिन क्षेत्रों में अकाल से कृषि नही हो पाती थी इससे छुटकारा मिला और उद्योगों को भी ज्यादा कच्चा माल मिलने लगा।
  6. रोजगार के अवसरों में वृद्धि :- परियोजना में हजारों कर्मचारियों को रोजगार मिला है और कृषि क्षेत्र में और विद्युत क्षेत्र में भी कई लोगों को रोजगार मिला है।
  7. कृषि को बढ़ावा :- कृषि क्षेत्र में भी अच्छी वृद्धि हुई है और विभिन्न फसलों का उत्पादन भी यहां बड़ा है साथ ही पशुओं को चारा गांव भी उपलब्ध होता है और चारे की समस्या भी हल होती है।
  8. मछलीपालन :- जैसे-जैसे परियोजना का विकास हुआ है वैसे वैसे यहां मछली पालन को बढ़ावा मिला है और यहां बड़ी मात्रा में मछली पकड़ी जाने लगी हैं।

रोचक तथ्य | Amazing Facts

  • भाखड़ा नांगल परियोजना पंजाब में सतलुज नदी पर स्थित भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं में से एक है।
  • भाखड़ा नांगल बांध का मुख्य उद्देश्य सिंचाई है लेकिन इससे 1325 मेगावॉट बिजली का उत्पादन भी होता है।
  • भाखड़ा नांगल बांध भारत का दूसरा सबसे ऊंचा बांध है जिसकी ऊंचाई 740 फीट है। वही पहले स्थान पर आने वाले टिहरी बांध की ऊंचाई 856 फीट है।
  • यह परियोजना 2 अलग अलग बांधो को मिलकर बनी है जिसमे भाखड़ा बांध दूसरे नांगल बांध से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • भाखड़ा नांगल परियोजना राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त परियोजना है। इसमें राजस्थान की हिस्सेदारी 15.2% है।
  • भाखड़ा बांध दिल्ली की कुतुब मीनार से लगभग तीन गुना ऊंचा है।

FAQ

भाखड़ा नांगल नहर की चौड़ाई और गहराई कितनी है?

नहर की गहराई करीब 26 फुट है और चौड़ाई 20 फुट है। कई बार आपको इसकी चौड़ाई देखकर गहराई का अंदाजा नहीं हो पाएगा जिसके कारण कई लोग इसमें नहाने के लिए कूद जाते है और कई बार दुर्घटना हो जाती है।

भाखड़ा नांगल परियोजना में होने वाला कुल खर्च कितना था?

भाखड़ा नांगल परियोजना में ₹236 करोड़ का व्यय हुआ।

यह भी पढ़े
  • बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है और क्यों?
  • आज़ाद समाज पार्टी
  • UPI123Pay क्या है? और इसे कैसे इस्तेमाल करें
  • कविता देवी (WWE) का संपूर्ण जीवन परिचय | Kavita Devi Biography In Hindi
  • Black Diamond Ice Cream | दुनिया की सबसे महंगी आइस क्रीम?

Ram Singh Rajpoot

Next दामोदर नदी घाटी परियोजना | Damodar River Valley Project In Hindi »

Previous « बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है और क्यों?

Leave a Comment

Share

Published by

Ram Singh Rajpoot

Tags: 2022Current affairsGkGk in HindiRiver ProjectUpsc

9 months ago

    Related Post

  • राजस्थान 2nd ग्रेड शिक्षक सिलेबस 2023 और विषय वार एग्जाम पैटर्न पीडीएफ डाउनलोड | RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus 2023 Subject Wise & Exam Pattern In Hindi

  • Rajasthan CET 12th Level Syllabus & Exam Pattern 2022 in Hindi Pdf Download | राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2022 पीडीएफ डाउनलोड

  • रावण की जन्म से मृत्यु तक की कहानी: क्या थे रावण के गुण और अवगुण (Ravana Biography In Hindi)

Recent Posts

  • Syllabus

SSC GD Constable Syllabus & New Exam Pattern 2023 In Hindi | एसएससी जीडी कांस्टेबल सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2023 PDF Download

SSC GD Constable Syllabus 2023-24 in Hindi PDF Exam Pattern: एसएससी जीडी के सिपाही का…

10 hours ago

  • Syllabus

राजस्थान 2nd ग्रेड शिक्षक सिलेबस 2023 और विषय वार एग्जाम पैटर्न पीडीएफ डाउनलोड | RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus 2023 Subject Wise & Exam Pattern In Hindi

RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus 2023-24 PDF Download Subject Wise: RPSC ने 2nd ग्रेड शिक्षक…

1 day ago

  • जीवन परिचय biography in Hindi

ईशान किशन के जीवन की छुपी कहानियां और जीवन परिचय | Ishan Kishan Biography In Hindi

ईशान किशन भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ी है इस बात का अंदाजा तो आपको…

2 days ago

  • Trending News (ट्रेंडिंग न्यूज)

कौन है मरिया टेल्क्स जिनका जन्मदिन गूगल ने आज डूडल बनाकर मनाया है? | Who is Mária Telkes whose birthday is celebrated by Google with a doodle today?

आज का गूगल डूडल (Google Doodle): सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे पहले अग्रदूतों में…

3 days ago

  • जीवन परिचय biography in Hindi

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन है जानें इनका जीवन परिचय | New Chief Minister of Himachal Pradesh Sukhvinder Singh Sukhu Biography In Hindi

सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने है कांग्रेस ने…

4 days ago

  • जीवन परिचय biography in Hindi

[Biography] खान सर जीवनी, असली नाम, पत्नी, रोचक तथ्य | Khan Sir Patna Biography, Wife, Real Name In Hindi

Khan Sir Biography, Net Worth, Wife Name, Girlfriend, RRB-NTPC, Education Qualification, Real Name, Religion, Instagram,…

भाखड़ा नंगल परियोजना क्या है?

भाखड़ा नांगल परियोजना देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है । इसमें 1478.72 मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है। सिंचाई के लिए सतलुज के पानी का उपयोग करना इसकी प्रमुख भूमिका है। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान राज्यों में 10 मिलियन एकड़ भूमि का क्षेत्र शामिल है।

भाखड़ा नांगल बांध कब बनाया?

भाखड़ा नांगल बांध का निर्माण 1948 में शुरू हुआ था और यह 1963 में पूरा हुआ। सन 1970 में यह पूरी तरह काम करने लगा था। इसका मुख्य उद्देश्य सिंचाई एवं विद्युत उत्पादन है। इस बांध से 1325 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होता है।

भाखड़ा नहर परियोजना के बारे में कौन सा कथन सही है?

विस्तृत समाधान। सही उत्तर है ए, बी, या डी। भाखड़ा नहर/भाखड़ा नंगल प्रमुख सिंचाई परियोजना सतलुज नदी पर बनाई गई है । बखरा नंगल परियोजना की कुल क्षमता 14.7 लाख हेक्टेयर और राजस्थान की हिस्सेदारी 15.22% है।

भाखड़ा नंगल बांध कहां स्थित है?

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अपस्ट्रीम भाखड़ा गांव के पास एक कण्ठ पर स्थित बांध, जो नंगल टाउनशिप से लगभग 13 किमी ऊपर है, भारत में 261 मीटर टिहरी बांध के बगल में 225.55 मीटर (740 फीट) ऊंचा एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा बांध है। .