भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन क्यों मनाया जाता है? - bhoomi ko mahatvapoorn sansaadhan kyon manaaya jaata hai?

भूमि निम्नीकारण के कोई दो कारण लिखिएl


भूमि निम्नीकारण के दो कारण निम्नलिखित है-

1.कृषि भूमि का प्रसार

2.निर्माण सम्बन्धी गतिविधियों का प्रचार

1040 Views


भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है?


भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन इसलिए माना जाता है क्योंकि इसका उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए होता है, जैसे कृषि, वानिकी, खनन, सड़को और उद्योगों की स्थापना के लिएl

1426 Views


किन्हीं दो सोपानों के नाम बताइए जिन्हे सरकार ने पोधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए आरम्भ किया है


किन्हीं दो सोपानों के नाम बताइए जिन्हे सरकार ने पोधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए आरम्भ किया

1.प्रादेशिक और समुदायिक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों जैसे समाजिक वानिकी , वनमहोत्सव को प्रोत्साहित किया गयाl

2.एक अंतराष्ट्रीय परिपाटी सी.आई.टी.ई.एस. (द कन्वेंशन ऑन ट्रेड इंटरनेश्‍नल ट्रेड इन इनडेंजर्ड स्पीशीष आफॅ वाइल्ड फौना एंड फ्लौरा)की स्थापना की गई जिसने प्राणियों और पक्षियों की अनेक जातियों की सूची तैयार कीl इस सूची में दिए गए सभी पक्षियों और प्राणियों के व्यापर करने पर प्रतिबन्ध लगाया गया हैl

1020 Views


क्रियाकलाप
भूमि उपयोग प्रतिरूप के परिवर्तन के लिए उत्तरदायी कुछ और कारणों की चर्चा कीजिए। पिछले कुछ वर्षों में क्या आपके स्थान पर भूमि उपयोग प्रतिरूप में कोई परिवर्तन हुआ है? अपने माता-पिता और बड़े लोगों से पता कीजिए। आप निम्नलिखित प्रश्नों को पूछकर एक साक्षात्कार ले सकते है-  

स्थान  जब आपके दादा-दादी 30 वर्ष की आयु में थे। जब आपके माता-पिता 30 वर्ष की आयु में थे। आप क्यों सोचते हैं कि ऐसा हो रहा है?  क्या सामान्य क्षेत्र और खुले क्षेत्र विलुप्त हो रहे हैं?
ग्रामीण        
पशु और मुर्गी पालन उद्योग की संख्या         
गाँव में पेड़ों और तालाबों की संख्या         
परिवार के मुखिया का व्यवसाय         
नगरीय        
कारों की संख्या         
घर में कमरों की संख्या         
पक्की सड़कों की संख्या         
पार्क और खेल के मैदानों की संख्या         

आपने जो तालिका पूरी की है उसके आधार पर भूमि उपयोग प्रतिरूपों का एक चित्र बनाइए जिन्हें आप 20 वर्ष बाद अपने पड़ोस में देखने की कल्पना करते हैं। आप क्यों सोचते हैं कि वर्षों बाद भूमि उपयोग प्रतिरूप बदल जाता है?



स्थान  जब आपके दादा-दादी 30 वर्ष की आयु में थे। जब आपके माता-पिता 30 वर्ष की आयु में थे। आप क्यों सोचते हैं कि ऐसा हो रहा है?  क्या सामान्य क्षेत्र और खुले क्षेत्र विलुप्त हो रहे हैं?
ग्रामीण        
पशु और मुर्गी पालन उद्योग की संख्या   30-40 परिवार छोटे पैमाने पर   10-20 परिवार   शहरीकरण   हाँ 
गाँव में पेड़ों और तालाबों की संख्या   हज़ारों वृक्ष, तीन तालाब  500 वृक्ष, 1 तालाब   भूमि उपयोग में परिवर्तन    हाँ 
परिवार के मुखिया का व्यवसाय   कृषि व पशुपालन  सरकारी अथवा प्राइवेट कंपनी में नौकरी    शहरीकरण   हाँ 
नगरीय कारों की संख्या   -  2    हाँ
घर में कमरों की संख्या   2  भूमि उपयोग में परिवर्तन  हाँ
पक्की सड़कों की संख्या   2 10   भूमि उपयोग में बदलाव   हाँ
पार्क और खेल के मैदानों की संख्या   विस्तृत मैदान   छोटे पार्क में परिवर्तित      हाँ

वर्षों बाद भूमि उपयोग का प्रतिरूप बदल जाता है क्योंकि समय के साथ प्रौद्योगिकी विकास, नए अविष्कार होते हैं जिससे लोगों की आवश्यकताओं में भी परिवर्तन आ जाता है।

187 Views


मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक कौन-से हैं?


मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक हैं-

1.वर्षा

2.अपक्षयण

4811 Views


भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है छोटा उत्तर?

सभी प्राकृतिक संसाधनों में भूमि सर्वाधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि मानव तथा अन्य जीव-जन्तु भूमि पर निवास करते हैं। खेती और कारखानों की स्थापना, सड़कें व रेल यातायात, नहरें, जलाशय आदि भूमि पर ही बनाए जाते हैं। वन सम्पदा को बढ़ाने व पशुपालन के लिए चारागाहों का विकास भी भूमि पर ही संभव है।

भूमि मनुष्य के लिए महत्वपूर्ण संसाधन क्यों है?

भूमि का उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता है, जैसे कृषि, वानिकी, खनन, आवास निर्माण, सड़क निर्माण, उद्योगों की स्थापना आदि। अत: मनुष्य की अधिकांश आवश्यकताएँ भूमि के द्वारा ही पूरी होती हैं, भूमि लोगों के जीवन तथा आजीविका का सबसे महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है।

संसाधन क्यों माना जाता है?

संसाधन राष्ट्र की अर्थव्यवस्था के आधार का निर्माण करते हैं। भूमि, जल, वन, वायु, खनिज के बिना कोई भी कृषि व उद्योग का विकास नहीं कर सकता। ये प्राकृतिक पर्यावरण जैसे कि वायु, जल, वन और विभिन्न जैव रूपों का निर्माण करते हैं, जो कि मानवीय जीवन एवं विकास हेतु आवश्यक है।

निम्न में से कौन सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल नहीं है?

जब आवश्यकता न हो तो बल्ब को बंद कर देना चाहिए। नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए। खरीदारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।