भौतिक विज्ञान का क्या महत्व है? - bhautik vigyaan ka kya mahatv hai?

भौतिक विज्ञान का महत्व क्या है?

भौतिक विज्ञान ने मनुष्य के दृष्टिकोण को निश्चित कर उसके विचारों को क्रमबद्धता प्रदान की है। यह सिर्फ वैज्ञानिक तथ्यों को ही नहीं बदलता ब्लकि यह वैज्ञानिक भावना तथा वैज्ञानिक अनुशासन को जन्म देता हैं। भौतिक विज्ञान ने नागरिकों में अन्ध-विश्वास को दूर कर वृहत दृष्टिकोण अपनाने में मदद प्रदान की है।

भौतिक विज्ञान का अर्थ क्या होता है?

भौतिकी, प्रकृति विज्ञान की एक विशाल शाखा है। भौतिकी को परिभाषित करना कठिन है। कुछ विद्वानों के मतानुसार यह ऊर्जा विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके द्रव्य संबन्धों की विवेचना की जाती है। इसके द्वारा प्राकृत जगत और उसकी आन्तरिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

भौतिक विज्ञान की उत्पत्ति कैसे हुई?

भौतिकी (Physics), विज्ञान की मूलभूत शाखा है जिसका विकास प्रकृति एवं दर्शन के अध्ययन से हुआ था। १९वीं शताब्दी के अन्त तक इसे 'प्राकृतिक दर्शन' ( "natural philosophy") कहा जाता था। वर्तमान समय में पदार्थ, उर्जा तथा इसके पारस्परिक सम्बन्धों का अध्ययन भौतिकी कहलाता है।

भौतिक विज्ञान कितने प्रकार के होते हैं?

भौतिकी की शाखाएँ (Branches of physics).
यांत्रिकी (Mechanics) ... .
उष्मागतिकी (Thermodynamics) ... .
प्रकाशिकी (Optics) ... .
विद्युत चुम्बकत्व (Electromagnetic) ... .
ध्वनि विज्ञान (Acoustics) ... .
चिरसम्मत तरंग यांत्रिकी (Classical wave Mechanics) ... .
आपेक्षिक भौतिकी (Relativity) ... .
क्वांटम यांत्रिकी (Quantum Mechanics).