बदलते मौसम के साथ लोगों को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें से एक बहती नाक की समस्या भी है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम बहती नाक के लिए घरेलू उपाय लेकर आए हैं। इसके अलावा, यहां हम नाक बहने के कारण और लक्षणों से भी आपको अवगत कराएंगे। फिर देर किस बात की, लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। Show
पढ़ना शुरू करें लेख में सबसे पहले जानते हैं बहती नाक क्या है। विषय सूची
बहती नाक क्या है? – What is Runny Nose in Hindiबहती नाक ऐसी समस्या है, जिसमें नाक से अतिरिक्त तरल पदार्थ निकलने लगता है। यह तरल पदार्थ पतला या गाढ़ा बलगम जैसा हो सकता है। मेडिकल भाषा में बहती नाक के लिए “राइनोरिया” और “राइनाइटिस” का उपयोग किया जाता है। जब नाक से पतला और स्पष्ट बहाव होता है, तो उसे राइनोरिया कहा जाता है। वहीं, जब नाक के ऊतकों में सूजन आने के कारण बहती नाक की समस्या होती है, तो उसे रायनाइटिस कहा जाता है (1)। लेख में आगे हमने बहती नाक से बचने के उपाय के बारे में विस्तार से चर्चा की है। स्क्रॉल करें अब बारी है नाक बहने के लक्षण के बारे में जानने की। नाक बहने के लक्षण – Symptoms of Runny Nose in Hindiअगर बात की जाए नाक बहने के लक्षण की, तो बता दें कि नाक बहना खुद में एक लक्षण है, जो सर्दी की समस्या, एलर्जी, इन्फ्लूएंजा या फिर अन्य वायरल संक्रमण के कारण हो सकता है। इसके कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जो इस प्रकार है (1) (2):
पढ़ना जारी रखें नाक बहने के लक्षण जानने के बाद अब नाक बहने के कारण जान लीजिए। नाक बहने के कारण और जोखिम कारक – Causes and Risk Factors of Runny Nose in Hindiबहती नाक की समस्या निम्नलिखित कारणों की वजह से हो सकती है, जिसके बारे में हम नीचे क्रमवार तरीके से बता रहे हैं (2) (1) :
नीचे स्क्रॉल करें आगे हम बहती नाक के घरेलू उपचार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बहती नाक के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies For Runny Nose in Hindiलेख के इस भाग में हम बहती नाक का घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं। हालांकि, उससे पहले हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यहां बताए गए बहती नाक के लिए घरेलू उपाय किसी भी प्रकार से इसका संपूर्ण इलाज नहीं है। यह केवल उसके लक्षणों को कम कर सकते हैं। अब जानें बहती नाक का घरेलू उपचार। 1. एसेंशियल ऑयलसामग्री:
उपयोग करने का तरीका :
कैसे है फायदेमंद : बहती नाक की समस्या के लिए नीलगिरी का तेल लाभकारी साबित हो सकता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें, तो नीलगिरी, मेन्थॉल और कपूर का मिश्रण बहती नाक से पीड़ित लोगों में सांस लेने की क्षमता में सुधार कर सकता है। इसके पीछे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जो सूजन को कम करने में सहायक सिद्ध हो सकता है (3)। वहीं, जैसा कि हमने लेख में बताया कि राइनाइटिस की समस्या में नाक के ऊतकों की सूजन आ जाती है, जिस वजह से बहती नाक की समस्या हो सकती है (1)। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि सूजन की समस्या को कम कर नीलगिरी का तेल बहती नाक की समस्या को कम करना सकता है। 2. गर्म चायसामग्री :
उपयोग करने का तरीका :
कैसे है फायदेमंद : जैसा कि हमने लेख में बताया कि सर्दी और फ्लू के कारण भी बहती नाक की समस्या हो सकती है (2)। वहीं, एनसीबीआई वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में इस बात का जिक्र मिलता है कि सर्दी और फ्लू के लक्षणों से राहत पाने के लिए हॉट ड्रिंक का सेवन लाभकारी हो सकता है (4)। इसके अलावा, एक अन्य शोध में यह बताया गया है कि हर्बल चाय का इस्तेमाल भी एलर्जी के कारण होने वाली बहती नाक की समस्या हो कम कर सकता है (5)। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि हॉट ड्रिंक के रूप में चाय का सेवन या फिर हर्बल टी का सेवन बहती नाक के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। 3. चेहरे की भापसामग्री :
उपयोग करने का तरीका :
कैसे है फायदेमंद : बहती नाक के लिए घरेलू उपाय में भाप लेना भी शामिल है। बताया जाता है कि दिन में 2 से 4 बार भाप लेने से बहती नाक की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है (2)। इसके अलावा, एक अन्य शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि भाप लेने सर्दी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है, जिसमें नाक बहना भी शामिल है (6)। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि चेहरे की भाप लेने से बहती नाक की समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। Subscribe 4. गर्म स्नानसामग्री :
उपयोग करने का तरीका :
