गन्ने के सिरके में क्या पाया जाता है? - ganne ke sirake mein kya paaya jaata hai?

गन्ने के सिरके में क्या पाया जाता है? - ganne ke sirake mein kya paaya jaata hai?

गन्ने का केवल जूस, गुड़ या चीनी ही शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होती है, बल्कि गन्ने का सिरका भी कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। प्राचीन समय में गन्ने का सिरके (Sugarcane vinegar) का प्रयोग दवा के रूप में किया जाता था। लेकिन आज के समय में इसे सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। सिरका एसिडिक एसिड होता है। इसका स्वाद खट्टा होता है। गन्ने का सिरका बनाने का एक पूरा तरीका है। बड़ी सावधानी के साथ लोग घरों में सिरका बनाते हैं। इस सिरके को गर्मी में खाने से शरीर की गर्मी से लेकर लू से होने वाली परेशानियों तक से छुटकारा मिलता है। गन्ने का रस (Uses of sugarcane vinegar) एंटी-एजिंग, बीपी, डायबिटीज, पेट दर्द जैसी कई बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। तो आज हम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. पुनीता श्रीवास्तव से जानेंगे कि गन्ने के सिरके को खाने से कौन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। 

गन्ने के सिरके में क्या पाया जाता है? - ganne ke sirake mein kya paaya jaata hai?

गन्ने के पोषक तत्त्व

  • कार्बोहाइड्रेट
  • फाइबर
  • विटामिन
  • शुगर
  • कैल्शियम
  • पोटेशियम
  • आयरन

गन्ने के सिरके के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits of sugarcane vinegar)

1. एंटी एजिंग प्रॉपर्टी

गन्ने के सिरके में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी होती है जो 30 के ऊपर वाले लोगों के लिए फायदेमंद पहुंचाता है। जिन लोगों को बढ़ती उम्र के साथ त्वचा से संबंधित परेशानियां होने लगती हैं, उनके लिए गन्ने का रस बहुत फायदेमंद है।

2. शुगर नियंत्रित करे

जिन लोगों को लो शुगर की दिक्कत है, वह गन्ने के सिरके से कम हो सकती है। न्यूट्रीशनिस्ट पुनीता का कहना है कि गन्ने के सिरके में ऐसे गुण होते हैं जो लो शुगर को संतुलित कर देते हैं।

3. वजन कम करने में सहायक

बढ़ता वजन कोरोना की तरह एक महामारी बन गया है। इसे कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, कुछ उन उपायों से सफलता पाते हैं तो कुछ हार जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गन्ने का सिरका पीने से यह परेशानी जल्दी खत्म हो सकती है। दरअसल गन्ने के सिरके में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे खाना धीरे-धीरे पचता है। भूख कम लगती है और वजन कम होने लगता है। 

गन्ने के सिरके में क्या पाया जाता है? - ganne ke sirake mein kya paaya jaata hai?

4. पेट दर्द करे दूर

गर्मी के मौसम में जिन लोगों को पेट में दर्द की समस्या बढ़ जाती है, वे सिरके का प्रयोग कर सकते हैं। यह सिरका पेट दर्द को खत्म करता है। गन्ने के सिरके में नींबू का रस मिलाकर पिएँ। इससे वजन नियंत्रित होगा। 

5. किडनी की पथरी

किडनी की पथरी में भी गन्ने का रस बहुत फायदेमंद है। इसके लिए जूस में एक चम्मच गन्ने का सिरका मिला लें, इसे पिएं। इससे किडनी की पथरी ठीक होती है। 

6. आंखों के लिए फायदेमंद

जि लोगों को आंखों से संबंधित समस्याएं हैं, वे लोग भी इस सिरका का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको शहद और सिरका साथ में पीना होगा। आंखों की रोशनी बेहतर होगी। 

इसे भी पढ़ें : इन 5 परेशानियों से निजात दिला सकता है गन्ने का जूस, Rujuta Diwekar से जानें गन्ने का जूस पीने का सही समय

गन्ने के सिरके में क्या पाया जाता है? - ganne ke sirake mein kya paaya jaata hai?

7. लू लगने से बचाए

गर्मी के मौसम में इतनी तेज हवा चलती है कि लगता है चेहरे पर कोई थप्पड़ मार रहा हो। इस लू से बचाने में भी सिरका फायदा देता है। सिरका शरीर में ठंडक लाता है। न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक गर्मियों में लू लगने पर प्याज का रस और सिरका मिलाकर पिएं। गन्ने के जूस में एक चम्मच सिरका और एक चम्मच प्याज का रस मिलाकर पीने से लू नहीं लगती है।

8. हिचकियों में फायदेमंद

बहुत से लोगों को दिक्कत होती है कि उन्हें हिचकियां बहुत आती हैं। इन हिचकियों का इलाज भी है सिरका। ऐसे लोग रोज एक चम्मच सिरका खाने के साथ खा सकते हैं। 

9. शरीर दर्द को भगाए

ऐसे लोग जो शरीर से ज्यादा मेहनत का काम करते हैं, वे भी गन्ने के सिरका का उपयोग कर सकते हैं। उन लोगों को गन्ने के सिरके से मसाज करनी है। गन्ने के सिरके में कैल्शियम ज्यादा होता है। जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। तेल में एक चम्मच सिरका मिलाकर दर्द वाली जगह पर मसाज करने से दर्द गायब हो जाता है।

गन्ने के सिरके में क्या पाया जाता है? - ganne ke sirake mein kya paaya jaata hai?

