मौसिनराम (Mawsynram) भारत के मेघालय राज्य के पूर्व खासी हिल्स ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह राज्य राजधानी, शिलांग, से लगभग 60.9 किमी दूर स्थित है। यह भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है, और सम्भवतः विश्व का भी। यहाँ वार्षिक रूप से 11,872 मिलिमीटर वर्षा होती है और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में यहाँ सन् 1985 में 26,000 मिलिमीटर वर्षा गिरी थी। मेघालय राज्य राजमार्ग 4 यहाँ से गुज़रता है।[1][2][3] विवरण[संपादित करें]शिलांग से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह गाँव अपनी 11,872 मिलीमीटर (467.4 इंच) वार्षिक वर्षा के साथ पृथ्वी पर स्थित सबसे नम स्थान है, लेकिन इस दावे को कोलम्बिया स्थित दो स्थान लॉरो जिसका औसत वार्षिक वर्षण 1952 और 1989 के बीच 12,717 मिलीमीटर (500.7 इंच)[4][5] और लोपेज़ डेल मिकाए जिसका औसत वार्षिक वर्षण 1960 और 2012 के बीच 12,717 मिलीमीटर (500.7 इंच) था, विवादित बनाते हैं।.[6][बेहतर स्रोत वांछित] विश्व कीर्तिमानों की गिनीज पुस्तक ("गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स") के अनुसार 1985 में मौसिनराम में 26,000 मिलीमीटर (1,000 इंच) वर्षा हुई थी। चरम जलवायु में रहने वाले लोगों पर आधारित ऑक्सफोर्ड भूगोलवेत्ता निक मिडलटन की किताब “गोइंग टू एक्सट्रीम” (आईएसबीएन 0-330-49384-1) उनकी इस गाँव को की गयी यात्रा का विवरण देती है और बताती है कि यहाँ के निवासी इस भीषण वर्षा का सामना किस तरह करते हैं। चेरापुंजी और मौसिनराम[संपादित करें]निम्न सारणी में चेरापुंजी और मौसिनराम में १९७० से २०१० के अन्तराल में हुई वर्षा के आंकड़े हैं:[7][8] [9][10] [11][12][13][14][15]
मावजिम्बुइन गुफाएँ[संपादित करें]मौसिनराम के निकट ही मावजिम्बुइन की प्राकृतिक गुफाएँ हैं जो अपने स्टैलैगमाइट के लिये प्रसिद्ध हैं। स्टैलैग्माइट गुफा की छत के टपकाव से फर्श पर जमा हुआ चूने का स्तंभ होता है।[16] इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
भारत में सबसे ज्यादा वर्षा वाला क्षेत्र कौन सा है?दुनिया में सबसे ज़्यादा नमी वाले जगह के तौर पर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भारत के मेघालय में मासिनराम का नाम दर्ज है. यहां बंगाल की खाड़ी की वजह से काफी ज़्यादा नमी है और 1491 मीटर की ऊंचाई वाले खासी पहाड़ियों की बदौलत यह नमी संघनित भी हो जाती है. यहां औसतन सालाना बारिश 11,871 मिलीमीटर होती है.
अधिक वर्षा वाले क्षेत्र कौन कौन से हैं?Bharat Me Sabse Adhik Varsha Wala Sthan Kaun Saa Hai
मेघालय के इस स्थान को विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान के रूप में जाना जाता है। मेघालय में स्थित चेरापूंजी और मासिनराम में सबसे ज़्यादा बारिश होती है। चेरापूंजी में 1012 से.
सबसे अधिक वर्षा वाला जिला कौन सा है?भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में सबसे अधिक वर्षा मावसिनराम (मेघालय)) में होती है। मासिनराम है,जो मेघालय राज्य में स्थित है। भारत का सबसे अधिक वर्षा वाला राज्य मेघालय मेघालय है.
सबसे अधिक वर्षा वाला राज्य कौन सा है?मौसिनराम (Mawsynram) भारत के मेघालय राज्य के पूर्व खासी हिल्स ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह राज्य राजधानी, शिलांग, से लगभग 60.9 किमी दूर स्थित है। यह भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है, और सम्भवतः विश्व का भी।
|