कैसे है फायदेमंद : बहती नाक का घरेलू उपचार गुनगुने पानी से स्नान करना भी है। इससे जुड़े एक रिसर्च में बताया गया है कि हर्बल बाथ और बिना हर्बल वाले बाथ दोनों एलर्जी रायनाइटिस के लक्षणों (जिसमें बहती नाक की समस्या भी शामिल है) को कम करने में मददगार साबित हो सकता है (7)। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बहती नाक की समस्या से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी से स्नान करना फायदेमंद साबित हो सकता है। 5. नेटी पॉटसामग्री :
उपयोग करने का तरीका :
कैसे है फायदेमंद : बहती नाक की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नेटी पॉट के इस्तेमाल की भी सलाह दी जाती है (8)। इस संबंध में एनसीबीआई की साइट पर भी एक शोध प्रकाशित है। इस शोध के अनुसार, इस प्रक्रिया के इस्तेमाल से बहती नाक के लक्षणों में सुधार हो सकता है (9)। ऐसे में कहा जा सकता है कि बहती नाक का घरेलू उपचार में इसका उपयोग लाभकारी हो सकता है। इसके इस्तेमाल से पहले बेहतर होगा कि एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 6. चटपटा खानासामग्री :
उपयोग करने का तरीका :
कैसे है फायदेमंद : बहती नाक की समस्या से आराम पाने के लिए चटपटा खाना भी लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें मिलाया गया नींबू का रस सर्दी के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में लाभकारी साबित हो सकता है (10)। वहीं, लेख में हमने यह बताया ही है कि नाक के ऊतकों में सूजन के कारण भी बहती नाक की समस्या हो सकती है (2)। वहीं, अगर बात करें इसमें मिलाए गए प्याज और मिर्च की, तो इस विषय से संबंधित एक शोध में बताया गया है कि बहती नाक के लक्षणों को कम करने के लिए प्याज और मिर्च का इस्तेमाल करना लाभकारी साबित हो सकता है (11)। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि बहती नाक की समस्या से राहत पाने के लिए चटपटा खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। अभी बाकी है जानकारी बहती नाक के लिए घरेलू उपाय जानने के बाद अब उसका निदान जान लीजिए। बहती नाक का निदान – Diagnosis of Runny Nose in Hindiबहती नाक का निदान कान, नाक, गला और सांस की नली पर आधारित होता है। इसके लिए डॉक्टर निम्नलिखित सलाह दे सकते हैं (2) :
पढ़ते रहें लेख के इस हिस्से में हम बहती नाक का इलाज बताने जा रहे हैं। बहती नाक का इलाज – Treatment of Runny Nose in Hindiआमतौर पर बहती नाक की समस्या अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर भी हो सकती है (1)। ऐसे में बहती नाक का इलाज करना जरूरी हो जाता है। इसलिए, यहां हम बहती नाक की दवाओं के बारे में बता रहे हैं, जो बहती नाक का इलाज करने में मदद कर सकते हैं (2):
बने रहें हमारे साथ लेख के अंत में हम बहती नाक से बचने के उपाय के बारे में बता रहे हैं। बहती नाक से बचने के उपाय – Prevention Tips for Runny Nose in Hindiबहती नाक की दवा के बारे में जानने के बाद चलिए अब जरा बहती नाक से बचने के उपाय जान लीजिए (16) (2):
बहती नाक एक आम समस्या है, जिसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हमने बहती नाक के कारण और लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया है। इसके अलावा, यहां बहती नाक के घरेलू उपचार भी बताए हैं। अगर इन उपायों के बाद भी बहती नाक की समस्या ठीक नहीं हो और लगातार बढ़ती रहे हो, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें। अक्सर पूछे जाने वाले सवालक्या नाक बहने से गले में खराश हो सकती है? हां, नाक बहने से गले में खराश हो सकती है। दरअसल, जब अधिक म्यूकस गले के पीछे यानी पोस्ट नेसल ड्रिप में चला जाता है, तो इससे खांसी या गले में खराश की समस्या हो सकती है (2)। क्या नाक बहने से कान में संक्रमण हो सकता है? हां, जब अधिक म्यूकस के कारण नाक और कान के बीच स्थित यूस्टेशियन ट्यूब बंद हो जाती है, तो कान में संक्रमण और दर्द हो सकता है (17)। क्या बहती नाक संक्रामक है? हां, बहती नाक संक्रामक हो सकती है। जैसा कि हमने लेख में बताया कि सर्दी के कारण बहती नाक की समस्या हो सकती है। वहीं, सर्दी की समस्या वायरस के कारण होती है, जो हवा और व्यक्तिगत संपर्क में आने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकते हैं (18)। मैं अपनी बहती नाक को कैसे रोकूं? बहती नाक की समस्या में राहत पाने के लिए लेख में बताए गए घरेलू उपाय को अपना सकते हैं। इसमें संदर्भ (Sources):Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.
Was this article helpful? RelatedThe following two tabs change content below.
Saral Jainसरल जैन ने श्री रामानन्दाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, राजस्थान से संस्कृत और जैन दर्शन में बीए और डॉ. सी. वी. रमन... more ताज़े आलेख
|