10. कब्ज करे दूर

गन्ने का रस पाचन क्रिया को मजबूत करता है। खाना न पचने की वजह से जिन लोगों को पाचन संबंधी परेशानियां होती हैं और फिर कब्ज की शिकायत होती है, ऐसे लोगों को भी गन्ने के रस का प्रयोग करना चाहिए। कब्ज की शिकायत करने वाले लोग अगर खाने में एक चम्मच सिरका मिलाकर खा लेते हैं तो पाचन ठीक रहता है और कब्जी की शिकायत नहीं होती है।

11. बालों की समस्या हटाए 

गन्ने के सिरके से बाल ठीक रहते हैं। बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए गन्ने के सिरके को शैंपू करने के बाद कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करें। इससे बाल झड़ने बंद हो जाएंगे। न्यूट्रीशनिस्ट पुनीता ने बताया कि बालों में गन्ने के सिरके का प्रयोग हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। इसमें विटामिन और मिनरल ज्यादा होते हैं। विटामिन ए, ई होता है। जिससे बालों की समस्या दूर होती है।

इसे भी पढ़ें : 10 रुपये वाला गन्ने के जूस का गिलास गर्मी में इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे सस्ता तरीका, मिलेंगे ये 5 हेल्दी लाभ

12. खाने का टेस्ट बढ़ाता

विनेगर में खाने का टेस्ट बढ़ाने की क्षमता होती है। यही कारण है कि आजकल बहुत ही डिशिज में इसे स्वाद के लिए उपयोग में लाया जाने लगा है। 

13. कोलेस्ट्रोल रखे ठीक

गन्ने के रस में सोलीबल फाइबर होता है। जो वजन को  कम करने में और कोलेस्ट्रोल को ठीक रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह फाइब डायबीटिज और बीपी के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। 

14. मुंह की परेशानी रखे दूर

सिरके में विटामिन सी की मात्रा प्रचूर होती है। जिससे मुंह की दुर्गंध आदि परेशानियां दूर रहती हैं और दांत स्वस्थ रहते हैं। 

गन्ने के सिरके के साइड इफैक्ट्स

किसी भी चीज का सीमित उपयोग उसे फायदा पहुंचाता है, लेकिन अनियंत्रित मात्रा रोग का कारण बनती है। यही हाल गन्ने के सिरका का है। गन्ने के सिरका का अधिक उपयोग निम्न नुकसान पहुंचा सकता है।

  • गन्ने के सिरके का ज्यादा उपयोग पाचन संबंधी परेशानियां पैदा कर सकता है।
  • ज्यादा मात्रा में सिरका पी लेने से उल्टी की परेशानी हो सकती है।
  • गन्ने का सिरका रक्त को पतला करता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका उपयोग करें।
  • ज्यादा लेने से खांसी और सांस संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
  • न्यूट्रीशनिस्ट पुनीता का कहना है कि गन्ने के सिरके की अनियंत्रित मात्रा लेने से पेट में कीड़े भी बनने लग जाते हैं।
  • जरूरत से ज्यादा सिरका खा लेने से वजन भी बढ़ता है।

गन्ने का सिरका खाने में जितना टेस्टी है उतना स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक। पर ध्यान रखना है कि इसकी ज्यादा मात्रा का सेवन न करें। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर को नुकसान भी हो सकते हैं।

Read more on Healthy Diet in Hindi 

गन्ने के सिरके से क्या फायदा?

गन्ने के सिरके के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits of sugarcane vinegar).
एंटी एजिंग प्रॉपर्टी ... .
शुगर नियंत्रित करे ... .
वजन कम करने में सहायक ... .
पेट दर्द करे दूर ... .
किडनी की पथरी ... .
आंखों के लिए फायदेमंद ... .
लू लगने से बचाए ... .
हिचकियों में फायदेमंद.

सिरके में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

सिरके में एसिटिक एसिड होने की वजह से इसका सेवन मोटापा और हाई बीपी की समस्या को दूर करता है। साथ ही कैल्शियम का अवशोषण करता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रोल (खासकर बैड कोलेस्ट्रोल) और ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा को भी नियंत्रित करने की भी क्षमता रखता है।

गन्ने का सिरका कब पीना चाहिए?

जिन लोगों को पेट में दर्द की समस्या बढ़ जाती है, वे सिरके का प्रयोग कर सकते हैं। इससे किडनी की पथरी ठीक होती है। पतंजलि गन्ने का सिरका पीने से आंखों की रोशनी बेहतर होगी। आप गन्ने के जूस में एक चम्मच सिरका और एक चम्मच प्याज का रस मिलाकर पीने से लू नहीं लगती है।

सिरके के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

​ये चीजें भी एक साथ हैं जहर समान खीर के साथ सत्तू, शराब, खटाई और कठहल का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। पके हुए चावल के साथ सिरका नहीं खाना चाहिए। इसके परिणाम घातक हो सकते हैं। दही और खट्टे फल एक साथ कभी नहीं खाने चाहिए